मनोरंजन

जैकलीन फर्नांडिस के गाने ‘जुगनी’ पर विवाद, वार्डरोब मालफंक्शन को लेकर उठे सवाल, बढ़ा विवाद

Jugni Song Controversy : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों अपने नए म्यूजिक वीडियो ‘जुगनी’ को लेकर चर्चा में हैं। 15 जुलाई को रिलीज हुए इस गाने को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया है। गाने में जैकलीन के एक सीन को लेकर यूजर्स मेकर्स की आलोचना कर रहे हैं।

‘जुगनी’ को बी प्राक और सोनू ठुकराल ने अपनी आवाज दी है, जबकि यह गाना जैकलीन फर्नांडिस पर फिल्माया गया है। रिलीज के बाद गाने को काफी व्यूज मिले, लेकिन एक सीन को लेकर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए।

वार्डरोब मालफंक्शन वाले सीन पर विवाद

म्यूजिक वीडियो के एक क्लोजअप शॉट में जैकलीन डांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके पहनावे को लेकर वार्डरोब मालफंक्शन की स्थिति दिखाई दी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। कई यूजर्स ने इस सीन को लेकर मेकर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया। कुछ लोगों ने सवाल किया कि वीडियो रिलीज से पहले एडिटिंग टीम की नजर इस हिस्से पर क्यों नहीं गई।

वीडियो में किया गया बदलाव

विवाद बढ़ने के बाद मेकर्स ने वीडियो को हटाने के बजाय उस हिस्से को ब्लर कर दिया, जिसमें आपत्तिजनक सीन दिखाई दे रहा था। हालांकि, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इससे भी संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने मेकर्स की आलोचना जारी रखी।

यूट्यूब और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई लोगों ने गाने के उस हिस्से को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। कुछ यूजर्स ने इसे गलती बताया, जबकि कुछ ने इसे जानबूझकर किया गया प्रचार का तरीका बताया। हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक गाने के मेकर्स या जैकलीन फर्नांडिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर भी चर्चा में जैकलीन

फिल्मों और म्यूजिक वीडियो के अलावा जैकलीन फर्नांडिस 200 करोड़ रुपये के कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर भी चर्चा में रही हैं। इस मामले में उन्होंने ट्रायल कोर्ट के आरोप तय करने के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।

वर्क फ्रंट पर जैकलीन

जैकलीन फर्नांडिस जल्द ही अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगी। फिल्म में कई बड़े कलाकार शामिल हैं और इसे लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है।

ये भी पढ़ें- बुलंदशहर को CM योगी की बड़ी सौगात, 57 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, विकास की रफ्तार तेज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button