Advertisement

दिल्ली में शिमला से भी ज्यादा ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Share
Advertisement

सर्दी का सितम अपना प्रकोप दिखाने लगा है। कड़कड़ाती और ठंडी शीतलहर ने पूरे उत्तर भारत और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की कुल्फी जमाना शुरू कर दिया है सबसे बड़ी दिक्कत उन लोगों के साथ है जो सुबह जल्दी काम पर जाते हैं।

Advertisement

ठंड का प्रकोप इतना ज्यादा है कि न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है। लगातार जारी ठंडी हवाओं के चलते गलन बढ़ गई है। यूं तो दिल्ली की सर्दी सदियों से मशहूर है, लेकिन इस बार ठंड ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में न्यूनत तापमान शिमला, मसूरी, नैनीताल जैसे हिल स्टेशन से भी नीचे पहुंच चुका है।  दिल्ली में कुछ जगहों पर पारा 2 डिग्री से भी नीचे लुढ़क गया है।

वहीं मौसम विभाग ने बताया कि आज भी राजधानी दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा और इस दौरान न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आस-पास दर्ज हो सकता है। शीतलहर के साथ कोहरा भी परेशान करेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, वीकेंड पर अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. हालांकि, अगले दो दिनों के तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *