महाकाल नगरी उज्जैन में होली का भव्य उत्सव, दिखा रंग, आस्था और भांग का अनूठा संगम

Ujjain Holi 2025 :

महाकाल नगरी उज्जैन में होली का भव्य उत्सव

Share

Ujjain Holi 2025 : उज्जैन में होली केवल रंगों का उत्सव नहीं बल्कि आस्था और भांग के अनूठे संगम का भी प्रतीक है। इस मौके पर महाकाल की नगरी में भांग की दुकानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

रंगों का त्यौहार होली देशभर में उल्लास और भक्ति के साथ मनाया जाता है। लेकिन धार्मिक नगरी उज्जैन में यह पर्व केवल रंगों तक सीमित नहीं रहता। उज्जैन में भगवान शिव की प्रिय भांग की बिक्री भी होली के अवसर पर सामान्य दिनों की तुलना में दस गुना तक बढ़ जाती है।

विशेष धार्मिक महत्व

मध्य प्रदेश का उज्जैन भगवान महाकाल की नगरी है जहां भांग का विशेष धार्मिक महत्व है। भगवान महाकाल के श्रृंगार के दौरान भांग का प्रयोग किया जाता है जिससे यह परंपरा और भी गहरी हो जाती है। होली के मौके पर हजारों श्रद्धालु भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन पहुंचते हैं और प्रसाद के रूप में भांग का सेवन भी करते हैं।

देशभर में बनी रहती है

उज्जैन में भांग की प्रसिद्धि इतनी अधिक है कि इसकी मांग देशभर में बनी रहती है। उज्जैन के व्यापारियो के मुताबिक होली के समय भांग की बिक्री सामान्य दिनों की तुलना में दस गुना बढ़ जाती है विशेष रूप से ठंडाई के रूप में भांग की मांग अधिक होती है जिसमें काजू बादाम पिस्ता और कई अन्य सूखे मेवे मिलाकर इसे और स्वादिष्ट बनाया जाता है।

स्वास्थ्य के लिए हानिकारक

जबकि चिकित्सा विशेषज्ञ भांग के अधिक सेवन को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मानते हैं। डॉक्टरो के मुताबिक भगवान के प्रसाद के रूप में ली गई थोड़ी मात्रा में भांग भी शरीर पर प्रभाव डालती है। यदि इसे लंबे समय तक और अधिक मात्रा में सेवन किया जाए तो यह जीवन के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। इसलिए भांग का सेवन संयम और संतुलन के साथ किया जाना चाहिए।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में होली केवल रंगों का नहीं बल्कि आस्था परंपरा और भांग के अनोखे संगम का पर्व बन जाता है। उज्जैन में आने वाले श्रद्धालु भगवान महाकाल के आशीर्वाद के साथ-साथ शिव के रूप में भांग का सेवन कर खुद को आध्यात्मिक अनुभव से जोड़ते हैं।

यह भी पढ़ें : संभल की शाही जामा मस्जिद पहुंची ASI की टीम, नपाई का कार्य शुरू

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *