Advertisement

Madhya Pradesh : पशुपालन मंत्री ने ओडिशा को बताया दूसरा देश

Madhya Pradesh : पशुपालन मंत्री ने ओडिशा को बताया दूसरा देश

Madhya Pradesh : पशुपालन मंत्री ने ओडिशा को बताया दूसरा देश

Share
Advertisement

सोमवार को मध्यप्रदेश(Madhya Pradesh ) के पशुपालन व जिला प्रभारी मंत्री प्रेम सिंह पटेल जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल होने जा रहे थे। बैठक के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका हास्यस्पज बयान सामने आया है।

Advertisement

मंत्री ने दिया बेतुका बयान

बैठक के बाद जब प्रेम सिंह पटेल मीडिया से रूबरू हुए तो मीडिया ने उनसे सवाल किया कि ‘ ओडिशा में स्वास्थ्य मंत्री को गोली मार दी गयी।  गोली पुलिस ने ही मारी। मंत्रियों कि पुलिस व्यवस्था को लेकर और क्या सावधानी बरतनी चाहिए।‘ इस पर पशुपालन मंत्री ने कहा कि -‘देखो यह दूसरे देश कि बात है और हम इस पर  बात नहीं करते। यह सुनकर मौके पर मौजूद सभी जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने जमकर ठहाके लगाए।

योग्यता पर उठ रहे सवाल

पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल अपने बेतुके बयान के कारण चर्चा में है। लोगो का कहना कि क्या एक मंत्री को यह भी नहीं पता की ओडिशा देश का ही एक हिस्सा है और एक स्वास्थ्य मंत्री को गोली मारे जाना एक गंभीर विषय है।इसके बावजूद उनका इस तरह का बयान देना उनकी योग्यता पर सवाल खड़ा करता है।

ये भी पढ़ें :Ankita murder case update : नैनीताल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पुलकित आर्या के नार्को व पॉलीग्राफ टेस्ट पर फिलहाल रोक

फोटो खिचंवाने के लिए खींचा था महिला का घुंगट

ऐसा पहली बार नहीं है जब पशुपालन मंत्री प्रेमसिंह पटेल का बयान सुर्खियां बटोर रहा है। पिछले साल मई में मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के मूंग वितरण के दौरान मंत्री प्रेम सिंह ने फोटो खिंचवाने के लिए एक महिला का घूंघट खींच दिया था।  उनका  वह वीडियो भी वायरल हुआ था। विवाद बढ़ने पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि वो 1993 से लगातार विधायक हैं। क्षेत्र में सभी को जानते हैं। महिला को उन्होंने बेटी समझकर उसका घूंघट हटाया था और उन्हें बेवजह बदनाम किया जा रहा है।

बता दें कि रविवार को ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास को झारसुगुड़ा के ब्रजराजनगर में गोली मार दी गई थी. एक कार्यक्रम के दौरान ASI गोपाल दास ने ताबड़तोड़ पांच राउंड फायरिंग की। जिससे गोली मंत्री सीने में जा लगी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आरोपी एएसआई को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *