स्वास्थ्य

Dementia : यदि अपकी याददाश्त हो रही है कमजोर तो हो सकती है दिक्कत, जाने इसके कारण

Dementia : डिमेंशिया एक प्रकार का मनोभ्रंश रोग है। जिसमें व्यक्ति के दिमाग की क्षमता लगातार कम होता जाती है। यह मनोभ्रंश दिमाग की बनावट में शारीरिक बदलाव के परिणामस्वरूप होता है। इस बदलाव से सोचने में, किसी भी चीज़ को याद करने में, मनोभाव और आचरण पर प्रभाव पड़ता है।

डिमेंशिया से ग्रस्त व्यक्ति की याददाश्त कमजोंर हो जाती है। उनका व्यवहार में बदलाव है और व्यक्तित्व में फ़र्क आने लगता है। वह यह तक भूल जाते हैं कि कौन सा साल या महीना चल रहा है। अपनी बात को समझाते वक्त उन्हें शब्द खोजने या वाक्य बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

डिमेंशिया के लक्षण

डिमेंशिया के कारण व्यक्ति अपनी याददाश्त खो देता है, जिस से उसके दैनिक जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसके चलते दैनिक कार्यों को करने में परेशानी होती है। हाल ही में हुई बातों या महत्वपूक्ण घटनाओं को याद रखने में समस्या आती है। जानी – पहचानी जगहों पर भी भटक जाते हैं। कई बार यह लोग एक ही सवाल को बार – बार पूछते हैं, क्योंकि उन्हें कुछ भी याद नहीं रहता है।

60% – 80% प्रतिशत मामलों में उम्र डिमेंशिया का मुख्य कारण होता है। जैसे – जैसे व्यक्ति की उम्र बढती है वैसे – वैसे डिमेंशिया के होने की संभावना भी बढ़ जाती है। डिमेंशिया और अल्जाइमर दोनों में ही व्यक्ति अपनी याददाश्त खोने लगता है। अल्जाइमर डिमेंशिया का एक प्रकार है। दिमाग से संबंधित सभी समस्याओं के लक्षण को डिमेंशिया कहा जाता है, मगर अल्जाइमर एक विशिष्ट बीमारी है।

डिमेंशिया होने के कारण

जब मस्तिष्क की कोशिकाएं क्षतिग्रस्त हो जाती हैं तब डिमेंशिया होने का संभावना हो सकती है। जिस कारण से मस्तिष्क कोशिकाओं को एक दूसरे से संवाद करने की क्षमता पर प्रभाव पड़ता है। डिमेंशिया से ग्रस्त व्यक्ति की सोच, भावनाओं और व्यवहार पर भी प्रभाव पड़ता है।

डिमेंशिया स्ट्रोक, सिर की चोट, एचअईवी या मस्तिष्क ट्यूमर के कारण भी हो सकता है। या हम ऐसे भी समझ सकते हैं – मस्तिष्क के अलग – अलग हिस्से होते हैं और हर एक हिस्से का अपना अलग काम करता है। जब किसी विशेष क्षेत्र में कोशिकाएं को क्षतिग्रस्त कर दिया जाता है, तो वह क्षेत्र सामान्य रूप से अपने कार्यों को पूरा नहीं कर पाता है।

यह भी पढ़ें : http://Jyotish Shastra : जानें अपना आज का राशिफल, कुछ खास बातों का रखें ध्यान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button