Weather Alert Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Monsoon 2026 : लैंडस्लाइड से 49 सड़कें प्रभावित, कई गाड़ियां मलबे में दबी, लखनऊ में घरों में पानी घुसा
Monsoon 2026 : देशभर में मानसून का कहर जारी है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा से कई राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हुए है। जिनसे राज्यों की रफ्तार थम गई है। हिमाचल के किन्नोर में भारी बारिश के कारण दो गाड़ियां मलबे में दब गई। 49 सड़के भी बंद हैं। जिससे आवाजाही पर बुरा प्रभाव पड़ा है।

केदारनाथ यात्रा पर लगाई गई रोक

बारिश के कहर से जमीनी इलाके भी महफूज़ नही रहे, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत 5 शहरों में भारी बारिश के चलते कई घरों में पानी घुस गया। कई गाड़ियां तो चलते चलते बंद हो गई। रुद्रप्रयाग, चमोली समेत कई जिलों में लैंडस्लाइड से सड़कें बंद हैं। बद्रीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर पत्थर गिर रहे हैं। सुरक्षा के चलते केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है।

भारी बारिश के कारण मंदिर डूब गए

वहीं मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह छाया हुआ है। उज्जैन में क्षिप्रा नदी का वॉटर लेवल बढ़ने से राम घाट के पास मंदिर डूब गए। 2 दिनों से जयपुर में रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बारां, कोटा और झालावाड़ के लिए तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

4 जुलाई को इन राज्यों में बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 4 जुलाई को छत्तीसगढ़, तेलंगाना, ओडिशा, केरल, गोवा, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। बिहार में 50–60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है, जबकि मध्य प्रदेश, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान और तमिलनाडु में भी तेज हवाओं के साथ मौसम खराब रहने का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है।

सिक्किम के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना

5 जुलाई को भी कई राज्यों में मौसम का असर जारी रहेगा। आंध्र प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना है। वहीं सिक्किम, गोवा, तेलंगाना और कर्नाटक के समुद्री इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें- ’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएं ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

यूपी में मौसम का बदलता मिजाज, 27 जिलों में आंधी-बारिश अलर्ट, प्री-मानसून सक्रिय
Monsoon 2026 : उत्तर प्रदेश के मौसम में इन दिनों लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में प्री-मानसून की सक्रियता बनी हुई है, जिसके चलते कहीं तेज धूप और उमस तो कहीं आंधी-बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के 27 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

उमस भरी गर्मी करेगी परेशान

लखनऊ में सुबह से ही बादलों की मौजूदगी बनी हुई है, जबकि पश्चिमी यूपी के अधिकांश जिलों में धूप निकलने से गर्मी बढ़ी हुई है। काशी, प्रयागराज और कानपुर में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। तापमान में भी मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंगलवार को बांदा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले की तुलना में अधिक था।

प्री-मानसून बारिश का सिलसिला

प्रदेश के कई हिस्सों में मंगलवार को बारिश भी हुई, जिनमें गोरखपुर, महाराजगंज और झांसी शामिल हैं, जहां तेज बारिश के कारण कुछ जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पश्चिमी हवाओं के असर से प्री-मानसून बारिश का सिलसिला बना हुआ है। मानसून फिलहाल बिहार सीमा के पास महाराजगंज के आसपास तक पहुंच चुका है और इसके 20 से 25 जून के बीच सोनभद्र के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना है।

तेज हवाओं के साथ तूफान की संभावना

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में भी प्रदेश में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। 18 जून को पूरे प्रदेश में बादलों की आवाजाही के साथ कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। 19 जून को हल्की से भारी बारिश और कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ तूफान जैसी स्थिति बन सकती है। 20 जून को कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर जोरदार बारिश हो सकती है। 21 जून को मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने की संभावना है, हालांकि तेज हवाएं और हल्की बूंदाबांदी संभव है। 22 जून को फिर से बादल छाने और कुछ इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें- “साडे बुजुर्ग साडा माण”- बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार की पहल, वृद्धाश्रमों के लिए 4.10 करोड़ रुपए जारी- डॉ. बलजीत कौर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

नौतपा की शुरुआत के साथ बढ़ी तपिश, भीषण गर्मी की चपेट में आया उत्तर भारत
Weather Alert : नौतपा के पहले ही दिन उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई राज्यों में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। तेज धूप, गर्म हवाओं और बढ़ती उमस ने दिन के साथ रातों का चैन भी छीन लिया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार से पांच दिन तक गर्मी का यह तीखा असर बना रह सकता है।

उत्तर प्रदेश में बांदा सबसे गर्म

उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बांदा में दर्ज किया गया, जहां पारा 46 डिग्री के पार पहुंच गया। उरई, झांसी और प्रयागराज जैसे शहरों में भी तापमान 45 डिग्री से ऊपर रहा। आगरा में भी तेज लू के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पंजाब-हरियाणा और राजस्थान में लू का कहर

हरियाणा के सिरसा में तापमान 46 डिग्री से ऊपर पहुंच गया, जबकि पंजाब के बठिंडा में भी भीषण गर्मी दर्ज की गई। राजस्थान के कोटा, चित्तौड़गढ़ और श्रीगंगानगर जैसे इलाकों में पारा 45 डिग्री के आसपास बना रहा। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।

दिल्ली में उमस ने बढ़ाई परेशानी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिनभर धूल भरे बादल छाए रहे। हवा में नमी बढ़ने से गर्मी और ज्यादा महसूस हुई। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार और सोमवार की रात दिल्ली में पिछले 14 वर्षों की सबसे गर्म मई की रात रही। न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को रात में भी राहत नहीं मिली।

29 मई के बाद मिल सकती है राहत

मौसम विभाग के अनुसार 29 मई के बाद उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी और बारिश के भी संकेत दिए गए हैं। हालांकि 28 मई तक कई क्षेत्रों में लू और गर्म रातों का असर जारी रहेगा।

पहाड़ी राज्यों में बदला मौसम

जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा। वहीं हिमाचल प्रदेश में बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों में लंबे समय तक चलने वाली बाहरी गतिविधियों को सीमित करने की सलाह दी गई है।

दक्षिण और पूर्वोत्तर में भारी बारिश

देश के दक्षिणी और पूर्वोत्तर हिस्सों में मौसम का अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। केरल, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर राज्यों में कई जगहों पर भारी बारिश हो रही है। पश्चिम बंगाल में भी तेज बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में इन क्षेत्रों में और अधिक बारिश की संभावना जताई है।

ये भी पढ़ें – NEET पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, NTA और केंद्र सरकार से मांगा जवाब

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

दिल्ली में लू का कहर जारी, तापमान 43-45°C तक जाने की संभावना
Delhi Heatwave : मई की शुरुआत जहां दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी रही थी, वहीं अब बढ़ते तापमान और लू ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. दिल्ली-NCR में पिछले कई दिनों से जारी हीटवेव का असर शुक्रवार को थोड़ा कम जरूर हुआ, लेकिन इसके बावजूद गर्मी का प्रकोप बना रहा. मौसम विभाग के अनुसार, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते शनिवार को गरज-चमक के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, हालांकि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने साफ किया है कि इससे बड़ी राहत मिलने की संभावना नहीं है. आने वाले लगभग 6 दिनों तक कुछ इलाकों में लू की स्थिति बनी रह सकती है.

शुक्रवार (22 मई) को राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में आसमान साफ रहा, लेकिन कई जगहों पर तेज गर्मी और लू ने लोगों को परेशान किया. इस दौरान न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कुछ क्षेत्रों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.

तापमान में हल्की गिरावट के बावजूद गर्मी बरकरार

पिछले 24 घंटों में तापमान में हल्का बदलाव देखने को मिला, जहां अधिकतम तापमान में करीब 1 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. इस दौरान न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. सबसे अधिक गर्मी रिज इलाके में दर्ज की गई, जहां तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. वहीं गुरुग्राम और गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. दिन के समय 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चलीं, जिनकी झोंकों के साथ गति 33 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई.

43-45°C तापमान का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार (23 मई) को न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन कुछ इलाकों में लू की स्थिति जारी रहेगी. सतही हवाओं की गति 20 से 30 किमी प्रति घंटे रहने और झोंकों के साथ 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है.

25 मई को 3°C की बढ़ोतरी

अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, जबकि 25 मई को लगभग 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और इसके बाद करीब 1 डिग्री सेल्सियस की हल्की गिरावट का अनुमान जताया गया है.

IMD ने लोगों को गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है. इसमें पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, हल्के रंग और ढीले सूती कपड़े पहनना, दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचना तथा बाहर निकलते समय छाता, टोपी और धूप के चश्मे का उपयोग करना शामिल है. साथ ही बच्चों, बुजुर्गों और पालतू जानवरों का विशेष ध्यान रखने की भी अपील की गई है.

ये भी पढ़ें – भारत-इटली संबंधों में बड़ा कदम, रणनीतिक साझेदारी और सहयोग पर बनी सहमति

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

देशभर में मौसम का बदलेगा मिजाज, कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी
Weather Update : देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार, 15 मई को राजधानी में हल्की बारिश के आसार बने रहेंगे. दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई गई है. हालांकि राहत ज्यादा समय तक टिकने वाली नहीं है, क्योंकि 16 मई के बाद फिर से गर्मी का असर तेज होने की चेतावनी दी गई है और आने वाले दिनों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी भी संभव है.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति के लिए अनुकूल परिस्थितियां धीरे-धीरे बन रही हैं. अनुमान है कि 16 मई के आसपास अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में मानसून की शुरुआती दस्तक देखने को मिल सकती है. वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश और राजस्थान में गर्म हवाओं का असर लगातार बना हुआ है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में हालात ऐसे हैं कि रात और सुबह के समय भी गर्मी से खास राहत नहीं मिल पा रही, जबकि दोपहर के समय सड़कें लगभग सुनसान नजर आ रही हैं.

इंदौर समेत कई शहरों में रातें गर्म

मध्य प्रदेश के इंदौर में लगातार दूसरे दिन रात का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है. भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, नर्मदापुरम और रतलाम जैसे शहरों में भी रातें सामान्य से अधिक गर्म बनी हुई हैं. मौसम विभाग ने इंदौर, उज्जैन, रतलाम, धार, देवास और गुना के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां गर्म हवाओं और लू का असर देखने को मिल सकता है.

फलोदी में पारा 46 डिग्री के करीब

राजस्थान में भी भीषण गर्मी का दौर जारी है. फलोदी में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया. कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाओं ने दस्तक जरूर दी, लेकिन इससे गर्मी के तेवर कम नहीं हुए। आने वाले दिनों में राज्य के कई हिस्सों में लू और तेज गर्मी बने रहने की संभावना जताई गई है.

वही, उत्तर-पश्चिम भारत के जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में 15 और 16 मई के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

कई जगह भारी बारिश की चेतावनी

पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले कुछ दिनों तक बारिश और आंधी-तूफान का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं. कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की भी चेतावनी दी गई है.

पूर्वी भारत के बिहार, झारखंड और ओडिशा में 15 मई से मौसम बदलने के संकेत हैं, जहां तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़ में भी गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बरसात का दौर जारी रह सकता है.

कई राज्यों में तेज हवाओं की संभावना

वहीं पश्चिमी भारत में गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भी 15 मई को बारिश की संभावना जताई गई है. दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 15 से 17 मई के बीच बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें- Keralam New CM : वीडी सतीशन होंगे केरलम के नए मुख्यमंत्री, जानें कैसा है सियासी सफर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

देशभर में मौसम का बदला मिजाज: कई राज्यों में लू, 13 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट
Weather Alert : देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज इन दिनों लगातार बदल रहा है. कहीं भीषण गर्मी और लू लोगों को परेशान कर रही है तो कहीं तेज बारिश और आंधी का असर देखने को मिल रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 10 मई के लिए उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड सहित देश के 13 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है. इस दौरान हवा की रफ्तार 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज मौसम गर्म बना रहेगा और लू के चलते लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. यहां अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है.

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला

उत्तर प्रदेश में बढ़ती उमस के बीच कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है. साथ ही राज्य में 12 से 14 मई के बीच बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

बिहार में भी मौसम के बिगड़ने के आसार हैं. यहां 10 से 15 मई के बीच कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं की स्थिति बन सकती है. पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, पटना, गया, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार, किशनगंज और खगड़िया जैसे जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी दी गई है.

ओलावृष्टि की भी चेतावनी

पंजाब में 10 से 14 मई के दौरान मौसम खराब रहने की संभावना है. होशियारपुर, लुधियाना, पठानकोट, कपूरथला, अमृतसर, बठिंडा, मोगा, तरन तारन, मुक्तसर और जालंधर जिलों में मध्यम से भारी बारिश के संकेत दिए गए हैं.

इसके अलावा उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आज हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं 11 से 14 मई के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं का नया दौर देखने को मिल सकता है. कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है.

ये भी पढ़ें- Sanjeev Arora Arrested : पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार, दिल्ली मुख्यालय लेकर जाएगी ED

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

दिल्ली में 11 मई से शुरू हो सकती हैं गर्मी की छुट्टियां, 50 दिन बंद रहेंगे स्कूल
Delhi Schools Summer Vacation : उत्तर-मध्य भारत इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग ने अधिक गर्मी को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है, जिससे हालात और गंभीर हो सकते हैं।

समर वेकेशन को लेकर तैयारियां शुरू

बढ़ती गर्मी को देखते हुए कई राज्यों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है, जबकि कुछ जगहों पर गर्मी की छुट्टियां पहले ही शुरू हो चुकी हैं। छत्तीसगढ़, ओडिशा और केरल जैसे राज्यों में स्कूल बंद हो चुके हैं। वहीं, दिल्ली में भी बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समर वेकेशन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

11 मई से शुरु हो सकती है छुट्टियां

दिल्ली के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में इस बार गर्मी की छुट्टियां 11 मई 2026 से शुरू होने की संभावना है। पिछले शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार भी इसी समय के आसपास समर वेकेशन शुरू हुआ था। उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी करीब 50 दिनों की छुट्टियां दी जा सकती हैं।

पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार दिल्ली में समर वेकेशन लगभग डेढ़ महीने तक रहता है। आमतौर पर स्कूल 11 मई से बंद होकर जून के अंत या जुलाई की शुरुआत में फिर से खुलते हैं। हालांकि शिक्षकों को स्कूल खुलने से कुछ दिन पहले ही बुलाया जाता है।

गर्मी से राहत के लिए वॉटर बेल सिस्टम

भीषण गर्मी से बचाव के लिए स्कूलों में ‘वॉटर बेल’ सिस्टम लागू किया गया है। इस व्यवस्था के तहत हर 45 से 60 मिनट पर घंटी बजाई जाती है, ताकि छात्रों को पानी पीने की याद दिलाई जा सके और डिहाइड्रेशन से बचाव हो सके। यह पहल छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए की गई है।

मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के येलो अलर्ट और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए शिक्षा विभाग हालात पर नजर बनाए हुए है और जल्द ही स्कूलों की छुट्टियों को लेकर अंतिम फैसला लिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- गुरुग्राम में श्रमिक सम्मान समारोह, सीएम सैनी ने 40 करोड़ की राशि जारी की, न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी और नई योजनाओं की घोषणा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

देश में बढ़ती गर्मी, कई राज्यों में लू, कहीं बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
Weather Update : देश के कई हिस्सों में गर्मी लगातार बढ़ रही है. उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत में तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है. दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में गर्मी का असर साफ तौर पर देखा जा रहा है, वहीं उत्तर प्रदेश और पश्चिमी व मध्य भारत के कई हिस्सों में लू जैसे हालात बन रहे हैं.

पिछले 24 घंटों के दौरान विदर्भ, मराठवाड़ा और ओडिशा में तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. वहीं गुजरात, तेलंगाना, रायलसीमा, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. महाराष्ट्र के अकोला में सबसे अधिक 43.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि पंजाब के आदमपुर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा.

कई राज्यों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग का कहना है कि 15 से 18 अप्रैल के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान 4 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है. वहीं मध्य भारत में इसी अवधि के दौरान 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है. पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों जैसे नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.
मौसम विभाग ने 15 से 19 अप्रैल के बीच कई राज्यों में लू चलने की चेतावनी जारी की है. इनमें मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिमी राजस्थान, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, उत्तरी कर्नाटक, गुजरात के तटीय क्षेत्र, तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश शामिल हैं.

दिल्ली-NCR में बढ़ी गर्मी

दिल्ली-NCR में भी गर्मी बढ़ने लगी है. यहां अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. दोपहर के समय लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है.

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट

दूसरी ओर, पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश होने कि संभावना है. 15 से 17 अप्रैल के बीच नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. वहीं 15 से 18 अप्रैल के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

आंधी-बारिश से यूपी बेहाल, Lucknow समेत 20 जिलों में तेज बारिश और हवाएं
UP News : उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ा हुआ है। बुधवार सुबह से Lucknow, Gorakhpur, Gonda, Jaunpur और Aligarh सहित करीब 20 जिलों में तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर बारिश हो रही है। Barabanki में चलती रोडवेज बस पर पेड़ गिरने की घटना सामने आई, हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है। वहीं Muzaffarnagar में करीब 20 फीट सड़क धंस गई, जिससे आवाजाही प्रभावित हुई।

9 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

ग्रामीण क्षेत्रों में हालात ज्यादा खराब हैं, जहां खेतों में कटी हुई गेहूं की फसल बारिश के पानी में डूब गई है। मौसम विभाग ने 47 जिलों में बारिश और 9 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। साथ ही 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण यह बदलाव देखने को मिल रहा है।

किसानों को हो रहा नुकसान

इसी बीच Yogi Adityanath ने किसानों को हुए नुकसान को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सर्वे और मुआवजा वितरण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राहत देने में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए और हर प्रभावित किसान व बटाईदार को जल्द सहायता मिले।

पेड़ और बिजली के पोल गिरे

मंगलवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम ने कहर बरपाया। Agra और Mathura समेत 15 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई, जबकि Kanpur और Jhansi में कई पेड़ और बिजली के पोल गिर गए। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है—कुछ दिन पहले जहां पारा 41 डिग्री तक पहुंच गया था, वहीं अब यह करीब 37 डिग्री तक आ गया है। Jalaun 37.4 डिग्री के साथ सबसे गर्म जिला रहा।

इसके अलावा Hathras में 10 से अधिक पेड़ गिर गए, जबकि Agra में आंधी के चलते एक मैरिज हॉल का गेट गिरने से ऑटो दब गया। बीते एक हफ्ते में आंधी और बिजली गिरने की घटनाओं में करीब 15 लोगों की जान जा चुकी है।

ये भी पढ़ें- पंजाब में हेल्थ सेक्टर को बूस्ट, 300 बेड अस्पताल, 8 OT और AI-आधारित सुविधाएं तैयार करेगा मान सरकार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

गुजरात में गर्मी के बीच अचानक बारिश का अलर्ट, 5 अप्रैल तक रहेगा मौसम का मिजाज
Gujarat Weather : गुजरात में मौसम एक बार फिर से करवट लेने वाला है. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मौसम विभाग ने बेमौसम बारिश की संभावना जताई है. अत्यधिक गर्मी के बीच अचानक बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी की गई है. अनुमान है कि 5 अप्रैल तक राज्य में वातावरण में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा.

अहमदाबाद समेत कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन, ट्रफ लाइन और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे और तेज हवा के साथ बारिश होगी.

प्रभावित जिलों की सूची

आज बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अरावली, अहमदाबाद, दाहोद, महीसागर, डांग, नवसारी, वलसाड, दमन, दादरा नगर हवेली, सुरेंद्रनगर, जामनगर, पोरबंदर, मोरबी, द्वारका और कच्छ में बारिश की संभावना जताई गई है.

2-3 अप्रैल में मौसम में बदलाव का अलर्ट

मौसम विभाग ने आगामी 2 और 3 अप्रैल को भी मौसम में बदलाव की चेतावनी दी है. प्री-मानसून सीजन की शुरूआत के साथ, पूरे देश में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं तेज हवा, बिजली व ओलावृष्टि की संभावना बढ़ गई है.

विशेषज्ञों का कहना है कि प्री-मानसून की गतिविधियों के कारण अगले चार दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत समेत कई राज्यों में मौसम में अस्थिरता बनी रहेगी.

ये भी पढ़ें- Haryana News : गोहाना में सीएम सैनी की बड़ी घोषणाएं, 113 करोड़ की 16 परियोजनाओं का उद्घाटन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप