InternationalRelations Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

आज भारत आएगा 26/11 हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा? 2019 से प्रत्यर्पण की हो रही थी कोशिश
Mumbai Terror Attack Tahawwur Rana : तहव्वुर राणा और डेविड हेडली को साल 2009 में एफबीआई ने डेनमार्क के एक अखबार पर हमला करने की साजिश और लश्कर को मदद देने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

26/11 मुंबई आतंकी हमले का आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा आज भारत लाया जा सकता है। अमेरिकी अदालत की सिफारिशों के अनुरूप दिल्ली व मुंबई की दो जेलों में गुपचुप तरीके से विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। भारत लाए जाने के बाद राणा को शुरुआती कुछ हफ्तों तक राष्ट्रीय जांच एजेंसी की हिरासत में रखा जाएगा।

सक्रिय सदस्य रह चुका है

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस पूरे ऑपरेशन की निगरानी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों ने की है। तहव्वुर हुसैन राणा पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है और लश्कर-ए-तैयबा का सक्रिय सदस्य रह चुका है। उसने अपने सहयोगी और पाकिस्तानी-अमेरिकी डेविड कोलमैन हेडली उर्फ दाऊद गिलानी को भारत की यात्रा के लिए पासपोर्ट दिलवाया था। हेडली ने ही भारत में उन जगह की पहचान की थी, जिन पर नवंबर 2008 में लश्कर और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के सहयोग से आतंकी हमला हुआ।

हमलों की योजना में भूमिका निभाई

जांच एजेंसियों के मुताबिक तहव्वुर हुसैन राणा ने न सिर्फ इन हमलों की योजना में भूमिका निभाई बल्कि खुद नवंबर 2008 में ग्यारह से 21 तारीख के बीच दुबई होते हुए मुंबई आया था। तहव्वुर हुसैन राणा ने होटल रेनासां में रूक कर हमले से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। हमले ठीक पांच दिन बाद 26 नवंबर को हुए।

अमेरिका को एक कूटनीतिक नोट सौंपा था

आपको बता दें कि अमेरिकी न्याय विभाग के दस्तावेजों के मुताबिक तहव्वुर राणा और डेविड हेडली को साल 2009 में एफबीआई ने डेनमार्क के एक अखबार पर हमला करने की साजिश और लश्कर को मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। साल 2019 में भारत सरकार ने तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण की मांग को लेकर अमेरिका को एक कूटनीतिक नोट सौंपा था। जून 2020 में भारत ने तहव्वुर हुसैन राणा की अस्थायी गिरफ्तारी के लिए औपचारिक शिकायत दर्ज की जिससे प्रत्यर्पण का रास्ता साफ हो सके। इस साल फरवरी में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तहव्वुर हुसैन राणा के भारत प्रत्यर्पण की पुष्टि की थी और कहा था कि वह भारत जाकर न्याय का सामना करेगा। तहव्वुर हुसैन राणा का प्रत्यर्पण भारत के लिए एक बड़ी कूटनीतिक और कानूनी जीत माना जा रहा है। साल 2019 से केंद्र सरकार ने इसके लिए लगातार प्रयास किए थे।

सैकड़ों लोग घायल हुए थे

बता दें कि 26 नवंबर 2008 को हुए मुंबई आतंकी हमलों में 174 से अधिक लोग मारे गए थे और सैकड़ों लोग घायल हुए थे। इस हमले को पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने अंजाम दिया था। तहव्वुर हुसैन राणा पर आरोप है कि उसने अपने सहयोगी डेविड कोलमैन हेडली को मुंबई में हमले की साजिश रचने में मदद की थी। हेडली ने राणा की इमिग्रेशन कंसल्टेंसी फर्म के कर्मचारी बनकर मुंबई की रेकी की थी।

यह भी पढ़ें : पोषण पखवाड़ा 2025 का 7वां संस्करण आज से शुरू, जानें क्या है इस साल की थीम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद मोहम्मद युनूस की पीएम मोदी से पहली मुलाकात, क्या बिम्सटेक सम्मेलन से सुधरेंगे दोनों देशों के रिश्ते?
BIMSTEC Summit 2025 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस से मुलाकात की। दोनों नेताओं की यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।

पीएम मोदी ने बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में शुक्रवार यानी आज बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस से मुलाकात की। ये शेख हसीना के तख्तापलट के बाद पीएम मोदी और मोहम्मद युनूस की यह पहली मुलाकात है। पांच अगस्त 2024 को शेख हसीना बांग्लादेश छोड़कर भारत आई थीं तब से दोनों देशों के संबंध सामान्य नहीं रहे हैं। हालांकि ये द्विपक्षीय बैठक ऐसे समय में हो रही है जब ढाका ने मतभेदों को सुलझाने के लिए बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय बैठक का अनुरोध किया था।

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में काफी खटास आ गई थी

बता दें कि मोहम्मद यूनुस के हाथों में सत्ता आने के बाद से भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में काफी खटास आ गई थी। यहां तक की सीमा पर घुसपैठियों की हरकतें बढ़ने लगीं। वहीं इस बीच मोहम्मद यूनुस के खिलाफ भी देश के अंदर से आवाजें उठनी शुरू हो गई हैं। लोग बांग्लादेश में जल्द चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं।

मोहम्मद यूनुस पिछले कुछ दिनों से कोशिश में थे कि पीएम मोदी से उनकी मुलाकात हो। मोहम्मद यूनुस की तरफ से किए गए आग्रह पर ही बिम्सटेक सम्मेलन के दौरान यह मुलाकात तय हुई।

एक भोज की मेजबानी की

बिम्सटेक सम्मेलन के दौरान थाईलैंड की पीएम पैतोंगतार्न शिनवात्रा ने बृहस्पितवार की रात एक भोज की मेजबानी की। इस भोज में पीएम मोदी और बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस एक साथ बैठे नजर आए। मोहम्मद यूनुस के कार्यालय ने कुछ तस्वीरें शेयर कीं जिसमें चाओ फ्राया नदी के तट पर स्थित होटल शांगरी-ला में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख पीएम मोदी के बगल में बैठे थे।

चर्चा का विषय बना था

एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि पीएम मोदी मोहम्मद यूनुस से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि विदेश मंत्रालय ने प्रस्तावित बैठक पर कोई टिप्पणी नहीं की थी। बृहस्पतिवार तीन अप्रैल को पीएम मोदी और मोहम्मद यूनुस बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान आयोजित रात्रिभोज में साथ बैठे थे जो चर्चा का विषय बना था। चीन में बोआओ फोरम फॉर एशिया के वार्षिक सम्मेलन में भाग लेने के दौरान मोहम्मद यूनुस की ओर से भारत के पूर्वोत्तर राज्यों पर की गई टिप्पणी के बाद द्विपक्षीय संबंधों में तनाव और बढ़ गया है। उसके बाद आज दोनों देशों के शीर्ष नेताओं की बैठक ने हलचल पैदा कर दी है।

कई मुद्दों पर बातचीत हुई

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना के भारत में शरण लेने के बाद बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के साथ भारत की ये पहली मीटिंग थी, जो अब खत्म हो चुकी है। यह बैठक पूरे 40 मिनट तक चली जिसमें कई मुद्दों पर बातचीत हुई।

यह भी पढ़ें : कोलकाता में KKR की वापसी या SRH की बादशाहत? जानें मैच से जुड़ी हर डिटेल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप