दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने कई राज्यों में अलर्ट जारी

Weather Update

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश

Share

Weather Update : दिल्ली में शनिवार की सुबह बारिश की शुरुआत से हुई है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में कमी की संभावना है।

बीते दो दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच दिल्ली- एनसीआर में शुक्रवार देर शाम से बूंदाबादी जारी है। शनिवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हुई।

धूलभरी तेज हवा चलने की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शनिवार के दिन के समय बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में रुक-रुककर हल्की बारिश होने की संभावना है। शनिवार को ​अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। 6 मार्च तक न्यूनतम तापमान गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक चार और पांच मार्च को दिन के समय धूलभरी तेज हवा चलने की उम्मीद है।

अधिक दर्ज की गई

दिल्ली में इस साल फरवरी का महीना गर्म रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में पिछले साल की तुलना में अधिक दर्ज की गई। आंकड़ों के मुताबिक इस महीने का औसत अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछले साल के औसत तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछले छह साल में फरवरी का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान रहा।

न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में पिछली बार इतना गर्म औसत न्यूनतम तापमान 2017 में दर्ज किया गया था। इस साल फरवरी में पिछले 74 साल का रिकॉर्ड भी टूट गया। जहां 27 फरवरी को न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह 74 साल में फरवरी की सबसे गर्म रात थी।

पिछले साल की तुलना में दिल्ली में इस बार कम बारिश हुई। राजधानी दिल्ली में फरवरी में केवल चार दिन बारिश हुई जबकि 2024 में छह दिन बारिश हुई थी।

वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दिल्ली में 24 घंटे की औसत वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। यहां शाम चार बजे एक्यूआई 121 दर्ज किया गया। यह वायु गुणवत्ता सूचकांक इस साल का सबसे कम एक्यूआई है। आंकड़ों के मुताबिक यह वायु गुणवत्ता में बेहतर सुधार को दर्शाता है। यह पिछले तीन साल में जनवरी और फरवरी में दर्ज किया गया यह सबसे कम एक्यूआई है।

सीपीसीबी के अनुसार इस साल फरवरी में सबसे कम मासिक औसत एक्यूआई 214 दर्ज किया गया जबकि फरवरी 2024 में 220 और फरवरी 2022 में एक्यूआई 225 दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें : IMEC वैश्विक वाणिज्य, सतत विकास और समृद्धि को आगे बढ़ाने वाला इंजन साबित होगा : PM मोदी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप