Middle East Crisis Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ा, हमलों में 100 अमेरिकी सैनिक घायल, कई देशों में बढ़ी चिंता, अमेरिका ने किए 9 शहरों पर हमले
Middle East Crisis : ईरान और अमेरिका के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच पेंटागन ने माना है कि ईरान के जवाबी हमलों में करीब 100 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सीन पार्नेल के मुताबिक, ये सैनिक 7 जुलाई के बाद हुए हमलों में घायल हुए। इनमें से ज्यादातर सैनिकों को सिर में हल्की चोटें आई थीं और लगभग सभी दोबारा ड्यूटी पर लौट चुके हैं।

सुरक्षा कारणों से की गई देरी

अमेरिका ने कहा कि घायल सैनिकों की जानकारी सार्वजनिक करने में देरी सुरक्षा कारणों से की गई। इससे पहले एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अमेरिकी रक्षा विभाग सैनिकों के नुकसान से जुड़ी जानकारी छिपा रहा है। इस बीच दोनों देशों के बीच हमले लगातार जारी हैं। ईरान ने उन इलाकों को निशाना बनाया, जहां अमेरिकी सैन्य ठिकाने मौजूद हैं। इसके जवाब में अमेरिका ने ईरान के कई शहरों पर हवाई हमले किए।

50 लोगों की मौत 517 घायल- रिपोर्ट

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, 28 फरवरी से जारी ईरान युद्ध में अब तक 17 अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई है, जबकि 430 से ज्यादा सैनिक घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, ईरानी अधिकारियों के मुताबिक अमेरिकी हमलों में अब तक कम से कम 50 लोगों की मौत हुई है और 517 लोग घायल हुए हैं। हालांकि ईरान ने अमेरिकी हमलों से हुए सैन्य और बुनियादी ढांचे के नुकसान का कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया है।

ईरान की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अबदानान, बंदर अब्बास, बुशेहर, चाबहार और कुछ अन्य क्षेत्रों में हमले हुए। वहीं ईरान की ओर से कुवैत में बिजली और जल संयंत्रों को भी निशाना बनाए जाने की जानकारी सामने आई है। कुवैत प्रशासन ने बताया कि हमलों के बाद कुछ संयंत्रों में आग लगी, जिसे बाद में नियंत्रित कर लिया गया।

इंटरव्यू को लेकर विवादों में अराघची

कतर ने भी ईरान पर अपने क्षेत्र में हुए हमलों के नुकसान की भरपाई की मांग की है। कतर ने संयुक्त राष्ट्र को भेजे पत्र में कहा कि वह अपनी सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने का अधिकार रखता है। दूसरी ओर, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची अपने एक इंटरव्यू को लेकर विवादों में हैं। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद खामियों का जिक्र किया था, जिसके बाद ईरान के कुछ नेताओं और मीडिया संस्थानों ने उनकी आलोचना की।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। हमलों और जवाबी कार्रवाई से क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें- टीम इंडिया सावधान, जिस जिम्बाब्वे को कमजोर समझा, वही दे चुका है 3 बड़े झटके, कप्तान श्रेयस अय्यर की होगी अग्निपरीक्षा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

ईरान का बड़ा दावा- अमेरिका का MQ-9 रीपर ड्रोन गिराया, वीडियो जारी कर मचाई हलचल
Iran US Conflict : ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन को मार गिराया है। IRGC के अनुसार, यह कार्रवाई ईरान के खुजेस्तान प्रांत के अहवाज इलाके में की गई।

ईरानी सरकारी मीडिया ने ड्रोन को निशाना बनाए जाने का एक वीडियो भी जारी किया है। ईरान का कहना है कि उसने अपने नए डिफेंस सिस्टम की मदद से अमेरिकी ड्रोन को रोका और मार गिराया। हालांकि, अमेरिका की ओर से अब तक इस दावे की पुष्टि नहीं की गई है और न ही जारी किए गए वीडियो पर कोई आधिकारिक बयान सामने आया है।

MQ-9 रीपर ड्रोन अत्याधुनिक मानवरहित विमान

MQ-9 रीपर ड्रोन अमेरिका का एक अत्याधुनिक मानवरहित विमान है। इसका इस्तेमाल निगरानी करने, खुफिया जानकारी जुटाने और जरूरत पड़ने पर सटीक हवाई हमलों के लिए किया जाता है।

इस बीच अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि उसने ईरान के खिलाफ लगातार आठवीं रात हवाई कार्रवाई की है। इससे पहले अमेरिका ने बताया था कि जॉर्डन में हुए ईरानी मिसाइल हमले में उसके दो सैनिकों की मौत हुई, जबकि एक सैनिक लापता है।

अमेरिकी हमले में 50 लोगों की मौत

दूसरी तरफ, ईरान ने अमेरिका के साथ हुए एक समझौते से पीछे हटने का ऐलान किया है। ईरान के उप विदेश मंत्री ने आरोप लगाया कि अमेरिका ने समझौते की शर्तों का उल्लंघन किया, इसलिए ईरान भी अब उन शर्तों को मानने के लिए बाध्य नहीं है। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 27 जून से 18 जुलाई के बीच अमेरिकी हवाई हमलों में करीब 50 लोगों की मौत हुई है, जबकि 500 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

कुवैत ने ईरान पर हमले का लगाया आरोप

वहीं, कुवैत ने आरोप लगाया है कि ईरान ने उसके एक डिसैलिनेशन प्लांट को निशाना बनाया। दूसरी ओर ईरान ने भी दावा किया कि अमेरिका ने उसके होर्मोजगान इलाके में स्थित एक डिसैलिनेशन प्लांट पर हमला किया है। अमेरिकी हमलों में बंदर अब्बास-रूदान मार्ग पर बने दो पुलों को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है। इसके अलावा जस्क के पास भी सैन्य कार्रवाई की खबर है।

ईरान और अमेरिका का लगातार बढ़ता तनाव

इस तनाव का असर समुद्री व्यापार पर भी दिखाई दे रहा है। होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की संख्या में गिरावट आई है। शिप ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, गुरुवार को इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से केवल 8 जहाज गुजरे, जो पिछले तीन हफ्तों में सबसे कम संख्या बताई जा रही है। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के कारण क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है और पूरी दुनिया की नजर इस घटनाक्रम पर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें- दूध उबलकर गिरने की समस्या से पाएं छुटकारा, ये आसान घरेलू तरीके बचाएंगे दूध और मेहनत दोनों

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

ईरान पर अमेरिका का बड़ा हमला, भारत के चाबहार पोर्ट को भी पहुंचा नुकसान, जानिए क्या है पूरा मामला
US Iran Conflict : अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच शुक्रवार को अमेरिकी सेना ने ईरान के कई ठिकानों पर लगातार छठी रात हवाई हमले किए। इन हमलों का असर भारत के लिए अहम माने जाने वाले ईरान के चाबहार पोर्ट पर भी पड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी हमले में चाबहार बंदरगाह के कंट्रोल टावर को नुकसान पहुंचा है।

मौजूद निगरानी टावर पर हमले की जानकारी

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने क्षतिग्रस्त कंट्रोल टावर की तस्वीर साझा की है। वहीं, ईरानी समाचार एजेंसी मेहर ने भी चाबहार पोर्ट और वहां मौजूद निगरानी टावर पर हमले की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों में इस टावर को तीसरी बार निशाना बनाया गया है।

लड़ाकू विमानों, ड्रोन और युद्धपोतों का इस्तेमाल

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, इन हमलों में लड़ाकू विमानों, ड्रोन और युद्धपोतों का इस्तेमाल किया गया। अमेरिकी सेना ने ईरान के तटीय निगरानी केंद्रों, एयर डिफेंस सिस्टम, सैन्य सामान पहुंचाने वाले ठिकानों और समुद्री सैन्य सुविधाओं को निशाना बनाने का दावा किया है।

भारत के लिए क्यों अहम है चाबहार पोर्ट?

ईरान का चाबहार बंदरगाह भारत के लिए रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है। भारत ने इसके विकास में निवेश किया है और इसका संचालन भारतीय कंपनी इंडिया पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड (IPGL) के जरिए किया जा रहा है। इस पोर्ट की मदद से भारत पाकिस्तान के रास्ते को दरकिनार करते हुए अफगानिस्तान और मध्य एशियाई देशों तक व्यापारिक पहुंच बना सकता है।

ईरान की अमेरिका को चेतावनी

ईरानी सांसद बेहनाम सईदी ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर अमेरिकी सेना ईरान में जमीनी कार्रवाई करती है तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। ईरान ने यमन के हूती विद्रोहियों से संपर्क कर संकेत दिए हैं कि अगर अमेरिका ईरान के ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाता है तो बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य को बंद करने की तैयारी की जा सकती है।

होर्मुज स्ट्रेट से कम हुए जहाजों के आवागमन

समुद्री डेटा के अनुसार, होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों की संख्या में कमी आई है। बुधवार को यहां से सिर्फ 9 जहाज गुजरे, जबकि मंगलवार को यह संख्या 13 थी। भारत सरकार ने सुरक्षा कारणों को देखते हुए फिलहाल होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर भारतीय नाविकों की तैनाती रोकने के निर्देश दिए हैं।

कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन हमले

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान की ओर से कुवैत और बहरीन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को ड्रोन के जरिए निशाना बनाया गया। अमेरिका और ईरान के बीच जारी इस सैन्य टकराव से पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया है। इसका असर समुद्री व्यापार, ऊर्जा आपूर्ति और भारत समेत कई देशों के रणनीतिक हितों पर पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें- हरियाणा से हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत, जींद-सोनीपत रुट पर दौड़ेगी Train, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, दुनिया का 5वां देश बना भारत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी – बातचीत नहीं हुई तो सैन्य कार्रवाई होगी तेज
America Iran Crisis : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि अगर तेहरान जल्द ही बातचीत की मेज पर वापस नहीं आता है तो अमेरिका उसके खिलाफ सैन्य कार्रवाई को और तेज कर सकता है। ट्रंप ने कहा कि आने वाले दिनों में ईरान के अहम बुनियादी ढांचे, जिसमें बिजली संयंत्र और पुल शामिल हैं, निशाने पर आ सकते हैं।

बातचीत नहीं हुई तो बढ़ेंगे हमले

फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान अमेरिका के साथ समझौते के लिए तैयार नहीं होता है तो उसके लिए हालात और मुश्किल हो सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि वार्ता दोबारा शुरू नहीं होने की स्थिति में अमेरिका ईरान के खिलाफ अपने अभियान को अगले चरण में ले जा सकता है।

ईरान के पावर प्लांट और पुलों को लेकर दी चेतावनी

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान को गंभीर तरीके से जवाब देने की तैयारी में है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बातचीत आगे नहीं बढ़ती है तो अगले हफ्ते ईरान के बिजली संयंत्रों और उसके बाद पुलों को निशाना बनाया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका ईरान के महत्वपूर्ण ढांचों को नुकसान पहुंचाने की क्षमता रखता है।

पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है और अमेरिका तथा ईरान के बीच सैन्य टकराव की स्थिति बनी हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच संपर्क जारी है, लेकिन बातचीत को लेकर अभी कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है।

होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर भी विवाद

अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि जब तक ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री आवाजाही पर प्रतिबंध जारी रखेगा, तब तक वार्ता की प्रक्रिया आगे बढ़ना मुश्किल है। इस मुद्दे को लेकर दोनों देशों के बीच मतभेद बने हुए हैं।

सैन्य अभियान रोकने का फैसला ईरान पर निर्भर: ट्रंप

ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान कितने समय तक जारी रहेगा, इस सवाल पर ट्रंप ने कहा कि कार्रवाई तब तक चल सकती है जब तक इसे रोकने का फैसला नहीं किया जाता। उन्होंने ईरान में अमेरिकी जमीनी सेना भेजने की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया, हालांकि उन्होंने संकेत दिया कि अन्य विकल्पों को प्राथमिकता दी जा रही है।

समझौते के लिए ईरान पर दबाव

ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका के साथ समझौता करना ईरान के हित में होगा। उन्होंने कहा कि अगर ईरान बातचीत और समझौते के रास्ते पर नहीं लौटता है तो उसे गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें – पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने एएसआई को 7,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

ईरान पर तीसरी रात अमेरिकी हमला, ड्रोन-मिसाइल ठिकाने तबाह, ट्रंप ने दी न्यूक्लियर साइट उड़ाने की चेतावनी
US Iran Conflict : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. अमेरिकी सेना ने लगातार तीसरी रात ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक इन हमलों का मकसद ईरान की ड्रोन, मिसाइल और समुद्री निगरानी क्षमता को कमजोर करना है, ताकि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले कारोबारी जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

CENTCOM ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है. सेना का कहना है कि ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर उसकी हमले की क्षमता को लगातार कमजोर किया जा रहा है. वहीं, ईरानी मीडिया के अनुसार अमेरिकी हमलों के बाद बंदर अब्बास, किश द्वीप, बुशहर प्रांत के जम शहर और केश्म द्वीप में कई तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं.

अमेरिकी पक्ष की ओर से यह भी दावा किया गया है कि यह सैन्य अभियान दो से तीन सप्ताह तक जारी रह सकता है. इसके साथ ही ईरान के पहाड़ों के भीतर बने अत्यधिक सुरक्षित कुह-ए-कोलांग गज-ला, जिसे पिकऐक्स माउंटेन भी कहा जाता है, को संभावित निशाना बताया गया है.

होर्मुज को लेकर बढ़ा नया विवाद

तनाव के बीच अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान के खिलाफ फिर से समुद्री नाकाबंदी लागू करने का ऐलान किया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरानी जहाजों को इस मार्ग से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी, जबकि अन्य देशों के जहाजों से सुरक्षा के बदले 20 प्रतिशत शुल्क लिया जाएगा, उन्होंने खुद को “गार्जियन ऑफ द स्ट्रेट ऑफ होर्मुज” बताते हुए कहा कि यह कदम समुद्री सुरक्षा बनाए रखने के लिए उठाया गया है. यह समुद्री मार्ग दुनिया के करीब 20 प्रतिशत कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति के लिए बेहद अहम माना जाता है.

At 4:45 p.m. ET today, U.S. Central Command began launching the third consecutive night of strikes against Iran, at the Commander in Chief's direction. These strikes will continue imposing a heavy cost on Iranian forces and degrade their ability to attack innocent civilians and…
— U.S. Central Command (@CENTCOM) July 13, 2026

ईरान ने किया अमेरिकी दावे का विरोध

CENTCOM का कहना है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान का नियंत्रण नहीं है और अमेरिकी सेना ने ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, रडार, मिसाइल, ड्रोन और नौसैनिक ठिकानों को निशाना बनाया है. हालांकि, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ईरान के अधिकार क्षेत्र में आता है और अमेरिका का हस्तक्षेप अवैध है.

संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता

बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने चिंता जताई है, उन्होंने कहा कि यदि हालात और बिगड़ते हैं तो इसके गंभीर और विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं. गुटेरेस ने सभी पक्षों से संयम बरतने और कूटनीतिक समाधान की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की.

ये भी पढ़ें – लाल किला कार बम धमाका: अदालत ने 11 पीड़ितों के शवों के अंतिम संस्कार की दी अनुमति, NIA से मांगी रिपोर्ट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

ईरान के हमले से दहला होर्मुज, जहाज पर थे 11 भारतीय सवार, भारत का आया बड़ा रिएक्शन
Iran Hormuz Conflict : होर्मुज स्ट्रेट में एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले के बाद भारत ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। ओमान तट के पास हुए इस हमले में GFS Galaxy नामक जहाज पर 11 भारतीय नागरिक मौजूद थे। भारत सरकार ने बताया कि इनमें से 10 भारतीय सुरक्षित निकल गए हैं, जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता है। विदेश मंत्रालय ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि ओमान स्थित भारतीय दूतावास हालात पर लगातार नजर रखे हुए है और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर राहत व बचाव कार्य में सक्रिय रूप से सहयोग कर रहा है।

MEA ने की हमले की कड़ी निंदा

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि, भारत ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज़ GFS Galaxy पर हुए हमले की सख्त निंदा करता है। मंत्रालय के अनुसार जहाज पर मौजूद 11 भारतिय में से 10 को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि एक भारतीय नागरिक अब भी लापता है। MEA ने बताया कि ओमान में भारतीय दूतावास लगातार हालात पर नज़र रखे हुए है और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर खोज व बचाव अभियान में सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे है। भारत ने इस सहयोग के लिए ओमान सरकार का आभार भी व्यक्त किया है।

भारत ने तनाव कम करने की अपील की

भारत ने क्षेत्र में लगातार कमर्शियल जहाजों पर हो रहे हमलों को गंभीर चिंता का विषय बताया है। विदेश मंत्रालय ने दोनों पक्षों से तुरंत तनाव को कम करने के लिए समाधान खोजने की अपील की है। मंत्रालय के बयान में कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर व्यावसायिक जहाजों और नागरिक ढांचे को निशाना बनाना बंद होना चाहिए। साथ ही, अंतराष्ट्रीय कानून के तहत समुद्री व्यापार और नौवाहन को बिना किसी रूकावट के जल्द बहाल किया जाना जरूरी है।

Our statement on the attack on a commercial vessel off the coast of Oman

https://t.co/JtqdfO6iJ0 pic.twitter.com/V6jD6zJOtx
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) July 12, 2026

ईरान ने जहाज पर फायरिंग के बाद बंद किया होर्मुज स्ट्रेट

यह घटना ऐसे समय पर घटित हुई है जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। ईरान ने दावा किया कि उसकी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्स IRGC ने साइप्रस के झंडे वाले एक कंटेनर जहाज़ पर कार्रवाई की। क्योंकि वह कथित तौर पर निर्धारित समुद्री मार्ग की बजाय दूसरे रास्ते से गुजर रहा था। IRGC का कहना है कि कई जहाज़ों को तय शिपिंग कॉरिडोर से गुजरने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन उन्होंने निर्देशों का पालन नहीं किया। ईरान ने इस फायरिंग को चेतावनी स्वरूप की गई कार्रवाई बताया और इसके बाद होर्मुज स्ट्रेट को अगली सूचना तक बंद करने की घोषणा की

अमेरिका ने बताया नागरिक जहाज पर हमला

अमेरिकी सेंट्रल कमांड CENTCOM ने इस घटना को एक नागरिक कमर्शियल जहाज पर सीधा हमला बताया है। उनके अनुसार, हमले में जहाज के इंजन रूम को गंभीर नुकसान पहुंचा, जिससे आग लग गई और चालक दल को जहाज छोड़कर लाइफबोट के जरिए बाहर निकलना पड़ा। अमेरिका का कहना है कि इस हमले में एक नागरिक क्रू सदस्य लापता है।

ये भी पढ़ें- अमेरिका ने 140 सैन्य ठिकानों पर गिराए बम, ईरान ने 5 देशों पर दागी मिसाइलें-ड्रोन, फिर जल उठा मिडिल ईस्ट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अमेरिका ने 140 सैन्य ठिकानों पर गिराए बम, ईरान ने 5 देशों पर दागी मिसाइलें-ड्रोन, फिर जल उठा मिडिल ईस्ट
Iran US Airstrikes : अमेरिका ने शनिवार देर रात ईरान पर ताबड़तोड़ कई हवाई हमले किए। जिससे मिडिल ईस्ट में अशांति का माहौल है। अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद युद्ध की आग ने जन्म लिया। अंतिम संस्कार के दौरान ईरान की जनता में सुप्रीम लीडर की मौत का बदला लेने की भी बात कही गई है। बता दें कि ईरान ने पलटवार करते हुए रविवार को 5 देशों जॉर्डन, कतर, बहरीन, कुवैत और UAE में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से कई हमले किए हैं।

140 सैन्य ठिकानों पर किए हमले

इसी बीच अमेरिका सेंट्रल कमांड के मुताबिक, इस कार्रवाई में लगभग 140 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है। यह कार्रवाई होर्मुज में साइप्रस के झंडे वाले एक कंटेनर जहाज़ पर हुए हमले के जवाब में की गई। इस हमले से जहाज में आग लग गई, इंजन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक दल का एक सदस्य लापता बताया जा रहा है।

एयरस्ट्राइक के कुछ समय बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई का दावा किया। सरकारी चैनल IRIB के अनुसार, ईरानी सेना ने कुवैत और बहरीन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमले किए।

नहीं की गई है हमलों की पुष्टि

ईरान का कहना है कि कुवैत में उसने अमेरिकी पैट्रियट एयर डिफेंस, गोला बारूद भंडार और रडार साइट को निशाना बनाया, जबकि बहरीन में अमेरिकी कम्यूनिकेशन सिस्टम और रडार पर हमला किया गया। हालांकि इन हमलों की पुष्टि न तो अमेरिका ने की है और ना ही कुवैत या बहरीन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है।

युद्ध में मारे गए व्यक्ति का बदला

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बोले- पिता की मौत का बदला लेंगे अली खामेनेई के निधन के बाद पहली बार नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई का बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि अपने पिता और युद्ध में मारे गए व्यक्ति का बदला लिया जाएगा।

न्यूक्लियर साइट्स की मरम्मत

CNN का दावा ईरान ने परमाणु ठिकानों को दोबारा बनाना शुरू किया- CNN ने सैटेलाइट तस्वीरों के आधार पर दावा किया कि ईरान पारचिन समेत कुछ न्यूक्लियर साइट्स की मरम्मत और दोबारा निर्माण कर रहा है। रिपोर्ट में इसे अमेरिका-ईरान MoU का संभावित उल्लंघन बताया गया।

दोनों पक्ष शर्तों का पालन करें

ईरानी विदेश मंत्री बोले- अमेरिका समझौता तोड़ रहा: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने आरोप लगाया कि अमेरिका खुद समझौते की शर्तों का उल्लंघन कर रहा है। उनका कहना है कि यह समझौता तभी टिकेगा जब दोनों पक्ष इसकी शर्तों का पालन करें।

अमेरिका हजारों मिसाइलों से जवाब देगा

ट्रम्प की ईरान को सबसे बड़े हमले की चेतावनी: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी दी कि अगर उनकी हत्या की कोशिश की गई तो अमेरिका हजारों मिसाइलों से जवाब देगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि जवाबी कार्रवाई के आदेश पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें- “मुझे मारने की कोशिश की तो ईरान को मिटा देंगे”, ट्रम्प की धमकी- 1000 मिसाइलें तैयार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

IRGC के जहाज पर हमले के बाद अमेरिका का पलटवार, ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद करने का ऐलान
US-Iran Conflict : अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव एक बार फिर गंभीर स्तर पर पहुंच गया है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक कारोबारी जहाज पर हुए हमले के बाद अमेरिका ने रविवार को इस सप्ताह ईरान के खिलाफ तीसरी सैन्य कार्रवाई की. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, यह ऑपरेशन साइप्रस के झंडे वाले कंटेनर जहाज एम/वी जीएफएस गैलेक्सी पर ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) द्वारा किए गए हमले के जवाब में शुरू किया गया.

CENTCOM ने बताया कि भारतीय समयानुसार रविवार रात शुरू हुई इस कार्रवाई के दौरान जहाज को गंभीर नुकसान पहुंचा. हमले के बाद जहाज के इंजन रूम में आग लग गई, जिससे वह आगे यात्रा करने में सक्षम नहीं रहा. चालक दल का एक सदस्य अब भी लापता बताया जा रहा है. अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा, “ईरान ने गलत फैसला लिया, अब इसकी कीमत चुकानी होगी.”

At 7:15 p.m. ET today, U.S. Central Command forces began launching the third round of strikes this week against Iran after Islamic Revolutionary Guard Corps forces blatantly attacked M/V GFS Galaxy, a Cyprus-flagged container ship transiting the Strait of Hormuz. A civilian crew…
— U.S. Central Command (@CENTCOM) July 11, 2026

कई ईरानी शहरों में धमाकों की आवाज

ईरान के सरकारी प्रसारक आईआरआईबी के मुताबिक, अमेरिकी हमलों के बाद असालुयेह, बंदर अब्बास, सीरिक, बंदर देयर और चाबहार सहित कई शहरों में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई दीं. अलग-अलग इलाकों में कई विस्फोट होने की भी पुष्टि की गई है.

रविवार को इससे पहले IRGC ने दावा किया था कि एक जहाज ने अपना ट्रैकिंग सिस्टम बंद कर बिना अनुमति निर्धारित समुद्री मार्ग से गुजरने की कोशिश की. संगठन के मुताबिक, चेतावनी दिए जाने के बावजूद जहाज ने दिशा नहीं बदली, जिसके बाद चेतावनी के तौर पर उस पर फायरिंग की गई. इसके साथ ही ईरान ने अगले आदेश तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को सभी समुद्री यातायात के लिए बंद रखने की घोषणा की. ईरान ने यह भी कहा कि यदि अमेरिका इस घटना को आधार बनाकर फिर सैन्य कार्रवाई करता है, तो क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा.

बातचीत की कोशिशें जारी

तनाव के बीच कूटनीतिक प्रयास भी जारी हैं. अमेरिका ने शनिवार को सार्वजनिक रूप से ईरान से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने और कारोबारी जहाजों पर हमले रोकने की अपील की थी. वहीं, ओमान और कतर की मध्यस्थता में मस्कट में दोनों पक्षों के बीच वार्ता चल रही है. इस दौरान ईरान ने अपना रुख दोहराते हुए कहा कि अमेरिका पहले होर्मुज और तेल निर्यात से जुड़े पुराने समझौतों का पालन करे, उसके बाद ही आगे बातचीत संभव होगी. लगातार बढ़ते तनाव और सैन्य घटनाक्रम के बीच वैश्विक तेल बाजार में भी चिंता का माहौल बना हुआ है.

ये भी पढ़ें- राम मंदिर के डकैतों को सजा दिलाने के लिए रविवार को सुंदरकांड पाठ कर सिग्नेचर कैंपेन की शुरूआत करेगी ‘‘आप’’- केजरीवाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

“मुझे मारने की कोशिश की तो ईरान को मिटा देंगे”, ट्रम्प की धमकी- 1000 मिसाइलें तैयार
US Iran Tensions : अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। ट्रम्प ने कहा कि अगर ईरान की ओर से उनकी हत्या की कोई कोशिश की गई तो अमेरिका ऐसी जवाबी कार्रवाई करेगा, जिसे दुनिया ने पहले कभी नहीं देखा होगा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर दावा किया कि ईरान को निशाना बनाने के लिए 1000 की संख्या में मिसाइलें तैयार हैं और जरूरत पड़ने पर सैन्य कार्रवाई को और तेज किया जा सकता है।

अमेरिकी सेना कार्रवाई के लिए तैयार

ट्रम्प ने चेतावनी दी कि किसी भी हमले की स्थिति में ईरान को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी सेना संभावित कार्रवाई के लिए तैयार है और इससे जुड़े निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

इस बीच इजराइली मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अमेरिका ने इजराइल में तैनात अपने कुछ F-22 स्टेल्थ फाइटर जेट्स को वापस बुलाना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, ये लड़ाकू विमान लंबे समय से क्षेत्र में तैनात थे और ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य रणनीति का हिस्सा माने जा रहे थे।

गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी

वहीं ईरान ने भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि अगर इजराइल की ओर से उसके महत्वपूर्ण ठिकानों पर दोबारा हमला किया गया तो वह इसका कड़ा जवाब देगा। ईरानी सुरक्षा अधिकारियों ने किसी भी हमले की स्थिति में गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।

व्यापारिक जहाजों की आवाजाही जारी

दूसरी ओर, अमेरिका ने ईरान के उस दावे को खारिज किया है जिसमें उसने होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण की बात कही थी। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से व्यापारिक जहाजों की आवाजाही जारी है और बड़ी मात्रा में तेल की आपूर्ति भी हो रही है।

सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय व्यापार की निरंतरता

क्षेत्रीय तनाव को देखते हुए कतर ने अमेरिका और ईरान दोनों से संयम बरतने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की है। कतर ने होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय व्यापार की निरंतरता बनाए रखने पर जोर दिया।

अमेरिका-इजराइल रुख का किया समर्थन

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में रूस ने आरोप लगाया कि कुछ यूरोपीय देशों ने अमेरिका और इजराइल के रुख का समर्थन किया है। वहीं अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने चेतावनी दी है कि अगर तनाव और बढ़ा तो वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है, जिससे ऊर्जा संकट गहरा सकता है।

ये भी पढ़ें- यूएस ईरान में फिर तनातनी, इज़राइल भी हमले को तैयार, मिडिल ईस्ट में छाए युद्ध के काले बादल, अमेरिका के ईरान पर कई हमले

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

यूएस ईरान में फिर तनातनी, इज़राइल भी हमले को तैयार, मिडिल ईस्ट में छाए युद्ध के काले बादल, अमेरिका के ईरान पर कई हमले
US Iran War : इज़राइल एक बार फिर अमेरिका के साथ मिलकर ईरान पर हमला करने की योजना बना रहा है। इज़राइली मीडिया के अनुसार, वह डोनाल्ड ट्रंप की मंजूरी का इंतजार कर रहा है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इज़राइली अधिकारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच हमले जारी रह सकते हैं।

वहीं, न्यूयॉर्क पोस्ट ने यरुशलम के एक सूत्र के हवाले से लिखा है कि ज़रूरत पड़ने पर इज़राइल फिर से ईरान पर हमला करेगा। हालांकि, इज़राइल नहीं चाहता कि उसके नागरिकों को दोबारा बंकरों में शरण लेनी पड़े, लेकिन ईरान में हो रही घटनाओं पर वह चुप भी नहीं रह सकता।

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े घटनाक्रम

परमाणु ठिकाने के पास हमला : ईरान के एक अधिकारी ने बताया कि अमेरिका के बुशहर परमाणु केंद्र को निशाना बनाते हुए हवाई हमला किया। हालांकि फैसिलिटी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

ईरान का जवाबी हमला

अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को मिसाइलें दागीं। इन देशों ने कई मिसाइलों और ड्रोन को मार गिराने का दावा किया।

रणनीतिक पुल पर अमेरिकी हमला

ईरान ने आरोप लगाया कि अमेरिका ने उत्तरी ईरान में चीन और रूस से जुड़े एक रेलवे पुल पर क्रूज़ मिसाइल से हमला किया। ईरान ने इसे युद्ध अपराध करार दिया।

होर्मुज स्ट्रेट में आवाजाही ठप

रॉयटर्स के अनुसार, अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने के बाद गुरुवार को होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही रुक गई। इससे वैश्विक तेल सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी और कच्चे तेल की कीमतों में लगभग 1% की बढ़ोतरी हुई।

ईरान ने रातों-रात भेजा तेल

अल ज़जीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने एक रात में एक करोड़ बैरल कच्चा तेल और फ्यूल ऑयल निर्यात के लिए भेज दिया। बता दें कि अमेरिका की नौसैनिक नाकाबंदी फिर से लागू होने की आशंका के चलते यह कदम उठाया गया है।

ये भी पढ़ें- 145 करोड़ की परियोजना से बदलेगी नोएडा की तस्वीर, खिलाड़ियों को मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप