Mumbai News Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

बीजेपी की आपत्ति के बाद AIMIM पार्षद ने हटाई ओवैसी के साथ हिस्ट्रीशीटर की तस्वीर
Maharashtra News: हाल ही में हुए बीएमसी चुनाव में मुंबई के एम-ईस्ट वार्ड (गोवंडी और देवनार) से AIMIM की खैरुन्निसा अख्तर हुसैन ने जीत हासिल कर वार्ड समिति अध्यक्ष का पद संभाला. चुनाव जीतने के बाद उन्होंने अपने कार्यालय की दीवार पर पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के साथ अपने पति अकबर हुसैन उर्फ बाटला की तस्वीर भी लगाई.

इस कदम ने राजनीतिक और कानूनी विवाद खड़ा कर दिया. बीजेपी ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि अकबर हुसैन का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और ऐसे व्यक्ति की तस्वीर सरकारी कार्यालय में लगाना उचित नहीं है. बीजेपी ने सवाल उठाया कि कानून द्वारा प्रतिबंधित व्यक्ति की तस्वीर सरकारी कार्यालय में कैसे लगाई जा सकती है.

अकबर हुसैन, जिन्हें राजू बटला के नाम से भी जाना जाता है, पर हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली और तस्करी सहित 23 से अधिक मामले दर्ज हैं. उनके आपराधिक इतिहास को लेकर यह मामला सुर्खियों में आया और राजनीतिक विवाद का रूप ले लिया.

विवाद बढ़ने पर तस्वीर हटाई गई

बढ़ते विवाद को देखते हुए AIMIM नेतृत्व ने हस्तक्षेप किया और तस्वीर हटाने का आदेश दिया. इससे यह स्पष्ट हो गया कि सरकारी कार्यालय में किसी भी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति की तस्वीर लगाने से न केवल राजनीतिक बल्कि कानूनी समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं.

इस घटना ने चुनाव जीतने के बाद खैरुन्निसा हुसैन के सामने पहली बड़ी चुनौती के रूप में ध्यान खींचा और यह सवाल उठाया कि क्या सार्वजनिक कार्यालय में व्यक्तिगत या विवादास्पद तस्वीरें लगाना उचित है.

ये भी पढ़ें – पंजाब में छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, 1.91 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को ₹219 करोड़ जारी, जानें पूरी योजना

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

BMC ने पेश किया 80,952.56 करोड़ रुपए का बजट, जानें क्या है इस बार खास?
BMC Budget 2026-27: बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 80,952.56 करोड़ रुपए का बजट पेश कर दिया है, जो पिछले वर्ष के 74,427.41 करोड़ रुपए के बजट से 8.77 प्रतिशत ज्यादा है। इस बजट का उद्देश्य मुंबई के विकास को गति देना और बुनियादी ढांचे में सुधार करना है। बीएमसी के कमिश्नर भूषण गगरानी ने इसे देश के सबसे अमीर सिविक बॉडी के बजट के रूप में पेश किया, जो नगर निगम के वित्तीय स्वास्थ्य और आगामी योजनाओं का स्पष्ट संकेत है।

कैपिटल खर्च और रेवेन्यू खर्च में वृद्धि

बीएमसी के बजट में मुख्य रूप से दो बड़े बदलाव देखे गए हैं, कैपिटल खर्च और रेवेन्यू खर्च। 2026-27 के लिए प्रस्तावित कैपिटल खर्च 48,164.28 करोड़ रुपए है, जो पिछले वर्ष के रिवाइज्ड अनुमान 39,159.51 करोड़ रुपए से लगभग 11.59 प्रतिशत ज्यादा है। यह बढ़ोतरी शहर के बुनियादी ढांचे में सुधार और विकास कार्यों के लिए वित्तीय समर्थन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

रेवेन्यू खर्च का अनुमान 32,698.44 करोड़ रुपए रखा गया है, जो 2025-26 के 28,257.91 करोड़ रुपए के अनुमान से 15.71 प्रतिशत ज्यादा है। इस खर्च में वृद्धि नगर निगम द्वारा जनता की सेवा में सुधार और आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए की जा रही योजनाओं को दर्शाती है।

रेवेन्यू इनकम और प्रॉपर्टी टैक्स का योगदान

बीएमसी के रेवेन्यू इनकम का अनुमान 51,510.94 करोड़ रुपए है, जो पिछले वर्ष के अनुमान 43,159.40 करोड़ रुपए से 19.35 प्रतिशत ज्यादा है। यह बढ़ोतरी नगर निगम की बढ़ती आर्थिक स्थिति और प्रबंधन में सुधार को दर्शाती है।

प्रॉपर्टी टैक्स, जो बीएमसी का प्रमुख आय स्रोत है, के लिए 2026-27 में 7,000 करोड़ रुपए का अनुमान है, जो 2025-26 के 6,200 करोड़ रुपए के रिवाइज्ड अनुमान से ज्यादा है। यह बढ़ोतरी प्रॉपर्टी टैक्स संग्रहण में सुधार और शहरी संपत्ति की बढ़ती कीमतों को दर्शाती है।

बीएमसी की वित्तीय रणनीति और योजनाएं

बता दें कि बीएमसी ने पिछले सालों के वित्तीय आंकड़ों को देखते हुए 2026-27 के बजट में विभिन्न सुधारों को शामिल किया है। जनवरी 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, बीएमसी ने 19,001.88 करोड़ रुपए का रेवेन्यू खर्च किया है, जो मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के रिवाइज्ड अनुमान का 67.24 प्रतिशत है, जबकि कैपिटल खर्च 22,425.16 करोड़ रुपए रहा है। इन आंकड़ों से स्पष्ट होता है कि बीएमसी ने अपनी वित्तीय स्थिति को स्थिर बनाए रखा है और आने वाले वर्षों के लिए व्यापक विकास योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया है।

ये भी पढ़ें – कर्मचारियों की उम्मीदें होंगी पूरी? आठवें वेतन आयोग की कार्यवाही तेज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

मुंबई तट पर पकड़े गए 3 संदिग्ध तेल टैंकर जहाज, इंडियन कोस्ट गार्ड इन एक्शन मोड
Mumbai Coast : इस महीने भारत ने मुंबई तट के पास तीन तेल टैंकर जब्त किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इन जहाजों के IMO नंबर अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित जहाजों से मिलते-जुलते हैं और इनका ईरान से संबंध होने का शक है।

लेकिन ईरान की नेशनल ऑयल कंपनी (NIOC) ने साफ इनकार किया है कि इन जहाजों से उनका कोई संबंध नहीं है। इन जहाजों के नाम हैं Stellar Ruby, Asphalt Star और Al Jafzia।

बार-बार नाम, झंडा और पहचान बदले

ये जहाज मुंबई तट से करीब 100 नॉटिकल माइल्स पश्चिम में रोके गए थे, क्योंकि इनके संदिग्ध हरकतें देखी गई थीं। जांच के लिए इन्हें मुंबई पोर्ट पर लाया गया। जहाज बार-बार अपना नाम, झंडा और पहचान बदल रहे थे ताकि उनकी असली पहचान छुप जाए। इन जहाजों की मालिक विदेशी कंपनियां हैं। इस कार्रवाई की जानकारी भारतीय अधिकारियों ने 6 फरवरी को सोशल मीडिया पर दी थी, लेकिन बाद में पोस्ट हटा दी गई।

10-12 विमान किए गए तैनात

इस घटना के बाद इंडियन कोस्ट गार्ड ने अपने निगरानी को और कड़ा कर दिया है। अब समुद्री क्षेत्र में 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। इसके लिए करीब 55 जहाज और 10-12 विमान तैनात किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, Al Jafzia ने 2025 में ईरान से जिबूती तक फ्यूल ऑयल पहुंचाया था। Stellar Ruby पहले ईरान के झंडे के तहत रजिस्टर्ड था, जबकि Asphalt Star मुख्य रूप से चीन के पास समुद्री रास्तों पर सक्रिय था।

ये भी पढ़ें- Barelly Rape Case : मुस्लिम सहेलियों ने हिंदू सहेली को जाल में फंसाया, फिर सगे भाई से कराया दुष्कर्म

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Mumbai Metro : मुंबई में बड़ा हादसा, मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरा, 4 लोग घायल
Mumbai Metro : मुंबई के मुलुंड (पश्चिम) इलाके में शनिवार दोपहर मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। एलबीएस रोड पर बन रहे मेट्रो पिलर का सीमेंट का एक हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गुजर रहे ऑटो रिक्शा और एक कार पर गिर गया।

घायलों को कराया गया भर्ती

यह घटना जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के पास करीब 12:20 बजे हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार ऑटो में सवार 3 से 4 लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही Mumbai Fire Brigade, स्थानीय पुलिस, मेट्रो प्राधिकरण के कर्मचारी, वार्ड स्टाफ और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गए। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

ट्रैफिक रुट किया गया डायवर्ट

पुलिस ने इलाके को घेरकर ट्रैफिक डायवर्ट किया और मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। यह भी जांच हो रही है कि निर्माण के दौरान सुरक्षा नियमों का सही पालन किया जा रहा था या नहीं।

अपडेट जारी है-

ये भी पढ़ें- दुश्मन सावधान! भारतीय वायुसेना का बाहुबली विमान C-130J, चीन बॉर्डर पर दिखाया दम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

वाराणसी के अस्सी घाट पर अजीत पवार का श्रद्धांजलि समारोह, अस्थि विसर्जन सम्पन्न
Ajit Pawar Ashthi Visarjan : वाराणसी के प्रमुख घाटों में से एक अस्सी घाट पर शुक्रवार दोपहर स्वर्गीय अजीत पवार का अस्थि विसर्जन किया गया। इस महत्वपूर्ण धार्मिक कार्यक्रम का संचालन तीर्थ पुरोहित बलराम मिश्र ने किया। कार्यक्रम में अजीत पवार के परिवार के सदस्य, मित्र और समर्थक उपस्थित थे।

तीर्थ पुरोहित ने किया धार्मिक अनुष्ठान

कार्यक्रम की शुरुआत में तीर्थ पुरोहित बलराम मिश्र ने अस्थि विसर्जन का धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को बताया कि अस्थि विसर्जन न केवल मृतक की आत्मा को शांति प्रदान करता है, बल्कि जीवित लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनता है।

समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि और याद किया योगदान

अस्सी घाट पर उपस्थित समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने अजीत पवार के अस्थि कलश की पूजा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने उनके जीवन, समाज सेवा और राजनीति में योगदान को याद किया। इस अवसर पर उनके समर्थकों ने अपने अनुभव और अजीत पवार के व्यक्तित्व की विशेषताओं को साझा किया।

एकजुटता और भावनाओं का प्रदर्शन

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे से मिलकर अजीत पवार के योगदान और उनके साथ बिताए गए क्षणों की चर्चा की। सभी ने मिलकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके योगदान को हमेशा याद रखने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें – देश की जनता ने आपको इसलिए संसद नहीं भेजा है कि…विपक्ष के हंगामे पर ओम बिरला का फुटा गुस्सा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Mumbai Cylinder Blast : मुंबई में गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका, 6 लोग गंभीर रूप से घायल
Mumbai Cylinder Blast : मुंबई के मलाड इलाके में मंगलवार सुबह अचानक गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। जोरदार धमाके से आस-पास के लोगों में डर है। घटना में करीब छह लोग गंभीर रुप से घायल हैं।

घायलों को अस्पताल में करया भर्ती

जानकारी के मुताबिक,यह हादसा मालवणी स्कूल के पास हुआ। जहां एक चॉल में सिलेंडर से संदिग्ध गैस रिसाव के बाद धमाका हो गया। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस प्रसाशन ने बताया कि सिलेंडर विस्फोट में छह लोग घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय निवासियों ने अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर फायर ब्रिगेड और अन्य एजेंसियों की टीम पहुंची। जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया।

पुणे में फटा सिलेंडर, 10 घायल

बता दें कि वहीं कुछ दिन पहले पुणे के दौंड शहर के पास होटल में एलपीजी सिलेंडर फट गया था। इस हादसे में होटल के दस कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इनमें से पांच की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पुणे के ससून जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि होटल की रसोई में एलपीजी सिलेंडर में तेज विस्फोट हुआ। उस समय रसोई में मौजूद पांच कर्मचारी भी घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक सभी कर्मचारी प्रवासी हैं। फिलहाल विस्फोट की सही वजह पता नहीं चल पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- भारत-EU के बीच बड़ी डील, PM मोदी ने की घोषणा, अमेरिकी वित्त मंत्री ने यूरोप पर लगाए आरोप

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

मुंबई में अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग की पानी की टंकी में दम घुटने से 5 मजदूरों की मौत
Maharashtra : मुंबई के नागपाड़ा इलाके में एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग की पानी की टंकी में दम घुटने की वजह से 5 मजदूरों की मौत हो गई। यह घटना पानी की टंकी की सफाई करने के दौरान हुई। वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी मजदूरों को जेजे अस्पताल लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने सभी मजदूरों को मृत घोषित कर दिया।

जे जे अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि दम घुटने से सभी 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है। मृतकों के नाम और अन्य जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

ख़बर अपडेट की जा रही है।

यह भी पढ़ें : 27 साल में कितना बदला चैंपियंस ट्रॉफी का इनाम? जानिए प्राइज मनी में बड़ा फर्क

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

‘जो देवेंद्र फडणवीस से इस्तीफा मांग रहे हैं वो उनकी कुर्सी पर…’, बाबा सिद्दीकी की हत्या पर बोले शिवसेना नेता संजय निरुपम
शिवसेना नेता संजय निरुपम ने NCP नेता बाबा सिद्दीकी हत्या मामले पर कहा, “…कल जो घटना हुई वह बहुत चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। वे बहुत अच्छे इंसान थे, उन्होंने हमेशा सबकी मदद की। ये हमारे लिए व्यक्तिगत क्षति है। मुंबई पुलिस और सरकार को इस घटना में बहुत सख्त कार्रवाई करनी होगी। दो हत्यारे पकड़े गए हैं, एक फरार है। मुझे बताया गया कि वो एक हफ़्ते से कुर्ला में रह रहे थे और उनकी (बाबा सिद्दीकी) रेकी कर रहे थे, तो उन्हें कौन लाया और किसने सुपारी दी इसकी जल्द से जल्द जांच होनी चाहिए…

संजय निरुपम ने कहा जब कोई आपराधिक घटना होती है तो सरकार और पुलिस पर सवाल उठते हैं, लेकिन उसके बाद ये कहना थोड़ा ज्यादती होगी कि पूरी कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। मैं उनसे पूछता हूं जो देवेंद्र फडणवीस से इस्तीफ़ा मांग रहे हैं कि वो उनकी कुर्सी पर बैठें और फिर गारंटी दें कि ऐसी घटना फिर कभी नहीं होगी… ऐसे मामलों में राजनीति नहीं होनी चाहिए।”

#WATCH मुंबई: शिवसेना नेता संजय निरुपम ने NCP नेता बाबा सिद्दीकी हत्या मामले पर कहा, "…कल जो घटना हुई वह बहुत चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। वे बहुत अच्छे इंसान थे, उन्होंने हमेशा सबकी मदद की। ये हमारे लिए व्यक्तिगत क्षति है। मुंबई पुलिस और सरकार को इस घटना में बहुत सख्त… pic.twitter.com/7VdgfUqYbj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 13, 2024

सलमान खान के भाई सोहेल पहुंचे बाबा सिद्दीकी के घर

अभिनेता सोहेल खान, उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा और भाजपा नेता शाइना एन.सी बाबा सिद्दीकी के घर पहुंचे।

#WATCH मुंबई: अभिनेता सोहेल खान, उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा और भाजपा नेता शाइना एन.सी बाबा सिद्दीकी के घर पहुंचे। pic.twitter.com/tk2WKgpkHJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 13, 2024

कल रात हुई थी बाबा सिद्दीकी की हत्या

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 12 अक्टूबर 2024 को रात 9:15 से 9:30 बजे के बीच जब बाबा सिद्दीकी अपने कार्यालय से निकलकर बांद्रा (पश्चिम), मुंबई स्थित अपने आवास की ओर जा रहे थे। तभी तीन व्यक्तियों ने उन पर गोलियां चलाईं। बाबा सिद्दीकी को तुरंत इलाज के लिए बांद्रा (पश्चिम) के लीलावती अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: ‘भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में जंगलराज चल रहा है’, बाबा सिद्दीकी की हत्या पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

‘भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में जंगलराज चल रहा है’, बाबा सिद्दीकी की हत्या पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी
Asaduddin Owaisi : NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या ने देशभर में खलबली मचा दी है। विपक्ष के नेता सरकार पर हमलावर हो गए हैं। इसी कड़ी में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “इससे एक बात साफ जाहिर होती है कि महाराष्ट्र और मुंबई जो भारत की आर्थिक राजधानी है, वहां पर जंगलराज चल रहा है। मुंबई पुलिस जो पूरे भारत में मशहूर है, उसके रहते वहां पर इस तरह की हत्याएं हो रही हैं। इससे यह स्पष्ट है कि वहां की शिंदे-फडणवीस की सरकार के पास कोई राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं है। वह पुलिस को काम करने नहीं दे रहे हैं और तीसरा कि उन्हें केवल चुनाव की फिक्र है।

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा महाराष्ट्र और मुंबई की आम जनता की सुरक्षा की उन्हें कोई चिंता नहीं है… यह बहुत ही दर्दनाक, अफसोसजनक और शिंदे-फडणवीस सरकार की नाकामी बताने वाली घटना है… बाबा सिद्दीकी ने लिखकर भी दिया था कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं लेकिन इसके बाद भी उन्हें अच्छी सुरक्षा नहीं दी गई…”

#WATCH हैदराबाद, तेलंगाना: NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "इससे एक बात साफ जाहिर होती है कि महाराष्ट्र और मुंबई जो भारत की आर्थिक राजधानी है, वहां पर जंगलराज चल रहा है। मुंबई पुलिस जो पूरे भारत में मशहूर है, उसके रहते वहां पर इस तरह की… pic.twitter.com/fZHfVgpaTA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 13, 2024

कांग्रेस ने भी साधा निशाना

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने NCP नेता बाबा सिद्दीकि हत्याकांड पर कहा, “…महाराष्ट्र की कानून व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है और उसी का परिणाम है कि वहां पर सत्ता पक्ष के नेता भी सुरक्षित नहीं हैं… महाराष्ट्र की स्थिति क्या है यह अब सबको पता चल गया है…”

#WATCH मुंबई: महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने NCP नेता बाबा सिद्दीकि हत्याकांड पर कहा, "…महाराष्ट्र की कानून व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है और उसी का परिणाम है कि वहां पर सत्ता पक्ष के नेता भी सुरक्षित नहीं हैं… महाराष्ट्र की स्थिति क्या है यह अब सबको पता चल… pic.twitter.com/1GEVwej0JU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 13, 2024

कार्यालय से आवास जाते समय हुई हत्या

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 12 अक्टूबर 2024 को रात 9:15 से 9:30 बजे के बीच जब बाबा सिद्दीकी अपने कार्यालय से निकलकर बांद्रा (पश्चिम), मुंबई स्थित अपने आवास की ओर जा रहे थे। तभी तीन व्यक्तियों ने उन पर गोलियां चलाईं। बाबा सिद्दीकी को तुरंत इलाज के लिए बांद्रा (पश्चिम) के लीलावती अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल शूटरों का यूपी कनेक्शन, दोनों आरोपियों की नहीं है क्रिमिनल हिस्ट्री!

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल शूटरों का यूपी कनेक्शन, दोनों आरोपियों की नहीं है क्रिमिनल हिस्ट्री!
NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। विपक्ष लगातार केंद्र और राज्य सरकार पर हमलावर है। वहीं मुंबई की क्राइम ब्रांच ने मामले से शामिल तीन से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, एक आरोपी फरार है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के रहने वाले गुरमैल बलजीत सिंह (23) और यूपी के बहराइच के रहने वाले धर्मराज राजेश कश्यप (19) के रूप में हुई है, जबकि तीसरा शूटर अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसका नाम शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (20) है और वो भी यूपी के बहराइच का ही रहने वाला है।

फिलहाल बाबा सिद्दीकी की हत्या को मुंबई पुलिस ने कॉन्टैक्ट किलिंग बता रही है। अब क्राइम ब्रांच इस वारदात को अंजाम देने वाले शूटरों के मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मामले में यूपी के बहराइच के शामिल दोनों आरोपियों के खिलाफ जिले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। धर्मराज राजेश कश्यप और शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा बहराइच जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र के गंडारा कस्बे के रहने वाले हैं। हालांकि हरियाणा के रहने वाले गुरमैल बलजीत के खिलाफ हत्या का एक मुकदमा पहले से दर्ज है। 2019 वें गुरमैल ने अपने सगे बड़े भाई की बर्फ वाला सुआ मारकर उसकी हत्या कर दी थी।

दोनों बहराइच से पुणे मजदूरी करने गए थे

धर्मराज कश्यप और शिवकुमार उर्फ शिव गौतम को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। दोनों मजदूरी करने पुणे गए थे। इसके बाद वे दोनों वहां से मुंबई पहुंच गए। हालांकि, वे कैसे मुंबई पहुंचे, इसको लेकर कोई भी कुछ कह नहीं पा रहा है। इसकी जांच की जा रही है। बहराइच में पुलिस खोज कर रही है कि कहीं दोनों के किसी गैंग से संपर्क तो नहीं थे? इसके साथ ही पुलिस दोनों का आपराधिक इतिहास भी खंगालने में जुट गई है। मुंबई पुलिस ने भी इस मामले में यूपी पुलिस से संपर्क किया है।

कार्यालय से आवास जाते समय हुई हत्या

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 12 अक्टूबर 2024 को रात 9:15 से 9:30 बजे के बीच जब बाबा सिद्दीकी अपने कार्यालय से निकलकर बांद्रा (पश्चिम), मुंबई स्थित अपने आवास की ओर जा रहे थे। तभी तीन व्यक्तियों ने उन पर गोलियां चलाईं। बाबा सिद्दीकी को तुरंत इलाज के लिए बांद्रा (पश्चिम) के लीलावती अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन अफ्रीकी देशों के लिए रवाना, भारतीय प्रवासियों को भी करेंगी संबोधित

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप