smart classrooms Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

मुरादाबाद में 79 करोड़ से बने अटल आवासीय विद्यालय का सीएम योगी ने किया उद्घाटन, विपक्ष पर बोला करारा हमला
CM Yogi Adityanath : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मुरादाबाद में ₹79 करोड़ की लागत से निर्मित अटल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन करते हुए इसे नई पीढ़ी के लिए आदर्श शिक्षा मंदिर बताया. इस अवसर पर उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए तुष्टीकरण की राजनीति को प्रदेश की पिछली समस्याओं की जड़ करार दिया. मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में स्पष्ट कहा कि पहले जो लोग तुष्टीकरण की राजनीति कर सत्ता में आते थे, वे अब न समाज के हैं, न भविष्य के. भाजपा की योजनाएं तुष्टीकरण नहीं बल्कि संतुष्टीकरण पर आधारित हैं, और इसी वजह से बिना किसी भेदभाव के प्रदेश का हर नागरिक उन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहा है.

रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज में मुफ्त यात्रा की सौगात

योगी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने सत्ता को एक दुकान समझ लिया था और शिक्षा को नकल, अराजकता और जातिवाद का केंद्र बना दिया था. लेकिन आज वही लोग संतुलित और पारदर्शी शासन के सामने बेचैन हैं, क्योंकि जनता का भरोसा अब भाजपा की नीतियों के साथ खड़ा है. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को रक्षा बंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं. साथ ही उन्होंने यह घोषणा की कि 8, 9 और 10 अगस्त को उत्तर प्रदेश की सभी बहनों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी.

अटल जी की स्मृति में समर्पित शिक्षा का नया मंदिर

मुख्यमंत्री ने इस विद्यालय को मुरादाबाद मंडल के श्रमिक परिवारों और बच्चों को समर्पित करते हुए कहा कि यह संस्थान अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी वर्ष में प्रारंभ किया गया है, जिससे नई पीढ़ी उनके विचारों और मूल्यों से प्रेरित हो सके. उन्होंने इसे केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और आत्मनिर्भरता की पाठशाला बताया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, यह विद्यालय बीओसी फंड के सदुपयोग के तहत स्थापित किया गया है, जिसका पहले की सरकारों में बंदरबांट और भ्रष्टाचार में उपयोग होता था. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा-निर्देशों के अनुसार यह धन श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा और विकास में लगाया जा रहा है.

निशुल्क शिक्षा के साथ मेडिकल और आईआईटी तक का खर्च उठाएगी सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अब तक 18 अटल आवासीय विद्यालय स्थापित किए जा चुके हैं, जो 18,000 से अधिक श्रमिक और अनाथ बच्चों को पूरी तरह से निशुल्क और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहे हैं. इन विद्यालयों में आधुनिक स्मार्ट क्लासरूम, प्रयोगशालाएं, हॉस्टल, खेलकूद और कौशल विकास की सुविधाएं मौजूद हैं. कक्षा 12 के बाद यदि कोई छात्र मेडिकल या आईआईटी जैसे उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश लेता है, तो उसका पूरा खर्च भी सरकार द्वारा वहन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने नकलमुक्त और ईमानदार परीक्षा प्रणाली लागू कर प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में ला खड़ा किया है. आज उत्तर प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में तीसरे और पांचवें स्थान पर पहुंच गया है.

समाजवादी पार्टी पर आरोप: “ग से गणेश नहीं, ग से गधा” की सोच रखी

मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि जब कल्याण सिंह की सरकार में ‘ग से गणेश’ पढ़ाया जा रहा था, तब सपा ने इसका विरोध करते हुए कहा था कि ‘ग से गधा’ होना चाहिए. उन्होंने इसे भारतीय संस्कृति और धार्मिक भावनाओं का अपमान बताया.

साथ ही उन्होंने कहा कि सपा शासन में शिक्षकों की समय पर भर्ती नहीं होती थी, शिक्षा का स्तर गिरता गया और पूरा प्रशासन जातिवाद और भाई-भतीजावाद में जकड़ा हुआ था. माफियाराज, दंगे और नकल के चलते युवा पीढ़ी के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया.

यूपी आज अपनी विरासत और विकास दोनों पर कर रहा गर्व

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज केवल विकास नहीं बल्कि अपनी सांस्कृतिक विरासत पर भी गर्व कर रहा है. ‘एक जनपद, एक उत्पाद’ और ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज’ जैसी योजनाओं ने प्रदेश को नई पहचान दी है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर समाजवादी पार्टी को शिक्षा का वास्तविक मॉडल देखना है, तो उन्हें अटल आवासीय विद्यालय जरूर देखना चाहिए. योगी आदित्यनाथ ने बताया कि ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ के तहत अब तक 1.54 लाख जर्जर विद्यालयों को नया जीवन दिया जा चुका है. इसके अलावा मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय योजना के अंतर्गत 57 जनपदों में अत्याधुनिक शैक्षणिक मॉडल खड़े किए जा रहे हैं, जो राज्य की शिक्षा प्रणाली को मजबूत बना रहे हैं.

बच्चों के साथ बिताया समय, सेल्फी और चॉकलेट के पल

उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने विद्यालय का निरीक्षण करते हुए बच्चों से संवाद किया. उन्होंने विशेष रूप से बालिकाओं से विद्यालय की सुविधाओं को लेकर चर्चा की. बच्चों को अपने हाथों से चॉकलेट बाँटी, कुछ को ऑटोग्राफ दिए और अंत में बच्चों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई.

आधुनिक सुविधाओं से युक्त मुरादाबाद का अटल आवासीय विद्यालय

मुरादाबाद स्थित अटल आवासीय विद्यालय उत्तर प्रदेश सरकार की दूरदर्शी योजना का उत्कृष्ट उदाहरण है. यह परिसर कुल 13.5 एकड़ भूमि पर फैला हुआ है और इसकी कुल निर्माण लागत ₹79 करोड़ रही है. विद्यालय में कुल 1000 छात्रों की आवासीय क्षमता है, जिनमें से वित्तीय वर्ष 2025-26 में 640 छात्रों को प्रवेश मिलेगा.

यहाँ 28 स्मार्ट क्लासरूम, 11 आधुनिक प्रयोगशालाएं, 6 ट्यूटोरियल कक्ष और एक समृद्ध लाइब्रेरी मौजूद है. सीनियर गर्ल्स और बॉयज़ हॉस्टल में 300-300 बेड हैं, जबकि जूनियर छात्रों के लिए 200-200 बेड की डॉर्मिटरी बनाई गई है.

शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए टाइप-1 और टाइप-2 के 6-6 फ्लैट्स तथा टाइप-3 (ए, बी, सी) श्रेणी के कुल 30 फ्लैट्स बनाए गए हैं. परिसर में प्रिंसिपल के लिए अलग आवास की भी व्यवस्था है.

विद्यालय में 100 किलोवाट क्षमता की ऊर्जा संरक्षण प्रणाली (ESS) लगाई गई है जिससे ऊर्जा आपूर्ति लगातार बनी रहती है. छात्रों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और पोषक आहार उपलब्ध कराने हेतु लड़कियों और लड़कों के लिए पृथक मेस की सुविधा भी प्रदान की गई है.

शिक्षा का भविष्य गढ़ता उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद का अटल आवासीय विद्यालय न केवल श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए नई आशा की किरण है, बल्कि यह उत्तर प्रदेश के शिक्षा मॉडल को राष्ट्रीय पटल पर नई पहचान भी दे रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह पहल राज्य को शिक्षा, अनुशासन, संस्कृति और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक नई ऊंचाई पर ले जा रही है.

यह भी पढ़ें : कांवड़ यात्रा से कनेक्टिविटी तक: बरेली में बोले योगी, अब विकास ही पहचान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने तरनतारन के विभिन्न सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं का उद्घाटन किया
PUNJAB SIKHYA KRANTI : राज्य की शिक्षा प्रणाली की तस्वीर बदलने के उद्देश्य से सरकारी स्कूलों में अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे को सुनिश्चित करने के तहत किए जा रहे प्रयासों के अंतर्गत पंजाब के परिवहन एवं जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज “शिक्षा क्रांति” पहल के अंतर्गत पट्टी हलके के 6 स्कूलों में 1 करोड़ 10 लाख रुपये से अधिक की लागत वाली बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा आज पट्टी हलके के सरकारी एलीमेंट्री स्कूल ठठा, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल चौधरीवाला, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल दरगापुर, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल खेड़ा, सरकारी हाई स्कूल ददेहर साहिब और सरकारी हाई स्कूल ठठिया महंतां में लगभग 1 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत वाली विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया।

सीएम मान ने “शिक्षा क्रांति” कार्यक्रम शुरू किया

राज्य के उज्जवल भविष्य की आशा जताते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों की सूरत बदलने और राज्य में शैक्षिक मानकों को ऊंचा उठाने के लिए “शिक्षा क्रांति” कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले आम घरों के बच्चे वैश्विक प्रतिस्पर्धा के इस युग में अपनी अहम भूमिका निभा सकें।

सरकारी स्कूल आधुनिक सुविधाओं से लैस

उन्होंने कहा कि अब सरकारी स्कूल आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं, जिनमें हाई-स्पीड वाई-फाई कनेक्शन, पीने योग्य स्वच्छ जल, लड़कों और लड़कियों के लिए अलग शौचालय, चारदीवारी, स्मार्ट क्लासरूम, एकीकृत विज्ञान प्रयोगशालाएं, इंटरएक्टिव पैनल, खेल मैदान और आधुनिक फर्नीचर शामिल हैं। उन्होंने आगे कहा कि बुनियादी ढांचे में इस महत्वपूर्ण निवेश का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए एक अनुकूल शिक्षण वातावरण तैयार करना है।

सरकारी स्कूल गुणवत्ता के मामले में निजी स्कूलों को पीछे छोड़ रहे हैं

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस मुहिम का लक्ष्य शैक्षिक मानकों को ऊंचा उठाना है और सरकारी स्कूल गुणवत्ता के मामले में निजी स्कूलों को पीछे छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रही है बल्कि सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल को भी प्रोत्साहित कर रही है।

इस अवसर पर चेयरमैन स दिलबाग सिंह, डीईओ एलीमेंट्री एजुकेशन जगविंदर सिंह लहेरी, हलका इंचार्ज जसविंदर सिंह, स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन, बच्चों के अभिभावक, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान बने पिता, शादी के 8 साल बाद पत्नी सागरिका ने दिया बेटे को जन्म, रखा यह नाम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अमृतसर और तरनतारन में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया
Sikhya Kranti : पंजाब के सरकारी स्कूलों में आधारभूत ढांचे को और सुदृढ़ करने और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज “शिक्षा क्रांति” पहल के तहत सीमावर्ती जिलों अमृतसर और तरनतारन के सरकारी स्कूलों में 4.25 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

सीमावर्ती क्षेत्र के स्कूलों के दौरे के दौरान बैंस ने विधानसभा क्षेत्र राजासांसी के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (बालिकाएं), टपियाला में 23.38 लाख रुपये की लागत से सात क्लासरूम और शौचालयों तथा सरकारी प्राइमरी स्कूल, टपियाला में 8.64 लाख रुपये की लागत से बने नए क्लासरूम व शौचालयों समेत कुल 32.02 लाख रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने अटारी विधानसभा क्षेत्र के तहत सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल झीता कलां में 48.7 लाख रुपये की लागत से बने तीन क्लासरूम और सरकारी एलीमेंटरी स्कूल झीता कलां में 8.14 लाख रुपये की लागत से बने शौचालयों और चारदीवारी का उद्घाटन किया।

शिक्षा मंत्री ग्रांट देने की घोषणा की

शिक्षा मंत्री ने अमृतसर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (बालिकाएं), महां सिंह गेट में दो क्लासरूम, बास्केटबॉल कोर्ट और शौचालय निर्माण के लिए 29.32 लाख रुपये की ग्रांट देने की घोषणा की।

मंत्री ने सरकारी स्कूलों का दौरा किया

इससे पहले हरजोत सिंह बैंस ने खेमकरण (तरनतारन) में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित सरकारी स्कूलों का दौरा किया, जहां स्मार्ट क्लासरूम, साइंस लैब और चारदीवारी सहित 3.07 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया। सीमा से केवल 20 मीटर की दूरी पर स्थित गांव कलस, मस्तगढ़, महिंदी पुर, खेमकरण और वां तारा सिंह आदि गांवों में परियोजनाओं के उद्घाटन के बाद उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा 7 अप्रैल को खटकड़ कलां की धरती से ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ की शुरुआत की गई। उन्होंने सरकारी स्कूल महिंदरपुर को 20 लाख रुपये की ग्रांट देने की घोषणा भी की।

2000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश

सरकार की प्रतिबद्धता को उजागर करते हुए बैंस ने कहा कि सरकारी स्कूलों के कायाकल्प के लिए 2000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के 2025-26 के बजट में कुल खर्च का 12 प्रतिशत शिक्षा के लिए आरक्षित किया गया है, जो कि राज्य के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी राशि शिक्षा के लिए तय की गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सीमावर्ती क्षेत्र के सभी स्कूलों को आधुनिक बुनियादी ढांचा और आवश्यक संख्या में शिक्षक उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में 300 से अधिक नए शिक्षक सीमावर्ती स्कूलों में तैनात किए जा चुके हैं।

जंगी स्तर पर अभियान जारी

हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि सीमा पार से नशे की आपूर्ति को रोकने के लिए शुरू किए गए ”युद्ध नशों  विरुद्ध” मुहिम के तहत जंगी स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशा रोकथाम में शिक्षा के प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

शिक्षा क्रांति पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधते हुए हरजोत बैंस ने कहा कि जब उनके पास सत्ता थी तो उन्होंने शिक्षा सुधार के लिए कुछ नहीं किया, लेकिन अब जब आम घरों के बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा लेकर डॉक्टर और इंजीनियर बन रहे हैं, तो उन्हें तकलीफ हो रही है।

जनता शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव महसूस कर रही

शिक्षा मंत्री ने कहा, “पंजाब की जनता शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव महसूस कर रही है और इस अभियान पर उंगली उठाने वालों को लोग स्वयं जवाब देंगे।”

उन्होंने बताया कि केवल विधानसभा क्षेत्र खेमकरण के सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे के विकास पर 35 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

इस अवसर पर खेमकरण के विधायक सरवन सिंह धुन्न ने सीमावर्ती क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के अपने चौथे दौरे पर पहुंचे शिक्षा मंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि बेहतर सुविधाएं निश्चित रूप से विद्यार्थियों के भविष्य को उज्ज्वल करेंगी।

यह भी पढ़ें : IPL प्वाइंट्स टेबल में गुजरात का जलवा, 4 मैचों की जीत के साथ पहुंचा टॉप पर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

70 वर्षों बाद पंजाब के सरकारी स्कूलों में आई शिक्षा क्रांति : कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ
Chandigarh/Amritsar : देश की आजादी के 70 वर्षों बाद पंजाब के सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का काम मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार को मिला है, इस दिशा में स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक प्रायोगिक प्रयोगशालाएं, खेल मैदान और सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग से विद्यार्थियों को समय के अनुकूल शिक्षा प्रदान की जा रही है।

कैबिनेट मंत्री ने 7 विभिन्न स्कूलों का उद्घाटन किया

इन विचारों की अभिव्यक्ति कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई टी ओ ने आज जंडियाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 7 विभिन्न स्कूलों की इमारतों के उद्घाटन के दौरान की। उन्होंने बताया कि सरकारी एलीमेंट्री स्कूल धीरकोट में चारदीवारी, आंगनवाड़ी कक्ष और नए कमरों के निर्माण पर 20.13 लाख रुपये, सरकारी मिडिल स्कूल धीरकोट में चारदीवारी और नए शौचालय पर 2.70 लाख रुपये,सरकारी एलीमेंट्री स्कूल गहरी में नए कक्ष और शौचालय पर 12.37 लाख रुपये,

सरकारी एलीमेंट्री स्कूल भंगवां में चारदीवारी, आंगनवाड़ी कक्ष, आर.ओ. सिस्टम और नए कमरों के निर्माण पर 20.63 लाख रुपये,

सरकारी मिडिल स्कूल भंगवां में छत की मरम्मत पर 2.36 लाख रुपये,सरकारी हाई स्कूल टांगरा में चारदीवारी, नए कक्ष, पुस्तकालय, आर्ट एंड क्राफ्ट रूम और इंटरलॉकिंग टाइल्स पर 48.62 लाख रुपये लागत से कार्य किया जाएगा और सरकारी एलीमेंट्री स्कूल टांगरा में स्वच्छ जल, शौचालय और नए कमरों के निर्माण पर 47.20 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

शिक्षा क्रांति केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित नहीं

उन्होंने कहा कि शिक्षा क्रांति केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि सरहदी क्षेत्रों के स्कूलों को भी बेहतर आधारभूत ढांचा प्रदान किया जा रहा है। स्कूलों में आवश्यकतानुसार स्मार्ट क्लासरूम, इंटरनेट सुविधा, साफ-सुथरे शौचालय, बेहतर फर्नीचर और खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं।

पिछली सरकारें केवल विरोध करना जानती थीं

कैबिनेट मंत्री ई टी ओ.. ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर पिछली सरकारों ने स्कूलों की ओर ध्यान दिया होता, तो आज की सरकार को बुनियादी ढांचे पर ध्यान देने की बजाय आधुनिकरण के और बेहतर कार्य करने का अवसर मिलता। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें केवल विरोध करना जानती थीं। अगर उन्होंने सरहदी इलाकों के स्कूलों की दशा सुधारी होती, तो आज पंजाब को शिक्षा क्रांति की आवश्यकता ही नहीं पड़ती।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में शुरुआत से ही गंभीरता से काम कर रही है, जिसके परिणामस्वरूप ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ और ‘आम आदमी क्लीनिक’ जैसी योजनाएं सफलता से चल रही हैं, जहाँ मरीजों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एलीमेंट्रीश्री कंवलजीत सिंह, ज़िला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी हरभंगवंत सिंह, डिप्टी डी.ई.ओ. अंजू बाला, चेयरमैन गुरबिंदर सिंह, चेयरमैन शनाख सिंह तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों, पंच-सरपंचों, स्कूल के बच्चे और उनके अभिभावक उपस्थित थे।

बच्चों के माता-पिता ने सरकार के प्रयास की सराहना की

इस मौके पर उपस्थित बच्चों के माता-पिता ने सरकार के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि अब उनके बच्चों को निजी स्कूलों से बेहतर शिक्षा सरकारी स्कूलों में मुफ्त मिल रही है, जहां न तो कोई फीस ली जाती है और न ही किताबों का कोई खर्च होता है।

यह भी पढ़ें : RBI ने रेपो रेट में की 25 आधार अंक की कटौती, नई दर 6.25% से घटकर 6.0% हुई

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप