Advertisement

Periods Missing: पीरियड्स मिस होने का मतलब प्रेग्नेंसी या कुछ और…. ये होते हैं संकेत….

Periods Missing

Periods Missing

Share
Advertisement

Periods Missing: पीरियड्स का लेट होना कहीं पर खुशी तो कहीं पर चिंता की बात होती है। महिलाओं में अक्सर जब पीरियड्स लेट होते हैं तो उनके दिमाग में आता है कि कहीं वो गर्भवती तो नहीं हैं। प्रेग्नेंसी का प्लान कर रहीं महिलाएं तो यह जानकर बेहद खुश हो जाती हैं तो वहीं कई महिलाएं अनचाहे गर्भावस्था या फिर कोई समस्या के डर से घबरा जाती हैं।

Advertisement

महिलाओं में लेट पीरियड्स गर्भावस्था का संकेत तो हो सकता है लेकिन कई बार यह अन्य चीजों की वजह से भी हो सकता है। दरअसल सभी महिलाओं में पीरियड्स समय-समय पर नहीं आते हैं और पीरियड्स की डेट्स का आगे-पीछे होना बहुत सामान्य बात है।

प्रेग्नेंसी में दिखने लगते हैं ये लक्षण

अगर आपको लग रहा है कि आपके मासिक धर्म के न आने का मतलब प्रेग्नेंसी है तो आप गर्भावस्था के शुरुआती लक्षणों पर गौर कर सकती हैं। प्रेग्नेंसी को दौरान महिलाओं में थकान, स्तन में परिवर्तन, सिरदर्द, मिस्ड पीरियड, मतली, बार-बार पेशाब आना जैसे शुरुआती लक्षण दिखने लगते हैं।

इन कारणों से भी मिस हो सकता है पीरियड

आज के खान-पान के बदलते दौर और भागदौड़ भरी जिंदगी में पीरियड्स मिस होने या देर होने का इकलौती वजह गर्भावस्था नहीं है, इसके कुछ अन्य संभावित कारण भी हो सकते हैं। यदि आपका वजन अत्यधिक घट या बढ़ रहा है, आप अधिक तनाव ले रही है, आपके सोने के शेड्यूल में लगातार बदलाव हो रहा है, आपको कोई बीमारी है या आप नशीली दवाओं का प्रयोग करते हैं, ऐसे कई अन्य कारण भी हो सकते हैं जिससे आपके पीरियड्स मिस हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपको कुछ समझ नहीं आ रहा तो डॉक्टर से बात करना ही सही रहेगा।

यह भी पढ़ें: Holi: रंग लगाने के बहाने लड़कियों-महिलाओं से की छेड़खानी तो बढ़ जाएगी परेशानी, थाने में होगा जोगीरा सारा रा रा रा…

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *