LPG Rates Today Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

LPG Cylinder Price Hike : आम-जन पर पड़ी चौतरफा महंगाई की मार, पेट्रोल-डीजल, दूध समेत LPG के बढ़े दाम
LPG Cylinder Price Hike : मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को फिर बड़ा झटका लगा है। घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 29 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब पहले से ही रसोई का बजट संभालना मध्यम वर्ग (Middle Class) और निम्न मध्यम वर्ग (Lower Middle Class) के परिवारों के लिए चुनौती बना हुआ है।

यह इस महीनें में दूसरी बार LPG की कीमत मे बढ़ोतरी की गई है। ऐसे में अब कीमत बढ़ने के बाद इसकी कीमत 913 रूपए बढ़कर 942 रूपए हो जाएगी। बता दें कि इससे पहले भी 7 मार्च को LPG की कीमत में 60 रूपए की वृद्धि की गई थी।

इन चीजों के बढ़ें दाम

LPG के साथ-साथ पेट्रोल-डीजल, दुग्ध उत्पाद समेत ऑटोमोबाइल के दाम बढ़ाए गए हैं। कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) के दाम लगभग 6 रुपए, वहीं दूध की कीमत में 4-5 रूपए प्रति लीटर की वृद्धि हुई है इसके साथ ही प्रमुख ऑटोमोबाइल निर्माताओं ने बढ़ती कमोडिटी और मुद्रास्फीति की लागत की भरपाई के लिए वाहनों की कीमतों में 3% तक की वृद्धि की गई है।

इंफ्लेशन मैन बनें मोदी

गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद महंगाई को लेकर राजनीतिक और सामाजिक बहस भी तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस व अन्य विपक्षी नेताओं ने पीएम मोदी को ‘इंफ्लेशन मैन’ का नाम दिया है। उनका आरोप है कि चुनाव होने के ठीक बाद जनता पर यह ‘इंफ्लेशन बिल’ थोपा जा रहा है।

सबसे ज्यादा असर मध्यम वर्ग पर

सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ हर व्यक्ति तक नहीं पहुंचता। ऐसे में नौकरीपेशा और छोटे कारोबार करने वाले मध्यम वर्गीय परिवारों को बढ़ी हुई कीमत का पूरा बोझ उठाना पड़ता है। उनका कहना है कि आय में बढ़ोतरी की रफ्तार जितनी नहीं है, उससे कहीं ज्यादा तेजी से रोजमर्रा की जरूरतों की चीजें महंगी होती जा रही हैं।

निम्न मध्यम वर्ग की बढ़ी परेशानी

निम्न मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए हर महीने का बजट तय करना किसी चुनौती से कम नहीं होता। घर का किराया, बच्चों की पढ़ाई, बिजली-पानी के बिल और रोजमर्रा के खर्चों के बीच गैस सिलेंडर के दाम बढ़ना उनकी मुश्किलें और बढ़ा सकता है। कई परिवारों को अब अपने अन्य खर्चों में कटौती करने पर मजबूर होना पड़ सकता है।

आम आदमी की उम्मीद

रसोई गैस की बढ़ी कीमतों ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि बढ़ती महंगाई के बीच आम आदमी अपने खर्चों का संतुलन कैसे बनाए। मध्यम और निम्न मध्यम वर्ग के परिवारों को अब उम्मीद है कि आने वाले समय में राहत के कुछ कदम उठाए जाएंगे, ताकि घर की रसोई का बजट फिर से पटरी पर लौट सके।

ये भी पढ़ें- अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियां तेज, टाइम्स स्क्वायर से लेकर वाशिंगटन तक गूंजेगा ‘ॐ’, भारतीय दूतावास की पहल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

महंगाई का झटका: घरेलू LPG सिलेंडर हुआ महंगा, जानें कितने रुपये बढ़ी कीमत
LPG Cylinder Price Hike : देश में महंगाई की मार एक बार फिर आम लोगों की जेब पर पड़ी है. रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं. दूध, पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के बाद अब घरेलू एलपीजी सिलेंडर भी महंगा हो गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गैस कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद दिल्ली-एनसीआर में 14.2 किलो वाले सिलेंडर का नया दाम 942 रुपये हो गया है.

5 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 339 रुपये तय की गई है. वहीं 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3,113 रुपये 50 पैसे पर स्थिर बनी हुई है.

कमर्शियल सिलेंडर 42 रुपये और महंगा

पिछले कुछ समय से पेट्रोल-डीजल के दामों में उतार-चढ़ाव के साथ ही एलपीजी के रेट बढ़ने की संभावना जताई जा रही थी. हालांकि 28 फरवरी को शुरू हुए ईरान संघर्ष के कारण सप्लाई पर असर के बावजूद घरेलू सिलेंडर के दाम उस समय नहीं बढ़ाए गए थे. इसके बाद 1 मई को कमर्शियल सिलेंडर के दामों में बदलाव किया गया था, जिसमें 993 रुपये तक की कीमत पहुंची थी और 5 किलो वाले सिलेंडर में 261 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी. आगे चलकर 1 जून को भी कमर्शियल सिलेंडर 42 रुपये और महंगा हुआ था.

एलपीजी की सप्लाई पूरी तरह सामान्य

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि देश में एलपीजी की सप्लाई पूरी तरह सामान्य बनी हुई है. किसी भी रिटेल गैस एजेंसी पर गैस की कमी जैसी स्थिति नहीं है. मंत्रालय ने यह भी बताया कि जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है.

कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार भी उपलब्ध

सरकार के अनुसार, होर्मुज संकट के बावजूद देश में पेट्रोलियम उत्पादों और एलपीजी की आपूर्ति को बिना बाधा जारी रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. रिफाइनरियां अपनी पूरी क्षमता पर काम कर रही हैं और कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार भी उपलब्ध है. साथ ही घरेलू स्तर पर एलपीजी उत्पादन को भी बढ़ाया गया है.

बुकिंग अब 99 प्रतिशत तक

सरकारी जानकारी के मुताबिक, एलपीजी की ऑनलाइन बुकिंग अब 99 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए ऑथेंटिकेशन कोड के जरिए लगभग 95 प्रतिशत डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही है, ताकि वितरण प्रणाली में किसी तरह की गड़बड़ी या हेराफेरी को रोका जा सके.

ये भी पढ़ें- ‘पेड्डी’ में जाह्नवी का लुक बना बहस का मुद्दा, कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप