Advertisement

खारकीव में फिलहाल कोई भारतीय नहीं- विदेश मंत्रालय

ukraine

EPA

Share
Advertisement

भारतीय विदेश मंत्रालय (Ministry of Foreign) ने यूक्रेन संकट पर जानकारी दी है कि खारकीव (Kharkiv) में फिलहाल कोई भी भारतीय नहीं बचा है। और अब भारत का उद्देश्य सुमी में फंसे भारतीयों को निकालना है।

Advertisement

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची (Arindam Bagchi) ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, सुमी से भारतीय को निकालना काफी चुनौतीपूर्ण है क्योंकि इलाके में अभी भी हिंसा जारी है। साथ ही परिवहन की भी कमी है। सबसे अच्छा विकल्प संघर्ष विराम ही हो सकता है।

इसके अलावा मंत्रालय ने बताया कि अब भारत ये देखने पर जोर लगाएगा कि यूक्रेन में और कितने भारतीय हैं, जो रजिस्टर्ड नहीं हैं। भारत अब उन्हें निकालने की कोशिश करेगा।

विदश मंत्रालय ने बताया कि अब तक 13,300 भारतीयों को बाहर निकाला जा चुका है। बीते 24 घंटों के दौरान 15 उड़ानों से 2,900 लोग भारत वापस लौटे हैं और अगले 24 घंटों में 13 उड़ानें और आनी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *