Advertisement

SP के अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे मध्य प्रदेश के रीवा गांव, BJP पर बोला हमला

SP के अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे मध्य प्रदेश के रीवा गांव, BJP पर बोला हमला

SP के अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे मध्य प्रदेश के रीवा गांव, BJP पर बोला हमला

Share
Advertisement

समाजवादी पार्टी (SP) पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 27 सितंबर को मध्य प्रदेश के रीवा में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान, उन्होंने सरकार और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला बोला। उन्हें कहना है कि आज बीजेपी सरकार के अधीन बेरोजगारी चरम सीमा पर है। बीजेपी ने मध्य प्रदेश में इतने सालों से शासन किया है, लेकिन सरकार ने बेरोजगारी को दूर नहीं किया। वहीं अखिलेश यादव ने गुरुवार को मध्य प्रदेश में महिलाओं के साथ हुए अन्याय के लिए भाजपा सरकार की आलोचना की और 12 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार से जुड़ी उज्जैन की घटना को निंदनीय बताया। बता दें कि नाबालिग पर हमले से लोगों में भारी आक्रोश फैल गया है।

Advertisement

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को जल्द किया जाए लागू

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री बुधवार को रीवा जिले के सिरमौर में अपनी पार्टी के उम्मीदवार लक्ष्मण तिवारी के पक्ष में एक रैली में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। उनका कहना है कि 20 साल और केंद्र में 10 साल तक भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद राज्य में महिलाओं के बीच असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ (महिला आरक्षण विधेयक) के पारित होने का जिक्र करते हुए, जो संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करता है, कोई नहीं जानता कि इसे कब लागू किया जाएगा। अगर भाजपा इसे लेकर गंभीर है, तो पार्टी को आगामी विधानसभा चुनावों में 33 प्रतिशत महिला कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारना चाहिए।

20 प्रतिशत सीटों पर महिलाओं को उतारेगी SP

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा द्वारा अब तक घोषित सूचियां उस प्रावधान को प्रतिबिंबित नहीं करती हैं। वहीं उनका कहना है कि उनकी पार्टी इन चुनावों में 20 प्रतिशत सीटों पर महिलाओं को मैदान में उतारने पर विचार करेगी। विपक्षी समूह ‘इंडिया’ पर एक सवाल के बारे में यादव ने कहा कि सपा इसका हिस्सा है, लेकिन उन राज्यों में खुद चुनाव लड़ेगी जहां वह मजबूत है और भाजपा को आगे बढ़ने से रोकने की स्थिति में है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की रणनीति ‘पीडीए’, या ‘पिछड़े वर्ग’, दलित और अल्पसंख्याक के कल्याण के लिए काम करना है और अगर पार्टी इस रणनीति पर काम करना जारी रखती है, तो मध्य प्रदेश में एक बड़े बदलाव का गवाह बनेगा। पार्टी के उम्मीदवार लंबे समय से राज्य के विभिन्न हिस्सों में जीत रहे हैं और मध्य प्रदेश में उनकी मजबूत उपस्थिति है।

ये भी पढ़ें – MP: कमलनाथ का भाजपा पर हमला, बोले-‘BJP चुनावी गणित में शून्य की ओर बढ़ रही’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *