टेक

Apple भारत में करने वाली है ये बड़ी डील, हर हाथ में होगा इंडियन iPhone

Apple-iPhone: बहुत जल्द वह समय आ सकता है जब दुनियाभर में इस्तेमाल होने वाले अधिकांश आईफोन भारत में ही निर्मित होंगे। चीन से दूर होते हुए, एप्पल भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग को तेजी से बढ़ा रहा है और लोकलाइजेशन पर भी विशेष ध्यान दे रहा है। इसके तहत एप्पल अब भारत में एक बड़ी डील करने की तैयारी में है। 

एप्पल ने 2020 में भारत में आईफोन का निर्माण शुरू किया और भारत सरकार की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना का लाभ उठाया। कंपनी यहां बने आईफोन का बड़ा हिस्सा निर्यात करती है। 2024 में भारत से आईफोन का निर्यात लगभग 12.8 बिलियन डॉलर (करीब 1,100 अरब रुपए) का रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। एप्पल का लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में भारत में 30 बिलियन डॉलर के प्रोडक्शन का आंकड़ा हासिल किया जाए। 

टाटा ग्रुप – एप्पल का सप्लायर

अब पुणे की कंपनी ‘भारत फोर्ज’ जिसका नेतृत्व बाबा कल्याणी कर रहे हैं, एप्पल के साथ साझेदारी करने की दिशा में बढ़ रही है। अगर यह डील सफल होती है, तो भारत फोर्ज आईफोन के लिए कंपोनेंट्स और मैकेनिक्स तैयार करेगी। इससे पहले टाटा ग्रुप, मदरसन ग्रुप और एइक्यूस जैसी भारतीय कंपनियां एप्पल के लिए सप्लायर का काम कर रही हैं। 

एप्पल की प्रमुख असेंबलिंग पार्टनर फॉक्सकॉन ने भी भारत में अपना प्लांट स्थापित किया है। टाटा ग्रुप दो फैक्ट्रियों में आईफोन असेंबलिंग का काम कर रहा है। इसके अलावा, फॉक्सलिंक केबल्स, एइक्यूस एनक्लोजर्स और सनवोडा बैटरीपैक्स निर्माण का कार्य संभाल रही हैं। एप्पल के प्रमुख सप्लायर्स में एमपेरेक्स टेक्नोलॉजी ने मानेसर, हरियाणा में बैटरी सेल फैक्ट्री लगाई है, जिसका उत्पादन जल्द शुरू होने वाला है। 

2020 में भारत में आईफोन निर्माण के दौरान एप्पल का लोकल वैल्यू एडिशन 5-8% था, लेकिन अब कंपनी इसे 15-18% तक बढ़ाने पर काम कर रही है। 

भारत में एप्पल की बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग न केवल देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दे रही है, बल्कि भारत को एक प्रमुख वैश्विक उत्पादन केंद्र के रूप में स्थापित कर रही है। इससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें : क्या Apple Watch band में हैं जानलेवा केमिकल्स ? Apple ने बैंड्स को बताया सुरक्षित

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button