Industrial Growth Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

लॉजिस्टिक्स डिजिटलीकरण और औद्योगिक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए पंजाब ने NLDSL के साथ समझौता किया
Punjab News : लॉजिस्टिक्स लागत कम करने तथा राज्य की औद्योगिक प्रतिस्पर्धा को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब सरकार ने राज्य की सप्लाई चेन को यूनिफाइड लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म (यूएलआईपी) से जोड़ने के लिए एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (एनएलडीएसएल) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

यहां उद्योग भवन में पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अमन अरोड़ा की उपस्थिति में विभाग के निदेशक जसप्रीत सिंह तथा एनएलडीएसएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ताकायुकी कानो ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रशासनिक सचिव गुरकिरत कृपाल सिंह भी उपस्थित थे।

अमन अरोड़ा ने कहा कि यह समझौता एकल इंटरफेस के माध्यम से विभिन्न सरकारी प्रणालियों और निजी लॉजिस्टिक्स ऑपरेटरों के बीच रियल-टाइम डेटा साझा करने की सुविधा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि एक सक्षम एवं कुशल लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम औद्योगिक विकास का महत्वपूर्ण आधार है। यह साझेदारी व्यापारिक प्रक्रियाओं को सरल बनाएगी, रियल-टाइम निगरानी के माध्यम से माल की आवाजाही को अधिक प्रभावी बनाएगी तथा निर्यातकों, एमएसएमई और परिवहन क्षेत्र को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाएगी।

उद्योग मंत्री ने कहा कि पंजाब को निवेश के लिए पसंदीदा गंतव्य बनाने की दिशा में यह पहल एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे लेन-देन की लागत कम होगी तथा राज्य की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस संबंधी साख और अधिक मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि यूएलआईपी एकीकरण से सरकारी विभागों, लॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाताओं तथा उद्योग जगत के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। इससे सप्लाई चेन की दृश्यता बढ़ेगी, अक्षमताओं में कमी आएगी तथा पंजाब की निर्यात प्रतिस्पर्धात्मकता को नया बल मिलेगा।

अमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार आधुनिक, पारदर्शी और निवेशक-अनुकूल औद्योगिक वातावरण तैयार करने के लिए निरंतर ठोस कदम उठा रही है। एनएलडीएसएल के साथ यह समझौता राज्य के लॉजिस्टिक्स बुनियादी ढांचे को मजबूत करने तथा उद्योग एवं निवेशकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि यह साझेदारी प्रौद्योगिकी आधारित सुशासन और उद्योगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। यह प्लेटफॉर्म बुनियादी ढांचे के विकास के लिए तथ्य आधारित योजना निर्माण में सहायता करेगा तथा उत्तर भारत में माल परिवहन के दौरान आने वाली प्रमुख बाधाओं की पहचान करने में भी मददगार साबित होगा।

समझौते के उपरांत एनएलडीएसएल ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के लिए एक तकनीकी कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें तीन प्रमुख समाधानों पर प्रस्तुति दी गई, जिनमें कंटेनर दृश्यता के लिए लॉजिस्टिक्स डेटा बैंक, रियल-टाइम शिपमेंट ट्रैकिंग के लिए ट्रैक योर ट्रांसपोर्ट तथा फ्लीट एवं माल प्रबंधन के लिए ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- अमृतसर में 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल समेत बीकेआई के 3 गुर्गे गिरफ्तार, हुंडई आई-20 कार भी जब्त

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

1.74 लाख करोड़ निवेश के साथ पंजाब बना निवेशकों की पसंद, लाखों युवाओं को मिला रोजगार
Punjab News : पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि 1.74 लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करके पंजाब ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जिससे राज्य में बड़े पैमाने पर औद्योगिक विकास हुआ है. इस विशाल पूंजी निवेश ने 5.89 लाख नए रोजगार अवसर पैदा कर स्थानीय युवाओं को सशक्त बनाया है और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी बड़ा प्रोत्साहन मिला है. स्पीकर ने जोर देकर कहा कि पंजाब की उपजाऊ भूमि अब औद्योगिक विकास के लिए भी कृषि जितनी ही लाभदायक सिद्ध हो रही है, उन्होंने देश और दुनिया के बड़े औद्योगिक घरानों को राज्य में निवेश करने का हार्दिक निमंत्रण दिया.

उद्यमिता की क्षमता पर चर्चा करते हुए स्पीकर संधवां ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को स्टार्टअप और स्वरोजगार की दिशा में प्रेरित करें. उन्होंने कहा कि वास्तविक राष्ट्रीय विकास काफी हद तक औद्योगीकरण पर निर्भर करता है, उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि वे केवल नौकरी तलाशने की मानसिकता से आगे बढ़कर नौकरी देने वाले बनने की सोच विकसित करें, उन्होंने कहा कि अपना व्यवसाय शुरू करके और स्वयं अपने कार्य के मालिक बनकर युवा असाधारण प्रगति और आर्थिक समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं तथा दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर सकते हैं.

पंजाब में रिकॉर्ड स्तर का निवेश आया

वैश्विक आर्थिक मॉडलों का उल्लेख करते हुए स्पीकर ने कहा कि चीन की तेज प्रगति का एक बड़ा कारण वहां का व्यापक औद्योगीकरण है, उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान पंजाब में रिकॉर्ड स्तर का निवेश आया है. इसके विपरीत, पिछली सरकारों के समय औद्योगिक क्षेत्र की उपेक्षा की गई, जिसके कारण राज्य की अर्थव्यवस्था में ठहराव आया. इस स्थिति को बदलने के लिए पंजाब सरकार ने राज्य की अपार औद्योगिक संभावनाओं को दुनिया के सामने रखने हेतु सक्रिय रूप से अंतरराष्ट्रीय दौरे किए, जिसके परिणामस्वरूप प्रवासी भारतीयों और वैश्विक निवेशकों के बीच पंजाब निवेश के लिए एक पसंदीदा गंतव्य बनकर उभरा है.

मजबूत औद्योगिक नीति से विकास को गति

स्पीकर संधवां ने दोहराया कि सरकार ने एक मजबूत औद्योगिक नीति अपनाई है, जो पंजाब को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, उन्होंने बताया कि राज्य की नई औद्योगिक नीति को व्यापारिक समुदाय द्वारा व्यापक सराहना मिली है, क्योंकि इसे वास्तविक उद्योगपतियों की भागीदारी वाली समिति की सिफारिशों के आधार पर तैयार किया गया है, उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त मोहाली को विश्वस्तरीय आईटी बिजनेस हब के रूप में विकसित किया जा रहा है तथा दुनिया भर की प्रमुख औद्योगिक कंपनियों को पंजाब में अपने उद्योग और कारोबार स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- “साडे बुजुर्ग साडा माण”- बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार की पहल, वृद्धाश्रमों के लिए 4.10 करोड़ रुपए जारी- डॉ. बलजीत कौर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

मंडी गोबिंदगढ़ में सीएम सैनी का संबोधन, हरियाणा निवेशकों की पहली पसंद, निवेश और रोजगार पर फोकस
Haryana News : हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में उद्योगपतियों और कारोबारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने उद्योग, निवेश और रोजगार को लेकर राज्य सरकार की नीतियों और योजनाओं की जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत छठे पातशाह Guru Hargobind Singh को नमन करते हुए की और मंडी गोबिंदगढ़ को “स्टील टाउन ऑफ इंडिया” बताते हुए यहां के उद्योगपतियों के योगदान की सराहना की।

हरियाणा निवेशकों की बना पहली पसंद

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने उद्योगों के लिए नीतियों को सरल बनाते हुए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया है, जिसका परिणाम है कि आज हरियाणा निवेशकों की पहली पसंद बन चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए इज ऑफ डूइंग बिजनेस पर विशेष ध्यान दिया गया है और निवेश प्रक्रिया को आसान बनाया गया है।

कानून व्यवस्था की समस्या और नीतिगत अस्थिरता

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने पंजाब के उद्योगपतियों के सामने मौजूद चुनौतियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में कई उद्योगपति बिजली संकट, कानून व्यवस्था की समस्या और नीतिगत अस्थिरता जैसी परेशानियों से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में यदि कोई नेतृत्व उद्योगों को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है, तो वह प्रधानमंत्री Narendra Modi का नेतृत्व है।

युवाओं के लिए रोजगार के अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश की राजनीति बदल रही है और लोग जाति या धर्म के बजाय विकास के आधार पर वोट दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता ऐसी सरकार चाहती है जो उद्योगों को सुरक्षा दे, निवेश को बढ़ावा दे और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करे।

400 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता

उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने औद्योगिक विकास को गति देने के लिए “हरियाणा उद्यम एवं रोजगार नीति 2020” लागू की, जिसके तहत उद्यमियों को 400 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता दी जा चुकी है। इसके अलावा हरियाणा एमएसएमई नीति के तहत “प्लग एंड प्ले” योजना शुरू की गई, जिसके अंतर्गत अब तक 64 परियोजनाओं को मंजूरी मिल चुकी है।

मिनी क्लस्टर विकास योजना की गई शुरू

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की MSE&CDP योजना के साथ-साथ हरियाणा राज्य मिनी क्लस्टर विकास योजना भी शुरू की गई है। इन योजनाओं के तहत राज्य के 48 एमएसएमई क्लस्टरों में लगभग 170 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम चल रहा है।

हरियाणा एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल का गठन

उन्होंने यह भी बताया कि कारोबार को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने 48 विभागों के 1100 से अधिक गैर-जरूरी नियम समाप्त किए हैं। निर्यात को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल का गठन किया गया है। साथ ही निवेश प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए लैंड विजिबिलिटी सर्टिफिकेट व्यवस्था शुरू की जाएगी, जिसके तहत निवेशकों को 45 दिनों के भीतर डिजिटल प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाएगा।

राजनीति का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश में पहली बार केवल एमएसएमई सेक्टर के लिए “रिवर्स बायर एंड सेलर मीट” का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजनीति का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि प्रदेश और देश का विकास होना चाहिए।

ये भी पढ़ें- बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, AC रिपेयरिंग के बहाने चोरी, 7 महीने तक देता रहा चकमा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

रक्षा क्षेत्र में पंजाब की भूमिका और एमएसएमई शामिल करने की वकालत
Punjab News : प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन (पीपीआईएस)- 2026 के दूसरे दिन एयरोस्पेस और रक्षा विषय पर आयोजित सत्र के दौरान देश के रक्षा ढांचे को मजबूत बनाने और इसमें पंजाब की संभावित भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई.

पंजाब के पक्ष को मजबूती से रखते हुए संसदीय मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने सत्र की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पंजाब के पास एक उत्कृष्ट इकोसिस्टम है जो देश के रक्षा क्षेत्र को बढ़ावा देने और महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए पूरी तरह सक्षम है. कैबिनेट मंत्री ने टर्बाइन बैलिस्टिक रिसर्च लेबोरेटरी (टी.बी.आर.एल.) और लुधियाना स्थित सेंट्रल टूल रूम के अतिरिक्त राज्य में मौजूद 6 हवाई अड्डों का उल्लेख करते हुए इन्हें बेहतरीन तकनीकी और संपर्क सुविधाओं के रूप में प्रस्तुत किया, उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने हाल ही में रक्षा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा के लिए एक रक्षा सम्मेलन भी आयोजित किया था.

भारतीय वायु सेना के पूर्व प्रमुख एयर चीफ मार्शल बी.एस. धनोआ ने रक्षा क्षेत्र में प्रमुख क्षमता वाले क्षेत्रों की पहचान कर उन्हें और मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया.

पंजाब में रक्षा क्षेत्र को बढ़ावा

औद्योगिक क्षेत्र की तर्ज पर रक्षा क्षेत्र में सेक्टोरल कमेटियां गठित करने की वकालत करते हुए जे.एस.डब्ल्यू. सरबलोह मोटर्स के सीईओ जसकीरत व्लादिमीर सिंह ने रक्षा निर्माण में एमएसएमई को शामिल करने के महत्व को भी रेखांकित किया. इनवेस्ट पंजाब के सीईओ अमित ढाका ने पंजाब के मजबूत विनिर्माण आधार का उल्लेख करते हुए व्यापार करने में आसानी पर बल दिया और बताया कि राज्य में 45 दिनों के भीतर सभी आवश्यक अनुमतियां प्रदान कर दी जाती हैं.

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर, ऑपरेशन जारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

CM योगी आदित्यनाथ सिंगापुर पहुंचे, निवेश और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए शुरू हुआ विदेश दौरे का पहला चरण
UP News : योगी आदित्यनाथ अपने विदेशी दौरे के पहले चरण में सिंगापुर पहुंच चुके हैं. सिंगापुर पहुंचने पर सीएम योगी का भव्य स्वागत किया गया और होटल के बाहर मौजूद बड़ी संख्या में लोगों ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया. मुख्यमंत्री के साथ 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी सिंगापुर पहुंचा है. इस दौरे का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश में निवेश आकर्षित करना और उद्योगों को बढ़ावा देना है.

यह दूसरा आधिकारिक विदेश दौरा

योगी आदित्यनाथ का मुख्यमंत्री के रूप में यह दूसरा आधिकारिक विदेश दौरा है. इससे पहले वर्ष 2017 में उन्होंने म्यांमार की यात्रा की थी. 23 से 26 फरवरी तक चलने वाले इस दौरे में वे सिंगापुर और जापान जाएंगे. जापान और सिंगापुर की कई कंपनियां पहले से ही उत्तर प्रदेश में काम कर रही हैं, ऐसे में इस दौरे को प्रदेश में निवेश और मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिहाज से अहम माना जा रहा है.

25 प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात

23 और 24 फरवरी को सिंगापुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री 25 प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे, जहां लॉजिस्टिक्स और इंडस्ट्रियल पार्क, डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर, एग्रीबिजनेस, एविएशन इंजीनियरिंग, क्लीन एनर्जी, फिनटेक व स्टार्टअप, हॉस्पिटैलिटी, थीम पार्क और पूंजी निवेश जैसे क्षेत्रों पर चर्चा होगी. वहीं 25 और 26 फरवरी को जापान प्रवास के दौरान वे 8 प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों से बैठक करेंगे, जिसमें ऑटोमोबाइल निवेश और सप्लाई चेन, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, ग्रीन हाइड्रोजन, एविएशन इलेक्ट्रॉनिक्स, रियल एस्टेट और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर पर विशेष फोकस रहेगा.

ये भी पढ़ें- Child Abuse Case : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य पर कुकर्म के गंभीर आरोप, मामला दर्ज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

सरकार की नई नीतियों से उद्योगों में तेजी, ओटीएस स्कीम और प्रोत्साहनों से निवेश को रफ्तार
Punjab News : कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने आज कहा कि ‘आप’ सरकार के सत्ता में आने के बाद अब तक पंजाब राज्य में 1.50 लाख करोड़ रुपये (लगभग 19 बिलियन अमेरिकी डॉलर) का निवेश हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप पूरे राज्य में 5 लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं, उन्होंने कहा कि ये परिणाम पंजाब को निवेशकों के लिए एक पसंदीदा गंतव्य और अग्रणी औद्योगिक हब बनाने के प्रति राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं.

उन्होंने आगे बताया कि पिछले 5 महीनों के दौरान पंजाब में एच.पी.सी.एल. मित्तल एनर्जी लिमिटेड (एच.एम.ई.एल.) द्वारा 2,600 करोड़ रुपये, वर्धमान स्टील्स द्वारा 3,000 करोड़ रुपये, ट्राइडेंट ग्रुप द्वारा 2,000 करोड़ रुपये, आई.ओ.एल. केमिकल्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड द्वारा 1,400 करोड़ रुपये, हैप्पी फोर्जिंग्स लिमिटेड द्वारा 1,000 करोड़ रुपये, वेरका बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 987 करोड़ रुपये, फोर्टिस हेल्थकेयर (मोहाली) द्वारा 900 करोड़ रुपये, अंबर एंटरप्राइजेज इंडिया लिमिटेड द्वारा 500 करोड़ रुपये, इंफोसिस लिमिटेड द्वारा 285 करोड़ रुपये तथा टोपन स्पेशलिटी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 300–400 करोड़ रुपये के प्रमुख निवेशों की घोषणा की गई है.

6वां पंजाब इन्वेस्टर समिट मार्च 2026 में

भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए उद्योग मंत्री ने कहा कि 6वां पंजाब प्रोग्रेसिव इन्वेस्टर समिट–2026 मोहाली में 13 से 15 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिससे राज्य में उद्योग–अनुकूल वातावरण के निर्माण को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा. उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा जापान और दक्षिण कोरिया के टोक्यो, ओसाका और सियोल के दौरे भी सफल रहे हैं और इससे कई नए निवेश आने की उम्मीद है, जिससे विदेशी उद्यमियों के लिए नए अवसर खुलेंगे. निवेश को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा सभी औद्योगिक अनुमतियां 5 से 45 दिनों के भीतर प्रदान की जा रही हैं.

पंजाब को बी.आर.ए.पी. टॉप अचीवर

उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार द्वारा बिजनेस रिफॉर्म्स एक्शन प्लान (बी.आर.ए.पी.)–2024 के अंतर्गत पंजाब को “टॉप अचीवर” का दर्जा दिया गया है. उद्योगों और व्यापारियों को बड़ी राहत देते हुए राज्य ने कुल ऋण राशि पर एकमुश्त 0.25 प्रतिशत स्टांप ड्यूटी लागू की है, जिसमें सभी संबंधित खर्च शामिल होंगे तथा इसकी अधिकतम सीमा 5 लाख रुपये निर्धारित की गई है. इसके अतिरिक्त, इक्विटेबल मॉर्गेज पर रजिस्ट्रेशन शुल्क को 1,00,000 रुपये से घटाकर 1,000 रुपये कर दिया गया है.

सैद्धांतिक अनुमतियां 5 से 18 दिनों में

पंजाब राइट टू बिजनेस एक्ट, 2020 में किए गए संशोधनों के परिणामस्वरूप अब 5 से 18 दिनों के भीतर सैद्धांतिक अनुमतियां जारी की जा रही हैं और पात्र उद्यमी स्व-घोषणा के माध्यम से अपना व्यवसाय शुरू या उसका विस्तार कर सकते हैं. इस संबंध में लगभग 2,000 इकाइयों को पहले ही ऐसी अनुमतियां प्रदान की जा चुकी हैं. अनुमोदित जोन में स्टैंड-अलोन उद्योगों से संबंधित आवश्यकताओं को समाप्त करते हुए सी.एल.यू. प्रक्रिया को भी सरल बनाया गया है.

24 सेक्टरल कमेटियों का गठन

कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि भविष्य की सेक्टर-विशेष औद्योगिक नीति तैयार करने के लिए उद्योगों से परामर्श लेने हेतु 24 विशेष सेक्टरल कमेटियों का गठन किया गया है. प्रत्येक कमेटी की अध्यक्षता संबंधित क्षेत्र के प्रतिष्ठित उद्योगपति द्वारा की जाती है. इस संबंध में सभी कमेटियों द्वारा अपनी रिपोर्टें जमा कर दी गई हैं और एक नई व मजबूत औद्योगिक नीति तैयार की जा रही है, जिसे जनवरी 2026 तक जारी कर दिया जाएगा.

राइजिंग पंजाब श्रृंखला की शुरुआत

उन्होंने आगे बताया कि सरकार द्वारा मोहाली, बठिंडा, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, गोबिंदगढ़ और खन्ना में “राइजिंग पंजाब-सुझाव से समाधान तक” श्रृंखला की शुरुआत की गई है, जिससे नीति निर्माण में उद्योगों की प्रत्यक्ष भागीदारी सुनिश्चित की जा सके. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नई दिल्ली, गुरुग्राम, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में आउटरीच डेलिगेशन की बैठकें भी आयोजित की गई हैं.

पंजाब में आकर्षक निवेश प्रोत्साहन

पंजाब सरकार द्वारा वर्तमान नीति के अंतर्गत आकर्षक प्रोत्साहन प्रदान किए जा रहे हैं, जिनमें एस.जी.एस.टी. की अदायगी, बिजली कर और स्टांप ड्यूटी में छूट तथा एम.एस.एम.ई. के लिए विशेष प्रोत्साहन शामिल हैं. मार्च 2022 से अब तक 1,145 इकाइयों को 29,933 करोड़ रुपये के वित्तीय प्रोत्साहन जारी किए जा चुके हैं.

उद्योगों के लिए ओ.टी.एस. योजना को मंजूरी

उद्योग मंत्री ने कहा कि लगभग तीन दशकों से लंबित उद्योगों की मांगों का समाधान करते हुए वर्तमान आवंटियों के लिए दंडात्मक ब्याज में 100 प्रतिशत और साधारण ब्याज में 8 प्रतिशत की छूट के साथ एक ओ.टी.एस. योजना को मंजूरी दी गई है. इसके साथ ही लीजहोल्ड से फ्रीहोल्ड में परिवर्तन, प्लॉट फ्रैगमेंटेशन, सब-डिवीजन और पुनर्गठन से संबंधित नीतियां लागू की गई हैं तथा शिकायतों के निपटारे के लिए एक अपीलीय प्राधिकरण का भी गठन किया गया है.

ये भी पढ़ें- Earthquake : भूकंप के झटकों से हिली धरती, 6.1 की रही तीव्रता, चीन, फिलीपींस और जापान तक लगे झटके

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

सीएम भगवंत सिंह मान ने जापान और कोरिया दौरे में पंजाब के लिए निवेश और विकास के नए अवसर खोजे
Japan Visit : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि हाल ही में जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे के दौरान निवेशकों का मिला भरपूर उत्साह प्रदेश की औद्योगिक प्रगति में नया मील का पत्थर साबित होगा और इससे पंजाब को सबसे पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में उभारने में और तेजी आएगी.

जापान और दक्षिण कोरिया के दौरों के अपने अनुभव साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पंजाब को दुनिया भर में उभरते हुए औद्योगिक केंद्र के रूप में पेश किया, उन्होंने कहा कि इस दौरे का उद्देश्य प्रदेश में निवेश को प्रोत्साहित करना और औद्योगिक विकास को गति देकर युवाओं के लिए रोजगार के अधिक अवसर पैदा करना है. भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह ऐतिहासिक दौरा औद्योगिक विकास को तेज रफ्तार देने और उसे आवश्यक बल प्रदान करने में सहायक होगा.

पंजाब में जापानी निवेश की संभावना

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक बैठक के दौरान जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन (जेबीआईसी) के सीनियर मैनेजिंग डायरेक्टर ओगावा काजूनोरी ने पंजाब के औद्योगिक और स्वच्छ ऊर्जा प्रोजेक्टों की संभावनाओं की खोज में रुचि दिखाई, उन्होंने कहा कि वे जापानी कंपनियों के माध्यम से संभावित वित्तीय अवसरों पर तकनीकी विचार-विमर्श जारी रखने के लिए सहमत हुए हैं. भगवंत सिंह मान ने कहा कि बैंक ने पंजाब निवेश सम्मेलन के निमंत्रण का भी स्वागत किया है और इसमें भाग लेने की इच्छा जताई.

पंजाब में ईवी व आर एंड डी निवेश की रुचि

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आइसन इंडस्ट्री कंपनी लिमिटेड के सी.ई.ओ. और ई.वी.पी. टोमोनोरी काई तथा टोरू नकाने ने भविष्य के निर्माण या अनुसंधान एवं विकास अवसरों के लिए पंजाब की संभावनाओं में सकारात्मक रुचि दिखाई, उन्होंने कहा कि यामाहा मोटर कंपनी लिमिटेड के ग्लोबल स्ट्रैटेजी मैनेजर और प्रोडक्ट प्लानिंग ग्रुप तनाका हिरोकी तथा सुजुकी मारी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, अनुसंधान एवं विकास सहयोग और कौशल विकास पहलकदमियों में निवेश पर खुलकर चर्चा की. भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने प्रोग्रेसिव पंजाब निवेश सम्मेलन 2026 के निमंत्रण का भी स्वागत किया और पंजाब के निवेश-अनुकूल माहौल से जुड़े रहने में रुचि दिखाई.

पंजाब में निर्माण व तकनीकी सहयोग की रुचि

मुख्यमंत्री ने कहा कि होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड के साथ बैठक में डिपार्टमेंट मैनेजर तत्सुओ नाकामुरा और आई.टी.ओ. कियोशी ने पंजाब में भारतीय साझेदारों के माध्यम से कंपोनेंट निर्माण की संभावनाएं तलाशने की बात कही. भगवंत सिंह मान ने कंपनी को पूर्ण सुविधा और नीतिगत सहायता का भरोसा दिया तथा उन्हें पंजाब निवेश सम्मेलन 2026 के लिए निमंत्रण दिया, उन्होंने कहा कि जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जेआईसीए) के दक्षिण एशिया विभाग के डायरेक्टर जनरल यामादा तत्सुओ ने तकनीकी सहयोग और क्षमता-निर्माण कार्यक्रमों, विशेष रूप से फसली विविधता में पंजाब की विकास पहलकदमियों का समर्थन करने में रुचि की पुष्टि की.

पंजाब में विकास व तकनीकी सहयोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि जेआईसीए के साथ विचार-विमर्श शहरी बुनियादी ढांचे, जल प्रबंधन और कौशल विकास में संभावित सहयोग पर केंद्रित था, उन्होंने कहा कि जेआईसीए ने गहन भागीदारी और प्रोजेक्ट साझेदारी की खोज करने की इच्छा जताई. भगवंत सिंह मान ने कहा कि टोरे इंडस्ट्रीज के सीनियर वाइस प्रेजीडेंट हाजीमे इशी ने पंजाब के ऑटो और एयरोस्पेस सेक्टरों के लिए तकनीकी तथा टेक्सटाइल क्षेत्र में रुचि दिखाई.

पंजाब में डिजिटल व ऑटोमेशन सहयोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि संसदीय उप-मंत्री (अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग) कोमोरी ताकुओ ने जापानी फर्मों को इन्वेस्ट पंजाब से जोड़ने के लिए समन्वय बनाए रखने पर सहमति जताई, उन्होंने कहा कि फुजित्सु लिमिटेड के टेक्नोलॉजी बिजनेस मैनेजमेंट यूनिट के प्रमुख जूंगो ओकाई ने डिजिटल गवर्नेंस सॉल्यूशंस में रुचि दिखाई और भरोसा दिया कि वे भारत में भविष्य के प्रोजेक्टों के लिए मोहाली का चयन करेंगे. भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी जापान यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत एनईसी कॉर्पोरेशन के साथ बैठक से हुई, उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल कोऑपरेशन ट्रेड डिपार्टमेंट के डायरेक्टर मकोटो नोडा और मैनेजर मिहो हारा ने पंजाब की डिजिटल पहलकदमियों और औद्योगिक ऑटोमेशन अवसरों में रुचि दिखाई तथा कंपनी सहयोग के लिए पंजाब के आई.टी. इको-सिस्टम का मूल्यांकन करने पर सहमत हुई.

टोक्यो रोड शो में जापानी सहभागिता

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि बाद में दिन में 250 से अधिक प्रतिभागियों, जिनमें जापानी उद्योग एवं व्यापारिक संस्थाओं के वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल थे, ने टोक्यो रोड शो में भाग लिया, उन्होंने कहा कि डी.जी. जेट्रो इंडिया सुजुकी ताकाशी की मजबूत संस्थागत भागीदारी भारत-जापान आर्थिक संबंधों के लिए उच्च स्तरीय समर्थन को दर्शाती है. भगवंत सिंह मान ने कहा कि हीरो मोटोकॉर्प (सुमितोमो और किरियू कॉर्पोरेशन), वर्धमान स्पेशल स्टील्स (आइची स्टील) और एक्सेल स्काउट द्वारा साझा किए गए अनुभवों ने पंजाब में सफल साझेदारियों की मिसाल पेश की.

पंजाब में जापानी निवेश रुचि

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुमितोमो कॉर्पोरेशन और किरियू कॉर्पोरेशन के साथ मुलाकात में कंपनी के प्रतिनिधियों शोही योशिदा, योशितो मियाज़ाकी, टोमो टोज़ावा, हिरोकी यासुकावा और कितारू शिमिज़ु ने पंजाब में हीरो मोटोकॉर्प के साथ अपने मौजूदा सहयोग के माध्यम से सकारात्मक अनुभव साझा किए, उन्होंने कहा कि वे भविष्य के प्रोजेक्टों के लिए पंजाब के औद्योगिक क्लस्टरों का मूल्यांकन करने, तकनीकी पहलकदमियों के लिए मोहाली पर विचार करने और पंजाब के साथ गहरे संबंधों का भरोसा देने पर सहमत हुए. भगवंत सिंह मान ने कहा कि टोपन होल्डिंग्स के साथ बैठक में कंपनी के प्रतिनिधियों सतोशी ओइया (प्रधान) और मासाहिको ताकेवाकी (प्रबंध निदेशक) ने औपचारिक रूप से 300-400 करोड़ रुपए के प्रस्तावित निवेश के साथ अपनी पंजाब स्थित कंपनी का विस्तार करने में रुचि दिखाई.

पंजाब में स्किलिंग और प्रवासी भारतीय निवेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि टोपन और इन्वेस्ट पंजाब के बीच उद्योग की जरूरतों के अनुसार ‘स्किलिंग एक्सीलेंस सेंटर’ विकसित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए, उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीयों और स्थानीय साझेदारों के साथ बैठक में लंबे समय की साझेदारी बनाने के लिए प्रवासी भारतीयों से रिश्तों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया. भगवंत सिंह मान ने कहा कि निर्माण, तकनीक और सेवाओं जैसे प्रमुख क्षेत्रों में प्रवासी भारतीयों के नेतृत्व वाले निवेश को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया गया.

पंजाब में जापानी स्टील निवेश व तकनीकी सहयोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीसरे दिन आईची स्टील के मुख्यालय में बैठक हुई जिसमें चेयरमैन फुजियोका ताकाहिरो और प्रेसिडेंट इतो तोशिओ ने सम्मेलन के निमंत्रण का स्वागत करते हुए मजबूत रिश्तों और व्यापक निवेश में रुचि व्यक्त की, उन्होंने कहा कि आईची स्टील और वर्धमान स्पेशल स्टील्स ने पंजाब में निवेश गतिविधियों का संयुक्त रूप से अध्ययन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें 500 करोड़ रुपए के निवेश का मूल्यांकन शामिल है. भगवंत सिंह मान ने कहा कि समझौते में आईची की ओर से तकनीकी सहयोग और वर्धमान की ओर से जमीन पर यूनिट की स्थापना व मंजूरियां शामिल हैं तथा राज्य सरकार ने पंजाब में मौजूदा जापानी कंपनियों को पूरा समर्थन और प्राथमिकता वाले विकास का आश्वासन दिया है.

पंजाब में जापानी कृषि साझेदारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि यानमार होल्डिंग्स कंपनी लिमिटेड के साथ बैठक के दौरान सी.ओ.ओ. तेत्सुआ यामोटो, प्रेसिडेंट केमल शोशी और सी.एम.डी. वरुण खन्ना ने सोनालिका के साथ साझेदारी और क्लास प्लांट अधिग्रहण का हवाला देते हुए पंजाब में सकारात्मक अनुभव का विशेष रूप से वर्णन किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कृषि-तकनीक और सहायक क्षेत्रों में विस्तार के लिए प्रगतिशील योजनाएं भी साझा कीं, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने यानमार की भावी पहलों के लिए पूरा समर्थन और सुविधा का भरोसा दिया. भगवंत सिंह मान ने कहा कि वे पंजाब में अनुसंधान एवं विकास स्थापना सहित गहरे संबंधों की खोज के लिए भी सहमत हुए हैं.

पंजाब में जापानी स्वच्छ ऊर्जा निवेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि जापान दौरे के अंतिम दिन वे ओसाका में एयर वाटर इंक के प्रतिनिधियों से मिले थे, इस दौरान भारत एवं एशिया डिवीजन के प्रमुख केन शिमिजू और नाओकी ओई ने बायो-मीथेन और विशेष गैसों में अवसरों को स्वीकार करते हुए पंजाब के स्वच्छ ऊर्जा एवं औद्योगिक क्लस्टर में रुचि दिखाई, उन्होंने कहा कि वे सतत ऊर्जा और जल शोधन समाधानों सहित भविष्य के प्रोजेक्टों के लिए पंजाब में संभावनाएं तलाशने पर भी सहमत हुए. इसी तरह भगवंत सिंह मान ने कहा कि ओसाका चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ बैठक के दौरान प्रेसिडेंट यूची सेत्सुओ, डायरेक्टर ताकायोशी यानेगोरो, मैनेजर इंटरनेशनल डिवीजन केंटारो नागाओ ने पंजाब प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और भारत-जापान व्यापारिक संबंधों को बढ़ाने में गहरी रुचि व्यक्त की.

पंजाब में जापानी निवेश रुचि

मुख्यमंत्री ने कहा कि ओ.सी.सी.आई. में भारत से संबंधित गतिविधियों के लिए नागाओ केंद्र बिंदु होगा, उन्होंने कहा कि ओ.सी.सी.आई. ने जापानी कंपनियों में भारत के साथ व्यापार करने और भारतीय प्रतिभा प्राप्त करने में बढ़ती रुचि को स्वीकार किया तथा साथ ही जापान में भारतीय निवेश का भी स्वागत किया, उन्होंने कहा कि वे इन्वेस्ट पंजाब के साथ निकट समन्वय बनाए रखने और संरचनात्मक सहयोग की खोज करने पर सहमत हुए. भगवंत सिंह मान ने कहा कि टोकुशिमा आक्शन मार्केट एंड ग्लोबल वेंचर कंपनी लिमिटेड के साथ बैठक में सी.ई.ओ. एवं प्रेसिडेंट योशिहिसा अराई ने कृषि मंडी विकास परियोजनाओं के लिए पंजाब में संभावनाएं तलाशने में रुचि व्यक्त की.

पंजाब में प्रवासी निवेश और तकनीकी साझेदारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे आक्शन सिस्टम और कृषि-लॉजिस्टिक्स में तकनीक के आदान-प्रदान तथा संयुक्त उद्यमों के अवसरों के मूल्यांकन पर भी सहमत हुए, उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीयों और स्थानीय साझेदारों के साथ सामुदायिक मिलन के दौरान लंबी अवधि की साझेदारी बनाने के लिए प्रवासियों से संबंध मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया. भगवंत सिंह मान ने कहा कि बैठक के दौरान निर्माण, तकनीक और सेवाओं जैसे प्रमुख क्षेत्रों में प्रवासी नेतृत्व वाले निवेश को भी प्रोत्साहित किया गया.

पंजाब में जापान-कोरिया निवेश रुचि

मुख्यमंत्री ने कहा कि ओसाका रोड शो में ओसाका क्षेत्र की शीर्ष कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और डी.जी. जेट्रो, ओसाका प्रीफेक्चरल गवर्नमेंट और एम.ई.टी.आई. कांसाई से मजबूत संस्थागत साझेदारी में गहरी रुचि दिखाई, उन्होंने कहा कि 80 से अधिक डेलीगेट्स ने रोड शो में हिस्सा लिया, जिससे भविष्य के निवेश की संभावना मजबूत हुई. भगवंत सिंह मान ने कहा कि कोरिया गणराज्य की यात्रा सियोल में भारतीय दूतावास के राजदूत गौरंगलाल दास से मुलाकात से शुरू हुई, इस दौरान उन्होंने दक्षिण कोरिया के साथ आर्थिक एवं तकनीकी साझेदारी के लिए पंजाब का रोडमैप साझा किया.

पंजाब में निवेश अवसर और वैश्विक पहुंच

मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेश और सहयोग के कई क्षेत्रों में अवसरों पर भी जोर दिया गया. भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने उत्तरी भारत में वैश्विक कारोबार के लिए प्रतिस्पर्धी और रणनीतिक स्थान के रूप में पंजाब की स्थिति को मजबूती से प्रस्तुत किया, उन्होंने कहा कि इसके बाद सियोल में प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की गई जिसमें पंजाबी समुदाय ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और पंजाब की वैश्विक पहुंच पर गर्व व्यक्त किया.

पंजाब में फूड और औद्योगिक निवेश

मुख्यमंत्री ने दक्षिण कोरिया के निवेशकों तक पंजाब को प्रोत्साहित करने में प्रवासी भारतीयों से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनसे फूड प्रोसेसिंग सेक्टर के बारे में जानकारी प्राप्त की गई, उन्होंने कहा कि डाइवू ई एंड सी के साथ बैठक के दौरान चेयरमैन जांग वोन-जू, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रयू यंग-मिन, बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर बाएक इंसू, टीम लीडर किम हो-जून और बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर किम डे-यॉन ने पंजाब की विकास योजनाओं और अवसरों में रुचि दिखाई. भगवंत सिंह मान ने कहा कि दोनों पक्षों ने बुनियादी ढांचे के विकास और औद्योगिक आधुनिकीकरण को तेज करने के लिए वैश्विक साझेदारी के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि की.

पंजाब में नवीकरणीय ऊर्जा और तकनीकी निवेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि जी.एस. ई.एन.सी. के साथ बैठक के दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों, जिनमें वाइस प्रेसिडेंट यांग हा रयू (डैनियल) और मैनेजर किम जिन-वूक शामिल हैं, ने ई.पी.सी., नवीकरणीय ऊर्जा और भारत में चल रहे प्रोजेक्टों (सौर, पवन, बैटरी स्टोरेज) में विशेषज्ञता दिखाई. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने तकनीकी हस्तांतरण पर चर्चा के अलावा बायोमास और बैटरी स्टोरेज लागत में चुनौतियों को भी उजागर किया. भगवंत सिंह मान ने कहा कि दक्षिण कोरिया दौरे की एक और महत्वपूर्ण विशेषता नोंगशिम के साथ मुलाकात थी जिसमें कंपनी ने भारत को प्राथमिकता वाले बाजार के रूप में स्वीकार किया और भविष्य के विस्तार के लिए पंजाब में रुचि दिखाई.

दक्षिण कोरियाई निवेशकों की रुचि

मुख्यमंत्री ने कहा कि आउटसोर्स शेयर पॉलिसी के अनुसार पंजाब में निर्माण यूनिट का मूल्यांकन करना शामिल है. भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने कारोबार करने की सुगमता के बारे में कानूनी फर्मों से भी बैठकें की और गोलमेज में दक्षिण कोरिया की प्रमुख संस्थाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले 42 से अधिक डेलीगेट्स ने हिस्सा लिया, जिनमें शीर्ष कानूनी फर्में और उद्योग संघ शामिल थे, उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरिया के उद्योग जगत के नेताओं ने उत्तरी भारत के लिए पंजाब में निर्माण तथा अनुसंधान एवं विकास हब के रूप में संभावनाएं तलाशने में गहरी रुचि दिखाई.

पंजाब में स्टार्टअप और R&D

मुख्यमंत्री ने कहा कि उसी दिन उन्होंने पैंगयो टेक्नो वैली का भी दौरा किया जहां अधिकारियों ने पैंगयो के अनूठे मॉडल और एक्सेलेरेटर कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी, उन्होंने कहा कि संरचनात्मक कार्यक्रमों, स्पेशल टेस्ट बेड और प्रदर्शन-आधारित मूल्यांकन पद्धतियों का निरीक्षण किया गया. मुख्यमंत्री ने कहा कि मोहाली में स्टार्टअप, अनुसंधान एवं विकास तथा कुशल रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे ढांचे को लागू करने की संभावना तलाशी जाएगी. भगवंत सिंह मान ने कहा कि कोरिया डिस्प्ले इंडस्ट्री एसोसिएशन (के.डी.आई.ए.) के साथ बैठक के दौरान एसोसिएशन ने इलेक्ट्रॉनिक्स और डिस्प्ले-टेक्नोलॉजी इको-सिस्टम विकसित करने में पंजाब की रुचि की सराहना की.

पंजाब के लिए कोरियाई और वैश्विक रुचि

मुख्यमंत्री ने कहा कि सियोल में तीसरे दिन पंजाब निवेश रोड शो हुआ जिसमें भारतीय राजदूत ने पंजाब की सक्रिय निवेश पहल की सराहना की और भारत-कोरिया औद्योगिक सहयोग के लिए दूतावास के समर्थन को जारी रखने का भरोसा दिया, उन्होंने कहा कि सुंजिन के मैनेजिंग डायरेक्टर ने मोहाली और चंडीगढ़ की उत्कृष्ट जीवन गुणवत्ता की प्रशंसा की और इन्वेस्ट पंजाब की पेशेवर दृष्टिकोण की सराहना की. भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस रोड शो में प्रमुख कोरियाई और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल हुए, जिनमें ब्लूमबर्ग, ब्रिक्स इंडिया ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड, किम एंड चांग, शिन एंड किम एल.एल.सी., कोट्रा, देयांग कॉर्पोरेशन, गावोन इंटरनेशनल, टैगहाइव, पंजाबी एसोसिएशन ऑफ कोरिया आदि शामिल थे, जो पंजाब के साथ मजबूत संस्थागत रुचि का प्रदर्शन करते हैं.

तकनीक और खेल में पंजाब-कोरिया सहयोग

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सियोल बिजनेस एजेंसी (एस.बी.ए.) के साथ बैठक में साझेदारों ने सियोल की तकनीकी शक्तियों और पंजाब के उभरते आई.टी., इलेक्ट्रॉनिक्स तथा स्टार्टअप इको-सिस्टम के बीच मजबूत पूरकता को स्वीकार किया. इसी तरह उन्होंने कहा कि कोरिया नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी (के.एन.एस.यू.) ने पंजाब दौरे के दौरान खेलों की विशेष प्रशिक्षण और शैक्षणिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों के लिए समझौतों में गहरी रुचि दिखाई. भगवंत सिंह मान ने कहा कि के.एन.एस.यू. ने प्रस्तावों का स्वागत किया है और पंजाब के मजबूत खेल प्रदर्शन को मान्यता दी. भगवंत सिंह मान ने बताया कि के.एन.एस.यू. को खेल राजधानी के रूप में प्रसिद्ध जालंधर के दौरे का निमंत्रण दिया गया.

पंजाब में निवेश और व्यापार संभावनाओं पर चर्चा

मुख्यमंत्री ने कहा कि सियोल में टूरिज्म रोड शो को भी भरपूर प्रोत्साहन मिला क्योंकि विभिन्न टूर ऑपरेटरों के 10 से अधिक प्रतिनिधियों ने इसमें हिस्सा लिया और राज्य की पर्यटन संभावनाएं तलाशने में गहरी रुचि दिखाई, उन्होंने कहा कि सुंजिन के साथ मुलाकात में कंपनी ने पंजाब में अपनी पशु चारा क्षमता विस्तार का इरादा जताया और राज्य में पोल्ट्री तथा डेयरी कारोबार स्थापित करने की योजनाएं भी साझा की. भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के मुखिया होने के नाते उनका फर्ज बनता है कि वे लोगों को उनके द्वारा की गई बैठकों और इन विचार-विमर्श के परिणामों की जानकारी दें.

तकनीक और प्रतिभा का मेल

मुख्यमंत्री ने कहा कि जापानी और दक्षिण कोरियाई लोगों के पास उच्च-स्तरीय तकनीक है लेकिन पंजाब के पास सबसे नवोन्मेषी और मेहनती प्रतिभा है, उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन तकनीक और प्रतिभा के बीच समन्वय का मार्ग प्रशस्त करेगा. भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसके परिणामस्वरूप पंजाब देश और दुनिया में अग्रणी राज्य बनेगा.

इस अवसर पर मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. रवि भगत और अन्य भी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें – हरियाणा में बाढ़ प्रभावित 53,821 किसानों को 116 करोड़ रुपए का मुआवजा, 2,266 करोड़ रुपए का ब्याज माफ

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पंजाब निवेश का नया हब: CM भगवंत मान ने मोहाली को बनाया उद्योगपतिों के लिए स्वर्ग
Punjab Investment 2026 : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उद्योगपतियों को देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदार बनने का आमंत्रण दिया. उन्होंने कहा कि पंजाब अपनी उद्योग-हितैषी नीतियों और अनुकूल व्यापारिक माहौल के कारण अब दुनिया भर में सबसे पसंदीदा निवेश स्थल के रूप में उभरा है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगपति अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी हैं क्योंकि वे लाखों परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराते हैं. उन्होंने बताया कि कई प्रमुख उद्योगपतियों ने राज्य में निवेश और अपने व्यवसाय का विस्तार किया है क्योंकि यहां अपार संभावनाएं मौजूद हैं. पंजाब भारत की कुल भूमि का केवल 1.5 प्रतिशत होने के बावजूद देश की जीडीपी में 3 प्रतिशत योगदान देता है.

पंजाब की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ताकत

भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब महान गुरुओं, संतों और पैगंबरों की भूमि है. यहां की उपजाऊ धरती पर कुछ भी उग सकता है. कठिन समय के बावजूद पंजाब के उद्योगों ने फिर से मजबूती हासिल की है और निरंतर प्रगति कर रहे हैं.

फिल्म और मनोरंजन उद्योग में अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब वीडियो और फिल्मों की शूटिंग के लिए उपयुक्त माहौल प्रदान करता है. राज्य सरकार यहां एक फिल्म सिटी बनाने की योजना पर कार्य कर रही है. इसके अलावा, अमृतसर में एक नया क्रिकेट स्टेडियम भी बनाया जा रहा है जो खेल उद्योग को बढ़ावा देगा.

उन्होंने बताया कि पंजाब में पांच सरकारी पावर प्लांट हैं और कोयले के बड़े भंडार मौजूद हैं. राज्य अन्नदाता होने के कारण खाद्य उत्पादन उद्योग के लिए भी आदर्श स्थल है. सिंगल विंडो प्रणाली लागू होने से निवेशकों को सुगमता मिली है.

तेजी से बढ़ता औद्योगिक हब

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में पंजाब का औद्योगिक सफर नई ऊंचाइयों तक पहुंचा है. राज्य आज फूड प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल, ऑटो कंपोनेंट, हैंड टूल, बाइसिकल, आईटी और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में अग्रणी बन चुका है. मार्च 2022 से पंजाब को 1.23 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिनसे 4.7 लाख से अधिक नौकरियों की संभावना है.

उन्होंने कहा कि नेस्ले, कारगिल, डैनोन, क्लास जैसी अंतरराष्ट्रीय कंपनियां पंजाब की क्षमता पर भरोसा कर रही हैं. जापान, अमेरिका, जर्मनी, यूके, यूएई, फ्रांस और अन्य देशों के निवेश से पंजाब की वैश्विक पहुंच स्पष्ट होती है.

निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की उद्योग-हितैषी नीतियों के कारण पंजाब व्यापार करने में आसान माहौल प्रदान करता है. फास्ट ट्रैक पंजाब पोर्टल देश का सबसे उन्नत सिंगल-विंडो सिस्टम है. राइट टू बिज़नेस एक्ट के तहत योग्य इकाइयों को केवल पांच दिनों में अनुमोदन मिलता है.

सरकार और उद्योग की साझेदारी

उन्होंने कहा कि सरकार और उद्योग के बीच भागीदारी ही सफलता की कुंजी है. इसी सोच के साथ 2022 में नई उद्योग नीति तैयार की गई, जिसमें उद्योग जगत के सुझावों को शामिल किया गया. राज्य सरकार ने 24 सेक्टोरल कमेटियां भी बनाई हैं जो अलग-अलग सेक्टरों की आवश्यकताओं के अनुसार नीतियां बना रही हैं.

प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026

मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार समानता, पारदर्शिता और सहयोग की भावना से कार्य करेगी. उन्होंने उद्योगपतियों को प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन (13–15 मार्च 2026, मोहाली) में शामिल होने का आमंत्रण दिया. यह सम्मेलन पंजाब की क्षमता को प्रदर्शित करने और सहयोग के अवसर तलाशने का आदर्श मंच होगा.

यह भी पढ़ें : दिल्ली रोड शो से गूंजा पंजाब: CM भगवंत मान ने दिखाया निवेश का दम, मोहाली बना ‘अगला गुरुग्राम’

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पंजाब बना निवेशकों का पसंदीदा केंद्र: CM भगवंत सिंह मान ने खोली आर्थिक सफलता की नई राह
Punjab investment opportunities : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य में निवेश के लिए देश के प्रमुख उद्यमियों का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि पंजाब तेजी से विश्व भर में सबसे पसंदीदा निवेश स्थल के रूप में उभर रहा है. गुरुग्राम में उद्योग जगत के नेताओं के साथ मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब की धरती मेहनती और उद्यमी भावना तथा समृद्ध विरासत के लिए जानी जाती है. राज्य को भारत का अन्न भंडार होने का गौरव प्राप्त है, जो देश के खाद्य भंडार में सबसे बड़ा योगदान दे रहा है.

औद्योगिक प्रगति और विविध क्षेत्र

भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में पंजाब के औद्योगिक क्षेत्र में बड़े बदलाव और प्रगति देखने को मिली है. आज पंजाब खाद्य प्रसंस्करण, कपड़ा, ऑटो कंपोनेंट्स, हैंड टूल्स, साइकिल, आईटी, पर्यटन और अन्य क्षेत्रों में अग्रणी बनकर उभरा है.

मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब की औद्योगिक प्रगति ने विश्व भर में अपनी छाप छोड़ी है, और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों ने राज्य की क्षमता को पहचाना है. मार्च 2022 से अब तक पंजाब को 1.23 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिससे लगभग 4.7 लाख नौकरियों के सृजन की संभावना है.

वैश्विक कंपनियों का निवेश

मुख्यमंत्री ने गर्व के साथ बताया कि पंजाब कई प्रतिष्ठित वैश्विक कंपनियों का घर बन चुका है, जिनमें नेस्ले, क्लास, फ्रूडेनबर्ग, कारगिल, वरबियो, डेनोन और अन्य शामिल हैं. इन कंपनियों ने पंजाब की असीम क्षमता और राज्य सरकार द्वारा प्रदान किए गए अनुकूल माहौल को मान्यता दी है. उन्होंने कहा कि जापान, अमेरिका, जर्मनी, यूके, यूएई, स्विट्जरलैंड, फ्रांस, स्पेन और अन्य देशों से निवेश पंजाब की वैश्विक पहुंच को स्पष्ट करता है.

निवेश-अनुकूल माहौल और सरकारी पहल

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने एक निवेश-अनुकूल माहौल तैयार किया है. पंजाब सरकार ने फास्टट्रैक पंजाब पोर्टल शुरू किया है, जो भारत का सबसे उन्नत सिंगल-विंडो सिस्टम है और 150 से अधिक जी.टी.बी. (सरकार से कारोबार) सेवाएं प्रदान करता है. उन्होंने बताया कि ऑफलाइन आवेदनों की शर्त खत्म कर दी गई है, और पंजाब राइट टू बिजनेस एक्ट के तहत 125 करोड़ रुपए तक की योग्य इकाइयों को केवल पांच दिनों में सैद्धांतिक स्वीकृति दी जाती है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य कुछ बड़े नियामक सुधार करने वाला पहला राज्य है, जिसमें 45 दिनों के भीतर समयबद्ध स्वीकृतियां, डीम्ड अप्रूवल्स, एस्केलेशन प्रक्रियाएं और प्रमुख लाइसेंसों के लिए बढ़ी हुई वैधता शामिल हैं.

डिजिटल और तकनीकी सुधार

भगवंत सिंह मान ने बताया कि निवेशकों को वास्तविक समय में सहायता देने के लिए व्हाट्सएप अलर्ट, एआई चैटबॉट और कॉल सेंटर स्थापित किए गए हैं. डिजिटल सीआरओ रिपोर्ट, फायर एनओसी की बढ़ी हुई वैधता और लीजहोल्ड से फ्रीहोल्ड में बदलाव जैसे उपाय निवेश प्रक्रिया को सरल बना रहे हैं.

उद्योग और सरकार की साझेदारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार और उद्योग के बीच साझेदारी सफलता की कुंजी है. नई औद्योगिक नीति, जो 2022 में पेश की गई थी, उद्योगों की जरूरतों और इच्छाओं के अनुसार तैयार की गई है. उन्होंने बताया कि अब राज्य सरकार द्वारा उद्योग क्षेत्र के दिग्गजों की अध्यक्षता में 24 क्षेत्रीय समितियां बनाई गई हैं, जो क्षेत्र-विशिष्ट नीतियां तैयार करेंगी.

प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026

मुख्यमंत्री ने उद्यमियों को प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन के छठे संस्करण में शामिल होने का निमंत्रण दिया. यह सम्मेलन 13, 14 और 15 मार्च 2026 को मोहाली, पंजाब में आयोजित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन उद्यमियों, नीति निर्माताओं और शोधकर्ताओं के लिए एक आदर्श मंच है, जिससे पंजाब के औद्योगिक क्षेत्र को और ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए विचार साझा किए जा सकेंगे और सहयोग के अवसर तलाशे जा सकेंगे.

मुख्यमंत्री ने कहा, “हम एकजुट होकर पंजाब में स्थायी और विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र बना सकते हैं, जिसके लिए आपकी साझेदारी, विश्वास और प्रतिबद्धता अत्यंत आवश्यक है.”

कैबिनेट मंत्री की मौजूदगी

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा भी उपस्थित थे और उन्होंने उद्योग जगत और सरकार के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के महत्व पर प्रकाश डाला.

यह भी पढ़ें : वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बाजवा पर जमीन खरीद और सरकारी पैसे से सुरक्षा करवाने का आरोप लगाया

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

उद्योगपतियों ने पंजाब की प्रगतिशील नीतियों की सराहना की, विकास संबंधी राज्य की अपार संभावनाओं पर भरोसा जताया
Punjab News : प्रमुख उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्रगतिशील पहलों की सराहना की है, जिसमें राज्य की अपार संभावनाओं के माध्यम से इसे निवेश के लिए पसंदीदा स्थान के रूप में उजागर किया गया है. आज मोहाली में आयोजित विचार-विमर्श के दौरान प्रमुख कंपनियों के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारियों ने मंजूरियों को सुचारू बनाने, नौकरशाही बाधाओं को कम करने और उद्योग-पक्षीय माहौल को बढ़ावा देने के लिए सरकार के प्रयासों की प्रशंसा की.

जे.एस.डब्ल्यू. डिफेंस के वरिष्ठ प्रतिनिधि जसकीरत सिंह ने कहा कि कंपनी अपनी विस्तार योजनाओं के लिए पंजाब के बारे में उत्साहपूर्वक विचार कर रही है. उन्होंने कहा, “हमने हाल ही में भारतीय सेना को वाहन प्रदान किए हैं और अब हम और विस्तार करने के इच्छुक हैं. पंजाब की अनूठी और प्रगतिशील नीतियों ने लंबे समय से चली आ रही बाधाओं को दूर कर दिया है, जिससे पंजाब औद्योगिक विकास के लिए एक पसंदीदा स्थान बन गया है. श्री सिंह ने पंजाब के औद्योगिक पुनर्विकास में विश्वास जताते हुए राज्य सरकार की पहलों की सराहना की.

कई मंजूरियों की आवश्यकता को समाप्त कर देगा

नेटमेड्स के सी.ई.ओ. और सह-संस्थापक मनीपाल धारीवाल ने पंजाब की नई औद्योगिक नीति में पूर्ण विश्वास जताया. उन्होंने कहा, “यदि सिंगल-विंडो सिस्टम को सही मायनों में लागू किया जाता है, तो यह अत्यंत लाभकारी साबित होगा. 45 दिनों में मंजूरी की अवधारणा विशेष रूप से सराहनीय है. ” पिछली चुनौतियों को स्वीकार करते हुए धारीवाल ने नीति के व्यावहारिक अमल पर भरोसा जताया और कहा कि यह कई मंजूरियों की आवश्यकता को समाप्त कर देगा.

पंजाब में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा

सरस्वती एग्रोकेमिकल्स के निदेशक अभि बंसल ने नई नीति के तहत डीम्ड मंजूरियों के लाभों पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा, “राज्य सरकार ने नौकरशाही बाधाओं को दूर करके एक साहसिक कदम उठाया है. इससे कारोबारी कार्य काफी आसान हो जाएंगे और पंजाब में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा.”

समृद्ध औद्योगिक माहौल बनाने के लिए पूरी तरह तैयार

सुखजीत स्टार्च एंड केमिकल्स के भवदीप सरदाना ने पंजाब सरकार को समयबद्ध मंजूरी प्रणाली शुरू करने के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा, “हमारे सभी सुझावों को नई नीति में शामिल किया गया है. सभी भागीदार विभागों को एक मंच पर जोड़ने के साथ पंजाब फिर से समृद्ध औद्योगिक माहौल बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है.”

सरकार के फैसले की सराहना की

अरोड़ा ए.डी.एम.एस. लुधियाना के रमिंदरपाल सिंह ने एक बार आपत्ति प्रणाली के लागू करने संबंधी सरकार के फैसले की सराहना की. उन्होंने कहा, “यह क्रांतिकारी कदम पूरी मंजूरी प्रणाली को बदल देगा. यह वास्तव में एक सराहनीय कदम है, जो कारोबार करने में आसानी के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.”

नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार

उद्योगपतियों का सामूहिक भरोसा पंजाब के औद्योगिक केंद्र के रूप में उभरने की गवाही देता है. प्रगतिशील नीतियों, आसान मंजूरियों और एक जवाबदेह प्रशासन के साथ, पंजाब महत्वपूर्ण निवेशों को आकर्षित करने और आर्थिक विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है.

यह भी पढ़ें : जनरल आसिम मुनीर ने एक बार फिर अलापा कश्मीर का राग, LOC पर सैनिकों से ये कहा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप