ODISHA LATEST NEWS Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Odisha Train Accident: रेलवे के सात कर्मचारी निलंबित, गैर-इरादतन हत्या का आरोप
ओडिशा में बालासोर ट्रेन दुर्घटना के लिए कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा गिरफ्तार किए गए रेलवे के तीन कर्मचारियों सहित कम से कम सात कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। दो जून को बालासोर जिले के बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन के पास तीन ट्रेन से जुड़ी दुर्घटना में 293 लोग मारे गए और 1,200 से अधिक घायल हो गए।

दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने संवाददाताओं से कहा, अगर अधिकारी सतर्क होते तो दुर्घटना को टाला जा सकता था। मिश्रा ने दुर्घटनास्थल का दौरा करने के बाद संवाददाताओं से कहा, रेलवे ने अब तक सात कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है, जिनमें वे तीन कर्मचारी भी शामिल हैं, जिन्हें सीबीआई ने गिरफ्तार किया था।

नियमों के अनुसार 24 घंटे के लिए गिरफ्तार किए गए कर्मचारी को निलंबित कर दिया जाता है। सीबीआई ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर (सिग्नल) अरुण कुमार महंत, सेक्शन इंजीनियर मोहम्मद आमिर खान और तकनीशियन पप्पू कुमार को गिरफ्तार किया था। उन्हें बुधवार से सीबीआई ने और चार दिन की हिरासत में लिया है। तीनों कर्मचारियों को मंगलवार को पांच दिन की हिरासत पूरी होने के बाद यहां सीबीआई की निर्दिष्ट अदालत में पेश किया गया।

इससे पूर्व, दक्षिण पूर्वी सर्कल के रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) द्वारा की गई जांच से पता चला कि स्टेशन के उत्तरी सिग्नल गुमटी पर सिग्नलिंग सर्किट में छेड़छाड़ के कारण दुर्घटना हुई थी। हावड़ा जाने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस दो जून को दूसरी लाइन पर एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई, जिससे उसके अधिकांश डिब्बे पटरी से उतर गए। इसी दौरान कोरोमंडल एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे उसी समय वहां से गुजर रही बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के आखिरी कुछ डिब्बों पर पलट गए, जिससे यह भीषण हादसा हुआ।

Odisha Train Accident: बाहानगा बाजार स्टेशन पर नहीं रुकेगी ट्रेन, CBI ने सील किया स्टेशन
ओडिशा के बालासोर जिले में स्थित बाहानगा बाजार स्टेशन पर अगले आदेश तक कोई ट्रेन नहीं रुकेगी, क्योंकि रेल हादसे की जांच कर रहे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने ‘लॉग बुक’ और उपकरण जब्त करने के बाद स्टेशन को सील कर दिया है। ‘अप’ और ‘डाउन’, दोनों लाइन पर परिचालन बहाल होने के बाद कम से कम सात ट्रेन बाहानगा बाजार स्टेशन पर रुक रही

वहां दो जून को हुए रेल हादसे में 288 लोगों की मौत हो गई और 1,208 अन्य घायल हुए। दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आदित्य कुमार चौधरी ने संवाददाताओं को बताया कि सीबीआई ने ‘लॉग बुक’, ‘रिले पैनल’ और अन्य उपकरण जब्त करने के बाद स्टेशन को सील कर दिया है। चौधरी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘रिले इंटरलॉकिंग पैनल को सील कर दिया गया है, जिससे सिग्नल प्रणाली तक कर्मचारी की पहुंच निषिद्ध हो गई है।

कोई सवारी गाड़ी या मालगाड़ी अगले नोटिस तक बाहानगा बाजार स्टेशन पर नहीं रुकेगी।’’ हालांकि, प्रतिदिन करीब 170 ट्रेन बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन से होकर गुजरती हैं, लेकिन केवल भद्रक-बालासोर मेमू, हावड़ा भद्रक बाघजतीन फास्ट पैसेंजर, खड़गपुर खुर्दा रोड फास्ट पैसेंजर जैसी ट्रेन एक मिनट के लिए स्टेशन पर रुका करती हैं। चौधरी ने बताया कि 1,208 घायल व्यक्तियों में से 709 को रेलवे अनुग्रह राशि मुहैया करा चुका है।

ये भी पढ़ें: Odisha Train Accident: KIIT का बड़ा ऐलान, पीड़ितों के परिवार को मुफ्त शिक्षा और नौकरी प्रदान करेंगे

आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया, ‘ओडिशा ट्रेन दुर्घटना में बिहार के 19 यात्री लापता
ओडिशा के बालासोर जिले में दो जून को हुए ट्रेन हादसे के बाद से कोरोमंडल एक्सप्रेस में सवार बिहार के कम से कम 19 लोग लापता है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग (डीएमडी) ने यह जानकारी दी। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि कोरोमंडल एक्सप्रेस में सवार बिहार के जो 19 लोग लापता हैं उनमें मधुबनी जिले के चार, दरभंगा के दो, मुजफ्फरपुर के दो, पर्वी चंपारण के दो, समस्तीपुर के दो तथा सीतामढ़ी, पटना, पूर्णिया, गया, शेखपुरा, सीवान और बेगुसराय से एक-एक व्यक्ति शामिल है।

बुधवार रात जारी एक बयान में कहा गया, ओडिशा ट्रेन दुर्घटना में बिहार के विभिन्न जिलों के कम से कम 50 लोगों की कथित तौर पर मौत हो गई और 43 लोग घायल हो गए। इस भीषण रेल दुर्घटना में 288 लोगों की मौत हुई है। बिहार के जिन 50 लोगों की इस दुर्घटना में जान गई है उनमें से नौ मुजफ्फरपुर जिले के, सात भागलपुर जिले के, छह मधुबनी, पांच पूर्वी चंपारण, दो पूर्णिया, तीन पश्चिम चंपारण, दो नवादा, दो दरभंगा, दो जमुई, तीन समस्तीपुर, एक बांका, एक बेगुसराय, एक गया, तीन खगड़िया, एक सहरसा, एक सीतामढ़ी और एक मूंगेर जिले के रहने वाले थे।

डीएमडी अधिकारियों की एक टीम दुर्घटना में मारे गए अज्ञात यात्रियों के शवों की पहचान सुनिश्चित करने में ओडिशा सरकार के संबंधित अधिकारियों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। बयान में कहा गया कि बिहार के कम से कम 12 लोगों के डीएनए नमूने बुधवार को लिए गए थे जिनका मिलान अज्ञात शवों के नमूनों से किया जाएगा। कोरोमंडल एक्सप्रेस में सवार बिहार के कम से कम 19 लोग अब भी लापता हैं। प्रदेश सरकार ने बिहार के ट्रेन यात्रियों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए बालासोर में अधिकारियों का एक दल पहले ही भेज दिया है।

ये भी पढ़ें: Odisha Train Accident: बालासोर रेल हादसा मामले में CBI ने शुरू की जांच, एक्सीडेंट साइट से जुटाए अहम सबूत

Odisha Train Accident: KIIT का बड़ा ऐलान, पीड़ितों के परिवार को मुफ्त शिक्षा और नौकरी प्रदान करेंगे
केआईआईटी डीम्ड-टू-बी-यूनिवर्सिटी ओडिशा के बहनागा ट्रेन हादसे में मारे गये राज्य के मृतकों के परिवार के एक सदस्य को रोजगार प्रदान करेगी। केआईआईटी के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत ने बुधवार को यहां यह घोषणा की। उन्होंने ट्रेन हादसे में मारे गये लोगों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने की भी घोषणा की।

सामंत ने यहां संवाददाताओं से कहा, “ट्रेन हादसे में जो लोग मारे गए हैं, उनके परिवार वालों का दुख तो हम कम नहीं कर सकते, लेकिन हम उन्हें सहारा देने की पूरी कोशिश करेंगे। हम पीड़ितों के परिवार के एक सदस्य को उनकी योग्यता के अनुसार केआईआईटी और केआईएसएस में नौकरी देने का प्रयास करेंगे, और उनके बच्चों को उनकी पात्रता के अनुसार पहली कक्षा से उच्चतर स्तर तक मुफ्त शिक्षा प्रदान करेंगे।”

उन्होंने कहा, “हम उन्हें नौकरी और मुफ्त शिक्षा के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया की जानकारी देंगे।” गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के दौरान भी केआईआईटी उन सैकड़ों छात्रों की मदद के लिए आगे आया था, जिन्होंने कोविड में अपने माता-पिता को खो दिया था और उन्हें मुफ्त शिक्षा और नौकरी प्रदान की थी।

ये भी पढ़ें: Odisha Train Accident: ओडिशा हादसे के शिकार तीन ट्रेनों के ड्राइवरों का क्या हुआ? जानिए

Odisha: ट्रेन हादसे के बाद रेलवे ने जारी किया नया सर्कुलर, इन चीजों को लेकर दिए निर्देश
ओडिशा में ट्रेन हादसे के बाद रेलवे अलर्ट हो गया है। अब दुर्घटना के कुछ दिन बाद ही रेलवे ने नया सर्कुलर जारी कर दिया। आपको बता दें कि सोमवार (5 जून) को रेलवे ने अपने जोनल मुख्यालय को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि स्टेशन रिले रूम और कंपाउंड हाउसिंग सिग्नलिंग इक्विपमेंट में डबल लॉक की व्यवस्था हो।

बता दें कि ओडिशा ट्रिपल ट्रेन हादसे की शुरुआती जांच में दुर्घटना की वजह सिग्नलिंग डिस्टरबेंस बताया गया है। मिडिया रिपोर्टस के मुताबिक, रेलवे ने यह भी निर्देश दिया कि स्टेशन सीमा के भीतर सभी ‘गुमटी’ हाउसिंग सिग्नलिंग इक्विपमेंट पर विशेष ध्यान देना चाहिए। साथ ही इसके लिए एक सुरक्षा अभियान भी शुरू किया जाना चाहिए।

गौरतलब हो कि ओडिशा के बालासोर में 2 जून की शाम करीब 7 बजे बड़ा रेल हादसा हो गया था। रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में ट्रेनों के डिब्बे पटरी से उतर गए थे। हादसा कोरोमंडल एक्सप्रेस, मालगाड़ी और बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के बीच हुआ था। हादसे में 275 लोगों की जान चली गई और 900 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

ये भी पढ़ें: Odisha Train Accident: हादसे के बाद 48 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों के बदले गए रुट

ओडिशा में फिर ट्रेन हादसा! बरगढ़ में मालगाड़ी की 5 बोगियां पटरी से उतरीं
ओडिशा में एक बार फिर ट्रेन हादसा हो गया है। ओडिशा के बरगढ़ में मालगाड़ी हादसे का शिकार हो गई है। मालगाड़ी की 5 बोगियां पटरी से उतर गई हैं।

ओडिशा में एक और ट्रेन हादसा हुआ है। ओडिशा के बरगढ़ में मालगाड़ी हादसे का शिकार हो गई है। मालगाड़ी की 5 बोगियां पटरी से उतर गई हैं।

मालगाड़ी में चूना पत्थर लदा था और इसके 5 डिब्बे बरगढ़ में पटरी से उतर गए। हालांकि, हादसे में किसी को कोई नुकसान पहुंचने की कोई ख़बर सामने नहीं आई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरु कर दी है।

ये भी पढ़े:Odisha Train Accident: ओडिशा हादसे के शिकार तीन ट्रेनों के ड्राइवरों का क्या हुआ? जानिए

बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस में एंटी कोलिशन डिवाइस क्यों नहीं था? -CM ममता बनर्जी
ओडिशा के बालासोर में हुए हादसे ने पूरे देश में गमगीन  स्थिति बन गई है। इस हादसे में कितने परिवारों ने अपनो को खो दिया जिनके शव का भी अब तक पता नहीं चल पाया हैं। वहीं इस मामले पर राजनीति भी जारी है। विपक्ष रेल मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहा है। वहीं विपक्ष के केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा हुआ है।

इसी बीच कोलकता का मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी कई सवाल खड़े किए। सीएम ममता बनर्जी ममता ने कहा- यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। जिस दिन यह घटना हुई उसी दिन हमने 150 एम्बुलेंस, 50 डॉक्टर, नर्स, बस और आपदा प्रबंधन की टीम दुर्घटनास्थल भेजी। हम ओडिशा सरकार का पूरा सहयोग कर रहे हैं।

सीएम बनर्जी ने आगे कहा इस दुर्घटना में पश्चिम बंगाल के 62 लोगों की मृत्यु हो गई। यहां 206 लोगों का इलाज चल रहा है। ओडिशा में पश्चिम बंगाल के 73 लोग भर्ती हैं और 56 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। 182 लोगों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।

राज्य सरकार मृतक के परिवारों को 5 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को 1 लाख रुपए देगी, उनका पूरा इलाज कराएगी और 3 महीने तक उनकी सहायता भी करेगी। जिन लोगों को मामूली चोट आई है उन्हें राज्य सरकार 25 हज़ार रुपए देगी।

कल मेरे साथ रेल मंत्री और धर्मेंद्र प्रधान दोनों खड़े थे लेकिन मैंने कुछ नहीं कहा, मैं बहुत कुछ कह सकती थी क्योंकि मैं खुद रेल मंत्री रही हूं…कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस में एंटी कोलिशन डिवाइस क्यों नहीं था? रेलवे को सिर्फ बेचने के लिए छोड़ दिया है।

ये भी पढ़े:Odisha: PM मोदी ने CM नवीन पटनायक से की फोन पर बात, हालात का लिया जायजा

रेल मंत्री को सुरक्षा से ज्यादा प्रधानमंत्री की छवि की चिंता: रणदीप सुरजेवाला
ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रीपल ट्रेन हादसे पर भाजपा सरकार सवालों के कटघरे में आ गई है। विपक्ष नरेंद्र मोदी और अश्विनी वैष्णव पर तंज कस रही है। कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने अपने ट्वीट में निशाना साधते हुए कहा कि ‘अधिकारियों ने आगाह किया था कि अगर सिग्नल सिस्टम की निगरानी या उन्हें दुरुस्त नहीं किया गया तो इससे दुर्घटनाएं हो सकती हैं। बावजूद इसके रेल मंत्री और रेल मंत्रालय शांत क्यों रहा, उन्होंने लापरवाही क्यों दिखाई?’

यहां देखें ट्वीट:

The #OdishaTrainTragedy has now claimed 288 precious lives, 56 people are struggling for life & 747 are seriously injured. It is India’s most devastating train accident.

QUESTION 1. – Who is responsible?

QUESTION 2.
Should we just pray to God (as PM Modi says) or demand…
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) June 3, 2023

‘सिग्नल सिस्टम पर क्यों दिखाई लापरवाही’

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने आज कोरोमोंडल एक्सप्रेस हादसे को लेकर पीएम मोदी से कई सवाल किए। साथ ही उन्होंने रेल मंत्री से इस्तीफे की मांग की है। मीडिया से बातचीत के दौरान सुरजेवाला ने रेल मंत्री से पूछा कि आख़िर सिग्नल सिस्टम के बारे में दी गई चेतावनी पर उन्होंने लापरवाही क्यों दिखाई? अधिकारियों ने फरवरी में एक रिपोर्ट सौंपी थी, जिसमें उन्होंने रेलवे की इंटरलॉकिंग विफलता को लेकर आगाह किया था।

सुरजेवाला ने कहा कि ‘क्या यह सच है कि रेल मंत्री सुरक्षा से ज्यादा प्रधानमंत्री की छवि सुधारने और उनकी मार्केटिंग करने में व्यस्त थे? क्या रेल मंत्री यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बजाय पीएम से वंदे भारत को हरी झंडी दिखवाने और रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण में व्यस्त थे?’ रणदीप कहा कि ‘क्या रेल मंत्री राजस्व बढ़ाने में व्यस्त थे? क्या इसी वजह से रेल मंत्री ने दो जून को होने वाले रेल सुरक्षा के चिंता शिविर को छोड़ा क्योंकि उनका ध्यान वंदे भारत लॉन्च करने पर था?’

रेल मंत्री को क्यों दिए गए आईटी और टेलीकॉम विभाग?

राज्यसभा सांसद सुरजेवाला ने भाजपा सरकार को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है। उनका कहना है कि भारतीय रेलवे के साथ रोजाना दो करोड़ 20 लाख लोग सफर करते हैं ऐसे में इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो गई? रेल मंत्री को आईटी और टेलीकॉम जैसे बड़े विभाग क्यों दिए गए, क्या रेलवे प्राथमिक नहीं हो सकता था? राज्यसभा सांसद ने रेलवे में खाली पड़े पदों पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि मानव संशाधनों की कमी से रेलवे जूझ रहा है। कैसे बिना कर्मचारियों के रेलवे प्रभावी रूप से सफल काम कर पाएगा? रणदीप ने कहा कि क्यों कवच लागू नहीं किया गया?

गौरतलब है कि शुक्रवार शाम ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनों के आपस में टकराने से भीषण हादसा हो गया जिसमें 288 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें: Odisha Train accident: रेल मंत्री ने बताई हादसे की असली वजह, बोले- दोषी की भी हो गई पहचान

Odisha: PM मोदी ने CM नवीन पटनायक से की फोन पर बात, हालात का लिया जायजा
Odisha: ओडिशा के बालासोर में हुए हादसे ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस हादसे ने सभी को गमगीन कर दिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग को हादसे की असल वजह बताया है। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इसको ऐसे समझ सकते हैं। जैसे इंटरलॉकिंग का सही से रूट सेट नहीं हो पाया, रूट गलत सेट हो गया। रूट गलत सेट हो गया हो। ये एक टेक्निकल या मानवीय भूल है। लेकिन असल चूक कहा हुई है ये पूरी रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।  वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा ने सीएम नवीन पटनायक से फोन पर बातचीत कर हालात की जानकारी ली है।

आपको बता दें शनिवार को पीएम मोदी और कई नेता घटनास्थल पर स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे। वहीं आज सीएम नवीन पटनायक से फोन पर बात कर स्थिति के बारे में पूछा। सीएम ने पीएम मोदी को जानकारी देते हुए कहा लोगों की जान बचाने के लिए हर संभव कार्रवाई की जा रही है।

घायलों के इलाज के लिए उठाए जा रहे हर संभव कदम- CM पटनायक

सीएम नवीन पटनायक ने आश्वासन दिया कि राज्य के विभिन्न अस्पतालों में घायल यात्रियों की जान बचाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। डॉक्टर, मेडिकल छात्र जान बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। घायल व्यक्तियों के लिए रक्तदान करने के लिए डॉक्टर, छात्र और आम लोग आगे आ रहे हैं। सीएम ने कहा कि हम एक ऐसी नीति का पालन करते हैं जो ‘हर जीवन कीमती है’ को रेखांकित करती है, उन्होंने कहा कि बचाव अभियान से लेकर घायलों को अस्पताल ले जाने, इलाज की व्यवस्था करने तक, जान बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

ये भी पढ़े:Odisha Train accident: रेल मंत्री ने बताई हादसे की असली वजह, बोले- दोषी की भी हो गई पहचान

Odisha Train accident: रेल मंत्री ने बताई हादसे की असली वजह, बोले- दोषी की भी हो गई पहचान
ओडिशा के बालासोर जिले में हुए भीषण हादसे में मरने वालों का आंकड़ा 288 पहुंच गया है। तो वहीं 50 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी ने भी दुर्घटना स्थल का दौरा किया था। आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया कटक पहुंचकर घायलों के हाल जानेंगे। रेस्क्यू ऑपरेशन भी आखिरी चरण में है। हालांकि अब भी उलटे पड़े कोचों से शव बरामद किए जाने की आशंका है। आपको बता दें कि अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हादसे का कवच से कोई लेना देना नहीं है। जो ममता बनर्जी ने कल कहा था वह भी हादसे की वजह नहीं है। हादसा इलेक्ट्रिक इंटरलॉकिंग में बदलाव की वजह से हुआ है। उन्होंने कहा, हमें हादसे का कारण पता चल गया है और यह भी पता चल गया है कि जिम्मेदार कौन है।

फिलहाल हम रीस्टोरेशन पर फोकस कर रहे हैं। आगे कहा कि पीएम मोदी के निर्देशों के हिसाब से काम चल रहा है। हम आज ट्रेक रीस्टोर करने की कोशिश करेंगे। सभी शवों को निकाल लिया गया है। कोशिश होगी की आज इस पर ट्रेनें चल जाएं। रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने कहा कि उन दो कोचों को काटकर खोलना बेहद मुश्किल है। इसमें दर्जनों शव होने की आशंका है। कुछ हमारे जवान किसी तरह से बोगी को काटकर अंदर दाखिल हुए हैं। उन्होंने बताया के इसमें किसी के जीवित होने की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक दोनों कोचों को क्रेन से उठाया नहीं जाता तब तक यह कहना मुश्किल होगा कि सारे लोगों को निकाल लिया गया है। दिक्कत यह भी है कि क्रेन इनके बहुत पास नहीं जा सकती है क्योंकि कोच उलटकर क्रेन पर भी गिर सकते हैं।

अभी यही तरीका है कि बोगी को काटकर अंदर जाया जाए। इसमें थोड़ा वक्त लगेगा। ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रे हादसे में मरने वालों का आंकड़ा अभी तेजी से बढ़ सकता है। बेंगलुरू हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के दो कोच बुरी तरह तहस-नहस हो गए है। इनमें अब रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। आपको बता दें कि हादसे में मरने वालों के शव पास के एक स्कूल में रखे गए हैं। क्लासरूम और स्कूल के हॉल में शवों का ढेर है। उनकी शिनाख्त के लिए लोगों की लंबी कतार है। कई शव टुकड़ों में हैं। तो कुछ बिजली के झटकों के कारण बुरी तरह जले हुए हैं। ऐसे में इनकी पहचान कर पाना बड़ी चुनौती है। शवों की पहचान के लिए जमा हुए रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है।