Dadasaheb Phalke Awards 2023: ‘द कश्मीर फाइल्स’ को बेस्ट फिल्म का अवार्ड, ये है पूरी लिस्ट

Dadasaheb Phalke Awards 2023: : साल 2023 के दादा साहेब फाल्के पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। पुरस्कार समारोह में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया। एसएस राजामौली की RRR और विवेक अग्निहोत्री की कश्मीर फाइल्स को दादा साहेब इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड दिए गए हैं।
इन लोगो को किया गया सम्मानित
दादा साहेब फाल्के सिनेमा के क्षेत्र में देश का सर्वोच्च पुरस्कार है। अवॉर्ड सेरेमनी सोमवार शाम मुंबई में हुई। अनुपम खेर को कश्मीर फाइल्स के लिए मोस्ट वर्सेटाइल एक्टर चुना गया। रेखा को फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
फाल्के अवॉर्ड्स की लिस्ट…
- सर्वश्रेष्ठ फिल्म – द कश्मीर फाइल्स
- फिल्म ऑफ द ईयर – आरआरआर
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – रणबीर कपूर (ब्रह्मास्त्र)
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – आलिया भट्ट (गंगूभाई काठियावाड़ी)
- क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर- वरुण धवन (भेड़िया)
- क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस- विद्या बालन (जलसा)
- सर्वश्रेष्ठ निर्देशक- आर बाल्की (चुप)
- बेस्ट सिनेमैटोग्राफर- पीएस विनोद (विक्रम वेधा)
- मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्टर – ऋषभ शेट्टी (कंटारा)
- सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – मनीष पॉल (जुगजग जीयो)
- बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)- सचेत टंडन (मैय्या मैनु-जर्सी)
- सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका (महिला) – नीति मोहन (मेरी जान – गंगूभाई कठियावाड़ी)
- सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज – रुद्र: द एज ऑफ़ डार्कनेस (हिंदी)
- मोस्ट वर्सटाइल एक्टर- अनुपम खेर (द कश्मीर फाइल्स)
- श्रेष्ठ टेलीविजन सीरीज – अनुपमा
- टेलीविज़न सीरीज़ में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – फ़ना (इश्क में मरजावां) के लिए ज़ैन इमाम
- टेलीविज़न सीरीज़ में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – तेजस्वी प्रकाश (नागिन)
- फिल्म उद्योग में उत्कृष्ट योगदान के लिए दादासाहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पुरस्कार 2023: रेखा
ये भी पढ़ें : Golden Globe Awards 2023: RRR के गाने Naatu Naatu को मिला बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड, खुशी से झूमी टीम