Hero Asia Cup 2025 Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

हीरो एशिया कप 2025: बिहार के हॉकी प्रशिक्षुओं की अहम भूमिका, राजगीर में तैयारियां जोरों पर
हाइलाइट्स :-

रवीन्द्रन शंकरण ने हीरो एशिया कप में प्रशिक्षुओं की भूमिका समझाई.

टूर्नामेंट 29 अगस्त से 7 सितंबर तक राजगीर में होगा.

बॉल बॉयज़ और बॉल गर्ल्स की भूमिका महत्वपूर्ण है.

प्रशिक्षुओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

यह अवसर जिम्मेदारी और आत्मविश्वास बढ़ाएगा.

Bihar Hockey Cup Preparation : बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक-सह-सीईओ रवीन्द्रन शंकरण ने बुधवार को बिहार के हॉकी प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए उन्हें आगामी हीरो एशिया कप राजगीर 2025 में बॉल बॉयज़ और बॉल गर्ल्स के रूप में निभाई जाने वाली महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में उनकी भागीदारी की गरिमा और महत्व पर विशेष जोर दिया.

बता दें की हीरो एशिया कप 2025 का आयोजन 29 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक राजगीर, बिहार में किया जाएगा, जिसमें एशिया की प्रमुख पुरुष हॉकी टीमें हिस्सा लेंगी. इस ऐतिहासिक आयोजन की सफलता में स्थानीय प्रशिक्षुओं की भूमिका को अहम माना जा रहा है.

बिहार के प्रशिक्षुओं के लिए गर्व का अवसर

शंकरण ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार के प्रशिक्षुओं के लिए यह अवसर गर्व की बात है. उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट के माध्यम से प्रशिक्षु न केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल व्यवस्था को करीब से समझ पाएंगे, बल्कि इसमें उनकी भागीदारी से उनमें ज़िम्मेदारी, अनुशासन और आत्मविश्वास का भी विकास होगा. उन्होंने कहा कि बॉल बॉयज़ और बॉल गर्ल्स की भूमिका में ये प्रशिक्षु आयोजन के अभिन्न अंग बनेंगे और उन्हें अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और कुशलता के साथ निभाना होगा.

इसके साथ ही राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा इन प्रशिक्षुओं को विशेष प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है, ताकि वे टूर्नामेंट के दौरान अपने दायित्वों को बेहतर ढंग से समझकर, अनुशासन और दक्षता के साथ निभा सकें. यह प्रशिक्षण उन्हें उनकी भूमिका के लिए पूरी तरह तैयार करेगा और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा.

यह भी पढ़ें : NDRF, SDRF और सेना के साथ मिलकर पंजाब पुलिस ने बाढ़ प्रभावित जिलों में बचाव कार्य किए तेज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

बिहार में पहली बार हो रहा है हीरो एशिया कप 2025, 29 अगस्त से 7 सितंबर तक चलेगा टूर्नामेंट
Hero Asia Cup 2025 : बिहार में पहली बार राजगीर खेल परिसर में 29 अगस्त से 7 सितंबर तक आयोजित होने वाली हीरो एशिया कप 2025 बिहार से संबंधित एक पत्रकार सम्मेलन पाटलिपुत्र खेल परिसर के कॉन्फ्रेंस हॉल में आज आयोजित किया गया। खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेंदर,बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण, हीरो एशिया कप के लिए पटना पहुंची भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और प्रशिक्षक क्रेग फुल्टन शामिल रहे प्रेस वार्ता में हीरो एशिया कप 2025 के बारे में जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण मे बताया कि बिहार में पहली बार बिहार में 29 अगस्त से 7 सितंबर तक राजगीर के अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर में यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है.

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित इस प्रतियोगिता का यह 12 वां संकरण है, जिसमें भारत, चीन, जापान, चीनी ताइपे, मलेशिया,कोरिया,कजाखिस्तान और बांग्लादेश की टीमें शामिल हो रही हैं। गत विजेता दक्षिण कोरिया पांच खिताब (1994, 1999, 2009, 2013 और 2022) के साथ पुरुष एशिया कप के इतिहास में सबसे सफल टीम है, जिसके बाद भारत (2003, 2007 और 2017) और पाकिस्तान (1982, 1985 और 1989) का स्थान है, जिन्होंने तीन-तीन बार टूर्नामेंट जीता है।

हीरो एशिया कप को देखने के लिए दर्शकों के लिए निःशुल्क प्रवेश की व्यवस्था की गयी है लेकिन इसके लिए व्यवस्था बनाए रखने के लिए और सुरक्षा कारणों से उन्हें ticketgenie app डाउनलोड कर उसमें टिकट बुक करना पड़ेगा,26 अगस्त से टिकट की बुकिंग शुरु हो जाएगी। सभी देश के टीमें सारी सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था के साथ राजगीर के विभिन्न होटलों में ठहरेंगी तथा भारतीय हॉकी टीम राजगीर खेल परिसर में ही रहेगी। सरकार द्वारा खिलाडियों और दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा का समुचित इंतजाम किया गया है।

राजगीर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन

29 अगस्त को हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिन पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। उनके सम्मान में ही 29 अगस्त को हीरो एशिया कप 2025 का शुभारंभ हो रहा है। 30 और 31 अगस्त को टूर्नामेंट के दौरान ही राजगीर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैl

30 अगस्त को ‘हॉकी विद हरमनप्रीत’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आसपास के गावों के बच्चे और युवा खिलाड़ी भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत के साथ हॉकी खेलेंगे और हॉकी के महत्त्वपूर्ण गुर सीखेंगे। यह कार्यक्रम गांव गांव तक खेल संस्कृति के विकास और युवा खिलाडियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रखा गया है। इसी प्रकार 31 अगस्त को ‘संडे ऑन साइकिल’ का विशेष कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें आसपास के गाँवों के बच्चे युवा खिलाड़ी तथा भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी और अधिकारी 5 किलोमीटर तक आसपास के इलाकों में साइकिल चलाएंगे।

यह खिलाडियों और लोगों में स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने के साथ साथ हर उम्र के लोगों में खेल संस्कृति के विकास के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। हॉकी के जुनून को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 17 अगस्त से शुरू हुई ट्रॉफी गौरव यात्रा बिहार के सभी जिलों के साथ-साथ चेन्नई, चंडीगढ़ (पंजाब, हरियाणा), दिल्ली, ओडिशा,असम और झारखंड राज्यों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं में हॉकी के प्रति रुचि जगाना, खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और इस ऐतिहासिक आयोजन में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। अब तक झारखंड ओड़िशा, चंडीगढ़ राज्यों सहित बिहार के 28 जिलों में पहुंच चुकी है ट्रॉफी गौरव यात्रा । 29 तारीख को राजगीर पहुंच कर इस यात्रा का समापन होगा।

‘हम बिहार में खेलने के लिए बहुत उत्साहित’

आज भारतीय हॉकी टीम के बिहार पहुंचने के साथ चीन,कोरिया,चीनी ताइपे, जापान, मलेशिया टीम बिहार आ चुकीं हैं। बाकी टीमें कल पहुंच जाएंगी। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमन प्रीत सिंह ने कहा कि हम बिहार में खेलने के लिए बहुत उत्साहित हैं, मैदान आशाजनक लग रहा है। हम खेल के लिए उत्सुक हैं, क्योंकि खिलाड़ियों के रूप में हमारे लिए टर्फ बहुत महत्वपूर्ण है। हमे एशियाई टीमों से कड़ी टक्कर मिलेगी, लेकिन हम जीतने के लिए दृढ़ हैं।

मैं राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में विश्व स्तरीय हॉकी टर्फ पर खेलने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूँ। मैंने इसे पहले तस्वीरों में देखा था, लेकिन मैं वहाँ खुद जाने के लिए बहुत उत्साहित हूँ। राजगीर खेल परिसर में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ, मुझे यकीन है कि बिहार जल्द ही अपनी धरती से हॉकी चैंपियन तैयार करेगा।

हीरो एशिया कप 2025 का आयोजन बिहार के लिए गर्व का क्षण है। यह न केवल राज्य की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल आयोजन की क्षमता को प्रदर्शित करेगा, बल्कि पर्यटन, कला और संस्कृति के क्षेत्र में भी बिहार की वैश्विक छवि को सुदृढ़ करेगा। राजगीर खेल परिसर का विश्वस्तरीय हॉकी स्टेडियम इस आयोजन को और भी भव्य बनाएगा। हीरो एशिया कप 2025 का आयोजन बिहार के लिए ऐतिहासिक है, जो खेल, संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्र में राज्य को वैश्विक मंच पर स्थापित करेगा।

यह भी पढ़ें : लखनऊ में इतिहास के पन्ने: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरिक्ष हीरो शुभांशु शुक्ला का किया शानदार स्वागत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

सीएम नीतीश कुमार ने किया हीरो एशिया कप 2025 के शुभंकर ‘चांद’ और ट्रॉफी का भव्य अनावरण
फटाफट पढ़ें

मुख्यमंत्री ने शुभंकर और ट्रॉफी का अनावरण किया

एशिया कप पहली बार बिहार में आयोजित होगा

‘चांद’ मेजर ध्यानचंद और बाघ का प्रतीक है

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी और खिलाड़ी मौजूद थे

ट्रॉफी गौरव यात्रा कई राज्यों से गुजरेगी

Hero Asia Cup 2025 : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में आज हीरो एशिया कप 2025 के आधिकारिक शुभंकर ‘चांद’ और ट्रॉफी का भव्य अनावरण किया. यह प्रतिष्ठित पुरुष हॉकी टूर्नामेंट का 12वां संस्करण बिहार में पहली बार 29 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक राजगीर खेल परिसर के अत्याधुनिक अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित होगा. मुख्यमंत्री ने 1 अणे मार्ग से ट्रॉफी गौरव यात्रा को भी हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया.

कला और संस्कृति को भी मिलेगा नया आयाम

इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में हीरो एशिया कप- 2025 का आयोजन हम सभी के लिए गौरव की बात है. यह न केवल राज्य की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल आयोजन की क्षमता को प्रदर्शित करेगा बल्कि पर्यटन, कला और संस्कृति के क्षेत्र में भी बिहार की वैश्विक छवि को और सुदृढ़ करेगा. राजगीर खेल परिसर में विश्वस्तरीय हॉकी स्टेडियम बनाया गया है. राजगीर के इस खेल परिसर में राज्य सरकार ने कई प्रकार के खेलों के प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता आयोजन हेतु विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित की हैं. इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले देशों के खिलाड़ियों को मैं बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं.

चांद साहस स्फूर्ति और कौशल का प्रतीक

ध्यान देने योग्य है कि हीरो एशिया कप 2025 का आधिकारिक शुभंकर ‘चांद’ साहस, स्फूर्ति और कौशल से परिपूर्ण भारत के राष्ट्रीय पशु बाघ का प्रतीक है. इसका लाल लबादा शक्ति और उत्साह को दर्शाता है, जबकि जादूगर की टोपी हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की असाधारण प्रतिभा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती है. ‘चांद’ का नाम मेजर ध्यानचंद से प्रेरित है, जिन्होंने चांदनी रातों में अभ्यास कर हॉकी में इतिहास रचा. यह शुभंकर बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के गौरवशाली बाघ से भी प्रेरणा लेता है, जो शक्ति, चपलता और आत्मविश्वास का प्रतीक है.

टोपी में छिपी है खेल की जादुई कला

हॉकी स्टिक थामे और लक्ष्य पर केंद्रित ‘चांद’ अनुशासन, समर्पण और जीत के जुनून को दर्शाता है. इसकी टोपी खेल की जादुई कला और बाघ का रूप साहस व निर्भीकता का प्रतीक है. जिनके सीने पर ‘पद्म भूषण’ मेजर ध्यानचंद के योगदान को सम्मान देता है. ‘चांद’ सिर्फ एक शुभंकर नहीं बल्कि हॉकी के जज्बे, बिहार के गौरव और खेल की भावना का प्रबल प्रतीक है. यह टूर्नामेंट 29 अगस्त (राष्ट्रीय खेल दिवस और मेजर ध्यानचंद की जयंती) को शुरू होगा, जो हॉकी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा.

हीरो एशिया कप 2025 में आठ देशों की टीमें लेंगी हिस्सा

बिहार में पहली बार आयोजित हीरो एशिया कप 2025 टूर्नामेंट में भारत, चीन, जापान, चीनी ताइपे, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, ओमान और बांग्लादेश की टीमें हिस्सा लेंगी. हीरो एशिया कप का विजेता हॉकी विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई करेगा. दक्षिण कोरिया ने अब तक सर्वाधिक 5 खिताब जीते हैं, जबकि भारत और पाकिस्तान तीन-तीन बार चैंपियन रह चुके हैं.

बिहार समेत कई राज्यों से होकर गुजरेगी ट्रॉफी यात्रा

हॉकी के जुनून को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 17 अगस्त से शुरू होने वाली ट्रॉफी गौरव यात्रा बिहार के सभी जिलों के साथ-साथ चेन्नई, चंडीगढ़ (पंजाब, हरियाणा), दिल्ली, ओडिशा, असम और झारखंड राज्यों से होकर गुजरेगी. इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं में हॉकी के प्रति रुचि जगाना, खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और इस ऐतिहासिक आयोजन में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है.

खेल क्षेत्र में बिहार तेजी से कर रहा प्रगति

हॉकी इंडिया के गोलकीपर पी०आर० सृजेश ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि बिहार के लोगों का हॉकी के प्रति गहरा लगाव है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में खेल के क्षेत्र में भी बिहार काफी प्रगति कर रहा है. बिहार में बेहतर ढंग से आयोजित की गयी खेल प्रतियोगिताओं की देश-विदेश में चर्चा हो रही है. राजगीर में बना खेल स्टेडियम अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश है. खेल स्टेडियम के पास ही खिलाड़ियों के लिये बने हॉस्टल में सारी सुविधायें हैं, जिससे खिलाड़ियों को काफी सुविधा होती है. बिहार आकर काफी अच्छा लग रहा है.

मुख्यमंत्री को हॉकी इंडिया की ओर से मोमेंटो भेंट

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह ने मुख्यमंत्री को हॉकी इंडिया की तरफ से मोमेंटो तथा इंडियन हॉकी टीम के गोलकीपर पी०आर० सृजेश ने हीरो एशिया कप- 2025 के शुभंकर का प्रतीक चिह्न भेंट किया. इस कार्यक्रम के दौरान बिहार के राजगीर में आयोजित होने वाले हीरो एशिया कप- 2025 से संबंधित एक लघु फिल्म प्रस्तुत की गयी.

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री और खेल मंत्री मौजूद रहे

इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, सामान्य प्रशासन तथा खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ० बी० राजेंदर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण, खेल विभाग के निदेशक महेन्द्र कुमार, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह सहित खेल विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं ओलंपिक खिलाड़ी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें : स्वतंत्रता दिवस पर नोएडा पुलिस के 13 जवानों को किया जाएगा सम्मानित, फेज वन प्रभारी अमित कुमार को भी मिलेगा सम्मान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

हीरो एशिया कप राजगीर, बिहार 2025 का होगा आयोजन, हॉकी इंडिया और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बीच MoU पर हस्ताक्षर
Patna : ऐतिहासिक शहर राजगीर, बिहार, हीरो एशिया कप राजगीर, बिहार 2025 की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। आज हॉकी इंडिया और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बीच हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के बाद इस आयोजन की आधिकारिक घोषणा की गई। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 29 अगस्त से 7 सितंबर तक हाल ही में विकसित राजगीर हॉकी स्टेडियम में आयोजित होगा, जो भारत के खेल बुनियादी ढांचे में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि और बिहार को वैश्विक खेल हब के रूप में उभरने का संकेत है। यह राजगीर द्वारा आयोजित दूसरा अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन होगा। इससे पहले, नवंबर 2024 में महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का सफल आयोजन हुआ था, जिसमें भारत ने विजेता का खिताब जीता था।

महाद्वीपीय टूर्नामेंट के 12वें संस्करण में आठ टीमें भाग लेंगी, जिनमें भारत, पाकिस्तान, जापान, कोरिया, चीन और मलेशिया शामिल हैं। शेष दो टीमें क्वालिफाइंग टूर्नामेंट एएचएफ कप के माध्यम से अपनी जगह सुनिश्चित करेंगी।

दक्षिण कोरिया सबसे सफल टीम रही

पुरुषों के एशिया कप के इतिहास में दक्षिण कोरिया सबसे सफल टीम रही है, जिसने पांच खिताब (1994, 1999, 2009, 2013 और 2022) जीते हैं। इसके बाद भारत (2003, 2007 और 2017) और पाकिस्तान (1982, 1985 और 1989) हैं, जिन्होंने तीन-तीन बार यह टूर्नामेंट जीता है।

टूर्नामेंट का विजेता विश्व कप में सीधा स्थान प्राप्त करेगा

हीरो एशिया कप राजगीर, बिहार 2025 का महत्व इस वजह से भी बढ़ जाता है क्योंकि यह 2026 एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए एक क्वालिफाइंग इवेंट होगा, जिसे बेल्जियम और नीदरलैंड में आयोजित किया जाना है। इस टूर्नामेंट का विजेता विश्व कप में सीधा स्थान प्राप्त करेगा, जिससे प्रतिस्पर्धा और भी रोमांचक हो जाएगी, क्योंकि सभी टीमें ट्रॉफी उठाने और अपनी योग्यता सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगी।

राजगीर में इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी पर बात करते हुए बिहार के खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव, डॉ. बी. राजेंद्र ने कहा, “हॉकी इंडिया और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर, बिहार को एक प्रमुख खेल गंतव्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। राजगीर में हीरो एशिया कप 2025 की मेजबानी करना हमारे राज्य के लिए गर्व की बात है, और हम टूर्नामेंट के सुचारू आयोजन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। हाल ही में विकसित राजगीर हॉकी स्टेडियम बिहार के बढ़ते खेल बुनियादी ढांचे का प्रमाण है, और हमें पूरे एशिया की शीर्ष टीमों का स्वागत करने की खुशी है। यह आयोजन न केवल अंतरराष्ट्रीय खेलों में बिहार की प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा बल्कि क्षेत्र में हॉकी के नए खिलाड़ियों को प्रेरित भी करेगा। मैं हॉकी इंडिया और एशियन हॉकी फेडरेशन का समर्थन के लिए धन्यवाद करता हूं और हमें इस टूर्नामेंट को विश्व स्तरीय बनाने की उम्मीद है।”

भारत हमेशा हमारे महाद्वीप में हॉकी के विकास में एक महत्वपूर्ण स्तंभ रहा है

इस अवसर पर, एशियन हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष, दातो फुमियो ओगुरा ने कहा, “हीरो एशिया कप राजगीर, बिहार 2025, एशियाई हॉकी के इतिहास में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ता है। भारत हमेशा हमारे महाद्वीप में हॉकी के विकास में एक महत्वपूर्ण स्तंभ रहा है, और राजगीर को मेजबान शहर के रूप में चुनना इस खेल को पारंपरिक केंद्रों से आगे ले जाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बिहार में नया बुनियादी ढांचा और उत्साही हॉकी संस्कृति इस टूर्नामेंट को शानदार बनाएगी। चूंकि यह टूर्नामेंट विश्व कप के लिए क्वालीफाइंग इवेंट है, इसलिए मुकाबले अत्यधिक प्रतिस्पर्धी होंगे, और हम एएचएफ में उच्च स्तरीय हॉकी देखने के लिए उत्साहित हैं। मैं हॉकी इंडिया और बिहार सरकार को इस आयोजन को भव्य सफलता बनाने के लिए उनके समर्पण के लिए धन्यवाद देता हूं।”

हीरो एशिया कप राजगीर, बिहार 2025 की मेजबानी भारतीय हॉकी के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम है

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “राजगीर में हीरो एशिया कप राजगीर, बिहार 2025 की मेजबानी भारतीय हॉकी के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम है। यह स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप है, और मुझे विश्वास है कि यह खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए एक शानदार अनुभव प्रदान करेगा। एशिया कप 2026 विश्व कप के लिए क्वालिफायर के रूप में कार्य करेगा, इसलिए हमें जुनून और कौशल से भरे उच्च-स्तरीय मुकाबले देखने को मिलेंगे। मैं बिहार सरकार को इस क्षेत्र में हॉकी को बढ़ावा देने में उनके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं।”

हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोला नाथ सिंह ने कहा, “हम राजगीर, बिहार में एशिया कप लाने को लेकर उत्साहित हैं। यह टूर्नामेंट न केवल एशियाई हॉकी के सर्वश्रेष्ठ खेल को प्रदर्शित करेगा बल्कि भारत और इस क्षेत्र में इस खेल को एक नई ऊंचाई देगा। बिहार में हॉकी के प्रति उत्साह और जुनून बढ़ रहा है, और यह अंतरराष्ट्रीय आयोजन कई युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगा। हम एक सफल टूर्नामेंट की उम्मीद करते हैं और स्थानीय प्रशासन के जबरदस्त समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हैं।”

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी का संघ प्रेम, RSS को बताया ‘अक्षय वट’, 11 साल बाद पहुंचे RSS मुख्यालय

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप