Uttar Pradeshबड़ी ख़बर

Swatantra Dev Singh Resigns: स्वतंत्र देव सिंह का बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा, अब इन नामों पर चर्चा

Swatantra Dev Singh Resigns:  बुधवार को स्वतंत्रदेव सिंह ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया। अब पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा जल्द ही हो जाएगी। नए अध्यक्ष की घोषणा तक स्वतंत्रदेव पार्टी के कार्यक्रमों में बतौर प्रदेश अध्यक्ष काम करते रहेंगे। स्वतंत्रदेव को 16 जुलाई, 2019 को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उनका तीन साल का कार्यकाल 16 जुलाई, 2022 को पूरा हो गया। वह फिलहाल प्रदेश सरकार में जलशक्ति मंत्री हैं।

Read Also:- योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 1 अगस्त से बिना DL नहीं चला सकेंगे ई-रिक्शा, RTO ने दिए निर्देश

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद से स्वतंत्र देव का इस्तीफा, अब इन नामों पर चर्चा

बता दें कि स्वतंत्र देव सिंह के इस्तीफे के बाद अब जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष की तैनाती होगी। कहा जा रहा है कि इस पद के लिए ओबीसी या ब्राह्मण समुदाय से ही कोई हो सकता है। वहीं सूत्रों की मानें तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की रेस में ब्राह्मण चेहरे में दिनेश शर्मा, श्रीकांत शर्मा, सुब्रत पाठक, डॉ महेश शर्मा, सतीश गौतम के नाम सामने आ रहे हैं। इसके अलावा, बीएल वर्मा, भूपेंद्र चौधरी, अमर पाल मौर्य और अश्वनी त्यागी के नाम भी रेस में हैं। साथ ही ओबीसी के चेहरे में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का नाम चर्चा में है।

तीन साल का कार्यकाल 16 जुलाई, 2022 को हुआ पूरा

16 जुलाई, 2019 में स्वतंत्र देव को उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उनका तीन साल का कार्यकाल 16 जुलाई, 2022 को पूरा हो गया है। स्वतंत्र देव ने बतौर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अपने कार्यकाल में पार्टी को अपना भरपूर योगदान दिया। तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद ही स्वतंत्रदेव ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

Related Articles

Back to top button