ED Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

ED के रडार पर युवराज और उथप्पा, सट्टेबाजी मामले में पूछताछ के लिए भेजा समन
हाइलाइट्स :-

दोनों को सट्टेबाजी केस में ईडी का समन.

ऐप प्रमोशन को लेकर हो रही पूछताछ.

1xBet समेत 174 ऐप्स भारत में बैन.

Online Betting Scam : भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह और विकेटकीपर बल्लेबाज रोबिन उथप्पा ऑनलाइन सट्टेबाजी और धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में घिर गए हैं. ED ने इन दोनों खिलाड़ियों को गैरकानूनी ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप 1xBet से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा है.

युवराज सिंह से 23 सितंबर को पूछताछ की जाएगी, जबकि रोबिन उथप्पा को 22 सितंबर को ही ED ने बुलाकर पूछताछ की जा चुकी है. जांच का मुख्य फोकस इस बात पर है कि इन खिलाड़ियों से 1xBet ऐप के प्रचार के लिए किसने संपर्क किया और इस प्रमोशन के बदले उन्हें किस तरह का भुगतान मिला.

शिखर धवन और सुरेश रैना से हो चुकी है पूछताछ

इस मामले में पहले भी शिखर धवन और सुरेश रैना जैसे कई पूर्व क्रिकेटरों को पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है. इसके अलावा बॉलीवुड के कई कलाकारों को भी सोशल मीडिया पर इस ऐप का प्रचार करने के कारण ED की तरफ से नोटिस भेजे गए हैं. बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को भी 24 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

1xBet एक ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म है जो भारत में अवैध रूप से काम कर रहा है और भारतीय कानूनों का उल्लंघन करता है. कई एजेंसियां इस मामले में खिलाड़ियों और कलाकारों से जुड़े वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही हैं.

सैकड़ों सट्टेबाजी ऐप्स पर बैन, नया कानून भी लागू

हालांकि भारत में ऑनलाइन सट्टेबाजी पर कोई केंद्रीकृत कानून नहीं है, लेकिन कई राज्यों ने इसे प्रतिबंधित कर रखा है. 2023 में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 174 अवैध सट्टेबाजी ऐप्स को बैन कर दिया था, जिनमें 1xBet भी शामिल था. इसके अलावा, 2025 में ऑनलाइन गेमिंग के प्रचार और नियमन के लिए एक नया कानून पारित किया गया है, जो ऑनलाइन सट्टेबाजी पर पूरी तरह से रोक लगाता है.

यह भी पढ़ें : भारत-पाक मैच के दौरान पाकिस्तानी बल्लेबाज ने किया ‘गन सेलिब्रेशन’, क्या हो सकती है कार्यवाई?

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अनिल अंबानी पर ED की बड़ी कार्रवाई, लोन घोटाले में पूछताछ, रिलायंस ग्रुप के बड़े अफसरों पर भी शिकंजा
फटाफट पढ़ें

• अनिल अंबानी से ED की पूछताछ
• लोन घोटाले में बड़ा खुलासा
• फर्जी गारंटी में BTPL का नाम
• 6 अफसर ED के रडार पर
• RCom पर ₹14,000 करोड़ का आरोप

ED Called Anil Ambani : ईडी ने 6 वरिष्ठ अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया है. इस मामले के सामने आने के बाद, अनिल अंबानी और उनकी अन्य कंपनियों से जुड़े पुराने धोखाधड़ी मामलों की फिर से जांच शुरू हो गई है.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार पांच अगस्त यानी आज एक बड़े लोन घोटाले से संबंधित मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है, वर्तमान में, ईडी के दफ्तर में उनसे पूछताछ की जा रही है. उन पर आरोप है कि उनकी कंपनी ने बैंकों से हजारों करोड़ रुपये का लोन लिया, लेकिन उस पैसे का सही इस्तेमाल नहीं किया. यानी जिस परपज के लिए लोन लिया था, उसका इस्तेमाल वहां ना करके कई शेल कंपनियों के माध्यम से उस पैसे को घुमाया गया.

फर्जी गारंटी केस में BTPL के डायरेक्टर गिरफ्तार

इसके अलावा कई फर्जी दस्तावेजों और बैंक गारंटी का भी इस्तेमाल किया गया है. ईडी ने हाल ही में इस मामले में एक गिरफ्तारी भी की है. BTPL नाम कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर पार्थ सारथी बिस्वाल को गिरफ्तार किया गया है. जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि इस कंपनी को अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर से करीब 5.4 करोड़ रुपये मिले थे. ये पैसे फर्जी बैंक गारंटी तैयार करने के लिए दिए गए थे.

रिलायंस पावर के टेंडर में फर्जी गारंटी का इस्तेमाल

दरअसल रिलायंस पावर ने एक सरकारी टेंडर में भाग लिया था. जिसके लिए बैंक गारंटी लगाना जरूरी था. इसी काम के लिए BTPL को नियुक्त किया गया था, लेकिन जांच में यह सामने आया कि जो बैंक गारंटी लगाई गई वो नकली थी. इसमें SBI के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए थे और नकली ईमेल के जरिए ये दिखाया गया कि गारंटी सही है.

लेन-देन की जांच में घिरी रिलायंस पावर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अब ये पता लगा रही है कि इस पूरे फ्रॉड में किसका कितना रोल था. पैसा कहां से आया, कैसे ट्रांसफर हुआ और किन लोगों ने इसमें मदद की. इस केस में रिलायंस पावर का नाम सामने आया है और कंपनी से जुड़े कई लेन-देन की जांच चल रही है, इसलिए ईडी ने अनिल अंबानी को भी पूछताछ के लिए बुलाया है.

ED की नजर अब पुराने घोटालों पर भी

ईडी ने अनिल अंबानी की कंपनियों के 6 शीर्ष स्तर के अधिकारियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया है. इस मामले के सामने आने के बाद ईडी ने अनिल अंबानी और उनकी दूसरी कंपनियों से जुड़े पुराने फ्रॉड की भी दोबारा जांच शुरू कर दी है. Reliance Communications Ltd (RCom) पर 14,000 करोड़ के लोन फ्रॉड का आरोप है.

ED की बड़ी कार्रवाई बैंकों से मांगा जवाब

इसके अलावा, ईडी ने 39 बैंकों को नोटिस जारी किया है, जिसमें पूछा गया है कि जब लोन NPA (नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स) हो गया था, तो आपने संबंधित अधिकारियों को इस बारे में जानकारी क्यों नहीं दी. कैनरा बैंक के खिलाफ भी 1050 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है. खुद सरकार ने संसद में बताया है कि SBI ने RCom को फ्रॉड घोषित किया है और CBI को इस मामले में शिकायत भेजने की तैयारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें : बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें बढ़ी, विजीलैंस ब्यूरो ने गिलको डिवैलपरों से जुड़ी संपत्तियों पर मारा छापा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

ED ने कोर्ट में किया बड़ा दावा, रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी ने दबाव में प्राप्त किया कमर्शियल हाउसिंग लाइसेंस
फटाफट पढ़ें

दिल्ली अदालत ने वाड्रा को नोटिस जारी किया

ईडी ने कहा, वाड्रा ने दबाव में लाइसेंस प्राप्त किया

लाइसेंस की फाइलों को जल्दबाजी में मंजूरी दी गई

कंपनी को 42.62 करोड़ रुपये का फायदा हुआ

ईडी ने अधिकारियों के बयान कोर्ट में पेश किए

Robert Vadra : ईडी ने कोर्ट में कहा कि लाइसेंस से जुड़ी फाइलों को बिना पूरी जांच के जल्दबाजी में मंजूरी दी गई और आवेदकों की वित्तीय स्थिति की सही से जांच नहीं हुई.

दिल्ली की एक अदालत ने शिकोहारपुर जमीन मामले में रॉबर्ट वाड्रा को नोटिस जारी किया है. यह नोटिस उस मामले में दिया गया है जिसमें ईडी ने कोर्ट को बताया था कि रॉबर्ट वाड्रा की स्काईलाइड ने ऊपरी दबाव में कमर्शियल हाउसिंग के लिए लाइसेंस प्राप्त किया था.

लाइसेंस की फाइलों को जल्दबाजी में मंजूरी दी गई

ईडी ने कोर्ट को दलील दी कि लाइसेंस की फाइलों को बिना जरूरी जांच के जल्दबाजी में निपटाया गया और आवेदकों की वित्तीय क्षमता की जांच नहीं की गई. लाइसेंस अनुचित प्रभाव और पूर्व-आवश्यकताओं को दरकिनार करके प्राप्त किया गया. ईडी ने इस प्रक्रिया में शामिल सरकारी अधिकारियों के बयान भी अदालत के सामने रखे.

कंपनी को 42.62 करोड़ रुपये का फायदा हुआ

ईडी ने कोर्ट में कहा कि जांच में पता चला है कि वाड्रा की कंपनी को 42.62 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है, जो दिल्ली में स्तरीकृत थे, जिसके कारण इस न्यायालय का अधिकार क्षेत्र समाप्त हो गया. बता दें कि इस मामले की सुनवाई 31 जुलाई को राउज एवेन्यू कोर्ट में संक्षिप्त रूप से हुई. मामले की सुनवाई के दौरान, ईडी ने एक बड़ा दावा किया है कि स्काईलाइट ने शीर्ष स्तर के दबाव का उपयोग करके वाणिज्यिक आवासीय विकास के लिए लाइसेंस प्राप्त किया.

यह भी पढ़ें : ‘प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को छोड़कर हर कोई यह जानता है…’, ट्रंप के ‘डेड इकोनॉमी’ वाले बयान पर बोले राहुल गांधी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा पर बड़ी कार्रवाई! 37.64 करोड़ की संपत्ति जब्त, ईडी ने गुरुग्राम जमीन घोटाले में दाखिल की चार्जशीट!
ED In Robert Vadra : कोंग्रेस पार्टी जो खुद को “पारदर्शिता और सामाजिक न्याय” वाला बताती है आज उसी पार्टी के मुख्य लीडर सोनिया गांधी के दामाद और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा एक बार फिर कन्ट्रोवर्सी में हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुग्राम जमीन मीन घोटाला मामले में उनके खिलाफ चार्ज शीट फाइल्ड किया है और उनकी कंपनी स्काई लाइट हॉस्पिटैलिटी सहित टोटल 43 अचल संपत्तियों को जब्त किया है, जिनकी कीमत लगभग 37.64 करोड़ रुपये है.

क्या है पूरा मामला ?

2008 में, वाड्रा की कंपनी ने गुरुग्राम के शिकोहपुर गांव (सेक्टर 83) में 7.5 करोड़ रुपये में 3.53 एकड़ जमीन खरीदी थी. यह ज़मीन ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज़ नाम की कंपनी से खरीदी गई थी. आरोप है कि इस ज़मीन को खरीदते समय फेक डॉक्यूमेंट का यूज़ किया गया और बाद में व्यक्तिगत प्रभाव का इस्तेमाल कर कमर्शियल लाइसेंस भी ले लिया गया और इसके बाद इस जमीन को बिना कोई प्रोजेक्ट शुरू किए ही 58 करोड़ रुपये में सेल कर दिया गया. इस जमीन को सेल कर के सीधे तौर पर करोड़ों रुपये का मुनाफा कमाया गया.

जानें किस पर होगी जांच और चार्जशीट दर्ज

रॉबर्ट वाड्रा ,स्काई लाइट हॉस्पिटैलिटी प्रा. लि. ,ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज प्रा. लि. ,सत्यनंद याजी ,केवल सिंह विर्क इन सभी पर जमीन खरीद में धोखाधड़ी और गैरकानूनी तरीके से मुनाफा कमाने का आरोप हैं. गुरुग्राम पुलिस ने 2018 में इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी. तब से रॉबर्ट वाड्रा से कई बार पूछताछ की जा चुकी है, जिसमें एक बार 18 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ भी शामिल है. अब 17 जुलाई 2025 को ईडी ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में वाड्रा समेत 11 व्यक्तियों और कंपनियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है.

यह भी पढ़ें : 1000 करोड़ के ‘घोटाले’ में झूठा फंसाया? सौरभ भारद्वाज का दैनिक जागरण को करारा जवाब, मानहानि का नोटिस भेजा!

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

‘देश छोड़कर नहीं जाऊंगा, सभी सवालों के जवाब दूंगा…’, रॉबर्ट वाड्रा लगातार दूसरे दिन ED के सामने हुए पेश
Robert Vadra : हरियाणा के गुरुग्राम भूमि मामले में लगातार दूसरे दिन अपनी पत्नी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ED कार्यालय पहुंचे। दूसरे दिन भी ईडी के अधिकारी राबर्ड वाड्रा से पूछताछ करेंगे। ईडी दफ्तर में प्रवेश करते ही दोनों गले मिले।

#WATCH दिल्ली: गुरुग्राम भूमि मामले में लगातार दूसरे दिन अपनी पत्नी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ED कार्यालय पहुंचे। pic.twitter.com/bhTEDFTZA1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 16, 2025

ईडी की पूछताछ पर कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, “हम किसी से डरते नहीं हैं, हम निशाने पर हैं क्योंकि हम प्रासंगिक हैं। चाहे राहुल गांधी को संसद में रोका जाए या मुझे बाहर रोका जाए। हम निश्चित रूप से निशाने पर हैं, लेकिन हम आसान सॉफ्ट टारगेट नहीं, हम हार्ड टारगेट हैं।”

आज हम झेल रहे हैं, समय बदलेगा तो…

रॉबर्ट वाड्रा ने आगे कहा कि समय हमेशा बदलता है, आज  हम झेल रहे हैं, समय बदलेगा तो हो सकता है कि उन्हें भी झेलना पड़े। मुझे किसी चीज की डर नहीं है, कोई चीज छुपी नहीं है। खट्टर जी से मुझे इसी विषय में दो बार क्लीन चिट मिल चुका है। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि सात साल बाद उसी बात के लिए मुझसे सवाल किए जा रहे हैं। मैं कभी भी नजरअंदाज नहीं करूंगा, मैं पूरी मजबूती के साथ यहां आया हूं, सभी सवालों के जवाब दूंगा।

मैं कभी देश छोड़कर नहीं जाऊंगा…सभी सवालों के जवाब दूंगा

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, “…मैं कभी देश छोड़कर नहीं जाऊंगा। मैं सभी सवालों के जवाब दूंगा। मुझे कोई दिक्कत नहीं है, जितनी भी एजेंसियों का इस्तेमाल कर लें।”

#WATCH दिल्ली: गुरुग्राम जमीन मामले में ED की पूछताछ पर कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, "…मैं कभी देश छोड़कर नहीं जाऊंगा। मैं सभी सवालों के जवाब दूंगा। मुझे कोई दिक्कत नहीं है, जितनी भी एजेंसियों का इस्तेमाल कर लें।" pic.twitter.com/vCgSxScZM3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 16, 2025

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रोटेस्ट

ईडी की कार्रवाई के खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों में IYC सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता ईडी और बीजेपी के खिलाफ आज प्रोटेस्ट कर रहे हैं। दिल्ली के AICC कार्यालय पर भी कांग्रेस के लोग पहुंच रहे हैं।

ये भी पढ़ें: संभल हिंसा केस में सपा सांसद जियाउर रहमान बर्क की आज न्यायिक आयोग के सामने पेशी, कड़े सवालों से होगा सामना

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे के घर पर ईडी का छापा, छत्तीसगढ़ में 14 स्थानो पर चल रहा सर्च ऑपरेशन
ED Raid on Chaitanya : छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे के घर पर ईडी ने छापेमारी की है। छत्तीसगढ़ में कुल 14 स्थानो पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल मच गई है। बताया जा रहा है कि ईडी की कई टीमें एक साथ अलग-अलग स्थानो पर छापेमारी कर रही हैं और इस दौरान कई दस्तावेजों और डिजिटल डाटा की जांच की जा रही है।

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के घर पर प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार की सुबह छापा मारा है। केंद्रीय जांच एजेंसी छत्तीसगढ़ में कुल 14 स्थानों पर छापेमारी की जिसमें चैतन्य बघेल के ठिकाने भी शामिल हैं। यह कार्रवाई कथित आर्थिक अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों को लेकर की जा रही है।

भूपेश बघेल ने प्रतिक्रिया दी

अपने बेटे के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने प्रतिक्रिया दी है। भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा सात साल से चले आ रहे झूठे केस को जब अदालत में बर्खास्त कर दिया गया तो आज ईडी के मेहमानों ने पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई निवास में आज सुबह प्रवेश किया है। अगर इस षड्यंत्र से कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है तो यह गलतफहमी है।

लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रहीं

ईडी के सूत्रो के अनुसार ये सर्च ऑपरेशन छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाले से जुड़े मामले में किया गया। छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाला से जुड़ा मामला करीब 2161 करोड़ का है। इस मामले में अब तक कई चर्चित अधिकारियों और एक पूर्व मंत्री की भी गिरफ्तारी हो चुकी है लेकिन अब जैसे-जैसे तफ्तीश का दायरा आगे बढ़ रहा है कई लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रहीं है।

लखमा को गिरफ्तार किया था

इसी साल प्रवर्तन निदेशालय ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था। कवासी लखमा से हुई पूछताछ के आधार पर आज तफ्तीश का दायरा चैतन्य बघेल तक पहुंचता हुआ दिखाई दे रहा है। कवासी लखमा को पूछताछ के लिए 15 जनवरी को तीसरी बार बुलाया गया था लेकिन वे पेश नहीं हुए। इस कारण जांच में सहयोग नहीं करने के आरोप में उन्हें ईडी के रायपुर दफ्तर में ही गिरफ्तार कर लिया गया।

सर्च ऑपरेशन चलाया

बता दें कि छत्तीसगढ़ में कवासी लखमा के खिलाफ एक गंभीर आरोप उस समय लगा था जब वो राज्य में आबकारी मंत्री थे। उसी दौरान करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग करने का आरोप लगा था। इस मामले में पिछले साल 28 दिसंबर को छत्तीसगढ़ समेत कई अन्य लोकेशन पर जांच एजेंसी ने सर्च ऑपरेशन चलाया और फिर उसमें मिले सबूत के आधार पर 15 जनवरी को आखिरकार लखमा को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में अब तक अनिल टुटेजा अनवर ढेबर और एपी त्रिपाठी समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

कमीशन लेने का आरोप

जांच एजेंसी के सूत्रो की मानें तो पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा पर शराब घोटाले में लगभग 72 करोड़ रुपये कमीशन लेने का आरोप है। ये मामला साल 2019 का है जब छत्तीसगढ़ में लाइसेंसी शराब की दुकानों पर डुप्लीकेट होलोग्राम लगाकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बेची जाने का मामला सामने आया था। इस वजह से छत्तीसगढ़ सरकार को करोड़ों रुपये का राजस्व का नुकसान हुआ था।

यह भी पढ़ें : 27 साल में कितना बदला चैंपियंस ट्रॉफी का इनाम? जानिए प्राइज मनी में बड़ा फर्क

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

विधायक आलोक मेहता के कई ठिकानों पर ईडी की रेड, बैंक घोटाले की जांच तेज
Bihar : सुबह बिहार, दिल्ली, यूपी समेत कुल 16 ठिकानों पर ईडी की टीम ने राजद विधायक आलोक मेहता के ठिकानों पर छापेमारी की। यह मामला बैंक लोन घोटाले को लेकर हैं।

बिहार के राजद विधायक आलोक मेहता के 16 ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा है। यह कार्रवाई बैंक लोन घोटाले से जुड़ी हुई है। आलोक मेहता पर करीब 85 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है। ED की टीम बिहार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश व कोलकाता सहित कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। राजद विधायक आलोक मेहता वैशाली शहरी कॉरपोरेशन बैंक के प्रमोटर रह चुके हैं। इस बैंक के कई अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध हैं।

बैंक लोन घोटाले का आरोप

ईडी ने राजद विधायक आलोक मेहता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आलोक मेहता पर बैंक लोन घोटाले का आरोप है। इस मामले में उनके 16 ठिकानों पर छापेमारी की गई है। यह ईडी की छापेमारी बिहार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और कोलकाता जैसे कई राज्यों में चल रही है। आलोक मेहता बिहार सरकार में पूर्व मंत्री भी रह चुके हैं। वह राजद के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं।

अधिकारियों पर भी आरोप

मीडिया रिपोर्ट के मुाबिक यह मामला वैशाली शहरी कॉरपोरेशन बैंक से जुड़ा है। करीब 85 करोड़ रुपये के बैंक लोन घोटाले की बात सामने आई है। इसमें फर्जी तरीके से लोन अकाउंट बनाकर पैसे का गबन किया गया। आलोक मेहता इस बैंक के प्रमोटर रह चुके हैं, इसलिए उनकी भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। बैंक के चेयरमैन, सीएमडी ,सीईओ समेत कई अन्य अधिकारियों पर भी आरोप हैं।

दस्तावेजों की जांच कर रही

ई़़डी की टीम आलोक मेहता के पटना स्थित सरकारी आवास पर भी छापा मार रही है। आवास पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। मेहता महागठबंधन सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री थे। ई़डी की टीम विधायक आलोक मेहता और उनसे जुड़ी कंपनियों के ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही है। टीम मेहता से पूछताछ कर रही है और दस्तावेजों की जांच कर रही है।

बदले की भावना से प्रेरित बताया

इस मामले में ईडी की टीम ने बिहार में नौ ठिकानों पर छापेमारी की है। मेहता उजियारपुर इलाके से जुड़े हुए हैं। उनका राजनीतिक करियर काफी लंबा रहा है। ईडी की कार्रवाई से बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है। राजद नेताओं ने इस कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया है।

यह भी पढ़ें : अरविंद केजरीवाल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जाट समाज को लेकर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पर जमकर साधा निशाना

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

भोपाल में 54 किलो सोना और नकदी मामले में ईडी ने कसा शिकंजा, सौरभ की मां और पत्नी को समन
Bhopal: भोपाल में मेंडोरी के जंगल से 52 किलो सोना और दस करोड़ कैश मिलने के मामले में राज्य से लेकर केंद्र तक चार एजेंसियां एक्टिव हो गई हैं। ईडी ने इस मामले की जांच करते हुए सौरभ शर्मा के साथ-साथ उसके दोस्त चेतन के खिलाफ भी मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। इसके बाद अब सौरभ और उसकी पत्नी के खिलाफ लोकायुक्त कार्रवाई करने की तैयारी में है।

प्रर्वतन निदेशालय की भी एंट्री

मध्यप्रदेश के भोपाल में परिवहन विभाग के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा से बेसूमार संपत्ति मिलने के बाद जांच एजेंसियों ने उस पर शिकंजा कस दिया है। राज्य से लेकर केंद्र तक चार जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। इस मामले में सौरभ शर्मा के घर से बेहिसाब संपत्ति और कार से 54 किलो सोना और दस करोड़ नकदी मिली है, इसके बाद से प्रर्वतन निदेशालय की भी एंट्री हो गई है।

मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज

ईडी ने इस मामले की जांच करते हुए सौरभ शर्मा के साथ उसके दोस्त चेतन के खिलाफ भी मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। सौरभ शर्मा ग्वालियर के रहने वाले हैं। मेंडोरी के जंगल में चेतन सिंह गौर की इनोवा कार में दस करोड़ कैश और 52 किलो सोना मिला।

लुक आउट नोटिस जारी करेगा

इसकी जांच आयकर विभाग ने शुरू कर दी है। अब आयकर विभाग ने सौरभ शर्मा के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करेगा। बताया जा रहा है कि सौरभ शर्मा लोकायुक्त छापे से पहले अपनी पत्नी के साथ दुबई चला गया था। अब इस संबंध में निदेशालय के अधिकारी एक होटल और स्कूल से जुड़े निवेश की भी जांच कर रहे हैं।

9 दिसंबर की रात में ही खबर मिली कि भोपाल के मेंडोरी गांव में एक इनोवा गाड़ी लावारिस खड़ी है। 3 करोड़ नकद बरामद हुए जब आयकर विभाग की टीम पहुंची तो आंखे फटी रह गईं। यहां सोना और नकदी गाड़ी में भरा पड़ा मिला। यह इनोवा कार चेतन सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड होने के बाद यह पक्का हो गया कि सौरभ शर्मा का करीबी चेतन ही यह कार लेकर माल को छिपाने के लिए ले जा रहा होगा।

चेतन सिंह गौर सौरभ का करीबी

सबसे पहले 19 दिसंबर को लोकायुक्त और आयकर विभाग के छापों में सौरभ शर्मा के ठिकानों से 235 किलो चांदी सहित कुल आठ करोड़ की नकदी और आभूषण मिले थे। उसी दिन दिसंबर की देर रात मेंडोरी के जंगल से एक कार से 52 किलो सोना मिला और 11 करोड़ रुपए कैश भी बरामद हुआ था। कार एक मकान के बाहर लावारिस हालत में मिली थी। सोने की कीमत करीब 40 करोड़ 47 लाख रुपए बताई गई थी। कार का मालिक चेतन सिंह गौर सौरभ का करीबी है।

काली कमाई से अरबों का मालिक बनने वाले सौरभ का भाई भी है जिसका नाम गौरव शर्मा है। गौरव छत्तीसगढ़ के रायपुर में बतौर अधिकारी पदस्थ है। सौरभ की पत्नी का नाम दिव्या तिवारी है, जो कि सौरभ के कारोबार में सहयोग करती है।

यह भी पढ़ें : Punjab : विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने सनौर में पशुपालन विभाग द्वारा लगाए गए कैंप का किया उद्घाटन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

ED Raids Raj Kundra : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राज कुंद्रा पर ईडी का शिकंजा, पोर्न रैकेट से जुड़ा है मामला
ED Raids Raj Kundra : पोर्नोग्राफी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा और अन्य के घरो और दफ्तरों पर छापेमारी की है।

पोर्नोग्राफी के मामले में ईडी ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा और अन्य के घरो और दफ्तरों पर छापेमारी की है। ईडी के द्वारा केस दर्ज किए जाने के बाद अब घर और दफ्तरों की तलाशी ली जा रही है। राज कुंद्रा को जून 2021 में कथित तौर पर ‘अश्लील’ फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मुंबई पुलिस का दावा था कि कुंद्रा इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता थे। दो महीने तक जेल में रहने के बाद वह सितंबर 2021 से जमानत पर हैं।

मुंबई पुलिस ने दावा किया

मुंबई पुलिस ने दावा किया है कि राज कुंद्रा और उनकी कंपनी पोर्न फिल्मों के जरिए ना सिर्फ मोटी कमाई कर रहे थे बल्कि उन्होंने देश के कानून को गच्चा देने के लिए भी पूरा इंतज़ाम कर रखा था। मुंबई पुलिस ने इस सिलसिले में  चार फरवरी, 2021 को एक केस दर्ज किया था। जब एक लड़की ने मुंबईं के ही मालवाणी थाने में इस रैकेट के बारे में एक शिकायत दर्ज करवाई थी।

अहम जानकारियां उपलब्ध थी

लड़की ने बताया था कि कैसे कुछ लोग फिल्मों और ओटीटी में काम दिलाने के नाम पर लड़कियों को अश्लील फिल्मों में काम करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। वही अश्लील फिल्में शूट कर मुंबई में कई धंधेबाज अश्लील फिल्मों से मोटी कमाई कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने मलाड वेस्ट इलाके में एक ऐसे बंगले पर छापेमारी की जिसे किराये पर लेकर पोर्न फिल्म की शूटिंग की जा रही थी। तब इस छापेमारी में एक बॉलीवुड की एक अभिनेत्री समेत 11 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।

मुंबई पुलिस को तभी राज कुंद्रा और उनकी कंपनी के बारे में सुराग मिल गए थे, लेकिन पुलिस उन पर हाथ डालने से पहले सबूत जुटा लेना चाहती थी। पुलिस के अनुसार , उसके पास राज कुंद्रा से जुड़ी कई अहम जानकारियां उपलब्ध थी।

यह भी पढ़ें : PM Modi : पीएम नरेंन्द्र मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा-नकारे गए नेता सदन को बाधित करते हैं

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

‘ED की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित’, बोलीं कुमारी सैलजा, इस दिन आ सकती प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
Haryana News : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा ने ईटी की कार्रवाई पर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ईडी की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है। भाजपा हर बार चुनाव से पहले एजेंसियों का दुरुपयोग करती है। यह बात उन्होंने अपने आवास पर मीडिया की ओर से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के मामले से जुड़ी कंपनियों की करीब 832 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच-कुर्क किए जाने के सवाल के जवाब में कही। पिछले दस साल से इन एजेंसियों का विपक्ष के खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा है।

‘मेरा विधानसभा चुनाव लड़ने का मन अब भी है’

दूसरे सवाल के जवाब में कुमारी सैलजा ने कहा कि मेरा विधानसभा चुनाव लड़ने का मन अब भी है। मैं पहले भी कई बार कह चुकी हूं। अंतिम फैसला हाईकमान को करना होगा, जो हाईकमान कहेगा, वही मान्य होगा। सीएम की दावेदारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि सीएम पद के लिए सभी की दावेदारी है। जब माहौल अच्छा हो तो दावेदार भी बढ़ जाते हैं।

कुमारी सैलजा ने कहा कि दस साल के कुशासन के बाद भाजपा को जवाब देना भारी पड़ रहा है। लोग जल्द से जल्द इस सरकार से छुटकारा चाहते हैं। साढ़े 9 साल के बाद सीएम को बदल दिया। अब नए सीएम को खुद नहीं पता कि क्या जवाब दें। भाजपा चुनाव से डरी हुई है। अपनी हार को सामने देखकर भाजपा चुनाव आयोग के दरवाजे पर जाकर चुनाव की तारीखों को आगे बढ़ाने की मांग कर रही है। जमीनी स्तर पर भाजपा की कोई तैयारी नहीं है। लोगों में भाजपा के खिलाफ भारी गुस्सा है।

3 या 4 सितंबर को आ सकती पहली लिस्ट

कांग्रेस के प्रत्याशियों के एलान के सवाल पर कुमारी सैलजा ने कहा कि स्क्रीनिंग कमेटी का काम लगातार चल रहा है। स्क्रीनिंग कमेटी अपना काम पूरा करने के बाद प्रस्ताव केंद्रीय चुनाव समिति को भेजेगी। केंद्रीय चुनाव समिति अंतिम एलान करेगी। 3 या 4 सितंबर को पहली लिस्ट आ सकती है। मुझे लगता है कि 5 सितंबर से पहले-पहले सूची जारी हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: PM मोदी ने तीन वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, बोले – ‘आज उत्तर से दक्षिण तक देश की विकास यात्रा…’

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप