Amit Shah on CAA ‘यह देश का कानून है, और इसे कोई रोक नहीं सकता’, बंगाल में ममता बेनर्जी पर गरजे अमित शाह

Amit Shah on CAA west bengal rally today news in hindi

Amit Shah on CAA west bengal rally today news in hindi

Share

Amit Shah on CAA

केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह(Amit Shah on CAA) 29 नवंबर को बंगाल दौरे पर है। इस दौरान एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते समय उन्होनें सीएम ममता बेनर्जी पर निशाना साधा है। अमित शाह ने अपने संबोधित करने के दौरान कहा कि जिस राज्य में इतनी घुसपैठ हो ऐसे राज्य में कभी विकास हो सकता है कया?

CAA देश का कानून है

CAA को लेकर देशभर में पहले कई विवाद हम सभी को देखने को मिले थे। हालांकि कुछ समय के लिए इस मामले पर विराम लगता हुआ दिखाई दिया था। लेकिन आज एक बार फिर इस मामले पर बोलते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल की मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। उन्होनें कहा कि ममता दीदी, सीएए देश का कानून है और इसे कोई रोक नहीं सकता. हम इसे लागू करके रहेंगे. वहां से आने वाले हिंदू बहनों भाइयों का इस देश पर उतना ही अधिकार है जितना मेरा और आपका है.”

लोकसभा चुनाव की तैयारी

विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद देश में लोकसभा चुनाव होने जा रहे है। इसके लिए पार्टियां तैयारियां करती हुई दिखाई दे रही है। इसी क्रम में देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भी बंगाल में चुनाव को लेकर पश्चिम बंगाल में ममता बेनर्जी को पर निशाना साधा। इसी दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पुरजोर शब्दों में कहा कि केंद्र सरकार संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) लागू करेगी और इसे कोई नहीं रोक सकता है।

2026 में बनेगी भाजपा की सरकार

इस सभा को संबोित करते समय अमित शाह बोले कि  2026 के चुनाव में दो तिहाई बहुमत के साथ बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होनें कहा कि लेकिन इससे पहले 2024 का चुनाव आ रहा है. 2019 में आपने 18 सीटें दी थी. मैं आपसे विनती करने आया हूं कि 2024 में इतनी सीटें दीजिए कि मोदी जी को शपथ के बाद कहना पड़े कि मैं बंगाल के कारण प्रधानमंत्री बना हूं. शाह ने कहा कि मोदी जी ने पूरे देश से आतंकवाद को समाप्त किया है।

यह भी पढ़े: Gmail Update अब किसी भी भाषा में पढ़ पाएंगे ईमेल, ट्रांसलेशन का मिला शानदार ऑप्शन

Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar

अन्य खबरें