अगर चाहतें हैं नए साल में ना आए कोई दुख, तो इन चीजों को ले आएं घर

साल 2022 का लगभग अंत होने वाला है और जब भी नए साल की शुरूआत होने वाली होती है हर कोई सोचता है कि उसका नया साल दुखों से ना गुजरे, धन की कमी ना रहे, घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली का वातावरण रहे। अगर आप चाहते हैं कि आने वाला साल आपका खुशियों से भरा और तरक्की से भरा हो तो घर में इन चीजों को ले आएं जिससे आने वाला पूरा साल आपका खुशियों से भरा रहे। आइए आपको बताते हैं कौन सी हैं वो चीजें।
तुलसी का पौधा
हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी के पौधे में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसी मान्यता है कि प्रतिदिन तुलसी की पूजा करने के घर में समृद्धि आती है और आर्थिक परेशानियां कम हो जाता है। अगर आप नए साल में तुलसी का पौधा अपने घर के आंगन में लगाएंगे तो इससे आपके घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा।

मोर पंख
वास्तुशास्त्र के अनुसार, मोर पंख घर में मोर पंख लगाने से नकारात्मक शक्तियों को नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर में मोर पंख को रखने से शुभता का संचार होता है तथा सुख-समृद्धि और लक्ष्मी कृपा प्राप्त होती है। जो व्यक्ति सदैव अपने पास मोर पंख रखता है उस पर कोई अमंगल नहीं मंडराता।

लघु नारियल
शास्त्रों में माना गया है कि मां लक्ष्मी की कृपा लघु नारियल आपके जीवन में बरसाता है। सामान्य नारियल के आकार में लघु नारियल छोटा होता है। लघु नारियलों को लाल रंग के एक कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखने से जीवन और घर में पैसों की बरकत होती है।

मोती शंख
मोती शंख को घर में स्थापित करने पर सुख-शांति का वास होता है। साथ ही यह हृदय रोगनाशक भी माना गया है। इसकी हर रोज पूजा करने पर आर्थिक उन्नति होती है। अगर इस शंख को कारखाना, दुकान या ऑफिस में रखेंगे तो कभी भी आपको व्यापार घाटा नहीं होगा।

धातु कछुआ
नए साल में धातु का कछुआ खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र में कछुए को सुख और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। नया साल शुरू होने से पहले पीतल कांसा या चांदी से बने कछुए की खरीदारी की जा सकती है।

धातु का हाथी
वास्तु शास्त्र में चांदी और पीतल के हाथी को घर के लिए सौभाग्यशाली बताया गया है। वास्तु में कहा गया है कि घर की उत्तर दिशा में ठोस चांदी के हाथी की मूर्ति रखने से घर में सुख शांति और ऐश्वर्य में वृद्धि होती है। इससे भगवान गणपति और मां लक्ष्मी दोनों का आशीर्वाद मिलता है।

लाफिंग बुद्धा
लाफिंग बुद्धा को घर की खुशहाली, सुख, संपन्नता और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। घर में लाफिंग बुद्धा के रहने से धन के भंडार कभी खाली नहीं होते हैं। आप घर, रेस्टोरेंट या ऑफिस किसी भी जगह इनकी प्रतिमा रख सकते हैं।