Hafiz Saeed Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

तल्हा सईद संभालेगा लश्कर-ए-तैयबा की कमान, भारत के खिलाफ रच रहा साजिश, हाफिज सईद से है रिलेशन
Hafiz Saeed : भारतीय सुरक्षाबलों के ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) को बड़ा झटका लगा था। खुफिया सूत्रों के अनुसार, संगठन को हुए नुकसान के बाद अब उसके नेतृत्व और काम करने के तरीके में बड़े बदलाव किए गए हैं। लंबे समय तक चली अंदरूनी चर्चा के बाद संगठन की परिचालन जिम्मेदारी हाफिज सईद के बेटे तल्हा सईद (Talha Saeed) को सौंप दी गई है। वहीं हाफिज सईद (Hafiz Saeed) अब संगठन में मार्गदर्शक और वैचारिक भूमिका निभाएगा, जबकि रोजमर्रा के ऑपरेशन्स की जिम्मेदारी तल्हा के पास रहेगी।

सूत्रों के मुताबिक, यह बदलाव पाकिस्तान (Pakistan) की खुफिया एजेंसी ISI की रणनीति के तहत किया गया है। संगठन को पहले की तुलना में अधिक संगठित तरीके से चलाने के लिए इसकी संरचना में बदलाव किया गया है, ताकि अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की जा सकें।

PoK में डर का माहौल बनाना

नई व्यवस्था के तहत लश्कर को तीन प्रमुख ऑपरेशनल हिस्सों में बांटा गया है। पहला विंग बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सक्रिय रहेगा, जहां उसका काम पाकिस्तान विरोधी सशस्त्र संगठनों, विशेष रूप से BLA और TTP, के खिलाफ पाकिस्तानी सुरक्षाबलों की मदद करना होगा। दूसरा विंग पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) पर केंद्रित रहेगा। खुफिया एजेंसियों का दावा है कि इसका उद्देश्य वहां डर का माहौल बनाना और पाकिस्तान विरोधी गतिविधियों को दबाना है। तीसरा हिस्सा भारत, खासकर जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) से जुड़े ऑपरेशन्स पर पहले की तरह केंद्रीय नेतृत्व के अधीन काम करेगा।

पाकिस्तान के सुरक्षा तंत्र को चुनौती

खुफिया अधिकारियों का कहना है कि हाल के महीनों में BLA और TTP ने पाकिस्तान के सुरक्षा तंत्र को काफी चुनौती दी है। लगातार हमलों और खुफिया तंत्र की कमजोरियों के कारण पाकिस्तानी सेना पर दबाव बढ़ा है। ऐसे में ISI कथित तौर पर लश्कर के प्रशिक्षित कैडरों का इस्तेमाल इन संगठनों के खिलाफ सहयोगी बल के रूप में करना चाहती है।

समूहों में अपने लोगों की घुसपैठ

सूत्रों के अनुसार, लश्कर अब स्थानीय स्तर पर लोगों की भर्ती पर भी जोर दे रहा है। संगठन का मानना है कि स्थानीय लोगों को इलाके की भौगोलिक स्थिति, रास्तों और नेटवर्क की बेहतर जानकारी होती है। इसी वजह से ऐसे लोगों को शामिल कर स्लीपर सेल तैयार किए जा रहे हैं, जो स्थानीय आबादी में रहकर सूचनाएं जुटा सकें। खुफिया एजेंसियों का यह भी दावा है कि संगठन BLA और TTP जैसे समूहों में अपने लोगों की घुसपैठ कराने की कोशिश कर रहा है, ताकि पाकिस्तान की खुफिया क्षमता को मजबूत किया जा सके।

IED विस्फोट जैसी घटनाओं की योजना

PoK को लेकर भी संगठन की रणनीति में बदलाव की बात सामने आई है। अधिकारियों के मुताबिक, वहां फिदायीन हमलों या IED विस्फोट जैसी घटनाओं की योजना बनाई जा सकती है, ताकि स्थानीय लोगों में भय पैदा हो और पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शनों को रोका जा सके। साथ ही ऐसी किसी बड़ी घटना का आरोप भारत पर लगाने की आशंका भी जताई गई है।

जम्मू-कश्मीर पर रच रहा गहरी साजिश

हालांकि संगठन के ढांचे में बदलाव जरूर हुआ है, लेकिन भारत और जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) को लेकर उसकी रणनीति में कोई बदलाव नहीं बताया जा रहा। सूत्रों के अनुसार, भारत से जुड़े सभी बड़े फैसले अब भी शीर्ष नेतृत्व के स्तर पर ही लिए जाएंगे। ISI कथित तौर पर हाफिज सईद और तल्हा सईद की पहचान का इस्तेमाल नए आतंकियों की भर्ती और संगठन को सक्रिय बनाए रखने के लिए करना चाहती है।

मुंबई आतंकी हमलों का मुख्य साजिशकर्ता

तल्हा सईद, लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक और मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद का बेटा है। भारत सरकार ने अप्रैल 2022 में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत उसे आतंकवादी घोषित किया था। जांच एजेंसियों के अनुसार, वह संगठन के लिए फंड जुटाने, नए आतंकियों की भर्ती करने और भारत विरोधी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकली डॉक्यूमेंट गिरोह का पर्दाफाश, 20 रुपए में आधार 15 में वोटर ID, असली से मिलता-जुलता

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पाकिस्‍तान में लश्‍कर आतंकी आम‍िर हमजा पर फायरिंग, अस्पताल में भर्ती, डिटेल में पढ़ें
Aamir Hamza Shot : पाकिस्तान के लाहौर में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के संस्थापक सदस्यों में शामिल आमिर हमजा पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की है। इस हमले के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

दफ्तर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हमला लाहौर में एक न्यूज चैनल के दफ्तर के बाहर हुआ, जब हमलावरों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। हमले के पीछे कौन था और इसका मकसद क्या था, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।

आतंकी की बढ़ाई गई थी सुरक्षा

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब आमिर हमजा पर हमला हुआ हो। इससे पहले पिछले साल मई में भी उन पर उनके घर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई थी, जिसमें उन्हें चोटें आई थीं। उस घटना के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई थी, हालांकि आधिकारिक स्तर पर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई थी।

फंडिंग में सक्रिय भूमिका निभाई

आमिर हमजा 1987 में लश्कर-ए-तैयबा की स्थापना से जुड़े शुरुआती 17 सदस्यों में शामिल रहे हैं। वे संगठन के प्रचार, फंडिंग और प्रकाशन गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। इसके अलावा वह लश्कर की केंद्रीय सलाहकार समिति और अन्य सहयोगी नेटवर्क से भी जुड़े रहे हैं।

2012 में वैश्विक आतंकी घोषित

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमजा ने हाफिज सईद और अन्य शीर्ष आतंकियों के साथ मिलकर संगठन के विस्तार में अहम भूमिका निभाई। उन्हें अमेरिका ने 2012 में वैश्विक आतंकी घोषित किया था।

खुद को अलग कर बनाया नया संगठन

उनका नाम कई आतंकी गतिविधियों और हमलों से भी जोड़ा जाता रहा है, जिनमें जम्मू के सुंजवां स्थित सेना ब्रिगेड मुख्यालय पर हमला भी शामिल बताया जाता है। बताया जाता है कि 2018 के बाद संगठन में आंतरिक मतभेद और फंडिंग संकट के चलते लश्कर-ए-तैयबा में विभाजन की स्थिति बनी थी, जिसके बाद आमिर हमजा ने खुद को अलग कर एक नया संगठन बनाने की भी कोशिश की थी।

ये भी पढ़ें- दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, स्पाइसजेट और अकासा विमान आपस में टकराए

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

भारत की एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने LoC पर की गोलाबारी, 7 की मौत, 38 घायल
LOC Firing News : भारत के एयरस्ट्राइक से बौखलाए पाकिस्तान ने LoC पर गोलाबारी की है। इस गोलाबारी में सात लोगों की मौत हो गई है और 38 लोग घायल हैं।

भारत ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया है। भारत की इस कार्रवाई से पाकिस्तान पूरी तरह बौखला गया है और LoC पर गोलाबारी कर रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से LoC पर की गई गोलाबारी में सात लोगों की मौत हो गई है और 38 लोग घायल हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया है। भारत ने पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकाने ध्वस्त किए गए हैं। इसमें लश्कर और जैश के ठिकाने भी शामिल हैं। पाकिस्तान ने खुद माना है कि भारत ने 24 मिसाइलों से हमला किया है।

आतंकियों के आकाओं के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया

भारत ने पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के आकाओं के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया। इसके तहत पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों को नष्ट कर दिया गया। भारत की इस कार्रवाई से पूरे पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है। भारत की इस कार्रवाई से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और LoC पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है।

हाफिज सईद के ठिकाने को भी नष्ट कर दिया

सेना ने लश्कर के आतंकी हाफिज सईद के ठिकाने को भी नष्ट कर दिया है। इससे आतंकी और उनके आकाओं को भी ये संदेश साफ कर दिया गया है कि किसी भी स्थित में वे बचने वाले नहीं हैं। बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद से देश में भारी आक्रोश था और लोग केंद्र सरकार से अपील कर रहे थे कि आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। ऐसे में ये कार्रवाई आतंकियों के लिए एक बड़ा सबक होगी कि अब उनके बचने का कोई रास्ता नहीं है।

यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बड़ा सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 2 लोगों की मौत, कई घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

भारत के खिलाफ सक्रिय है हाफिज सईद का आतंकवादी नेटवर्क, एनआईए ने दी जानकारी
Hafiz Saeed : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत में आतंकवादियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने को लेकर कार्रवाई की जा रही है। इस बीच एनआईए ने कहा कि हाफिज सईद का नेटवर्क अब भी भारत के खिलाफ काम कर रहा है।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सख्त रूख अपनाया है। ऐसे में आतंकवादियों की एक एक जानकारी खंगाली जा रही है। इसे लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने अदालत को यह जानकारी दी कि हाफिज सईद से जुड़ा आतंकवादी संगठन भारत के खिलाफ अपनी गतिविधियां जारी रखे हुए हैं। यह बयान तब दिया गया जब एजेंसी ने तहव्वुर राणा की रिमांड मागी। हाफिज सईद 26/11 मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड है। एनआईए ने तर्क दिया कि तहव्वुर राणा से काफी कुछ जानकारी मिली है।

सहयोग की कमी के बारे में भी चिंता व्यक्त की

तहव्वुर राणा की स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखते हुए, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अदालत को यह जानकारी दी कि पूछताछ पूरी तरह से सावधानी और निर्धारित प्रक्रियाओं के तहत की जा रही है। न कि प्रतिदिन बीस घंटे जैसा कि बचाव पक्ष ने दावा किया है। अभियोजन पक्ष ने जांच में तहव्वुर राणा के सहयोग की कमी के बारे में भी चिंता व्यक्त की। इस दौरान कोर्ट में सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि केस डायरी की समीक्षा से पता चलता है कि एनआईए पूरी लगन से जांच कर रही है। विशेष एनआईए अदालत ने बुधवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को 26/11 के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की आवाज और लिखावट के नमूने प्राप्त करने की अनुमति दे दी।

साजिशकर्ताओं में तहव्वुर हुसैन राणा अहम नाम है

बता दें कि 26/11 मुंबई हमले के प्रमुख साजिशकर्ताओं में तहव्वुर हुसैन राणा अहम नाम है। तहव्वुर हुसैन राणा मुंबई हमले के मास्टरमाइंड डेविड कोलमैन हेडली का करीबी माना जाता है। हेडली और राणा स्कूल के समय से दोस्त थे। हेडली ने बाद में स्वीकार किया था कि वह लश्कर-ए-तैयबा और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम कर रहा था। इस आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। पाकिस्तान में ट्रेनिंग लेकर आए दस आतंकियों ने आधुनिक हथियारों से लैस होकर मुंबई में भीड़भाड़ वाली जगहों को निशाना बनाया था। इस दौरान 160 से अधिक लोग मारे गए थे और 200 से अधिक लोग घायल हुए थे।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तानी विमानों पर भारत की बड़ी कार्रवाई, एयरस्पेस बंद करने का लिया फैसला, कंगाल पाकिस्तान की बढ़ेंगी मुश्किलें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

मारा गया हाफिज सईद का करीबी अब्दुल रहमान, ईद के दिन हुआ काम तमाम
Hafiz Saeed Close Aide Murder : पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कराची में हाफिद सईद के एक और करीबी की हत्या कर दी गई है। कराची में लश्कर-ए-तैयबा के लिए फंड जुटाने वाले अब्दुल रहमान पर आज अज्ञात बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ फारिंग कर दी। जिसमें उसकी जान चली गई।

बताया जा रहा है कि अब्दुल रहमान अहल-ए-सुन्नत वाल जमात का स्थानीय नेता था। वो कराची में लश्कर के लिए फंड की उगाही करता था। उसके एजेंट पूरे इलाके से फंड लाकर उसके पास जमा करते थे, जिसके बाद वो हाफिज सईद तक फंड पहुंचाता था।

आतंकवाद से त्रस्त है पाकिस्तान

हाफिज सईद के करीबी पर उस समय हमला हुआ जब वह अपने परिवार के साथ था। इस हमले में उसके पिता समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। जबकि अब्दुल रहमान की मौके पर मौत हो गई। बता दें कि पाकिस्तान पिछले कुछ सालों से बढ़ते आतंकवाद से त्रस्त है।

बलूचिस्तान में बीएलए और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तानी सेना पर हमले कर रहे हैं, जबकि दूसरी ओर आतंकियों का सफाया जारी है। हाफिज सईद के करीबी की हत्या करने वाले शख्स की न तो कोई पहचान हो पाई, न ही किसी ने उसे देखा। यह रहस्यमयी हमला पाकिस्तान में आतंकी संगठनों के भीतर बढ़ते तनाव और आंतरिक गुटबाजी की ओर इशारा करता है।

क्वेटा में हाल में हुई थी मुफ्ती अब्दुल बाकी नूरजई की हत्या

हाल ही में अज्ञात हमलावरों ने जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (जेयूआई) के वरिष्ठ नेता मुफ्ती अब्दुल बाकी नूरजई की क्वेटा के एयरपोर्ट रोड पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने जानकारी दी थी कि हमले में वो बुरी तरह घायल हो गया था, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया था।

लश्कर का कमांडर भी हुआ था ढेर

अब्दुल रहमान से पहले लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर जिया-उर-रहमान उर्फ नदीम उर्फ कतल सिंधी की पाकिस्तान के झेलम इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह लश्कर प्रमुख हाफिज सईद का करीबी सहयोगी था और जम्मू-कश्मीर के पूंछ-राजौरी क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा। 2000 में घुसपैठ करने के बाद 2005 में वह पाकिस्तान लौट गया, जहां से आतंकी साजिशें रचता था।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी का संघ प्रेम, RSS को बताया ‘अक्षय वट’, 11 साल बाद पहुंचे RSS मुख्यालय

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Hafiz Saeed: 26/11 का मास्टरमाइंड हाफिज सईद को मिली 78 साल की सजा…
Hafiz Saeed:  साल 2008 में हुए मुंबई आतंकवादी हमले का सरगना और  प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद को लेकर एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। बता दें, कि  संयुक्त राष्ट्र की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, आतंकी हाफिज सईद फिलहाल पाकिस्तान सरकार की हिरासत में है। और बीते लंबे समय से भारत  आतंकी हाफिज सईद को लौटाने की मांग कर रहा है। ताकि उसको  उसे किए की सजा दी जा सके। लेकिन पाकिस्तान इस पर राजी नहीं है।

हाफिज सईद  को मिली78 साल की सजा

वहीं संयुक्त राष्ट्र  के हवाले से मिली जानाकारी के मुताबिक, हाफिज सईद को आतंकवाद के वित्तपोषण के सात मामलों में दोषी करार दिया गया है। साथ ही दोषी पाए जाने के बाद उसे कुल 78 वर्ष के कारावास की सजा मिली है। और संशोधित सूचना में कहा गया है कि सुरक्षा परिषद की 1267 अल-कायदा प्रतिबंध समिति द्वारा दिसंबर 2008 में वैश्विक आतंकवादी घोषित किया गया हाफिज सईद 12 फरवरी 2020 से पाकिस्तान सरकार की हिरासत में है।

ये भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/entertainment/rashid-khan-death-and-ustad-rashid-khan-demise-news-in-hindi/

FOLLOW US ON: https://twitter.com/HindiKhabar

हाफिज़ सईद पर पाकिस्तान ने कभी कुछ नहीं बोला : मीनाक्षी लेखी
New Delhi : आप जानते ही होंगे कि मुंबई हमले के पीछे आतंकी हाफिज सईद का हाथ था। भारत में घटी कई घटनाओं में भी उसकी संलिप्तता रही है। हमेशा भारत ये बात कहता रहा है। साथ ही, हाफिज सईद अंतरराष्ट्रीय आतंकियों की सूची में भी शामिल है। लेकिन, इसके बावजूद पाकिस्तान ने कभी भी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हाफिज सईद के प्रत्यर्पण के मुद्दे पर केंद्रीय राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने ये बात कही।

मीनाक्षी लेखी ने क्या बताया?

केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने बताया कि भारत ने पाकिस्तान से हाफिज सईद के प्रत्यर्पण की अपील की है और पाकिस्तान को इससे संबंधित दस्तावेज भी मुहैया कराए हैं। सनद रहे कि भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि भारत ने हाफिज सईद को भारत प्रत्यर्पित करने के लिए औपचारिक मांग की है।

पाकिस्तान को इससे संबंधित दस्तावेज भी मुहैया कराए हैं

केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने बताया कि भारत ने पाकिस्तान से हाफिज सईद के प्रत्यर्पण की अपील की है और पाकिस्तान को इससे संबंधित दस्तावेज भी मुहैया कराए हैं।

ख़बर अपडेट की जा रही है।

भारत सरकार ने पाकिस्तान से की पुलवामा के मास्‍टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद को जल्द सौंपने की मांग
Hafiz Sayeed: लश्कर-ए- तैयबा का चीफ और मुंबई में 26/11 हमले का मास्टरमाइंड आंतकी हाफिज सईद.. को भारत लाने के लिए भारत सरकार ने पाकिस्तान की सरकार के सामने आधिकारिक मांग रखी है. भारत सरकार ने प्रत्यर्पण को लेकर कानूनी प्रकिया पूरी करने की बात पर जोर दिया है.

हाफिज सईद को साल 2008 में मुबंई हमले, 2019 में पुलवामा हमले समेत कई आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का दोषी पाया गया है. इंटरनेशनल लेवल पर भी हाफिज सईद आतंकवादी घोषित किया जा चुका है. संयुक्त राष्ट्र की तरफ से भी हाफिज सईद को आतंकवादियों की सूची में डाला गया है. फिलहाल वह पाकिस्तान की जेल में बंद है.

आजीवन कारावास काट रहा आतंकी Hafiz Sayeed?

पिछले साल पाकिस्तान की आतंकवाद निरोधी अदालत ने आतंकी हाफिज सईद को दो टेरर फाइनेंसिग मामले में 32 साल की कैद की सजा सुनाई थी. इससे पहले पांच अलग-अलग मामलों में हाफिज को 36 साल की अलग सजा सुनाई गई थी. हालांकि हाफिज की दोनों सजाएं एक साथ चल रही हैं, लेकिन हाफिज पाकिस्तानी जेल में सजा काट भी रहा है या नहीं इसपर सवाल उठते रहे हैं.

भारत का रुख?

हाफिज सईद भारत में कई आतंकी गतिविधियों में शामिल था. उसपर 2008 के मुबंई हमलों की साजिश रचने का भी आरोप है. हाफिज का संगठन लश्कर-ए-तैय्यबा जम्मू कश्मीर में कई बार फिदायीन हमले करा चुका है. लश्कर-ए-तैय्यबा के पाकिस्तान में कई आतंकी ठिकाने हैं, जहां वह आतंकियों को गैर कानूनी तरीकों से ट्रेनिंग देता रहा है. इन ट्रेनिंग कैंप में अलग-अलग कोर्स कराए जाते हैं. इनमें 21 दिनों का जिहादी कोर्स दाऊरा ए शुफा, 21 दिनों की कॉम्बैट कोर्स कराया जाता है. अक्सर  गरीब और कम उम्र के बच्चों को भारत के खिलाफ आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए भारत भेजा जाता है.

बेटा लड़ रहा चुनाव

हाफिज सईद का बेटा तल्हा सईद पाकिस्तान में आगामी आम चुनाव लड़ने जा रहा है. इसके साथ ही हाफिज की पार्टी पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (पीएमएमएल) ने जानकारी दी है कि अगले साल फरवरी में होने वाले चुनावों में वह हिस्सा लेगी.

इंटरपोल महासभा में दाऊद और हाफिज के सवाल पर पाकिस्तानी अफसर की बोलती हुई बंद
दिल्ली में आज 90वीं इंटरपोल महासभा का पीएम मोदी ने शुभारंभ किया और वहां मौजूदा लोगों से संबोधन किया। वहीं इस संबोधन में पाकिस्तान ने भी हिस्सा लिया लेकिन जब उनके अफसर से दाऊद इब्राहिम और लश्कर-ए-तैयबा के चीफ हाफिज सईद को लेकर सवाल पूछा तो अफसर को तो मानो जैसे सांप सा सूंघ गया और इस सवाल के पूछते ही पल्ला झाड़ते हुए अपनी सीट पकड़कर बैठ गए।

दरअसल पाकिस्तान की सबसे बड़ी जांच एजेंसी फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के डायरेक्टर जनरल मोहसिन बट से जब मीडिया कर्मियों ने सवाल करना चाहा तो वह पहले ही बोलने से इनकार करने लगे। हालांकि पत्रकार ने इसके बावजूद भी हिम्मत करते हुए बेबाकी से सावल पूछ ही लिया कि पाकिस्तान कब दाऊद और आतंकी हाफिज सईद को भारत को सौंपेगा। इसपर पाकिस्तान अफसर के मुंह पर ताला लग गया।

पत्रकार ने कहा, मेरा एक सवाल है। इसी के बाद मोहसिन बट हाथ हिलाकर बोलने से इनकार करने लगे। पत्रकार ने कहा, आप केवल सवाल सुन लें। मर्जी हो तो जवाब दें या ना दें। क्या भारत के साथ रिश्ता आगे बढ़ेगा? हाफिज सईद और दाऊद इब्राहिम भारत में मोस्ट वॉन्टेड हैं क्या आप भारत को सौंपेंगे? इसपर मोहसिन अपने मुंह पर उंगली रखते नजर आए और फिर सवाल को नजरअंदाज करते हुए बैठ गए।

बता दें कि इंटरपोल की 90वीं महासभा इस बार भारत में हो रही है। इसका आयोजन 25 साल बाद राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में किया गया है। इसमें 195 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के साथ ही इस महासभा की शुरुआत हुई थी। वहीं समापन भाषण केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देंगे।

क्या है इंटरपोल?

दुनियाभर में अपराध पर लगाम कसने के लिए 1923 में इस संगठन का गठन किया गया था। यह एक अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन है। इसकी स्थापना ऑस्ट्रिया के विएना में हुई थी। 195 देश इसके सदस्य हैं। हर देश की सरकार प्रशिक्षित पुलिस अधिकारियों को इसमें भेजती है। पिछली बार 1997 में भारत में इंटरपोल की महसाभा हुई थी। भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर फिर से इसका आयोजन दिल्ली में हो रहा है।

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज को दोहरा झटका, केंद्र ने बेटे तल्हा को भी किया आतंकवादी घोषित
नई दिल्ली: केंद्र ने मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद (Mumbai Terror Attacks Mastermind) को दोहरा झटका देते हुए अहम फैसला लिया है। बता दें कि हाफिज सईद के बेटे हाफिज तल्हा सईद को भी आतंकवादी घोषित कर दिया है। मंत्रालय की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, तल्हा लश्कर-ए-तैयबा का वरिष्ठ नेता और मौलवी विंग का प्रमुख था। साथ ही तल्हा के खिलाफ यह कार्रवाई उस दिन की गई जब पाकिस्तान की आतंकवाद रोधी कोर्ट ने प्रतिबंधित संगठन जमात उद दावा के प्रमुख हाफिज सईद को भी 31 साल कारावास की सजा सुनाई है।

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को लगा दोहरा झटका

आपको बता दें कि गृह मंत्रालय की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन में कहा गया है कि भारत में लश्कर-ए-तैयबा द्वारा किए गए हमलों के लिए की गई प्लानिंग, फंडिंग व रिक्रूटमेंट तक में 46 वर्षीय हाफिज ताल्हा सईद (Mumbai Terror Attacks Mastermind)  शामिल था। इसी के साथ ही यह पाकिस्तान में मौजूद विभिन्न  LeT सेंटरों का भी दौरा करता रहता है। केंद्र सरकार का मानना है कि हाफिज ताल्हा सईद आतंकवाद में शामिल है।

केंद्र ने बेटे तल्हा सईद को भी किया आतंकवादी घोषित

जानकारी के लिए बताते चलें कि 26 नवंबर 2008 को हुए मुंबई आतंकी हमले के पीछे हाफिज सईद (Mumbai Terror Attacks Mastermind) का ही खुफिया दिमाग था जिसमें करीब 166 लोगों की दर्दनाक मौत हुई थी। इस साजिश को रचने के बाद कुछ साल पहले इसी कानून के तहत उसे आतंकी घोषित कर दिया गया था। अभी वह आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के मामले में पाकिस्तान में कैद की सजा भुगत रहा है। भारत की ओर से बार बार पाकिस्तान से उसकी कस्टडी मांगी जा रही है लेकिन लगातार पाकिस्तान इससे इंकार कर रहा है।

Read Also:- इमरान खान फिर से भारत के पक्ष में बोले, कहा- हिंदुस्तान के खिलाफ बोलने की जुर्रत किसी में नहीं