राष्ट्रीय

AIR India: अमेरिका से आ रहे विमान में साथ बैठे यात्री पर किया पेशाब, नशे में धुत था आरोपी

पिछले कुछ समय से विमान में यात्रियों के साथ बदसलूकी के मामलों में वृद्धि हुई है। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। एक यात्री ने विमान में दूसरे यात्री पर पेशाब कर दिया। जिस दौरान उसने ये शर्मनाक हरकत की, उस वक्त वह नशे में धुत था।

क्या है पूरा मामला

अमेरिकी एयरलाइंस की न्यूयॉर्क से नई दिल्ली आ रही AA292 फ्लाइट में नशे में धुत एक यात्री ने अपने साथ बैठे सहयात्री पर पेशाब कर दिया। आरोपी की पहचान आर्य वोहरा के नाम से हुई है। सहयात्री ने इसकी जानकारी एयरलाइन स्टाफ को दी। स्टाफ ने इसकी जानकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी गई। एटीसी ने सीआईएसएफ को सतर्क कर दिया इसके बाद आरोपी को एयरपोर्ट से पकड़कर दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया। इंदिरा गांधी इंटरनेश्नल एटरपोर्ट पर जैसे ही विमान की लैंडिग हुई तुरंत उसे एयरपोर्ट से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस से पूछताछ के दौरान बताया की उसे कुछ याद नहीं की क्या हुआ था। बता दें आरोपी आर्य वोहरा नशे में धुत था। आरोपी का कहना है कि ये उसने जानबूझकर नहीं किया है। बल्कि वह नींद में था उसी दौरान पेशाब निकल गई।

पुलिस ने कहा

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, अमेरिकी एयरलाइंस की फ्लाइट न्यूयॉर्क से नई दिल्ली आ रही थी। विमान ने शुक्रवार रात 9:16 पर उड़ान भरी थी और शनिवार रात 10:12 पर नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेश्नल एयरपोर्ट पर उतरा था। आर्य वोहरा अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी का छात्र है और वह दिल्ली में डिफेंस कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए लीगल कार्रवाई की।

पहले भी हो चुकी है हरकत

यह पहला मामला नहीं है जब विमान में सहयात्री के साथ बदसलूकी की गई है। इससे पहले एयर इंडिया की फ्लाइट में शंकर मिश्रा नाम के युवक ने महिला सहयात्री पर पेशाब कर दिया था। महिला की शिकायत के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया था। यह कांड 26 नवंबर 2022 का है, विमान न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहा था। इसी दौरान शंकर मिश्रा ने एक बुजुर्ग महिला सहयात्री पर पेशाब कर दिया था। शंकर घिनौनी हरकत करके फरार हो गया था। पुलिस ने उसे 42 दिन बाद 7 जनवरी को बेंगलुरू से गिरफ्तार कर लिया था।

शंकर मिश्रा ने अदालत में जमानत याचिका दायर की थी। अदालत ने 31 जनवरी को नीजि मुचलके पर शंकर मिश्रा को जमानत दे दी थी। आरोपी ने पुलिस से पूछताछ के दौरान भी खुद पर लगे आरोप से इनकार कर दिया था। आरोपी ने कहा था कि मैने कुछ नहीं किया है बल्कि महिला ने ही खुद पेशाब किया था। जनवरी में आरोपी एयर इंडिया ने शंकर मिश्रा पर नकेल कसी थी। पहले एयर इंडिया ने आरोपी के एयर इंडिया में सफर करने पर 1 महीने का बैन लगाया था। इसके बाद इसे बढ़ाकर 4 महीने कर दिया गया यानी आरोपी शंकर मिश्रा अब 4 महीने तक एयर इंडिया की फ्लाइट में सफर नहीं कर सकता है।

ये भी पढ़ें: चटगांव में प्लांट में ब्लास्ट, 6 लोगों की मौत, कई घायल

Related Articles

Back to top button