haryana news Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Gurugram News : 10वीं के स्टूडेंट ने किया सुसाइड, पढ़ाई के लिए इच्छुक था, डिटेल में पढ़ें
Gurugram News : गुरुग्राम जिले के फर्रुखनगर में 10वीं कक्षा के एक छात्र ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 15 वर्षीय आकाश के रूप में हुई है। आकाश के पिता प्रभात एक निजी स्कूल में चपरासी हैं और उनकी मां प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं। परिवार पिछले लगभग 15 वर्षों से स्कूल परिसर में बने स्टाफ क्वार्टर में रह रहा था, और आकाश ने वहीं अपने कमरे में यह कदम उठाया।

आकाश का परिवार मूल रूप से बिहार के छपरा जिले का निवासी है। घटना के बाद परिवार का हाल बेहाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।

काफी होशियार था युवक

जानकारी के अनुसार, आकाश पढ़ाई में काफी होशियार था और दिल्ली के जनकपुरी स्थित विद्यापीठ में आगे की पढ़ाई करने का इच्छुक था। उसकी मां ने रजिस्ट्रेशन के लिए पांच हजार रुपए जमा भी कर दिए थे, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण आगे की तैयारी पूरी नहीं हो पाई।

स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को दी सूचना

सोमवार शाम करीब 6 बजे, जब उसकी मां घर लौटी, तो उन्होंने देखा कि आकाश कमरे में उसकी चुन्नी से बने फंदे पर लटका हुआ है। यह देख मां का होश उड़ गया और उन्होंने शोर मचाया। मौके पर पहुंचे स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पिता काम पर बाहर थे और बहन पढ़ाई कर रही थी।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

एसएचओ संतोष ने बताया कि पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और मुआयना किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- नारियल तेल और फिटकरी से स्किन के अद्भुत फायदे, जानें इसके फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों का असर: बैंक बकाया शून्य
Haryana News : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कड़े निर्देशों का असर दिखा है. पंचकुला नगर निगम की कोटक महिंद्रा बैंक में फंसी 127.27 करोड़ रुपए की मूल राशि अब वापस आ गई है.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और बैंकों को कड़े निर्देश दिए थे ताकि जनता के पैसे सुरक्षित रहें. यह कदम सरकार की वित्तीय पारदर्शिता और जनता के हितों की सुरक्षा की दिशा में लिया गया.

जनता के पैसे की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी

इसी तरह, HPGCL की AU Small बैंक में फंसी 25 करोड़ रुपए की राशि भी अब वापस आ गई है. यह राशि मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद लौटाई गई. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया था कि जनता के पैसे की सुरक्षा सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है.

IDFC बैंक से सभी बकाया राशि लौटाई गई

वहीं, IDFC बैंक से पहले ही सभी बकाया राशि लौटाई जा चुकी है, जिससे अब हरियाणा सरकार की किसी भी बैंक में कोई बकाया नहीं रहा. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनता के पैसे को सुरक्षित रखना सरकार का कर्तव्य है, उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार जनता के पैसे की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगी.

ये भी पढ़ें – राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर किया तीखा हमला, केरल के CM को भी लपेटा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

सरसों की सरकारी खरीद में ऐतिहासिक फेलियर, नायब सरकार ने पहले ही दिन किसानों को ठगा- अनुराग ढांडा
Haryana News : हरियाणा की मंडियों में सरसों की सरकारी खरीद के पहले ही दिन जिस स्तर की अव्यवस्था, लापरवाही और खुली लूट देखने को मिली है, उसने भाजपा की नायब सिंह सरकार की पूरी तरह पोल खोल दी है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने तीखा हमला करते हुए कहा कि प्रदेश की 90% से अधिक मंडियों में सरकारी खरीद पूरी तरह ठप पड़ी रही, जबकि हजारों किसान सुबह 5 बजे से शाम 7 बजे तक अपनी फसल लादे लाइन में पसीना बहाते रहे।

सरकार की नीयत और तैयारी दोनों पर सवाल

उन्होंने कहा कि राज्य भर में सरसों की आवक 1.2 लाख क्विंटल से अधिक पहुंच चुकी है, लेकिन सरकारी एजेंसियों ने 5% तक खरीद भी नहीं की। यह सीधे-सीधे साबित करता है कि सरकार खरीद करना ही नहीं चाहती। जबकि सरकार खुद 13 लाख मीट्रिक टन सरसों खरीदने का लक्ष्य तय कर चुकी है, ऐसे में पहले दिन की यह हालत सरकार की नीयत और तैयारी दोनों पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

खाली हाथ वापस लौटते दिखे किसान

अनुराग ढांडा ने कहा कि जींद, हिसार, फतेहाबाद, रेवाड़ी, रोहतक और कई अन्य जिलों में किसानों को घंटों धूप में खड़ा रहना पड़ा। जींद में तो किसान खाली हाथ वापस लौटते दिखे।उन्होंने कहा कि ई-खरीद पोर्टल पूरी तरह ध्वस्त रहा। सर्वर क्रैश, डेटा वेरिफिकेशन में करीब 70% गड़बड़ी और सिस्टम अपडेट न होने के कारण किसानों को गेट पास तक नहीं मिल सके।

5000 से ज्यादा किसानों को “रिकॉर्ड मैच नहीं” का बहाना बनाकर वापस भेज दिया गया। यह सवाल सीधा है कि जब खरीद की तारीख पहले से तय थी, तो सरकार का IT सिस्टम क्यों सोया रहा? यह डिजिटल इंडिया नहीं, बल्कि किसानों के साथ डिजिटल धोखा है।

शौचालय और बैठने की व्यवस्था तक नहीं

अनुराग ढांडा ने कहा कि मंडियों में हालात और भी बदतर हैं। न बारदाना उपलब्ध है, न तुलाई के कांटे, न पर्याप्त लेबर। पीने के पानी, शौचालय और बैठने की व्यवस्था तक नहीं है। किसान अपनी फसल लेकर धूप में तड़पते रहे, लेकिन सरकार और उसके अधिकारी गायब रहे। यह सरकार किसानों की नहीं, अव्यवस्था और लापरवाही की सरकार बन चुकी है।

सरकार ने MSP का सिर्फ दिखावा किया

उन्होंने कहा कि MSP 6200 रुपये प्रति क्विंटल तय करने के बावजूद किसान 5300 से 5800 रुपये तक प्राइवेट व्यापारियों को बेचने को मजबूर हैं। यानी सरकार ने MSP का सिर्फ दिखावा किया है, जबकि असल में निजी खरीद को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह सरकारी मंडियों को खत्म करने की सोची-समझी साजिश है।

सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हुई

अनुराग ढांडा ने नायब सिंह सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह सरकार घोषणाओं में नंबर वन और जमीन पर जीरो है। किसानों को बड़े-बड़े वादे किए गए, लेकिन जब फसल बेचने का समय आया तो सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हुई।

लाखों किसानों को भारी नुकसान

उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में गेहूं की फसल भी मंडियों में पहुंचेगी। अगर सरकार ने तुरंत व्यवस्था नहीं सुधारी तो हालात और भयावह हो जाएंगे और लाखों किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

पार्टी हर मंच पर उठाएंगी आवाज़

अनुराग ढांडा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि तुरंत प्रभाव से ई-खरीद पोर्टल दुरुस्त नहीं किया गया, मंडियों में बारदाना, लेबर और अन्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई गईं और किसानों की फसल की समय पर खरीद सुनिश्चित नहीं की गई, तो पार्टी किसानों की आवाज हर मंच पर उठाएंगी। अनुराग ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी किसानों के हक की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ेगी और भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों को जनता के सामने उजागर करती रहेगी।

ये भी पढ़ें- Haryana News : गोहाना में सीएम सैनी की बड़ी घोषणाएं, 113 करोड़ की 16 परियोजनाओं का उद्घाटन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Haryana News : गोहाना में सीएम सैनी की बड़ी घोषणाएं, 113 करोड़ की 16 परियोजनाओं का उद्घाटन
Haryana News : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज गोहाना में आयोजित विकास और धन्यवाद रैली में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में आकर उन्हें गर्व की अनुभूति हो रही है। रैली के दौरान मुख्यमंत्री ने 113 करोड़ रुपए की लागत से 16 परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए।

गैस, पेट्रोल और डीजल की कमी नहीं

मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा में गैस, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि कालाबाजारी में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीएम सैनी ने बताया कि गोहाना हल्के में पिछले 11.5 वर्षों में 1794 करोड़ रुपए विकास कार्यों पर खर्च किए गए हैं। इस क्षेत्र के लिए 97 घोषणाएं की गई थीं, जिनमें से 87 का कार्य पूरा हो चुका है और शेष पर काम चल रहा है।

युवाओं को रोजगार की गारंटी, कौशल विकास पर जोर

हरियाणा प्रदेश में बिना खर्ची और बिना पर्ची के एक साल में 36 हजार युवाओं को रोजगार मिला। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से 1 लाख 20 हजार युवाओं को रोजगार की गारंटी दी गई है। गोहाना विधानसभा में खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। सोनीपत से पानीपत तक भगवान परशुराम विरासत पार्क में जॉगिंग ट्रैक तैयार किया जाएगा। मल्टी स्टोरी पार्किंग और शिव धाम भूमि उपलब्धता पर बनवाए जाएंगे।

इन्फ्रास्ट्रक्चर और मेडिकल सुविधाओं में सुधार

पावर हाउस महम रोड गोहाना में 33 KV सबस्टेशन का निर्माण होगा, वहीं खानपुर कला में भी 33 KV सबस्टेशन की बढ़ोतरी की जाएगी। गोहाना में HSVP द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर बनवाया जाएगा। भगत फूल सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में कार्डियो कैथ लैब स्थापित की जाएगी। गोहाना विधानसभा के गांवों के सरकारी स्कूलों के विकास कार्य शिक्षा विभाग द्वारा 1 करोड़ रुपए की लागत से किए जाएंगे।

सड़कों की मरम्मत और निर्माण का कार्य

खानपुर कलां में पेयजल आपूर्ति और सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी, जिसमें लगभग 5.5 करोड़ रुपए खर्च होंगे। हरियाणा राज्य मार्केटिंग बोर्ड और पीडब्ल्यूडी की सड़कों की मरम्मत और निर्माण का भी काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने गोहाना के गांवों के विकास के लिए अलग से 5 करोड़ रुपए देने की घोषणा की।

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश और मौसम की चेतावनी, बर्फबारी होने की संभावना

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Tateeree Song विवाद पर बादशाह ने तोड़ी चुप्पी, लिखा- कैमरे के पीछे … मुश्किल, जल्द लेकर आएंगे नया म्यूजिक
Tateeree Song : रैपर बादशाह इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उनके गाने ‘टटिहरी’ को लेकर विवाद और उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी खबरों ने खूब चर्चा बटोरी। इसी बीच उन्होंने लंदन में अपने कॉन्सर्ट के बाद इंस्टाग्राम पर फैंस को संबोधित करते हुए अपने कठिन समय के बारे में खुलकर बात की।

संभालना आसान नहीं होता

बादशाह ने लिखा कि पिछले कुछ हफ्ते उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहे। बाहर से उनकी जिंदगी जितनी परफेक्ट लगती है, असल में उतनी आसान नहीं है। कैमरों के पीछे कई मुश्किलें होती हैं जिन्हें संभालना आसान नहीं होता। इस दौरान उन्होंने खुद को समझने की कोशिश की और बहुत सोच-विचार किया।

किस लिए है उनका सफर

हालांकि, O2 एरिना, लंदन में परफॉर्म करते समय उन्हें अपने फैंस का जबरदस्त प्यार मिला, जिसने उन्हें हिम्मत दी। स्टेज पर फैंस की एनर्जी और सपोर्ट ने उन्हें याद दिलाया कि वो कौन हैं और उनका सफर किस लिए है।

ईशा रिखी के साथ शादी

बादशाह ने यह भी कहा कि हाल ही में ‘टटिहरी’ को लेकर ट्रोलिंग और सोशल मीडिया विवाद ने उन्हें परेशान किया, लेकिन उन्होंने माफी भी मांगी। इसके अलावा, पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ उनकी शादी की तस्वीरों की चर्चा भी रही।

जल्द लेकर आएंगे नया म्यूजिक

उन्होंने फैंस को भरोसा दिलाया कि अब वे अपने जीवन के नए दौर में कदम रखने के लिए तैयार हैं और जल्द ही नया म्यूजिक लेकर आएंगे, जिसमें अपनी मेहनत और भावनाएं पूरी तरह डालेंगे।

ये भी पढ़ें- नए भारत को मिला नया तोहफा, PM मोदी ने जेवर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, दिल्ली NCR की दूसरी सबसे बड़ी कनेक्टिविटी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Haryana News : अंबाला से अयोध्या के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा ट्रेन का शुभारंभ
Haryana News : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अंबाला से अयोध्या के लिए विशेष तीर्थ ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अंबाला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को इस यात्रा के शुभारंभ पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

हरियाणा के लिए ऐतिहासिक और भावुक क्षण

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन पूरे हरियाणा के लिए एक ऐतिहासिक और भावुक क्षण है। उन्होंने बताया कि अंबाला की पावन धरा से चल रही यह विशेष तीर्थ ट्रेन केवल एक भौतिक सफर नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक परिवर्तन की यात्रा है।

श्रद्धालु तीर्थ यात्रा से न रहें वंचित

पहली ट्रेन में सात जिलों के 700 बुजुर्ग यात्रियों को शामिल किया गया है, जिनके लिए खानपान और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार का संकल्प है कि बुजुर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के श्रद्धालु धन की वजह से तीर्थ यात्रा से वंचित न रहें।

कैलाश मानसरोवर यात्रा योजना

इससे पहले कैथल, करनाल, अंबाला और जींद से भी अयोध्या के लिए बसें रवाना की गई हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय सभ्यता की पलक रही मां सिंधु नदी के दर्शन के लिए स्वर्ण जयंती सिंधु दर्शन योजना चलाई जा रही है। इसके अलावा कैलाश मानसरोवर यात्रा योजना के तहत प्रति तीर्थ यात्री 50 हजार रुपये वार्षिक वित्तीय सहायता और स्वर्ण जयंती गुरु दर्शन यात्रा योजना के तहत प्रति तीर्थ यात्री 6 हजार रुपये वित्तीय सहायता दी जाती है।

हरियाणा की श्रद्धा और भक्ति

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ट्रेन केवल यात्रियों को लेकर नहीं जा रही, बल्कि हरियाणा की श्रद्धा और भक्ति को अयोध्या तक पहुंचाने का सेतु भी है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि अप्रैल के आखिरी सप्ताह में एक विशेष ट्रेन नांदेड़ साहिब, महाराष्ट्र के लिए भी रवाना की जाएगी।

ये भी पढ़ें- नए भारत को मिला नया तोहफा, PM मोदी ने जेवर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, दिल्ली NCR की दूसरी सबसे बड़ी कनेक्टिविटी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

हरियाणा ग्रुप-24 भर्ती: पेंडिंग अभ्यर्थियों का रिजल्ट जल्द होगा जारी, हाई कोर्ट का आया फैसला
Haryana Group-24 Recruitment : पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा ग्रुप-24 भर्ती से जुड़े मामले में निर्णय आने के बाद अब शेष 232 अभ्यर्थियों का रिजल्ट जल्द घोषित किया जाएगा। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने कुल 10,233 अभ्यर्थियों को पहले ही चयनित किया था, जबकि कुछ रिजल्ट लंबित थे।

हाई कोर्ट के फैसले से साफ हुआ रास्ता

एचएसएससी चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया कि हाई कोर्ट के फैसले के बाद पूरी भर्ती प्रक्रिया स्पष्ट हो गई है। इस निर्णय से लंबे समय से बनी अनिश्चितता समाप्त हुई और अभ्यर्थियों में राहत की स्थिति पैदा हुई।

पारदर्शिता और निष्पक्षता को मिला बल

एचएसएससी ने हमेशा अभ्यर्थियों के हित को सर्वोपरि रखते हुए कार्रवाई की। हाई कोर्ट का फैसला आयोग की निष्पक्षता और पारदर्शिता की पुष्टि करता है। चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि यह निर्णय न्याय, सत्य और पारदर्शिता की जीत है और भविष्य में भी आयोग इसी तरह ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ भर्ती प्रक्रिया संपन्न करता रहेगा।

अभ्यर्थियों को मिली राहत

फैसले के बाद पेंडिंग रिजल्ट जल्द जारी किए जाएंगे, जिससे चयनित अभ्यर्थियों को लंबित अवधि के तनाव से मुक्ति मिलेगी। आयोग ने पूरे मामले में अभ्यर्थियों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की और न्यायालय के आदेश का पूरी तरह पालन किया।

ये भी पढ़ें – राजस्थान पुलिस SI (दूरसंचार) 2024: सफल अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख तय

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

फर्जी VIP बन ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, करनाल में आरोपी गिरफ्तार
Haryana News : हरियाणा के करनाल जिले के निसिंग इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति लंबे समय से खुद को केंद्र सरकार से जुड़ी एक कथित संस्था का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताकर लोगों को ठग रहा था. 26 मार्च को गांव ब्रास में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान उसके तथाकथित VIP दौरे ने पूरे फर्जीवाड़े का पर्दाफाश कर दिया.

कार्यक्रम स्थल पर जब पुलिस सुरक्षा व्यवस्था देखने पहुंची तो वहां एक गाड़ी पर लगी लाल-नीली बत्ती, हूटर और कमांडो जैसी वर्दी में मौजूद गनमैन को देखकर अधिकारियों को शक हुआ. आमतौर पर ऐसी सुविधाएं केवल अधिकृत वीआईपी को ही मिलती हैं, इसलिए पुलिस ने मौके पर ही पूछताछ शुरू कर दी.

कई राज्यों में फैला ठगी का जाल

खुद को बड़े पद पर बताने वाला रिंकू सैनी पहले तो अपनी सुरक्षा को सरकारी बताते हुए बचने की कोशिश करता रहा, लेकिन उसके साथ मौजूद गनमैन ने खुद को निजी सुरक्षाकर्मी बताया. इसके बाद मामला खुलता चला गया और पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया.

तफ्तीश में सामने आया कि बीबीपुर जाटान निवासी रिंकू सैनी पहले से ही कई राज्यों और जिलों में ठगी के मामलों में शामिल रहा है. अंबाला, कैथल, जींद और करनाल सहित कई जगहों पर उसके खिलाफ शिकायतें दर्ज हैं. यहां तक कि वह उड़ीसा में भी खुद को वीआईपी बताकर सरकारी एस्कॉर्ट हासिल करने की कोशिश कर चुका है. उसका तरीका लोगों पर रौब जमाना और भरोसा जीतकर उन्हें ठगना था.

गायक के नाम पर ठगी

जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि उसने एक कार्यक्रम में मशहूर पंजाबी गायक के नाम पर टिकट बेचकर लोगों से पैसे ऐंठे और बाद में कार्यक्रम रद्द होने का बहाना बना लिया. इसी तरह समालखा में एक शोरूम उद्घाटन के दौरान भी उसने खुद को सरकारी अधिकारी बताकर लोगों को प्रभावित किया.

पुलिस को जांच में यह भी पता चला कि जिस आयोग का वह अध्यक्ष होने का दावा करता था, उसका कोई आधिकारिक अस्तित्व ही नहीं है. इसी झूठ के सहारे वह नौकरी दिलाने, ट्रांसफर करवाने और विदेश भेजने के नाम पर लोगों से पैसे वसूलता था.

छापेमारी में फर्जी दस्तावेज बरामद

छापेमारी के दौरान उसकी गाड़ी से ट्रांसफर लेटर, नियुक्ति से जुड़े कागजात और कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए, जिससे यह मामला एक संगठित ठगी नेटवर्क का हिस्सा प्रतीत हुआ. पुलिस ने मुख्य आरोपी रिंकू सैनी के अलावा उसके गनमैन महेंद्र (पानीपत) और ड्राइवर विकास (महेंद्रगढ़) को भी गिरफ्तार कर लिया है. गनमैन के पास मौजूद हथियार लाइसेंसी तो था, लेकिन उसमें बदलाव किए गए थे.

तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं, रिंकू सैनी ने खुद पर लगे आरोपों को गलत बताते हुए कहा है कि उसे फंसाया जा रहा है और वह पहले भी कई मामलों में निर्दोष साबित हो चुका है. पुलिस फिलहाल इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुटी है और संभावना जताई जा रही है कि आगे और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Gujarat Politics : भाजपा के दमन के खिलाफ ‘‘आप’’ के साथ पूरा गुजरात करने जा रहा बदलाव- केजरीवाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पानीपत में सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
Panipat Road Accident : पानीपत जिले के मतलौडा थाना क्षेत्र के गांव भालसी के पास एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार निजी बस ने पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक अपने भाई के साथ थर्मल प्लांट में भंडारे का काम खत्म कर घर लौट रहा था।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

थाना पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और मौत का कारण बनने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और बस की तलाश की जा रही है।

निजी बस ने मारी जोरदार टक्कर

हादसे के वक्त बाइक पर मृतक जगदीश अपने मामा के लड़के चांद के साथ सवार था। चांद ने बताया कि वे दोनों भंडारे की मिठाई बनाने का काम पूरा करके घर लौट रहे थे। भालसी खेल स्टेडियम और महादेव ढाबा के पास, पीछे से आ रही पानीपत की तरफ से एक निजी बस ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी।

मौके से फरार बस चालक

इस टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई और गंभीर रूप से घायल युवक जगदीश को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें- LPG Crisis Charge : होटल और रेस्टोरेंट अब ग्राहकों से नहीं ले सकेंगे LPG चार्ज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पंचकूला नगर निगम में 160 करोड़ रुपए का घोटाला, बैंक मैनेजर गिरफ्तार
Haryana News : हरियाणा के पंचकूला नगर निगम में करीब 160 करोड़ रुपए का घोटाला उजागर हुआ है. यह मामला कोटक महिंद्रा बैंक का है. मामला सामने आने के बाद विजिलेंस और एसीबी की टीम ने बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर रहे दिलीप कुमार राघव को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, दिलीप ने मुख्य आरोपी के साथ मिलकर पंचकूला नगर निगम को एफडी से संबंधित झूठी रिपोर्ट भेजी थी और फिर बैंक कर्मचारियों ने मिलकर फर्जी कागज के जरिए नगर निगम के एफडी का पैसा फर्जी खातों में ट्रांसफर कर दिया. निगम के अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी. घोटाले का खुलासा तब हुआ, जब नगर निगम ने मैच्योर हुई एफडी की रकम को ट्रांसफर करना चाहा.

दरअसल, नगर निगम प्रशासन 58 करोड़ रुपए की मैच्योर एफडी की राशि खाते में ट्रांसफर करने लगे, तो इस घोटाले की जानकारी सामने आई. बैंक स्टेटमेंट में राशि ट्रांसफर तो दिखाया गया था, लेकिन पैसा खाते में नहीं पहुंचा. इस पर निगम कर्मियों के होश उड़ गए. मामले की जांच की गई तो पता चला कि स्टेटमेंट फर्जी था और रकम भी गायब थी.

मामले पर कार्रवाई शुरू

बता दें कि फर्जी स्टेटमेंट का पता लगने के बाद बैंक ने अन्य एफडी की भी जांच की. बैंक ने अन्य एफडी को मैच्योर कर खाते में ट्रांसफर करने का अनुरोध किया, तो पता चला कि बैंक द्वारा दी गई सभी एफडी जाली थीं और खाते में कोई राशि नहीं थी. इसके बाद नगर निगम ने बैंक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी. साथ ही हरियाणा सरकार को बैंक को डी-इंपैनल करने का पत्र भी लिखा गया. मामले में बैंक और निगम के कुछ कर्मचारियों की संलिप्तता की आशंका भी जताई जा रही है.

ये भी पढ़ें- Bank Holidays Alert : कल से 4 दिन के लिए बैंक बंद, डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप