पंजाब के स्वास्थय मंत्री बने विधायक बलबीर सिंह

Share

पटियाला ग्रामीण से आप विधायक बलबीर सिंह ने चंडीगढ़ के राजभवन में पंजाब कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले सुबह विवादित मंत्री फौजा सिंह सरारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने निजी कारणों से अपना त्यागपत्र सीएम को सौंपा था।

डॉ़ बलबीर सिंह को स्वास्थ्य विभाग का कार्यभार सौंपा गया है। पहले ये विभाग चेतन सिंह जौड़ामाजरा के पास था। पंजाब मंत्रिमंडल में हरजोत बैंस से जेल विभाग वापस ले लिया गया है। यह विभाग अब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने पास रखा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *