Punjab

मोगा नगर निगम पर AAP का कब्जा, विश्वास मत में कांग्रेस की हार, 42 पार्षदों ने दिया AAP का साथ

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में इतिहास रच दिया है। आपको बता दें कि मोगा नगर निगम में अब आम आदमी पार्टी का मेयर बन गया है। दरअसल मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, जिसमें पार्षदों ने उनका साथ नहीं दिया।

वहीं 50 में से 42 पार्षदों ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी पर विश्वास जताया है। जिससे मोगा में पहली बार आम आदमी पार्टी का मेयर बन गया है।

इसकी जानकारी आम आदमी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर पर ट्वीट कर दी गई है। आम आदमी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया, “3 करोड़ पंजाबियों के सहयोग से पंजाब का सुनहरी दौर वापस लौट रहा है।”

https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1676162203035246592?s=20

Related Articles

Back to top button