Uttar Pradeshबड़ी ख़बरराज्य

UP NEWS : सीएम योगी ने पौधरोपण अभियान किया शुरू, कहा – ‘हमने प्रदेश में इस अभियान को…’

UP NEWS : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधे लगाने का अभियान शुरू किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया में ग्लोबल वार्मिंग एक नया संकट बनता जा रहा है और इसको नियंत्रित करने की ज़िम्मेदारी भी मनुष्य की ही होनी चाहिए और हमने प्रदेश में इस पवित्र अभियान को अपने हाथों में लिया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देशवासियों से एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान किया था।दुनिया में ग्लोबल वार्मिंग एक नया संकट बनता जा रहा है और इसको नियंत्रित करने की ज़िम्मेदारी भी मनुष्य की ही होनी चाहिए और इसी क्रम में प्रधानमंत्री मोदी का यह आह्वान हर भारतवासी के लिए एक मंत्र बनना चाहिए और इस अभिलाषा से हमने प्रदेश में इस पवित्र अभियान को अपने हाथों में लिया है।

आपको बता दें कि योगी सरकार पौधारोपण का नया रिकॉर्ड बनाएगी। इस अभियान के अनुसार 18 मंडलों में पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। विभागों को भी पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया। योगी आदित्यनाथ ने अकबरनगर में हरिशंकरी का पौधा लगाकर पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ जन अभियान 2024 का शुभारंभ किया। एक दिन में 36.50 करोड़ पौधरोपण करने का लक्ष्य रखा गया है। अगर ऐसा होता है तो एक नया इतिहास बनेगा।

FIR against trainee IAS officer: UPSC ने ट्रेनी IAS पूजा खेडकर पर दर्ज की FIR, झूठी पहचान और अधिक प्रयासों का आरोप

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button