दिग्विजय सिंह के बयान से सियासी पारा हुआ गर्म, जानें क्या कहा

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए। जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह ने सोमवार को सर्जिकल स्ट्राइक विवादित बयान दे डाला। दिग्विजय ने जम्मू में रैली के दौरान सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग लिए। हालांकि, अब उन्होंने अपने बयान से किनारा किया है। उन्होंने कहा कि वह भारतीय जवानों का सम्मान करते हैं।
दिग्विजय के बयान से कांग्रेस की हुई किरकिरी
सर्जिकल स्ट्राइक (Surgical Strike) पर सबूत मांगे जाने के बयान से कांग्रेस की फजीहत हो रही है। भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश को पार्टी के बचाव में एक ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि आज वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा व्यक्त किए गए विचार कांग्रेस पार्टी के नहीं, उनके व्यक्तिगत विचार हैं। 2014 से पहले यूपीए सरकार ने भी सर्जिकल स्ट्राइक की थी। राष्ट्रहित में सभी सैन्य कार्रवाइयों का कांग्रेस ने समर्थन किया है और आगे भी समर्थन करेगी।