Delhi NCRराजनीतिराष्ट्रीय

अरुण जेटली की पुण्य तिथि आज, सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया याद

लखनऊ। अरुण जेटली भारतीय राजनीति का वह नाम जिसे किसी पहचान की जरुरत नहीं। अपने वाक कौशल से वे लोगों के दिलों पर राज करते थे। इनके बातचीत का तरीका इतना शानदार था कि संसद में विपक्षी भी उनका विरोध नहीं कर पाते थे और इनके वाक कौशल के सामने कमजोर पड़ जाया करते थे।

बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और भारतीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बना चुके अरुण जेटली की आज दूसरी पुण्यतिथि है। आज उनकी पुण्यतिथि पर देश के तमाम नेता उन्हें याद कर रहे है।

अरुण जेटली पेशे से वकील थे लेकिन राजनीति में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी।

अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए उन्हें याद किया और लिखा, “प्रखर राष्ट्रवादी, जनप्रिय एवं जुझारू राजनेता, मूर्धन्य विद्वान, पद्म विभूषण से सम्मानित पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र-निमार्ण हेतु आपके द्वारा किए गए प्रयासों को सदैव याद किया जाएगा।”

1974 में राजनीतिक यात्रा की हुई थी शुरुआत

बता दें कि अरुण जेटली का जन्म 28 दिसंबर, 1952 को हुआ था। इनकी राजनीति सफऱ की यात्रा 1974 में शुरू हुई। उस समय वे पहली बार कॉलेज के छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए थे।

शुरूआत में जेटली का झुकाव वामपंथ की तरफ जरूर था लेकिन बाद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से प्रभावित होने के बाद वह इस से जुड़ गए। लंबी बीमारी के बाद 24 अगस्त, 2019 को उनका देहांत हो गया था। अरुण जेटली ने वित्त मंत्री, रक्षा मंत्री समेत अन्य कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।

च्छे नेतृत्व के लिए बनाई थी पहचान

भारतीय राजनीति में बहुत ही कम अच्छे वक्ता और प्रशासक रहे हैं और उनमें अरुण जेटली का नाम मुख्य तौर पर आता है। पेशे से वकील लेकिन राजनीति में हमेशा अपने तार्किक और मजबूत दलीलों से देश के लिए अपना पक्ष रखने वाले जेटली आपातकाल से ही अपने नेतृत्व कौशल के लिए पहचाने जाते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button