Advertisement

MS Dhoni की तरह दिखने वाला चाणक्य का 3D मॉडल वायरल! जानिए क्या है सच?

MS Dhoni 3D model of Chanakya that looks like Viral! Know what is the truth?

MS Dhoni 3D model of Chanakya that looks like Viral! Know what is the truth?

Share
Advertisement

MS Dhoni:  आए दिन इंटरनेट पर फेमस लोगों के फोटो और वीडियो वायरल होते हैं। कई बार यह फर्जी निकलते हैं। इसी कड़ी में इन दिनों सोशल मीडिया पर चाणक्य का एक 3D मॉडल वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि किसी Magadha DS University ने इस 3D मॉडल को बनाया है। इस मॉडल के वायरल होने के पर बड़ी संख्या में यूजर्स ने इसे दिखने में क्रिकेटर एम एस धोनी की तरह होने के बारे में कमेंट किए।

Advertisement

सॉफ्टवेयर की मदद से बनाया

नेटिजन्स ने इस मॉडल को जमकर शेयर किया। इस बीच किसी ने कहा कि ये धोनी का ही पुराना 3डी मॉडल है। जब इसका Fact Check किया गया तो पता चला कि यह तो 6 साल पुराना मॉडल है। जिसे किसी सॉफ्टवेयर की मदद से यूजर अंकुर खत्री ने बनाया था और अपनी वेबसाइट पर भी शेयर किया था। उन्होंने उस समय यह बताया था वह धोनी से संबंधित किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिसके चलते उन्होंने यह 3डी इमेज बनाया है।

ये भी पढ़ें: http://EC को मिला चुनावी चंदा का ब्यौरा, SC के सख्त आदेश के बाद SBI ने सौंपा डेटा

नेटिजन्स ने किया Dcode 

इसके अलावा बिहार मगध यूनिवर्सिटी ने इस तरह के किसी मॉडल को बनाने या सोशल मीडिया पर शेयर करने की बात से इनकार किया है। जब Magadha DS University की डिटेल पता की गई तो सामने आया कि इस नाम से कोई यूनिवर्सिटी ही नहीं है। नेटिजन्स ने इसे ‘Magadha DS = MDS = Mahender Dhoni Singh’ के नाम से Dcode किया है। यानि यह एमएस धोनी की ही पुराना 3डी मॉडल है, जिसे किसी ने फिर से शेयर कर चाणक्य का मॉडल बता दिया। ऐसा क्यों किया गया फिलहाल यह पता नहीं चला है।

ये भी पढ़ें: http://EC को मिला चुनावी चंदा का ब्यौरा, SC के सख्त आदेश के बाद SBI ने सौंपा डेटा

किसी टूल से बनाया गया

बता दें सोशल मीडिया पर यह 3डी मॉडल @jerxn_ यूजर नेम से 10 मार्च को शेयर किया गया था। जिसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने इसे लाइक और शेयर किया। फैक्ट चेक में पता चला है कि यह मॉडल ZBrush से बनाया गया है, जो एक डिजिटल sculpting tool है।

Hindi khabar App- देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए l हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *