Rahul Gandhi in Parliament Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

किसानों, रोजगार का मुद्दा उठाने के बाद किस बात पर बोले राहुल ‘ये मुझे डिस्टर्ब करता है’?, जानिए
Rahul on Framer and NEET issue : सदन में बोलते हुए नेता विपक्ष राहुल गांधी ने किसानों का भी मुद्दा उठाया. उन्होंने सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया. वहीं रोजगार के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा. नीट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आपने नीट को कॉमर्शियल स्कीम बना दिया. उन्होंने कहा यहां कांग्रेस पार्टी नहीं, विपक्ष के नेता के तौर पर हर छोटी पार्टी को रिप्रेजेंट कर रहा हूं. जब हेमंत सोरेन और केजरीवाल जेल में हैं, ये मुझे डिस्टर्ब करता है.

राहुल गांधी ने कहा कि किसानों को सही मुआवजा दिलाने के लिए हमने जो भूमि अधिग्रहण बिल तैयार किया था उसे आपने रद्द कर दिया. इस पर सत्ता पक्ष ने इसे ऑथेंटिकेट करने की मांग की. इस पर राहुल ने कहा कि कर देंगे ऑथेंटिकेट.

उन्होंने कहा कि आप किसानों को डराने के लिए तीन नए कानून लाए. प्रधानमंत्रीजी ने कहा आपके फायदे के कानून हैं. सच्चाई थी कि ये अंबानी-अडानी के फायदे के कानून थे. किसान सड़क पर आ गए. आप किसानों से बात तक नहीं करते. आप उन्हें आतंकी कहते हो. राहुल के इस बयान पर अमित शाह ने आपत्ति जताते हुए कहा कि वे इसे ऑथेंटिकेट करें. राहुल गांधी ने कहा कि हमने किसानों के लिए सदन में मौन की बात की, आपने वो भी नहीं किया.

राहुल गांधी ने कहा कि किसानों ने ये कहा कि 16 लाख करोड़ उद्योगपतियों का कर्जा माफ हो सकता है तो हमारा भी थोड़ा सा कर दीजिए. किसान ने एमएसपी मांगा. आपने कहा कि आपको ये नहीं मिलेगी. सरकार की ओर से शिवराज सिंह चौहान ने इस पर आपत्ति जताई. उन्होंने कहा, ये गलत बयानी कर रहे हैं. एमएसपी पर खरीद जारी है. ये सत्यापित करें कि एमएसपी पर खरीद नहीं हो रही. राहुल गांधी बोले… एमएसपी विथ लीगल गारंटी सर, नॉट जस्ट एमएसपी.

राहुल गांधी ने सत्ता पक्ष पर आरोप लगाया कि आपने हर व्यक्ति के लिए डर का पैकेज दिया. रोजगार तो आपने खत्म कर दिया. अब नया फैशन निकला है नीट. एक प्रोफेशनल स्कीम को आपने कॅमर्शियल स्कीम में तब्दील कर दिया.

उन्होंने कहा, “NEET के छात्र अपनी परीक्षा की तैयारी में सालों-साल लगा देते हैं। उनके परिवार उन्हें आर्थिक और भावनात्मक रूप से सहयोग करते हैं और सच्चाई यह है कि आज नीट के छात्र परीक्षा पर विश्वास नहीं करते, क्योंकि उन्हें लगता है कि यह परीक्षा अमीर लोगों के लिए है, मेधावी लोगों के लिए नहीं। मैं कई NEET छात्रों से मिला हूं। उनमें से हर एक ने मुझसे कहा कि यह परीक्षा अमीर लोगों के लिए कोटा बनाने और सिस्टम में उनके लिए रास्ता बनाने के लिए बनाई गई है और गरीब छात्रों की मदद करने के लिए नहीं बनाई गई है.

सात साल में 70 पेपर लीक हुए हैं. उन्होंने कहा, प्रेसिडेंट एड्रेस में न पेपर लीक की बात होगी न अग्निवीर की बात होगी. हमने एक दिन के डिस्कशन की मांग की पर  सरकार ने मना कर दिया. राहुल गांधी ने सत्ता पक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा कि आपकी पार्टी में भय है. उन्होंने कहा कि पार्टियों में लोकतंत्र होना चाहिए. उन्होंने कहा, आप सरकारी क्षेत्र का निजीकरण कर रहे हो.

यह भी पढ़ें :  राहुल गांधी बोले… ‘लिख कर ले लो इस बार गुजरात में आपको हराएंगे’, अग्निवीर और मणिपुर पर भी सरकार को घेरा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

‘… ये हिंदू नहीं… अयोध्या के लोगों को डराया… बीजेपी के लोग भी मोदी जी से डरते, नमस्ते नहीं करते…’
Rahul Gandhi in Parliament : लोकसभा में आज यानि सोमवार को पक्ष विपक्ष का जोरदार हंगामा देखने को मिला. नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी पर हिंदू धर्म से लेकर अयोध्या तक पर तंज कसा. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात कही.

लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा कि अच्छा लग रहा है कि हर दो-तीन मिनट पर बीजेपी के लोग संविधान-संविधान कर रहे हैं.  उन्होंने कहा कि हमने देश के लोगों के साथ मिलकर इसकी रक्षा की है. पूरा विपक्ष आइडिया ऑफ इंडिया को बचा रहा है. इस दौरान उन्होंने भगवान शंकर की तस्वीर दिखाई. स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें टोका और नियम पुस्तिका निकाली. राहुल गांधी ने कहा कि सदन में हम शिवजी की तस्वीर भी नहीं दिखा सकते, आप मुझे रोक रहे हैं. मेरे पास और भी तस्वीरें थीं जिन्हें दिखाना चाहते थे और बताना चाहते थे कि शिवजी ने किस तरह से रक्षा की.

राहुल गांधी ने भगवान शिव को अपनी प्रेरणा बताया. कहा कि भगवान शिव से विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष की प्रेरणा मिलती है. उनके त्रिशूल का मतलब अहिंसा है. हमने बिना किसी हिंसा के सच की रक्षा की है. जबकि बीजेपी के लिए सिर्फ सत्ता मायने रखती है.

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उन पर फर्जी मुकदमे लगाए. ईडी ने पूछताछ की. विपक्ष के नेताओं को जेल में रखा. आरोप लगाया कि ओबीसी-एससी-एसटी की बात करने वालों पर मुकदमे किए जा रहे हैं. भगवान शिव की अभय मुद्रा के बारे में बोलते हुए कहा कि कांग्रेस अभय मुद्रा में है.

राहुल गांधी ने कहा कि मोदीजी ने अपने भाषण में एक दिन कहा कि हिंदुस्तान ने कभी किसी पर हमला नहीं किया. इसका कारण है. हिंदुस्तान अहिंसा का देश है, यह डरता नहीं है. हमारे महापुरुषों ने यह संदेश दिया- डरो मत, डराओ मत. शिवजी कहते हैं- डरो मत, डराओ मत और त्रिशूल को जमीन में गाड़ देते हैं. वहीं बीजेपी पर तंज किया कि वो हिंसा और नफरत की बात करते हैं. उन्होंने कहा कि आप(बीजेपी) हिंदू नहीं हो.

इस दौरान पीएम मोदी ने इसे गंभीर बात बताया. पीएम मोदी ने कहा कि पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना गंभीर बात है. वहीं राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी और बीजेपी पूरा हिंदू समाज नहीं है. गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि विपक्ष के नेता ने जो कहा, उन्हें इसकी माफी मांगनी चाहिए. मेरी गुजारिश है कि इस्लाम में अभय मुद्रा पर एक बार वो इस्लामिक विद्वानों की राय ले लें. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अभय की बात करने का हक नहीं. इन्होंने इमरजेंसी के दौरान पूरे देश को भयभीत किया.

राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी डर फैला रही है. गृह मंत्री अमित शाह ने इसका विरोध किया. वहीं राहुल गांधी ने बीजेपी की अयोध्या से हार पर कहा कि इन्होंने अयोध्या के लोगों को भयभीत किया है. एयरपोर्ट के नाम पर उनकी जमीन छीनी गई. मुआवजा अभी तक नहीं मिला. छोटे दुकानदारों की दुकानें तोड़ी गईं. श्रीराम भगवान की प्राण प्रतिष्ठा में अयोध्या के लोगों को शामिल नहीं किया गया.

राहुल गांधी ने कहा कि भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या ने बीजेपी को मैसेज दिया. अवधेश पासी की ओर संकेत देते हुए कहा कि  मैंने कल कॉफी पीते हुए इनसे पूछा कि हुआ क्या. आपको कब पता लगा कि आप अयोध्या में जीत रहे हो. इन्होंने कहा कि पहले दिन से पता था. अयोध्या में एयरपोर्ट बना, जमीन छिनी गई और आज तक मुआवजा नहीं मिला है. जो भी छोटे-छोटे दुकानदार थे, छोटी-छोटी बिल्डिंग्स थी, सबको गिरा दिया गया.

राहुल गांधी ने कहा, राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अंबानी जी थे, अडानी जी थे, लेकिन अयोध्या का कोई नहीं था. अयोध्या की जनता के दिल में नरेंद्र मोदीजी ने भय पैदा किया. नरेंद्र मोदी जी ने टेस्ट किया कि क्या मैं अयोध्या में लड़ जाऊं. सर्वेयर्स ने कहा कि अयोध्या में मत जाना, वहां की जनता हरा देगी इसीलिए पीएम वाराणसी गए और वहां से बचकर निकले. राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदीजी अयोध्या के लोगों की छोड़ो, बीजेपी वालों को डराते हैं. राजनाथ और गडकरी जी इनके सामने नमस्ते तक नहीं करते. वहीं इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुझे लोकतंत्र और संविधान ने सिखाया है कि विपक्ष की बातों को गंभीरता से लेना चाहिए.

यह भी पढ़ें : आगरा में आया अनोखा मामला, पत्नी बोली… ‘रहूंगी बॉयफ्रेंड के साथ लेकिन हर महीने खर्च पति दे….’

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल, कांग्रेस SC जाने की कर रही थी तैयारी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल कर दी गई है। अब राहुल गांधी संसद की कार्यवाही में हिस्सा ले सकते हैं। बता दें सुप्रीम कोर्ट से सजा पर रोक के चार दिन बाद लोकसभा सचिवालय ने इस बारे में फैसला लिया है। वहीं राहुल गांधी की सदस्यता बहाल करने को लेकर कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रही थी।

एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि अगर सोमवार (7 अगस्त) शाम तक राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल नहीं की जाती है तो मंगलवार को कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट में अपील कर सकती है। हालांकि, उसके पहले ही राहुल गांधी की सदस्यता बहाल हो गई है। अब वे फिर से सांसद बन गए हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने सजा पर लगाई थी रोक

राहुल गांधी की अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (4 जुलाई) को निचली अदालत के सजा के आदेश पर रोक लगा दी थी. ये रोक सूरत सेशन कोर्ट से दोषसिद्धि पर फैसला आने तक जारी रहेगी, जहां राहुल गांधी ने कनविक्शन के खिलाफ अपील दायर कर रखी है।

मार्च में सुनाई गई थी सजा

2019 में एक चुनावी सभा में मोदी सरनेम के बारे में दिए गए एक बयान को लेकर गुजरात की कोर्ट ने मार्च, 2023 में राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी। सजा सुनाए जाने के अगले ही दिन लोकसभा सचिवालय ने संसद सदस्यता रद्द किए जाने के संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया था। राहुल गांधी ने 2019 के चुनाव में केरल के वायनाड संसदीय क्षेत्र से जीत हासिल की थी।

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi के समर्थन में 12 जुलाई को देशभर में मौन सत्याग्रह करेगी कांग्रेस

सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की सजा पर रोक, SC के फैसले पर क्या बोले पूर्णेश मोदी?
सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को बड़ी राहत दे दी है।  सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट के फैसले को रद्द करते हुए राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी है। राहुल गांधी की सदस्यता अब बहाल होगी। एक तरफ जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगने से कांग्रेस नेताओ ने खुशी साहिर की है तो वहीं अब बीजेपी का भी इस मामले पर रिएक्शन दिया है।

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर बीजेपी लोकसभा सांसद सुब्रत पाठक ने कहा, “हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं. सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को दी गई सजा को रोका है लेकिन राहुल गांधी को बरी नहीं किया है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को अपमानित किया, एक विशेष जाति के खिलाफ अपशब्द कहे। देश में सबसे बड़ी न्यायालय जनता की न्यायालय है, 2024 में जनता राहुल गांधी को जवाब देगी।”

हम अदालत में अपनी कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे: पूर्णेश मोदी

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने वाले बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अपनी टिप्पणी दी है। पूर्णेश मोदी ने कहा “आज सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी है। हम कोर्ट के इस फैसले का स्वागत करते हैं. हम अदालत में अपनी कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे।”

ये भी पढ़ें:Delhi NCR समेत इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

‘अपनी राजनीति राज्यसभा के लिए बचाकर रखिए’, राहुल के वकील सिंघवी को SC ने दी सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा गुजरात हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की। गुजरात हाई कोर्ट ने ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी पर मानहानि मामले में उनकी सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।  ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी मामले में राहुल गांधी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि अभी तक वायनाड निर्वाचन क्षेत्र के लिए अब तक अधिसूचना जारी नहीं हुई, क्योंकि इन्हें मालूम है कि ये जीतेंगे नहीं।

अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि मोदी सरनेम मामले के शिकायतकर्ता पूर्णेश मोदी का मूल उपनाम ‘मोदी’ नहीं है और उन्होंने बाद में यह उपनाम अपनाया है। राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान जिन लोगों का नाम लिया था, उनमें से एक ने भी मुकदमा नहीं किया…इस समुदाय से केवल भाजपा के पदाधिकारी मुकदमा कर रहे हैं। अभिषेक मनु सिंघवी का कहना है कि जज इसे नैतिक अधमता से जुड़ा गंभीर अपराध मानते हैं। जबकि यह गैर-संज्ञेय, जमानती और समझौता योग्य अपराध है। ये अपराध समाज के विरुद्ध नहीं था, ये कोई अपहरण, बलात्कार या हत्या नहीं था। यह नैतिक अधमता से जुड़ा अपराध कैसे बन सकता है?

वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी का कहना है कि गांधी पहले ही संसद के दो सत्रों से चूक चुके हैं।लोकतंत्र में हमारे पास असहमति है। जिसे हम ‘शालीन भाषा’ कहते हैं। गांधी कोई कट्टर अपराधी नहीं हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कई मामले दायर किए गए हैं, लेकिन कभी कोई सजा नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: Breaking: मानहानि केस में राहुल गांधी मिली को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने सजा पर लगाई रोक

भाई से भाई को लड़ाना कैसी देशभक्ति है, भारत को प्रगति के लिए शांति की जरूरत: राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा के कुछ इलाकों में हुई सांप्रदायिक हिंसा की पृष्ठभूमि में बुधवार को कहा कि यह कैसी देशभक्ति है कि नफरत फैलाई जाती है और भाई से भाई को लड़ाया जाता है।

उन्होंने फेसबुक पोस्ट में यह भी कहा कि भारत की प्रगति के लिए जरूरी है कि देश में शांति हो। राहुल गांधी ने कहा, “देश में नफरत फैलाना, भाई से भाई को लड़ाना कैसी देशभक्ति है? शुरू से कहता रहा हूं कि देश नफरत और गुस्से के साथ आगे नहीं बढ़ सकता। भारत को प्रगति के लिए शांति की जरूरत है।”

उन्होंने कहा, “सभी भारतवासियों से अपील करता हूं कि भाईचारा बनाए रखें, हिंसा से कुछ हासिल नहीं होगा, सिर्फ अपने देश को नुकसान होगा।”

ये भी पढ़ें: Uttarakhand: हरियाणा में शोभायात्रा पर हमले से हिंदूवादी भड़के, इस्लामिक जेहाद का फूंका पुतला

Delhi: सुबह 4 बजे आजादपुर मंडी पहुंचे राहुल गांधी, सब्जियों के पूछे भाव
कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार (01 अगस्त) की सुबह 4 बजे दिल्ली के आजादपुर मंडी पहुंचे। अचानक राहुल गांधी को आजादपुर मंडी में देखकर लोग चौंक गए।  राहुल गांधी ने आजादपुर मंडी में सब्जी विक्रेताओं और व्यापारियों से बात की। उनसे सब्जियों के बढ़ती कीमत को लेकर भी बातचीत की। राहुल गांधी ने सब्जियों के दाम पर अन्य लोगों से भी बात की। ट्विटर पर इसका वीडियो पर काफी शेयर किया जा रहा है।

बता दें कि कुछ दिनों पहले राहुल गांधी ने आजादपुर मंडी के एक सब्जी विक्रेता का वीडियो शेयर करते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा था।

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi के समर्थन में 12 जुलाई को देशभर में मौन सत्याग्रह करेगी कांग्रेस

सत्ता के लोभ में महिला सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रही है भाजपा: राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई वीभत्स घटना और कुछ अन्य घटनाओं का हवाला देते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता के लोभ में महिला सम्मान और देश के आत्मसम्मान के साथ खिलवाड़ कर रही है।

राहुल गांधी ने एक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से मणिपुर की घटना और महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुछ अन्य मामलों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, ‘‘जो देश अपनी महिलाओं का सम्मान नहीं करता वो कभी आगे नहीं बढ़ सकता।’’ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया, ‘‘सत्ता के लोभ में भाजपा महिला सम्मान और देश के आत्मसम्मान, दोनों के साथ खिलवाड़ कर रही है।’’

ये भी पढ़ें: Uttarakhand: जिला योजना बैठक में विधायकों का हंगामा, कई प्रस्तावों हुए शामिल

राहुल गांधी के मुस्लिम लीग को ‘धर्मनिरपेक्ष’ पार्टी कहने पर किरण रिजिजू-‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इंडियन मुस्लिम लीग पार्टी के लिए अपनी “पूरी तरह से धर्मनिरपेक्ष” टिप्पणी के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। रिजिजू ने पूछा कि मोहम्मद अली जिन्ना की मुस्लिम लीग, जो धार्मिक आधार पर भारत के विभाजन के लिए “जिम्मेदार” थी, एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी कैसे हो सकती है

बीजेपी नेता ने ट्विटर पर कहा, “जिन्ना की मुस्लिम लीग एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है? धार्मिक आधार पर भारत के विभाजन के लिए जिम्मेदार पार्टी एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है? बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत में कुछ लोग अभी भी मुस्लिम लीग का समर्थन करने वाले व्यक्ति को धर्मनिरपेक्ष मानते हैं।” !”

इडियन यूनियन मुस्लिम लीग, केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ की सहयोगी है। संसद से अयोग्य घोषित किए जाने से पहले राहुल गांधी ने लोकसभा में वायनाड का प्रतिनिधित्व किया था।

वाशिंगटन डीसी में नेशनल प्रेस क्लब में बातचीत के दौरान मुस्लिम लीग के साथ कांग्रेस के गठबंधन पर एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा,

“मुस्लिम लीग पूरी तरह से धर्मनिरपेक्ष पार्टी है। मुस्लिम लीग के बारे में कुछ भी गैर-धर्मनिरपेक्ष नहीं है। मुझे लगता है कि व्यक्ति (जिसने प्रश्न भेजा है) ने मुस्लिम लीग का अध्ययन नहीं किया है।”

ये भी पढ़े:Chhattisgarh: महिला पहलवानों के समर्थन में लगे पोस्टर, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ को बताया ढोंग

‘हमारे देश में लोकतंत्र को लेकर छिड़ी जंग’ अमेरिका में बोले राहुल गांधी
कांग्रेस पूर्वाध्यक्ष राहुल गांधी अमेरीका दौरे पर हैं। गुरुवार को राहुल ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।  इस दौरान उन्होंने अपनी लोकसभा सदस्यता रद्द होने पर अपनी बात रखी। उन्होेने कहा, मैं शायद भारत में मानहानि के मामले में सबसे ज्यादा सजा पाने वाला व्यक्ति हूं। उन्होंने कहा कि मैंने कभी सोचा नहीं था कि कभी ऐसा कुछ होगा।

हम लोकतांत्रिक तरीके से लड़ रहे- राहुल

राहुल गांधी ने लोकसभा सदस्यता रद्द होने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि अभी मैंने अपना परिचय सुना। इसमें मुझे पूर्व सांसद कहा गया। राहुल ने कहा, जब मैंने 2004 में राजनीति शुरू की थी, तो कभी नहीं सोचा था कि देश में कभी ऐसा देखूंगा, जो अभी हो रहा है लेकिन मुझे लगता है कि अब मेरे पास बड़ा अवसर है. शायद उस अवसर से बड़ा जो मुझे संसद में बैठकर मिलता।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि ये ड्रामा 6 महीने पहले शुरू हुआ था। भारत में विपक्ष संघर्ष कर रहा है। संस्थानों पर बीजेपी का कब्जा है। हम इससे लोकतांत्रिक तरीके से लड़ रहे हैं। जब हमने देखा कि कोई भी संस्थान हमारी मदद नहीं कर रहा है, तब हम सड़कों पर गए और इसलिए भारत जोड़ी यात्रा हुई।

ये भी पढ़ें: San Francisco में राहुल गांधी- ‘ब्रह्मांड में क्या चल रहा है मोदी जी भगवान को समझा सकते हैं’