Uttar Pradesh

अलीगढ़ – प्रेमिका से मिलने आये युवक ने बच्चे को बनाया बंधक, चार घंटे के ड्रामे के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश अलीगढ़ में प्रेमिका से मिलने आया फरारी काट रहे युवक ने पकड़े जाने के भय से बच्चे को बंधक बना लिया। करीब 4 घंटे ड्रामे के बाद बच्चे को छोड़ा। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना थाना टप्पल के कृपालपुर की है।

अपराधी मालव इलाके का रहने वाला हिमालय देर रात मोहर पाल सिंह के मकान में झीने के रास्ते घर में घुस आया। उस समय मोहर पाल की बहू अपनी चाची और बेटे के साथ सो रही थी। इस दौरान चाची पानी पीने के लिए कमरे से बाहर निकली। इसी दौरान हिमालय बहू के कमरे में घुस के अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। जब चाची राजकुमारी वापस लौटी तो दरवाजा बंद देख शोर मचा दिया। इस दौरान सभी लोग जाग गए। अपने आप को गिरफ्त में पाकर हिमालय ने बच्चे को बंधक बना लिया। हिमालय के पास पिस्टल थी। वही, मौके पर पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने काफी देर तक हिमालय को आत्मसमर्पण के लिए समझाया लेकिन सुबह तक यह ड्रामा चलता रहा। हिमालय के पास पिस्टल भी थी जिससे मारने की धमकी दे रहा था। वही राजकुमारी के रोने और चीखने पर हिमालय ने बच्चे को छोड़ दिया और पुलिस के दबाव में आने पर खुद आत्म समर्पण कर दिया।

मोहर पाल सिंह ने बताया कि हम लोग सो रहे थे। रात के दो बजे हिमालय घर में घुस गया। इस दौरान पूजा और बच्चे दरवेश को बंद कर लिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वही काफी देर तक हिमालय ने दरवाजा नहीं खोला। इससे पहले भी हिमालय ने अमरपाल सिंह के बेटे को गोली मारी थी। जिसमें हिमालय वांछित चल रहा था। इस दौरान पड़ोस के लोग भी एकत्र हो गये। राजकुमारी ने बताया कि देर रात में पानी लेने गई तो वही कमरे में आकर हिमालय बैठ गया। इस दौरान मेरा लड़का अंदर रह गया। वही पुलिस के पहुंचने पर लड़के को छोड़ा।

इस घटना को लेकर दरोगा राजेश कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है और मुकदमा आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है आरोपी हिमालय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उसके पास से एक देसी पिस्टल 32 बोर और कारतूस बरामद किया गया है। वहीं पीड़ित पक्ष ने अभी थाने में तहरीर नहीं दी है। चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर हिमालय को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से पिस्टल बरामद हुई है।

Related Articles

Back to top button