Punjab Voter List Revision : भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा पंजाब राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन संबंधी पहले घोषित शेड्यूल में संशोधन करने संबंधी पत्र जारी किया गया है. इस संबंधी जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब अनिंदिता मित्रा ने बताया कि घर-घर जाकर गणना फार्मों के वितरण का कार्य 3 अगस्त, 2026 तक जारी रहेगा. इसी प्रकार पोलिंग बूथों के युक्तिसंगतकरण का कार्य भी 3 अगस्त, 2026 तक किया जाएगा.
मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब ने बताया कि मतदाता सूचियों का प्रारूप 13 अगस्त, 2026 को प्रकाशित किया जाएगा, उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों संबंधी आपत्तियां और दावे 13 अगस्त, 2026 से 12 सितंबर, 2026 तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे, जबकि इन आपत्तियों और दावों का निपटारा 13 अगस्त, 2026 से 8 अक्टूबर, 2026 तक किया जाएगा.
12 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची जारी
मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब ने बताया कि अंतिम मतदाता सूचियों का प्रकाशन 12 अक्टूबर, 2026 को किया जाएगा. अनिंदिता मित्रा ने सभी पात्र नागरिकों से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनके चुनाव संबंधी विवरण पूरी तरह सही एवं अद्यतन हों. इससे स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनावों के आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित किया जा सकेगा.
ये भी पढ़ें- अमृतसर में हैंड ग्रेनेड और तीन आधुनिक राइफलें बरामद, नाबालिग सहित तीन व्यक्ति काबू
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









