Israel Palestine War Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

जानें कौन हैं वानिया अग्रवाल, जिसने सत्य नडेला, बिल गेट्स और स्टीव बाल्मर से कहा- ‘गाजा में हुए हमले पर जश्न मना रहे हो..शर्म करो’
Microsoft 50th Anniversary : माइक्रोसॉफ्ट की 50वीं वर्षगांठ पर गाजा में हो रहे इज़राइल-हमास संघर्ष का मुद्दा उठाया गया। भारतीय-अमेरिकी सॉफ़्टवेयर इंजीनियर वानिया अग्रवाल ने दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी के सीईओ सत्य नडेला, पूर्व सीईओ बिल गेट्स और स्टीव बाल्मर पर गाजा में हमलों के लिए तकनीकी सहायता देने का आरोप लगाया। यह सब तब हुआ जब ये तीनों दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट की सालगिरह के अवसर पर एक डिबेट पैनल में शामिल थे।

अग्रवाल ने नडेला, गेट्स और बाल्मर को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “गाजा में पचास हजार फिलिस्तीनियों की हत्या माइक्रोसॉफ्ट की तकनीक से की गई है। आपकी हिम्मत कैसे हुई? उनके खून पर जश्न मनाने के लिए आप सभी को शर्म आनी चाहिए।”

तकनीकी मदद से हिंसा को बढ़ाव दे रही माइक्रोसॉफ्ट

माइक्रोसॉफ्ट को “डिजिटल हथियार निर्माता” करार देते हुए, उन्होंने कंपनी पर आरोप लगाया कि वह अपनी तकनीकी मदद से हिंसा को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कंपनी से इज़राइल से अपने संबंध तोड़ने की अपील की। वहीं डिबेट में बैठे अधिकारियों ने इस विरोध पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और अग्रवाल को बाहर निकालने के बाद अपनी पैनल चर्चा जारी रखी।

133 मिलियन डॉलर के सौदे का आरोप

अग्रवाल ने माइक्रोसॉफ्ट पर इजराइल के रक्षा मंत्रालय के साथ 133 मिलियन डॉलर के सौदे पर हस्ताक्षर करने का आरोप लगाया और कहा कि कंपनी अपनी एआई और एज़्योर तकनीकी का इस्तेमाल फिलिस्तीनियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में कर रही है। उन्होंने अपने सहकर्मियों से कंपनी के मानवाधिकार उल्लंघन में शामिल होने के खिलाफ विरोध करने का आह्वान किया और इसके बाद अपने इस्तीफे की घोषणा की।

नरसंहार को बढ़ावा देता है माइक्रोसॉफ्ट

उन्होंने कहा, “माइक्रोसॉफ्ट अब ऐसा प्लटफॉर्म बन चुका है, जो नस्लभेद, निगरानी और नरसंहार करने वाले को ताकत देता है। हम किसकी शक्ति बढ़ा रहे हैं? अत्याचारियों की, युद्ध के अपराधियों की? अगर हम इस कंपनी का हिस्सा होंगे तो हम सब इसमें भागीदार होंगे। यदि आपको माइक्रोसॉफ्ट में काम करना जारी रखना है, तो मैं आपसे आग्रह करती हूं कि आप अपने पद, शक्ति और विशेषाधिकार का उपयोग माइक्रोसॉफ्ट को उसके अपने मूल्यों और मिशन के प्रति जवाबदेह बनाने के लिए करें।”

यह भी पढ़ें : क्यों मनाया जाता है हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस, क्या है इसका इतिहास और इस बार की थीम, जानें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Israel-Hamas War : इजराइल–हमास संघर्ष विराम समझौते के करीब – हमास चीफ का बड़ा बयान
Israel-Hamas War : इजराइल और हमास के बीच छिड़ी जंग को एक महीने से ज्यादा समय हो गया, इस दौरान कई लोगों की मौत हो गई जबकि कई घर तबाह हो गए. इस बीच हमास के प्रमुख का एक बड़ा बयान सामने आया है. हमास चीफ इस्माइल हनियेह के मुताबिक फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह इजराइल के साथ संघर्ष विराम समझौते के करीब है. उन्होंने कहा कि समूह ने कतरी मध्यस्थों को अपना जवाब दे दिया है.

बीच जल्द ही समझौता हो जाएगा – जो बाइडेन

इस्माइल हनियेह ने बताया कि हालांकि ये संघर्ष विराम किन शर्तों और नियमों के तहत होगा फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा था कि उनका मानना है कि दोनों के बीच जल्द ही समझौता हो जाएगा। वहीं व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने गाजा में रखे बंधकों की रिहाई को सुनिश्चित करने और इस जंग को रोकने के लिए एक समझौते के बारे में कहा था। इस्माइल हनियेह ने कहा कि अब उस समझौते के नजदीक हम पहुंच गए हैं।

समझौता होने की उम्मीद  – माइकल हर्जोग

मिली जानकारी के मुताबिक बंधकों को रिहा कराने को लेकर कई दिनों बातचीत चल रही है। वहीं कतरी मध्यस्थ हमास और इजराइल के लिए तीन दिन के युद्ध विराम के बदले में 50 बंधकों को रिहा करने के समझौते की मांग कर रहे थे। जिससे गाजा के नागरिकों को आपातकालीन सहायता मिल सके। सूत्रों के मुताबिक अमेरिका में इजराइल के राजदूत माइकल हर्जोग का कहना है कि आने वाले दिनों में समझौता होने की  उम्मीद है.

‘7 अक्टूबर का हमला इतिहास का सबसे घातक दिन’

व्हाइट हाउस के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन फाइनर ने कहा कि 7 अक्टूबर की घटना इजराइल के इतिहास का सबसे घातक दिन था। जिसने इजराइल को फिलिस्तीन पर आक्रमण करने के लिए उकसाया।

वहीं गाजा में हमास द्वारा संचालित सरकार के मुताबिक इजराइल सेना के हमलों में अब तक करीब 13,300 फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई है। जिनमें करीब 5 हजार से ज्यादा बच्चे 3 हजार से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं। गौरतलब है कि 7 अक्टूबर को हमास के आतंकियों ने इजराइल पर हमला कर दिया था। जिसमें करीब 12 हजार लोगों की मौत हो गई थी। इसी दौरान आतंकियों ने करीब 240 लोगों को बंधक बना लिया था।

इजराइल  का हमास पर लगातार हमले

इजराइली सेना ने गाजा के सबसे बड़े अस्पताल अल शिफा पर हमला कर दिया। वहीं सेना का दावा है कि हमास अस्पताल का इस्तेमाल मरीजों के इलाज के लिए नहीं बल्कि आतंकी गतिविधियों के लिए करता है। साथ ही इजराइली सेना ने भी दावा किया है कि हमास के आतंकियों ने अस्पताल के अंदर बंधकों को रखा है।

ये भी पढ़ें :  https://hindikhabar.com/state/madhya-pradesh/who-is-the-countrys-first-transgender-mla-shabnam-mausi-know-why-she-is-in-trouble/

जंग के बीच कांग्रेस सांसद के इजरायली PM पर विवादित बोल, कहा-‘नेतन्याहू को बिना मुकदमा चलाए गोली मार दी जाए…’
फ़िलिस्तीन और इजरायल के बीच लगातार जारी जंग के बीच कांग्रेस के सांसद राजमोहन उन्नीथन ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) पर एक विवादित बयान दिया है। केरल के कासरगोड में फिलिस्तीन एकजुटता रैली को संबोधित कर रहे कांग्रेस सांसद ने इजरायली प्रधानमंत्री को क्रूर बताते हुए नेतन्याहू को बिना किसी मुकदमे के गोली मारकर हत्या करने की बात कही है।

40 दिनों से नॉर्थ गाजा में आंतकी संगठन हमास और इजरायल के बीच जंग जारी हैं लेकिन इसी बीच कांग्रेस पार्टी की तरफ से लगातार इजरायल और उनके पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को फ़िलिस्तीनी नागरिकों पर हो रहे हमलों के चलते घेरा जा रहा है। पहले जहां कांग्रेस पार्टी के कई बड़े नेता इजारइल सरकार की आलोचना कर चुके हैं, तो वहीं अब केरल से सांसद राजमोहन उन्नीथन ने भी इजरायली पीएम नेतन्याहू को लेकर कहा है कि वह नरसंहार करने वाले एक युद्ध अपराधी हैं और उन्हें बिना किसी मुकदमे के गोली मारकर हत्या करने का समय आ गया है।

हमास आंतकवादी नहीं है – राजमोहन उन्नीथन

खबरों के मुताबिक फिलिस्तीन एकजुटता रैली और प्रार्थना सभा में बोल रहे राजमोहन उन्नीथन ने हमास को लेकर कहा कि गाजा पट्टी पर शासन करने वाले इस्लामी संगठन हमास ने अपनी भूमि, अपने लोगों और जीवन की सुरक्षा के लिए हथियार उठाए हैं, वे आंतकवादी नहीं हैं। अगर कोई हमास को आतंकवादी के रूप में चित्रित करता है, तो उस पर कड़ी प्रतिक्रिया देने का समय आ गया है।

केरल की लेप्ट सरकार भी कर चुकी हैं फिलिस्तीन का समर्थन

बता दें कि इससे पहले 11 नवंबर को भी केरल के कोझिकोड में फिलिस्तीन के समर्थन में एक रैली निकाली गई थी। इसमें सत्तारूढ़ CPI (M) ने भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा कथित इजरायल समर्थक रुख को लेकर खूब गुस्सा जाहिर किया था। केरल के CM  पिनाराई विजयन ने इस जंग में तटस्थ रहते हुए फिलिस्तीन के लोगों के साथ मजबूती से खड़े होने की बात कही थी।

मुस्लिम लड़कियों को बनाया जा रहा निशाना : अरशद मदनी
New Delhi: जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने एक बार फिर कई बड़े बयान जारी किए हैं। उन्होंने इजरायल-हमास जंग से लेकर बढ़ती सांप्रदायिकता तक पर बयान दिया है। मदनी मुसलमानों से मुस्लिम लड़कियों के लिए अलग स्कूल बनाने की भी मांग करते नजर आए।

मुस्लिम लड़कियों को क्यों टारगेट किया जा रहा है

अगर कोई मुसलमान लड़का किसी गैर-मुस्लिम लड़की के साथ नाजायज संबध बनाता है तो वो लानती है। इस्लाम इसकी इजाजत नहीं देता। इसी प्रकार कोई हिंदू किसी मुस्लिम लड़की के साथ ऐसा करता है तो भी नाकाबिले बर्दाश्त है।

उन्होंने कहा कि ये पूरी रणनीति के साथ हो रहा है और उनके पास प्रमाण है कि मुस्लिम लड़कियों को गैर-मुस्लिम बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में तो एक जाति की शादी दूसरी जाति में नहीं हो सकती। तो फिर मुस्लिम लड़कियों को क्यों टारगेट किया जा रहा है। मुसलमानों को चाहिए कि वो मुस्लिम लड़कियों के लिए अलग स्कूल बनाए।

इजरायल फिलिस्तीन के लोगों को गुलाम बना रहा

अरशद मदनी ने कहा कि फिलिस्तीन और इजराइल की जंग के कारण से आज सांप्रदायिकता में ज्यादा गर्मी आ गई है। इजराइल द्वारा आज फिलिस्तीन के लोगों को गुलाम बनाया गया है और वो अपनी आजादी का युद्ध लड़ रहे हैं। मदनी ने कहा कि आजादी के लिए अपनी कुर्बानी देनी पड़ती है। किसी मुल्क की आजादी दूध पीकर नहीं मिलती बल्कि मरने मारने से मिलती है। बच्चे मर रहे है, महिलाएं मर रही है, दुख होता है लेकिन सच्चाई यही है आजादी के लिए तो कुर्बानी देनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि फिलिस्तीन आजाद होकर रहेगा।

यह भी पढ़ें – बच्ची का अर्धनग्न शव बरामद, परिजनों ने लगाया रेप का आरोप

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने इजरायल के खिलाफ किया वोट
New Delhi: इजरायल और हमास जंग के बीच एक बड़ी ख़बर सामने आई है। संयुक्त राष्ट्र (United Nation) में फिलिस्तीन में इजरायली बस्तियों के विरुद्ध एक अहम प्रस्ताव रखा गया था। भारत ने इस प्रस्ताव के समर्थन में वोट किया है। इस प्रस्ताव के पक्ष में 145 देशों ने अपना वोट दिया।

किन-किन देशों ने विरोध में किया वोट?

इस प्रस्ताव के विरुद्ध वोट करने वाले देशों की बात करें तो इसके विरोध में कनाडा, हंगरी, इजरायल, मार्शल द्वीप, माइक्रोनेशिया के संघीय राज्य, नाउरू और अमेरिका ने वोट किया। वहीं, 18 देश इस वोटिंग से अनुपस्थित रहे।

संयुक्त राष्ट्र में पास हो गया यह प्रस्ताव

यूएन में रखे गए इस प्रस्ताव में पूर्वी येरुशलम समेत फिलिस्तीनी इलाकें और कब्जे वाले सीरियाई गोलान में इजरायल की तरफ से गलत तरीके से की जा रही कार्रवाई की निंदा की गई थी। पूर्वी येरुशलम और कब्जे वाले सीरियाई गोलान सहित फिलिस्तीनी इलाकें में इजरायली बस्तियां नाम का यह प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र में काफी मतों से पास हुआ।

पिछले माह भारत वोटिंग से गैर-हाजिर रहा था

इस प्रस्ताव से पहले अक्टूबर माह में UNSC में जॉर्डन की तरफ से एक प्रस्ताव पेश किया गया था। इस प्रस्ताव में इजरायल और हमास युद्ध में तत्काल मानवीय संघर्ष विराम का आह्वान किया गया था। इस प्रस्ताव के पक्ष में 120 देशों ने मतदान किया। जबकि चौदह देशों ने इसके विरुद्ध वोट किया। 45 देश मतदान से गैर-हाजिर रहे थे। इस तरह यह प्रस्ताव बड़े अंतर से पास हो गया था। तब भारत ने न तो इस प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया था और न ही खिलाफ में। भारत वोटिंग से गैर-हाजिर रहा था।

यह भी पढ़ें – वर्ल्ड कप के इकलौते बल्लेबाज विराट कोहली, जिनका औसत 100 से ज्यादा