
Diwali Tips: हिंदू धर्म में दीपावली, जिसे ‘दीपों की रोशनी’ का पर्व कहा जाता है, अपना एक विशेष महत्व रखता है। पंचांग के अनुसार, यह त्योहार हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है। इस दिन, मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के साथ-साथ पूरे देश को दीयों की रोशनी से सजाया जाता है। दीवाली के पहले, लोग अपने घरों की सजावट में जुट जाते हैं, और इनमें से कई लोग तोरण भी लगाते हैं। ऐसा माना जाता है कि कुछ विशेष पत्तों के तोरण लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
पान के पत्तों का तोरण
पान के पत्ते को शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे मुख्य द्वार पर लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। दीपावली पर पान के पत्तों का तोरण लगाना विशेष रूप से शुभ माना जाता है, क्योंकि यह देवी-देवताओं को प्रसन्न करता है।
अशोक के पत्तों का तोरण
अशोक के पत्तों से बनी माला मुख्य द्वार पर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता। यह एक शुभ वंदनवार है, जिसे दीपावली पर अवश्य बनाना चाहिए।
गेंदे के फूलों का तोरण
दीपावली पर ताजा फूलों का तोरण लगाना भी महत्वपूर्ण है। गेंदे के फूलों की खुशबू घर में सुख-समृद्धि लाती है और दरवाजे की सुंदरता को भी बढ़ाती है। गेंदे के फूल को आम के पत्तों के साथ जोड़ने से सकारात्मकता का संचार होता है।
इन तोरणों को अपने घर में लगाने से न केवल सुंदरता बढ़ती है, बल्कि यह दीपावली के त्योहार की शुभता को भी बढ़ाता है।
यह भी पढ़ें : बंद हो सकता है Apple का स्मार्ट रिंग प्रोजेक्ट, जानें इसकी वजह
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप