Delhi NCR Weather Update : दिल्ली- NCR में इन दिनों मौसम का रुख बदला हुआ दिखाई दे रहा है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आसमान में लगातार बादल छाए हुए हैं, तेज हवाएं चल रही हैं और कई इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं.
आज 5 अप्रैल को भी दिल्ली-NCR में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है. शाम के समय कुछ जगहों पर गरज के साथ बादल सक्रिय हो सकते हैं, हालांकि मौसम विभाग ने भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है.
तापमान में गिरावट दर्ज
बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. सुबह करीब 6 बजे तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, मौसम साफ और धूप वाला बना हुआ है, जबकि नमी 73% और हवा की रफ्तार करीब 5 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई. दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव जारी रह सकता है.
कैंट क्षेत्र में AQI 193 दर्ज
वायु गुणवत्ता की बात करें तो कई जगहों पर प्रदूषण का स्तर मध्यम से खराब श्रेणी में है. आनंद विहार में AQI 250 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है. अशोक विहार में 180, बवाना में 143, चांदनी चौक में 156 और कैंट क्षेत्र में 193 AQI रिकॉर्ड किया गया. वहीं नोएडा के अलग-अलग सेक्टरों में भी AQI मध्यम से खराब स्तर पर बना हुआ है, जहां सेक्टर-125 में 195, सेक्टर-62 में 181, सेक्टर-1 में 208 और सेक्टर-116 में 199 दर्ज किया गया.
गेहूं और सरसों की फसल पर पड़ा असर
मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति 8 अप्रैल तक बनी रह सकती है, जिससे आम लोगों के साथ किसानों की चिंता भी बढ़ी है. दिनभर बादल छाए रहने और बीच-बीच में हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है. बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि का असर किसानों पर साफ देखा जा रहा है. गेहूं और सरसों की फसल तेज हवाओं और ओलों से प्रभावित हुई हैं, जिससे उत्पादन कम होने की आशंका है और किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है.
5 और 6 अप्रैल को मौसम कुछ हद तक साफ रह सकता है और तापमान 32 से 33 डिग्री तक पहुंच सकता है. इसके बाद 7 और 8 अप्रैल को फिर से बादल छाने और बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें होने की संभावना है.
ये भी पढ़ें- इंस्टाग्राम ने शुरू की ‘Instagram Plus’ टेस्टिंग, पेड फीचर्स जल्द आएंगे, प्रीमियम फीचर्स की तैयारी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









