Investment Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन का लोगो जारी, आर्थिक और समग्र विकास के लिए सुधारों पर किया जाएगा ध्यान केंद्रित
Punjab News : प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन (PPIS) 2026 से महज 28 दिन पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा चंडीगढ़ में आयोजित एक उच्च-स्तरीय बैठक में सम्मेलन का आधिकारिक लोगो जारी किया गया है. इस बैठक में उद्योग और वाणिज्य मंत्री संजीव अरोड़ा, पंजाब के मुख्य सचिव, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और इन्वेस्ट पंजाब के प्रतिनिधि शामिल थे. सम्मेलन की तैयारियों से जुड़े सभी प्रमुख विभाग भी समीक्षा बैठक के दौरान मौजूद थे.

यह सम्मेलन 13-15 मार्च 2026 को प्लाक्षा यूनिवर्सिटी, आईटी सिटी, मोहाली में आयोजित किया जाएगा और यह ‘पंजाब मीन्ज बिजनेस-पॉलिसी टू प्रैक्टिस’ थीम पर केंद्रित है. यह थीम नीति घोषणाओं से आगे संरचनात्मक कार्यान्वयन, लक्षित परिणामों और निवेशक-केंद्रित प्रशासन की ओर बढ़ने के प्रति पंजाब सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

तकनीकी प्रगति और विकास का प्रतीक

नया लॉन्च किया गया लोगो पंजाब की आर्थिक शक्ति, तकनीकी प्रगति, स्थिरता और विकास की गति को दर्शाता है. इस डिजाइन में औद्योगिक विस्तार, डिजिटल प्रशासनिक सुधार, समग्र विकास और लचीलापन शामिल है, जो पंजाब के एक प्रगतिशील, सुधार-प्रेरित और निवेश-अनुकूल माहौल को प्रदर्शित करता है.

मंत्री ने मुख्यमंत्री को सम्मेलन की तैयारी बताई

बैठक के दौरान, उद्योग और वाणिज्य मंत्री संजीव अरोड़ा ने मुख्यमंत्री को सम्मेलन की तैयारियों की प्रगति के बारे में अवगत करवाया, जिसमें आउटरीच गतिविधियां, बुनियादी ढांचे संबंधी तैयारियां, भागीदार देशों के साथ समन्वय और विभागीय तैयारियां शामिल हैं. इस तीन दिवसीय आयोजन के निर्विघ्न संचालन को सुनिश्चित करने के लिए स्थान और प्रमुख लॉजिस्टिकल तैयारियों की व्यापक समीक्षा की गई.

उन्होंने आगे बताया कि अब तक आयोजित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रोड शो के दौरान राज्य को दुनिया भर के उद्योगपतियों और प्रमुख भागीदारों से उत्साहजनक समर्थन मिला है. प्रमुख भारतीय शहरों और वैश्विक निवेश केंद्रों में भागीदारी ने पंजाब की बेहतर शासन प्रणाली, मजबूत बुनियादी ढांचे और क्षेत्रीय विकास के अवसरों में निवेशकों के विश्वास को और मजबूत किया है.

उद्योग परामर्श और डिजिटल जवाबदेही मजबूत

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “यह सम्मेलन साझेदारी, सह-निर्माण और कार्यान्वयन के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि नीतियां उद्योगों से परामर्श करके बनाई जाएं और निर्धारित समय-सीमाओं पर डिजिटल जवाबदेही प्रक्रियाओं के माध्यम से लागू की जाएं.” उन्होंने कहा, “पंजाब के सुधार-उन्मुख प्रशासन मॉडल के कारण पहले ही ठोस परिणाम सामने आए हैं. राज्य को लगभग 1.5 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं और 5 लाख से अधिक व्यक्तियों के लिए रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं, जो पंजाब की नीतियों में विश्वसनीयता और मजबूत कार्यान्वयन क्षमता का प्रत्यक्ष प्रमाण है.”

सम्मेलन का लोगो जारी करना इस आयोजन के लिए काफी महत्वपूर्ण है और यह स्थानीय तथा वैश्विक निवेशकों का स्वागत करने के लिए पंजाब की तैयारियों को दर्शाता है.

ये भी पढ़ें – भारत की ताकत बढ़ाएंगे 114 राफेल और P-8I विमान, रक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

CM भगवंत मान ने पंजाब को निर्माण केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए यू.के. से रणनीतिक गठजोड़ की वकालत की
फटाफट पढ़ें:

CM ने यू.के. प्रतिनिधियों से निवेश पर चर्चा की

मोहाली को “सिलिकॉन वैली” बताया गया

CM ने पंजाब में निवेश अनुकूल बताया

शिष्टमंडल को दौरा करने का आमंत्रण दिया

व्यापार और सहयोग मजबूत करने पर सहमति

Punjab News : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब और ब्रिटेन (यू.के.) के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की वकालत करते हुए कहा कि पंजाब को निवेश और विनिर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा.

चंडीगढ़ में यू.के. हाई कमीशन की डिप्टी हाई कमिश्नर एल्बा समैरिग्लियो के नेतृत्व में आए उच्च-स्तरीय शिष्टमंडल के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने व्यापारिक भागीदारी को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया. दोनों पक्षों ने आपसी संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की.

मान ने मोहाली को बेहतर शहर बताया

भगवंत सिंह मान ने मोहाली को विश्व स्तर पर बेहतर ढंग से संगठित शहरों में से एक बताया और कहा कि विनिर्माण क्षेत्र में उभरने के लिए पंजाब में अपार संभावनाएँ मौजूद हैं, उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब के विद्यार्थी सुरक्षित और कानूनी तरीकों से यू.के. में अवसर तलाशने के इच्छुक हैं और इस दिशा में राज्य सरकार हर संभव सहयोग देगी.

यू.के. सहयोग और निवेश पर CM के बयान

मुख्यमंत्री ने गैंगस्टरों जैसे अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बात करते हुए कहा कि ऐसे मामले सीमाओं से परे होते हैं और पंजाब सरकार न्यायिक प्रक्रियाओं तथा आवश्यक कानूनी सहायता में यू.के. के साथ सहयोग करने के लिए तैयार है, उन्होंने यू.के. की कंपनियों का स्वागत करते हुए पंजाब को निवेशकों के लिए पसंदीदा गंतव्य बताया. मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया भर में बसे प्रवासी पंजाबी समुदाय ने अपनी क्षमता व प्रतिभा से विशेष पहचान बनाई है, उन्होंने निवेश के प्रमुख क्षेत्रों-कृषि मशीनरी, खाद्य प्रसंस्करण, आई.टी. सहित अन्य सेक्टरों की पहचान भी करवाई.

पंजाब में निवेश के लिए सुविधाजनक माहौल

मुख्यमंत्री ने शिष्टमंडल को बताया कि पंजाब का मजबूत निवेश इकोसिस्टम वाजिब बिजली दरें, विकसित सुविधाएँ और निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करता है. राज्य कारोबार सरलता से करने में पहले स्थान पर है तथा सिंगल विंडो सिस्टम पारदर्शी रूप से सेवाएँ उपलब्ध करा रहा है, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से पंजाब राइट टू बिजनेस एक्ट लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन चुका है.

मोहाली को भविष्य की सिलिकॉन वैली बताया

मुख्यमंत्री ने शिष्टमंडल को मार्च माह में मोहाली में आयोजित होने वाले प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन (पी पी आई एस ) में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया, उन्होंने पंजाब को “अवसरों की भूमि” बताते हुए कहा कि विश्व-प्रसिद्ध कंपनियाँ यहाँ अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहती हैं, जो राज्य की मजबूत कानून-व्यवस्था का प्रमाण है, उन्होंने यह भी कहा कि नजदीकी भविष्य में मोहाली “दुनिया की अगली सिलिकॉन वैली” के रूप में उभरेगा, क्योंकि यहाँ निवेश की अपार संभावनाएँ मौजूद हैं.

विकास के लिए दौरे की अपील

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोहाली में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा स्थित है और 100 किलोमीटर के दायरे में बड़ी संख्या में कुशल तथा प्रतिभाशाली कार्यबल उपलब्ध है, जो इसे निवेश के लिए उपयुक्त स्थान बनाता है, उन्होंने शिष्टमंडल से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करने और संभावनाओं का आकलन करने की अपील की, ताकि पंजाब के विकास को और गति दी जा सके.

सहयोग बढ़ाने पर सहमति

इस दौरान यू.के. की डिप्टी हाई कमिश्नर ने प्रवासी पंजाबी समुदाय की क्षमता और उनके पास मौजूद विशाल निवेश संसाधनों की सराहना की. मुख्य क्षेत्रों से संबंधित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर में मुख्यमंत्री ने पंजाब में निवेश के अनुकूल वातावरण की जानकारी दी और यू.के. के प्रतिनिधियों से पंजाब आकर अवसरों की संभावनाएँ देखने का अनुरोध किया. दोनों पक्षों ने व्यापार व वाणिज्य को बढ़ावा देने, आपसी विकास, प्रगति और समृद्धि के लिए सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की.

यह भी पढ़ें “सरकार का जुमला और लोकतंत्र पर हमला” कहते हुए पल्लवी पटेल ने SIR फॉर्म भरने से किया इनकार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

सियोल में CM भगवंत मान की अपील : प्रवासी पंजाबियों से पंजाब में निवेश बढ़ाने के लिए ब्रांड एम्बेसडर बनने का आह्वान
CM Bhagwant Mann : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज सियोल में रह रहे प्रवासी पंजाबियों को प्रदेश के राजदूत बनकर काम करने का आह्वान किया, ताकि कोरियन कंपनियों को पंजाब, जो अब विश्व भर में सबसे पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में उभरा है, में निवेश के लिए प्रेरित किया जा सके.

दक्षिण कोरिया की अपनी यात्रा के दौरान सियोल में पंजाबी समुदाय के साथ विचार-विमर्श कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की उद्योग-हितैषी नीतियों के कारण निवेशक पहले से ही पंजाब में निवेश के लिए आगे आ रहे हैं और सियोल के पंजाबियों को प्रदेश का ब्रांड एम्बेसडर बनकर निवेश आकर्षित करने में और मदद करनी चाहिए. भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाबी जन्मजात उद्यमी हैं और हममें से हर एक को प्रदेश को औद्योगिक विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करने चाहिए. पंजाबियों के साथ भावनात्मक जुड़ाव दिखाते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पहले से ही प्रदेश में उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध करा रही है और अब अपनी जन्मभूमि की सेवा करने की बारी प्रवासी पंजाबियों की है.

युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे और साथ ही प्रदेश के औद्योगिक विकास को बड़ा बल मिलेगा, जिससे रंगला पंजाब बनेगा. भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह बहुत गर्व और संतोष की बात है कि पंजाबी वैश्विक नागरिक हैं, जिन्होंने दुनिया के हर कोने में अपना अलग मुकाम बनाया है और कड़ी मेहनत का जजज्बा पंजाबियों के खून में बसा हुआ है.

पंजाबी उद्यमशीलता की सराहना

मुख्यमंत्री ने पंजाबी समुदाय की उद्यमशीलता, सांस्कृतिक प्रतिबद्धता तथा लोगों-से-लोगों और कारोबार-से-कारोबार संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान की सराहना की, उन्होंने कोरियन कंपनियों का मार्गदर्शन करते हुए पंजाब को प्राथमिक निवेश गंतव्य के रूप में प्रस्तुत करने में सक्रिय भूमिका निभाने की भी अपील की. भगवंत सिंह मान ने रोजगार, नवाचार और प्रौद्योगिकी सहयोग के लिए और अधिक अवसर पैदा करने में मदद के लिए उनसे समर्थन और सहयोग मांगा.

मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और नई निवेश संभावनाएँ

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका विजन बिल्कुल स्पष्ट है नीतिगत स्थिरता, तेज निर्णय प्रक्रिया और निवेशकों के समय एवं विश्वास का सम्मान करने वाली शासन व्यवस्था देकर पंजाब को वैश्विक उद्योग के लिए सबसे पसंदीदा गंतव्य बनाना है, उन्होंने कहा कि पंजाब का दृष्टिकोण साझेदारी और उद्योगों के साथ मिलकर काम करने, उनकी जरूरतों को समझते हुए यह सुनिश्चित करने पर आधारित है कि सरकार विकास की साझेदार बने. भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि पंजाब ने अपना आधारभूत ढांचा मजबूत किया है, औद्योगिक क्षमता का विस्तार किया है और निवेश के नए रास्ते खोले हैं.

शासन सुधार और आसान मंजूरी प्रणाली

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के शासन एवं नियामक सुधारों का भी जिक्र किया, जिनमें फास्टट्रैक पंजाब सिंगल-विंडो सिस्टम, 173 सेवाओं की ऑटो-डीम्ड मंजूरी, पैन-आधारित कारोबारी पहचान और पंजाब कारोबार अधिकार अधिनियम में संशोधन शामिल हैं, जो समयबद्ध सैद्धांतिक मंजूरियां सुनिश्चित करते हैं, उन्होंने पंजाब के औद्योगिक आधारभूत ढांचे पर भी प्रकाश डाला और बताया कि 1.4 लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश पहले ही इन्वेस्ट पंजाब के माध्यम से सुनिश्चित किया जा चुका है.

स्थिर नीतियों और तेज फैसले

इस दौरान भगवंत सिंह मान ने दोहराया कि उनका दृष्टिकोण सरल और स्पष्ट है, नीतिगत स्थिरता, निर्णय में गति और निवेशकों के समय एवं विश्वास का सम्मान करने वाली शासन व्यवस्था देकर पंजाब को विश्व उद्योग के लिए पसंदीदा स्थान बनाना.

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की सोच साझेदारी और उद्योगों के साथ मिलकर काम करने पर आधारित है ताकि उद्योगों की जरूरतों को समझते हुए सरकार विकास की दिशा में सकारात्मक उत्प्रेरक की भूमिका निभा सके. भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब ने अपना आधारभूत ढांचा मजबूत किया है, औद्योगिक क्षमता बढ़ाई है और निवेश के नए मार्ग खोले हैं, उन्होंने कहा कि सरकार और उद्योग जगत के बीच साझेदारी ही सफलता की कुंजी है और प्रदेश सरकार का दृढ़ विश्वास है कि औद्योगिक विकास तभी संभव है जब हम बराबर के साझेदार के रूप में काम करें.

प्रवासी समुदाय का गर्मजोशी भरा स्वागत

इस दौरान प्रवासी समुदाय ने मुख्यमंत्री के दल का गर्मजोशी भरा स्वागत किया, उन्होंने पंजाब की वैश्विक पहुंच तथा त्योहारों, भाषा, व्यंजनों और रीति-रिवाजों के उत्सवों के माध्यम से कोरियाई लोगों में पंजाबी संस्कृति को जीवंत बनाए रखने के निरंतर प्रयासों की सराहना की.

प्रवासी समुदाय ने उम्मीद जताई कि यह दौरा पंजाब-दक्षिण कोरिया संबंधों में नया अध्याय शुरू करेगा, जिससे उद्योग, प्रौद्योगिकी और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में दीर्घकालिक साझेदारी और रचनात्मक परिणामों का मार्ग प्रशस्त होगा.

कोरियाई उद्योगों की पंजाब में निवेश रुचि

अरान इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक सी. आकाश ने पंजाब के फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में निवेश की संभावनाओं में गहरी रुचि दिखाई. प्रख्यात विद्वान डॉ. (प्रो.) लखविंदर सिंह ने भी मुख्यमंत्री द्वारा विशेष रूप से रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने के लिए दक्षिण कोरिया में निवेश रोड शो आयोजित करने की पहल का स्वागत किया. कोरिया में पंजाबी एसोसिएशन की चेयरपर्सन मीनाक्षी पवार ने बताया कि लंबे समय बाद पंजाब सरकार के किसी उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने दक्षिण कोरिया का दौरा किया है और जोर दिया कि यह नई पहल लंबी अवधि के सहयोग के लिए नई संभावनाएं खोलेगी.

कोरिया में निवेश आउटरीच की शुरुआत

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने अत्यंत लाभकारी जापान दौरे के बाद दक्षिण कोरिया में अंतरराष्ट्रीय निवेश आउटरीच के इस चरण की शुरुआत की है. भगवंत सिंह मान ने कोरिया में भारत के राजदूत गौरंगलाल दास के साथ विस्तृत विचार-विमर्श सत्र भी किया. बैठक में उन्होंने फूड प्रोसेसिंग, एग्री-टेक, नवीकरणीय ऊर्जा, विनिर्माण, रक्षा, एयरोस्पेस और शहरी आधारभूत ढांचे जैसे उच्च संभावना वाले क्षेत्रों में गहन आर्थिक एवं तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने के पंजाब सरकार के लक्ष्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की.

भगवंत सिंह मान ने प्रदेश को उत्तरी भारत के लिए रणनीतिक प्रवेश द्वार के तौर पर स्थापित करने वाले पंजाब के विकसित हो रहे औद्योगिक वातावरण, प्रगतिशील नीतियों व अहम लाभ पर भी प्रकाश डाला.

कोरियाई कंपनियों संग उच्च-स्तरीय बैठकें

सोमवार को पंजाब का प्रतिनिधिमंडल कई उच्च-स्तरीय बैठकों में हिस्सा लेगा. जिसकी शुरुआत प्रमुख कोरियाई कंपनियों डेवू ई एंड सी, जीएस ई एंड सी तथा नोंगशिम के साथ बैठक से होगी, जिसमें निर्माण इंजीनियरिंग, आधारभूत ढांचा विकास और उन्नत फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में अवसरों की खोज की जाएगी. इसके बाद मुख्यमंत्री पंजाब प्रांत में कारोबार करने की सुगमता विषय पर गोलमेज बैठक में हिस्सा लेंगे, जिसमें प्रमुख कानूनी फर्में, वित्तीय निवेशक, सलाहकार समूह और व्यापारिक संगठन शामिल होंगे. इसका उद्देश्य कोरियाई हितधारकों को पंजाब के शासन सुधारों, पारदर्शी प्रक्रियाओं और निवेशक-अनुकूल ढांचे की स्पष्ट समझ प्रदान करना है.

रक्षा व एयरोस्पेस सहयोग चर्चा

इसके बाद दक्षिण कोरिया के प्रमुख इनोवेशन एवं टेक्नोलॉजी क्लस्टर पेंग्यो टेक्नो वैली का दौरा किया जाएगा, जहां दल अनुसंधान एवं विकास, स्टार्ट-अप इकोसिस्टम और हाई-टेक औद्योगिक विकास में सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं का अध्ययन करेगा. इस व्यस्त दिन का समापन कोरिया डिफेंस इंडस्ट्री एसोसिएशन (के.डी.आई.ए.) के साथ केंद्रित वार्ता से होगा, जिसमें रक्षा विनिर्माण, एयरोस्पेस प्रौद्योगिकियां और भविष्य में पंजाब के अनुकूल औद्योगिक क्षमताओं के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाएं तलाशी जाएंगी.

ये भी पढ़ें- बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में लगेगा ग्लैमर का तड़का, किसके हाथ लगेगी विनर की ट्रॉफी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

सीएम मान ने जापान के साथ पंजाब की रणनीतिक औद्योगिक साझेदारी को मजबूत किया
Punjab News : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज जापान के साथ उन्नत निर्माण, गतिशीलता, इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड प्रोसेसिंग, नवीकरणीय ऊर्जा और वैश्विक सेवाओं जैसे प्रमुख क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी की वकालत की.

मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के साथ जापान के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ वर्चुअल विचार-विमर्श किया, जिसमें जापानी दूतावास, जेट्रो, जे.सी.सी.आई.आई. और भारत भर में कार्यरत 25 से अधिक प्रमुख जापानी कंपनियां जैसे पैनासोनिक, सुमितोमो, निप्पॉन, एनईसी, टोयोटा आदि शामिल थी. यह विचार-विमर्श 13 से 15 मार्च 2026 को इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आई.एस.बी.), मोहाली में आयोजित होने वाले 6वें प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर समिट से पहले पंजाब की अंतरराष्ट्रीय पहुंच का महत्वपूर्ण हिस्सा था. इन्वेस्ट पंजाब ने राज्य के आर्थिक क्षेत्र के साथ-साथ एक ही प्राधिकरण के तहत कई विभागों की क्षमताओं को एकीकृत करने वाले अनूठे इन्वेस्ट पंजाब यूनिफाइड रेगुलेटरी मॉडल को प्रदर्शित किया.

खाद्यान्न उत्पादन में अहम भूमिका

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब वह भूमि है जो साहस, लचीलापन, कड़ी मेहनत, उद्यमशीलता, रचनात्मकता और सामुदायिक साझेदारी के लिए जानी जाती है, उन्होंने कहा कि पंजाब ने हमेशा भारत के विकास में, विशेष रूप से देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. भगवंत सिंह मान ने कहा कि आज पंजाब आधुनिक उद्योग, प्रौद्योगिकी और वैश्विक सहयोग के मोर्चे पर अग्रणी केंद्र बनने के लिए नए दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ रहा है.

पंजाब में जापानी कंपनियों की मजबूत पकड़

मुख्यमंत्री ने अपने मुख्य संबोधन में जापानी उद्योग के साथ पंजाब के मजबूत और बढ़ते संबंधों पर जोर दिया और जापानी कंपनियों को पंजाब के औद्योगिक परिवर्तन के अगले चरण का हिस्सा बनने के लिए हार्दिक निमंत्रण दिया, उन्होंने कहा कि पंजाब और जापान विश्वास, अनुशासन और दीर्घकालिक साझेदारी की मूल्यों को साझा करते हैं, जो राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं. भगवंत सिंह मान ने कहा कि जापानी कंपनियों ने पंजाब में पहले से ही मजबूत पकड़ बना ली है.

जापान की प्रसिद्ध कंपनियों ने दिखाया भरोसा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य हमारे युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने के साथ-साथ निवेशकों के लिए स्थिर और विश्वसनीय वातावरण सुनिश्चित करना है. जापानी उद्योग के साथ पंजाब की साझेदारी पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि ये संबंध पहले से ही मजबूत हैं और नई दिशाओं की ओर बढ़ रहे हैं, उन्होंने कहा कि जापान की कई प्रसिद्ध कंपनियों ने पंजाब में अपना भरोसा दिखाया है. भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह बहुत गर्व और संतुष्टि की बात है कि पंजाब के ऑटोमोटिव और विनिर्माण क्षेत्र में माजदा, सुमितोमो, एसएमएल इसुजु, यानमार, आइची स्टील और गुनमा सीको ने अपने पैर पसार लिए हैं.

रसायन पेंट और कृषि में जापानी निवेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि पैकेजिंग और औद्योगिक उत्पादों में टोपन और ओजी होल्डिंग्स ने मजबूत पकड़ बनाई है, जबकि रसायन और पेंट में कंसाई नेरोलैक और निसान केमिकल ने सफलतापूर्वक कदम बढ़ाए हैं, उन्होंने आगे कहा कि कृषि और मशीनरी में यानमार एग्रीकल्चर मशीनरी और क्लास इंडिया ने पंजाब में अपना भरोसा दिखाया है. रिटेल और उपभोक्ता उत्पादों में यूनिक्लो ने जापानी गुणवत्ता हमारे लोगों तक पहुंचाई है. भगवंत सिंह मान ने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा में मित्सुई एंड कंपनी हमारे हरित दृष्टिकोण में योगदान दे रही है और यह साझेदारी स्थिरता, कौशल और विकास के प्रति पंजाब की प्रतिबद्धता में जापानी निवेशकों द्वारा दिखाए गए भरोसे को दर्शाती है.

पंजाब-जापान साझेदारी गहरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए पंजाब सरकार पंजाब की औद्योगिक क्षमताओं पर प्रकाश डाल रही है, सहयोग के नए क्षेत्रों की खोज कर रही है और जापानी उद्योग के साथ दीर्घकालिक साझेदारी को और गहरा कर रही है, उन्होंने कहा कि पंजाब आज भारत के सबसे अधिक कारोबार-अनुकूल राज्यों में से एक है और भारत सरकार ने 2024 की बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान (बी.आर.ए.पी.) रैंकिंग में पंजाब को प्रथम स्थान दिया है. भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह उपलब्धि राज्य सरकार की कारोबार में सुगमता, पारदर्शिता और जवाबदेही प्रशासन को दर्शाती है.

पंजाब को वैश्विक उद्योग के लिए पसंदीदा बनाया

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार का दृष्टिकोण सरल और स्पष्ट है नीतिगत स्थिरता, त्वरित निर्णय लेना और निवेशकों के समय व विश्वास का सम्मान करने वाली शासन प्रणाली लाकर पंजाब को वैश्विक उद्योग के लिए पसंदीदा गंतव्य बनाना, उन्होंने कहा कि यह दृष्टिकोण साझेदारी और उद्योगों के साथ मिलकर काम करने, उनकी जरूरतों को समझने और यह सुनिश्चित करने पर आधारित है कि सरकार विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए. भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया है और औद्योगिक क्षमता का विस्तार कर निवेश के लिए नए रास्ते खोले हैं.

सम्मेलन से साझेदारी और नए अवसरों का सृजन

राज्य में उभरती नई संभावनाओं की खोज के लिए जापानी कंपनियों को आमंत्रित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब का भविष्य उन्नत विनिर्माण, गतिशीलता, इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड प्रोसेसिंग, नवीकरणीय ऊर्जा और वैश्विक सेवाओं पर केंद्रित है, उन्होंने कहा कि ये वे प्रमुख क्षेत्र हैं जहां जापान की क्षमताएं और पंजाब की संभावनाएं स्वाभाविक रूप से मेल खाती हैं, उन्होंने निवेशकों को 6वें प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर समिट में शामिल होने का न्योता दिया. भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह सम्मेलन पंजाब की प्रगति पर प्रकाश डालेगा, प्रमुख औद्योगिक दिग्गजों को एक मंच पर लाएगा और साझेदारी व सहयोग के नए अवसर प्रस्तुत करेगा.

विश्वास और दीर्घकालिक प्रतिबद्धता

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब और जापान विश्वास, गुणवत्ता और दीर्घकालिक प्रतिबद्धता के मूल्यों को साझा करते हैं और राज्य सरकार इस रिश्ते को और गहरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मजबूत आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों के माध्यम से समृद्ध भविष्य सृजन के लिए दृढ़ है. निवेशकों का धन्यवाद करते हुए भगवंत सिंह मान ने पंजाब के साथ उनके निरंतर संबंधों के लिए पूर्ण समर्थन और सहयोग की मांग की.

औद्योगिक सुधार और सुविधा

इस दौरान कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि फास्टट्रैक पंजाब डिजिटल प्लेटफॉर्म अब 45 कार्य दिवसों के भीतर गारंटीड मंजूरियों के साथ 200 से अधिक कारोबारी सेवाएं प्रदान करता है, जिनमें कानूनी रूप से लागू ऑटो-डीम्ड मंजूरियां भी शामिल हैं, उन्होंने निवेशकों के लिए विश्वस्तरीय सुविधा सुनिश्चित करने के लिए उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, बिजली और प्रवासी भारतीय मामलों में किए गए सुधारों को रेखांकित किया. मंत्री ने जोर दिया कि पंजाब ने 1.39 लाख करोड़ रुपए से अधिक के औद्योगिक निवेश आकर्षित किए हैं, जिससे 5.09 लाख नौकरियां सृजित हुई हैं, उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार औद्योगिक और नवीकरणीय ऊर्जा संबंधी भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए 5,000 करोड़ रुपए की लागत से बिजली अवसंरचना को और मजबूत कर रही है.

जेट्रो और दूतावास ने सक्रिय पहुंच सराही

इस दौरान जापानी और इंडो-जापानी उद्योगपतियों, जिनमें यानमार होल्डिंग्स और टी.टी.सी. ग्रुप के वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल थे, ने पंजाब में काम करने के अपने अनुभव साझा किए और मानव पूंजी की गुणवत्ता, सहायक नीतिगत वातावरण और इन्वेस्ट पंजाब द्वारा दी जा रही निर्बाध सुविधाओं पर प्रकाश डाला. जेट्रो और दूतावास के अधिकारियों ने पंजाब की सक्रिय पहुंच की सराहना की और विनिर्माण, लॉजिस्टिक्स, नवीकरणीय ऊर्जा, डिजिटल परिवर्तन तथा एग्री-टेक जैसे क्षेत्रों में संभावित क्षेत्र-विशेष साझेदारियों पर चर्चा की.

यह भी पढ़ें : पंजाब में अब हरियाली और बिजली का कमाल: जानें कैसे निवेशक बनेंगे हरित ऊर्जा के हीरो

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

उद्योगपतियों ने पंजाब की प्रगतिशील नीतियों की सराहना की, विकास संबंधी राज्य की अपार संभावनाओं पर भरोसा जताया
Punjab News : प्रमुख उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्रगतिशील पहलों की सराहना की है, जिसमें राज्य की अपार संभावनाओं के माध्यम से इसे निवेश के लिए पसंदीदा स्थान के रूप में उजागर किया गया है. आज मोहाली में आयोजित विचार-विमर्श के दौरान प्रमुख कंपनियों के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारियों ने मंजूरियों को सुचारू बनाने, नौकरशाही बाधाओं को कम करने और उद्योग-पक्षीय माहौल को बढ़ावा देने के लिए सरकार के प्रयासों की प्रशंसा की.

जे.एस.डब्ल्यू. डिफेंस के वरिष्ठ प्रतिनिधि जसकीरत सिंह ने कहा कि कंपनी अपनी विस्तार योजनाओं के लिए पंजाब के बारे में उत्साहपूर्वक विचार कर रही है. उन्होंने कहा, “हमने हाल ही में भारतीय सेना को वाहन प्रदान किए हैं और अब हम और विस्तार करने के इच्छुक हैं. पंजाब की अनूठी और प्रगतिशील नीतियों ने लंबे समय से चली आ रही बाधाओं को दूर कर दिया है, जिससे पंजाब औद्योगिक विकास के लिए एक पसंदीदा स्थान बन गया है. श्री सिंह ने पंजाब के औद्योगिक पुनर्विकास में विश्वास जताते हुए राज्य सरकार की पहलों की सराहना की.

कई मंजूरियों की आवश्यकता को समाप्त कर देगा

नेटमेड्स के सी.ई.ओ. और सह-संस्थापक मनीपाल धारीवाल ने पंजाब की नई औद्योगिक नीति में पूर्ण विश्वास जताया. उन्होंने कहा, “यदि सिंगल-विंडो सिस्टम को सही मायनों में लागू किया जाता है, तो यह अत्यंत लाभकारी साबित होगा. 45 दिनों में मंजूरी की अवधारणा विशेष रूप से सराहनीय है. ” पिछली चुनौतियों को स्वीकार करते हुए धारीवाल ने नीति के व्यावहारिक अमल पर भरोसा जताया और कहा कि यह कई मंजूरियों की आवश्यकता को समाप्त कर देगा.

पंजाब में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा

सरस्वती एग्रोकेमिकल्स के निदेशक अभि बंसल ने नई नीति के तहत डीम्ड मंजूरियों के लाभों पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा, “राज्य सरकार ने नौकरशाही बाधाओं को दूर करके एक साहसिक कदम उठाया है. इससे कारोबारी कार्य काफी आसान हो जाएंगे और पंजाब में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा.”

समृद्ध औद्योगिक माहौल बनाने के लिए पूरी तरह तैयार

सुखजीत स्टार्च एंड केमिकल्स के भवदीप सरदाना ने पंजाब सरकार को समयबद्ध मंजूरी प्रणाली शुरू करने के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा, “हमारे सभी सुझावों को नई नीति में शामिल किया गया है. सभी भागीदार विभागों को एक मंच पर जोड़ने के साथ पंजाब फिर से समृद्ध औद्योगिक माहौल बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है.”

सरकार के फैसले की सराहना की

अरोड़ा ए.डी.एम.एस. लुधियाना के रमिंदरपाल सिंह ने एक बार आपत्ति प्रणाली के लागू करने संबंधी सरकार के फैसले की सराहना की. उन्होंने कहा, “यह क्रांतिकारी कदम पूरी मंजूरी प्रणाली को बदल देगा. यह वास्तव में एक सराहनीय कदम है, जो कारोबार करने में आसानी के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.”

नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार

उद्योगपतियों का सामूहिक भरोसा पंजाब के औद्योगिक केंद्र के रूप में उभरने की गवाही देता है. प्रगतिशील नीतियों, आसान मंजूरियों और एक जवाबदेह प्रशासन के साथ, पंजाब महत्वपूर्ण निवेशों को आकर्षित करने और आर्थिक विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है.

यह भी पढ़ें : जनरल आसिम मुनीर ने एक बार फिर अलापा कश्मीर का राग, LOC पर सैनिकों से ये कहा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

जम्मू-कश्मीर को पीएम मोदी की सौगात, 46 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का होगा उद्घाटन
PM Modi J&K Visit : जम्मू-कश्मीर के लिए 6 जून यानी कि आज का दिन बेहद ऐतिहासिक रहने वाला है. इस केंद्र शासित प्रदेश को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात देने वाले हैं. जिसकी लागत करीब 46 हजार करोड़ रहने वाली है. अगर पहली सबसे बडी परियोजना की बात करें तो इसमें पहला नंबर चिनाब ब्रिज का आता है. जो दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल बताया जा रहा है. भारत का पहला केबल-स्टे रेल ब्रिज अंजी ब्रिज और उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजनाओं में शामिल हैं. इसके साथ ही श्री माता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर तक वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया जा रहा है.

एक्स पर पोस्ट कर PM Modi ने दी जानकारी

दरअसल इस मामले की जानकारी देते हुए पीएम मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “कल, 6 जून, मेरे जम्मू-कश्मीर के बहनों और भाइयों के लिए एक खास दिन है. 46 हजार करोड़ रुपए की महत्वपूर्ण आधारभूत परियोजनाओं का उद्घाटन किया जा रहा है, जो लोगों के जीवन पर बहुत सकारात्मक प्रभाव डालेगा.”

जिसके बाद ब्रिज के बारे में बताते हुए पीएम मोदी (PM Modi) ने लिखा, “वास्तुकला की एक असाधारण उपलब्धि होने के अलावा, चिनाब रेल ब्रिज जम्मू और श्रीनगर के बीच संपर्क में सुधार करेगा. अंजी ब्रिज चुनौतीपूर्ण इलाके में भारत का पहला केबल-स्टेड रेल पुल है.”

यह भी पढ़ें- ठंडी हवाओं के बीच जन्नत का रास्ता तय करेगा चिनाब ब्रिज, 6 जून को दुनिया के सबसे ऊंचे पुल का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें क्या है खासियत

अपनी बात को आगे रखते हुए उन्होंने लिखा कि, “उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (USBRL) परियोजना सभी मौसम में संपर्क सुनिश्चित करती है. साथ ही यह श्री माता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर तक वंदे भारत ट्रेनें आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देंगी और आजीविका के अवसर पैदा करेंगी.”

Pm Modi के स्वागत में उमर अब्दुल्ला की तैयारी

दूसरी और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री (PM Modi) के दौरे पर आने उनके इस्तकबाल के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. इससे पहले सीएम अब्दुल्ला ने चिनाब ब्रिज का पूरा जायजा लिया. उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “ मैनें आज दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल, चिनाब ब्रिज का दौरा किया, जहां कल (शुक्रवार को) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के लिए तैयारियों की समीक्षा की. जम्मू-कश्मीर के लिए कल एक ऐतिहासिक दिन है, आखिरकार जब जम्मू-कश्मीर की घाटी देश के बाकी हिस्सों से एक रेलवे लिंक के जरिए जुड़ेगी, जिसका उद्घाटन पीएम मोदी द्वारा किया जाएगा.”

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

बीईएमएल में 2100वें मेट्रो कोच का लोकार्पण, निवेशकों से सीएम मोहन यादव का संवाद
Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज बेंगलुरु में औद्योगिक निवेश को नई ऊंचाई देने के लिए विशेष इंटरएक्टिव सत्र इन्वेस्ट इन एमपी सत्र में शामिल होंगे।

सीएम मोहन यादव का बीईएमएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक और बोर्ड के सदस्यों द्वारा स्वागत किया जाएगा। सत्र में मध्य प्रदेश की औद्योगिक नीतियों अधोसंरचना और क्षेत्रवार निवेश अवसरों पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी।

मेट्रो कोच लोकार्पण और टेस्ट राइड  समारोह में शामिल होंगे

सीएम मोहन यादव बीईएमएल (भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड) परिसर का भ्रमण कर  2100वें  मेट्रो कोच लोकार्पण और टेस्ट राइड  समारोह में सम्मिलित होंगे।

इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन मध्यप्रदेश विषय पर आयोजित इन्टरैक्टिव सेशन को संबोधित कर राज्य की औद्योगिक क्षमताओं और नीतिगत प्रतिबद्धताओं को देश के अग्रणी निवेशकों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

प्रमुख निवेशको से होगी वन टू वन चर्चा

द लीला पैलेस में आयोजित इन्टरैक्टिव सत्र में सीएम मोहन यादव प्रमुख उद्योग समूहों, निवेशकों और टेक्नोलॉजी कंपनियों से संवाद करेंगे। संवाद में आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस, ऑटोमोबाइल, टूरिज्म और टेक्नोलॉजी सेक्टर के प्रमुख निवेशको से होगी वन टू वन चर्चा होगी।

उद्योगों को सुरक्षित और गतिशील मंच प्राप्त हो रहा है

देश के बड़े औद्योगिक समूहों के साथ संवाद की यह श्रृंखला राज्य को निवेश के नए क्षितिज की ओर ले जा रही है। नीति संसाधन और नेतृत्व तीनों ही स्तर पर उद्योगों को सुरक्षित और गतिशील मंच प्राप्त हो रहा है।

भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत एक प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम है, जो मेट्रो रेल कोच रक्षा उपकरण खनन एवं निर्माण मशीनरी के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

ये भी पढ़ें: भारत के ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के तबाह किए 11 एयरबेस, जानें क्या है खासियत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

मध्य प्रदेश में नई नीतियों और परियोजनाओं से टेक्नोलॉजी, निवेश और रोजगार के नए अवसर : सीएम मोहन यादव
Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा प्रदेश की स्पेस-टेक नीति बनाई जाएगी, जो राज्य में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी अनुसंधान और उद्यमों को प्रोत्साहन प्रदान करेगी। एमपी-सीईआरटी साइबर सुरक्षा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जाएगी।

राजधानी भोपाल में ईएमसी 2.0 परियोजना के तहत इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर विकसित किया जाएगा। 1500 करोड़ के निवेश और 75,000 रोजगार सृजन के अवसर अपेक्षित हैं।

नई तकनीकों पर आधारित कृषि नवाचारों को बढ़ावा देगा

आईआईसीटी क्षेत्रीय केंद्र बनाया जाएगा जोकि डिजिटल नवाचार रचनात्मक शिक्षा और स्किल डवलपमेंट के लिए एकीकृत प्लेटफ़ॉर्म के रूप में काम करेगा। एग्रीटेक सीओई – आईआईटी इंदौर में स्थापित किया जाएगा जो आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (AI ) क्लाउड, एवं अन्य नई तकनीकों पर आधारित कृषि नवाचारों को बढ़ावा देगा।

• इवेंट में निवेश प्रोत्साहन को सुविधाजनक बनाने के लिए एमपीडीईएम (MPDEM) का गठन किया गया।

• चार आईटी पार्कों में सुविधा केंद्रों (Facilitation Cells) का गठन।

• आईटी स्टार्टअप्स को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) के तहत शामिल किया जाएगा।

• आईटी पार्क टॉवर भोपाल बनाया जाएगा जिसमें 125 करोड़ की लागत से 3 लाख वर्गफुट लीजेबल स्पेस बनाई जाएगी।

• DAV इंदौर में प्लग एंड प्ले सुविधा विकसित की जाएगी जिससे टेक स्टार्टअप्स और कंपनियों को तैयार इंफ्रास्ट्रक्चर मिले।

• निवेशकों की सुविधा के उद्देश्य से MPSEDC के 4 क्षेत्रीय निवेश केंद्र स्थापित करेंगे एवं नई निवेश प्रोत्साहन पोर्टल, अनुकंपा नियुक्ति पोर्टल, एमपीएयूआरसी पोर्टल एवं एचआरएमएस मोबाइल एप बनाए जाएंगे। निवेशकों को एकीकृत सुविधा देने के लिए प्रोत्साहन पोर्टल लॉन्च होंगे।

विभिन्न नीतियों के दिशा-निर्देश

एमपी GCC नीति 2025, एमपी सेमीकंडक्टर नीति 2025, एमपी AVGC-XR नीति 2025, एमपी ड्रोन प्रोत्साहन और उपयोग नीति 2025।

ये भी पढ़ें: ‘पहलगाम हमले के साजिशकर्ताओं को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी’, मन की बात कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

आईटी ही भविष्य की तकनीक का आधार है, मध्य प्रदेश में निवेश और विस्तार पर जोर : सीएम मोहन यादव
Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा वर्तमान और भविष्य की तकनीक का आधार आईटी है। प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार करते हुए समय के साथ चलने के लिए आईटी सेक्टर में निवेश और गतिविधियों का विस्तार आवश्यक है।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद पहली सेक्टर आधारित कॉन्क्लेव आईटी पर केन्द्रित की जा रही है। यह संवाद राज्य शासन और आईटी के क्षेत्र में कार्य कर रहे उद्योगपतियों के बीच मजबूत रिश्तों का आधार बनेगा। सबके सहयोग से मध्य प्रदेश आईटी सेक्टर में अपनी विशेष पहचान स्थापित करेगा।

चार राउंड टेबल मीटिंग का आयोजन किया जाएगा

टेक ग्रोथ कान्क्लेव कार्यक्रम के सम्बन्ध में उन्होंने कहा- जीसीसी ड्रोन एवीजीसी और सेमीकॉन नीति के संबंध में चार राउंड टेबल मीटिंग का आयोजन किया जाएगा। सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत गठित सलाहकार बोर्ड के सदस्यों से वीसी के माध्यम से चर्चा की जाएगी।

इन्क्यूबेशन सेन्टर का उद्घाटन भी किया जाएगा

मुख्य कार्यक्रम में टेक डेस्टिनेशन मध्य प्रदेश की फिल्म प्रस्तुति विभिन्न इकाइयों का भूमि-पूजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में नवीन स्थापित सेन्ट्रल ऑफ एक्सीलेंस और इन्क्यूबेशन सेन्टर का उद्घाटन भी किया जाएगा।

निवेशकों के साथ बैठकों का आयोजन भी किया जाएगा

चिहिन्त इकाइयों के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर किए जाएंगे एवं आवंटन-पत्र भी सौंपे जाएंगे। राज्य की चार नीतियों जीसीसी नीति ड्रोन नीति सेमीकंडक्टर एवं एवीजीसी नीतियों की गाईड लाइंस भी जारी की जाएगी। आईटी संबंधित क्षेत्रों के प्रमुख उद्योगपतियों निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठकों का आयोजन भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : ‘सरकार जो भी कार्रवाई करेगी, हम उसमें उनके साथ खड़े हैं’, श्रीनगर पहुंचे राहुल गांधी ने घायलों से की मुलाकात

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

विकसित भारत 2047 के लक्ष्य पर मध्य प्रदेश मिशन मोड में, निवेश और रोजगार के नए द्वार खुल रहे हैं : सीएम मोहन यादव
Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार मिशन मोड में कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में कार्य करने का अवसर मिलना, हमारा सौभाग्य है ।

कर्मशीलता जीवन का ध्येय है और कार्य का मूल्यांकन तो समाज और संगठन करता है। मध्यप्रदेश अर्थव्यवस्था की दृष्टि से भारत का सबसे तेज गति से बढ़ने वाला राज्य है। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2025 को उद्योग वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।

30 लाख करोड़ से अधिक का निवेश प्राप्त हुआ

मध्य प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ाने के लिए सरकार ने पहले संभागीय स्तर पर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव (आरआईसी) और भोपाल में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2025 आयोजित कीं जिससे 30 लाख करोड़ से अधिक का निवेश प्राप्त हुआ।

अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने के लिए हर संभव प्रयास

सरकार विरासत के साथ विकास के मूल मंत्र पर कार्य करते हुए मध्यप्रदेश को अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। सरकार ने इस वर्ष 4 लाख 21 हजार करोड़ का बजट प्रस्तुत किया है। आज प्रदेश में 100 से अधिक औद्योगिक पार्क स्थापित हो चुके हैं। हर सेक्टर में निवेशक उद्योग-व्यापार करने के लिए मध्यप्रदेश का रुख कर रहे हैं।

शासकीय पदों पर भी भर्ती जारी रहेगी

यह प्रदेश की उपलब्धि है कि दक्षिण के राज्यों में कॉटन (कपास) के क्षेत्र में कार्य करने वाली औद्योगिक इकाइयां भी मध्य प्रदेश आ रही हैं। आगामी वर्षों में राज्य में बड़े पैमाने पर युवाओं को रोजगार मिलेगा साथ ही शासकीय पदों पर भी भर्ती जारी रहेगी।

युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे

हमारा देश जल्द ही अर्थव्यवस्था के मामले में जापान और जर्मनी को पीछे छोड़ेगा। मध्य प्रदेश सरकार व्यापार में निवेश बढ़ाने के साथ युवाओं के कौशल विकास पर विशेष ध्यान दे रही है, इससे जर्मनी और जापान मैन पॉवर की कमी से जूझ रहे देशों में भी हमारे युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।

जमीन उपलब्ध कराने का प्रावधान किया

जापान और जर्मनी जैसे टेक्नोलॉजी में हमसे आगे चल रहे देशों की नवीन तकनीकों का प्रदेश हित में लाभ लेने की दिशा में भी संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। सरकार ने नई उद्योग नीति में रोजगार आधारित उद्योग स्थापित करने पर जमीन उपलब्ध कराने का प्रावधान किया है।

प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। प्रदेश में अगर कोई रोजगार आधारित उद्योग लगाएगा तो उन्हें सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

केंद्र सरकार की ओर से सहायता उपलब्ध कराई गई

प्रदेश में केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार की ओर से सहायता उपलब्ध कराई गई है। इन परियोजनाओं से राज्य का सिंचाई रकबा बढ़ेगा। नर्मदा केन-बेतवा जैसी बड़ी नदियां मध्य प्रदेश से ही निकलती है प्रदेश के वन इन नदियों की समृद्धि का आधार हैं। इसलिये वनों का संरक्षण आवश्यक है।

राज्य में चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाई गई

प्रदेश में सभी तरह के टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए भी नई पॉलिसी तैयार की गई है। हेल्थ टूरिज्म के लिए नए-नए मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। एयर एंबुलेंस जैसी सेवाएं शुरू कर राज्य में चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाई गई हैं।

यह भी पढ़ें : ‘सरकार जो भी कार्रवाई करेगी, हम उसमें उनके साथ खड़े हैं’, श्रीनगर पहुंचे राहुल गांधी ने घायलों से की मुलाकात

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप