Advertisement
DND

शनिवार को महाशिवरात्रि का पर्व, ये हैं देश के सबसे प्रसिद्ध शिव मंदिर

Share
Advertisement

Mahashivaratri 2023: देश में शनिवार 18 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। यह त्यौहार हिंदू परंपरा का सबसे बड़ा पर्व है। भगवान भोलेनाथ के भक्तों को इस दिन का बहुत इंतजार रहता है।शिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। शिवपुराण के अनुसार जो भी स्त्री सच्चे मन से 16 सोमवार का व्रत करती है, उसे मन चाहा वर मिलता है। आज भगवान शिव के प्रसिद्ध मंदिरों बारे में बताएंगे।

Advertisement

ओंकारेश्वर मंदिर

ओंकारेश्वर मंदिर मध्य प्रदेश के खंडवा के तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में स्थित है। इस मंदिर में भगवान ओंकारेश्वर का पुरातन काल मंदिर है। इस मंदिर में भगवान शिव के तीन शिरो वाली मूर्ति की पूजा की जाती है।

केदारनाथ

बाबा केदारनाथ धाम 12 ज्योर्तिलिंगों में से एक है। केदारनाथ धाम भारत के उत्तराखंड में स्थित है। केदारनाथ मंदिर 4 धाम यात्राओं में से एक धाम है। धार्मिक दृष्टि से इस धाम का बहुत ही महत्व है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां भगवान शिव के दर्शन करने आते हैं।

अमरनाथ गुफा

अमरनाथ गुफा जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में स्थित है। भोलेनाथ के भक्तों के लिए सबसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। यहां पर बर्फ से बने शिव लिंगम की पूजा की जाती है।

काशी विश्वनाथ धाम

यह मंदिर शिव को समर्पित 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। ये मंदिर बाबा विश्वनाथ के नाम से मशहूर है। आपक बता दें कि ये मंदिर शिव और पार्वती का आदि स्थान है। जिसके कारण इसे आदिलिंग के रूप में अविमुक्तेश्वर को ही प्रथम लिंग माना गया है।

सोमनाथ मंदिर

सोमनाथ मंदिर गुजरात के काठियावाड़ क्षेत्र में स्थित है। यह मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यहा पर रोजाना हजारों की संख्या में शिव भक्त आते हैं।

महाकालेश्वर मंदिर

महाकालेश्वर मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह मंदिर मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित है। इस मंदिर में मुर्दे की भस्म से महाकाल की रोज सुबह भस्म आरती का जाती है। यह भगवान शिव का पवित्र स्थान है।

मल्लिकार्जुन स्वामी

यह आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम में कृष्णा नदी के तट पर स्थित है। यह मंदिर शिव को समर्पित 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इस मंदिर में भगवान भोले नाथ को मल्लिकार्जुन और माता पार्वती को भद्रकाली के रूप में पूजा जाता है।

Recent Posts

Advertisement

बिहार में चुनावी बहार, पक्ष-विपक्ष के एक-दूसरे पर तीखे जुबानी वार

Political Statements: विपक्षी नेता बीजेपी और एनडीए पर हमलावर हैं. तो वहीं बीजेपी और सहयोगी…

April 30, 2024

45 साल में देश में सबसे ज्यादा महंगाई, आरक्षण के खिलाफ काम कर रही BJP -MP में बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi: मध्य प्रदेश के भिंड पहुंचे कांगेस नेता राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित…

April 30, 2024

‘किसानों के हिस्से की खाद भी जाती थी लुट’, पीएम मोदी बोले- यूरिया के लिए खानी पड़ती थी लाठियां

PM Modi in Maharashtra: लोकसभा चुनाव 2024 की सियासी तपिश लगातार तेज हो रही है।…

April 30, 2024

Uttarakhand Board Result 2024: CM धामी ने विद्यार्थियों को दी बधाई, बोले- यह आपके कठिन परिश्रम और लगन का प्रतिफल है

Uttarakhand Board Result 2024: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के…

April 30, 2024

Bihar: कार के ऊपर पलटा गिट्टी से भरा ट्रक, दबकर छह लोगों की मौत, तीन घायल

Six died in an accident: भागलपुर-कहलगांव मुख्य मार्ग एनएच-80 पर घोघा के आमापुर के पास…

April 30, 2024

This website uses cookies.