Advertisement

Chanakya Niti: इन 3 चीजों का साथ कर देता है युवाओं का जीवन बर्बाद

Share

Chanakya Niti for Youth: आचार्य चाणक्य ने युवाओं के लिए कुछ जरूरी चीजें बताई है। चाणक्य की बातों को अपनाकर जीवन में कुछ भी प्राप्त कर सकता है।

Chanakya Niti
Share
Advertisement

Chanakya Niti for Youth: आचार्य चाणक्य ने युवाओं के लिए कुछ जरूरी चीजें बताई है। चाणक्य नीति में बताई गई बातों को यदि आप अपना लेते हैं तो आप तेजी के साथ अपने लक्ष्यों को पा सकेंगे। चाणक्य नीति जीवन के हर पड़ाव और पहलू में मददगार होता है।

Advertisement

चाणक्य नीति में जहां कई कामों को करने के लिए कहा गया है वहीं कुछ कामों को करने से मना भी किया गया है। युवाओं के लिए जीवन में तरक्की पाने के लिए चाणक्य नीति में कई बातें बताई गई है। लेकिन इसके साथ-साथ कुछ चीजों से दूर रहने को भी कहा गया है।

इन 3 चीजों से रहें दूर

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि किसी व्यक्ति के लिए यौवन उनके जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। यदि इस समय युवा अपनी प्रतिभा और एनर्जी को सही दिशा में लगाए तो कुछ भी पा सकता है। इस समय वह कोई भी लक्ष्य निर्धारित करे तो उसे पाने की संभावना बहुत ज्यादा रहती है। क्योंकि इस समय युवाओं के पास अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए पर्याप्‍त समय, ताकत, सेहत आदि होती है। जानिए किन चीजों से युवाओं को दूर रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें- चाणक्य नीति: कभी दूसरों के सामने न करें इस बात का जिक्र, भुगतना पड़ सकता है नुकसान

नशा- नशा सबकुछ बर्बाद कर देता है। युवावस्था में नशे की लत व्यक्ति का करियर, सेहत, पारिवारिक जीवन, आर्थिक स्थिति सबकुछ बर्बाद कर देता है। व्यक्ति निराशा और अवसाद में चला जाता है और उसका जीवन बर्बाद हो जाता है।

आलस- आलस भी व्यक्ति के जीवन को बर्बाद कर देता है। आलस किसी भी व्यक्ति का सबसे बड़ा दुश्मन होता है। यदि युवावस्था में उसे आलस घेर ले तो वह जीवन में अपना अमूल्य समय खो देता है और जीवन बर्बाद हो जाता है।

बुरी संगत- युवाओं को बुरी संगत से भी खुद को दूर रखना चाहिए। व्‍यक्ति कितना भी संस्‍कारी, गुणवान, मेहनती, बुद्धिमान क्‍यों न हो, यदि वह बुरी संगत में पड़ जाए तो उस व्यक्ति का जीवन बर्बाद होना तय है।

अस्वीकरण- यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। हिंदी खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *