DGCA Fined Indigo Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

नशे में धुत व्यक्तियों को विमान में चढ़ने से रोके DGCA: दिल्ली महिला आयोग
दिल्ली महिला आयोग ने विमान में दुर्व्यवहार के बढ़ते मामलों के बीच नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) को कुछ दिशानिर्देश जारी किए हैं। इन दिशानिर्देशों में नशे में धुत व्यक्तियों को विमान में चढ़ने से रोकने, सीमित मात्रा में शराब के सेवन की अनुमति देने, सीसीटीवी कैमरे लगाने और यौन उत्पीड़न को लेकर कर्मचारियों को जागरुक बनाने के लिए कहा गया है।

ये सब कहा आयोग ने

आयोग ने महानिदेशालय को लिखे पत्र में कहा है कि उसने हाल के महीनों में विमानों में दुर्व्यवहार की बढ़ती घटनाओं पर गौर किया है। ऐसी घटनाएं यात्रियों के लिए बेहद अप्रिय और कष्टादायी होती हैं। आयोग ने कहा, “हाल में दो विमानों में यात्रियों द्वारा उत्पीड़न और दुराचार के मामले मीडिया में आए हैं। एक मामला 26 नवंबर, 2022 को सामने आया, जिसमें न्यूयॉर्क से नयी दिल्ली आने वाली एअर इंडिया की उड़ान में कथित तौर पर एक व्यक्ति ने 70 वर्षीय एक महिला को गुप्तांग दिखाया और उन पर पेशाब किया। छह दिसंबर 2022 को सामने आए दूसरे मामले में पेरिस से नयी दिल्ली आ रही एअर इंडिया की उड़ान में एक व्यक्ति ने एक महिला यात्री की सीट पर पेशाब कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों मामलों में आरोपी व्यक्ति अत्यधिक नशे की हालत में थे।”

DGCA को जारी किया नोटिस

आयोग ने कहा कि उसने इन घटनाओं का स्वत: संज्ञान लेते हुए डीजीसीए को एक नोटिस जारी किया है, जिसमें इन घटनाओं में उसके द्वारा की गई कार्रवाई का विवरण मांगा गया है। इसके अलावा आयोग ने ऐसे मामलों से निपटने के लिए डीजीसीए द्वारा विमानन कंपनियों को जारी दिशा-निर्देशों के बारे में भी जानकारी मांगी है। आयोग ने डीजीसीए को जारी दिशा-निर्देशों में नशे में धुत व्यक्तियों को विमान में चढ़ने से रोकने, सीमित मात्रा में शराब के सेवन की अनुमति देने, सीसीटीवी कैमरे लगाने और यौन उत्पीड़न को लेकर कर्मचारियों को जागरुक बनाने के लिए कहा है।

ये भी पढ़ें: Delhi: DGCA अधिकारी और उनकी पत्नी ने अपने घर पर की आत्महत्या

DGCA 400 टेक्निकल कर्मियों की होगी भर्ती, दफ्तरों की संख्या भी बढ़ेगी
नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) की योजना अगले एक-दो साल में 400 तकनीकी कर्मियों की भर्ती कर इनकी संख्या 1,100 करने और कार्यालयों की संख्या बढ़ाकर 19 करने की है। DGCA के प्रमुख अरुण कुमार ने बताया कि नियामक सुरक्षा निरीक्षण क्षमताओं को मजबूत कर रहा है।

कुमार लगभग चार साल तक इस पद पर सेवा करने के बाद 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल को उतार-चढ़ाव से भरपूर बताया, जिसमें विमानन सुरक्षा में सुधार के लिए कई कदम उठाए गए और DGCA को स्पाइसजेट के मामले में इंजन व सुरक्षा को लेकर व अन्य कई मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा।

55वां स्थान किया हासिल

भारत ने विमानन सुरक्षा निगरानी रैंकिंग में 112वें स्थान से बड़ी छलांग लगाते हुए 55वां स्थान हासिल किया है। कुमार ने साक्षात्कार के दौरान बताया कि देश की विमानन सुरक्षा निगरानी रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और डीजीसीए ने अपने वार्षिक निगरानी कार्यक्रम में चार हजार से ज्यादा बिंदुओं की जांच, निरीक्षण या रात्रि निगरानी की।”

संख्या 14 से बढ़ाकर 19 की जाएगी

इस समय DGCA में लगभग 1,300 कर्मी हैं, जिनमें 700 तकनीकी कर्मी हैं। उन्होंने कहा कि अगले एक-दो साल में तकनीकी कर्मियों की संख्या में 400 की और वृद्धि हो सकती है… साथ ही विभिन्न स्थानों पर DGCA के कार्यालयों की संख्या 14 से बढ़ाकर 19 की जाएगी। कार्यकाल के बारे में पूछने पर 1989 के हरियाणा कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी कुमार ने कहा कि उनका कार्यकाल उतार-चढ़ाव भरा रहा।

ये भी पढ़ें : DGCA Guidelines: वन्यजीवों के गतिविधियों पर रखी जाएगी नजर, ताकि बर्ड हिट का खतरा कम हो

DGCA ने दिव्यांग बच्चे को फ्लाइट में न बैठाने के मामले में Indigo Airlines पर लगाया 5 लाख का जुर्माना
New Delhi: रांची से हैदराबाद जा रही फ्लाइट में एक दिव्यांग बच्चे को न चढ़ने देने के मामले में विमानन महानिदेशक DGCA (डीजीसीए) ने Indigo Airlines (इंडिगो एयरलाइंस) के ऊपर 5 लाख का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही DGCA ने कारण बताओ नोटिस भी इंडिगो के लिए जारी किया है। DGCA ने इसके साथ ये भी कहा की इंडिगो के ग्राउंड स्टाफ ने उस दिव्यांग बच्चे के साथ जैसा बर्ताव किया है, वो बिल्कुल भी ठीक नहीं है। बता दें इस पूरे मामले का सोशल मीडिया पर वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ था। जिसके बाद अब जाकर DGCA (डीजीसीए) ने इस मामले पर कड़ी कार्यवाही की है।

DGCA ने इंडिगो के ऊपर लगाया जुर्माना

DGCA (डीजीसीए) ने 7 मई को रांची से हैदराबाद जा रहे एक दिव्यांग बच्चे को विमान में न चढ़ने देने के साथ एयरलाइन के कर्मचारियों के खिलाफ जांच के आदेश दिया था। हालांकि Indigo Airlines (इंडिगो एयरलाइंस) ने DGCA को बच्चे के मना करने के पीछे की वजह बताते हुए कहा था कि बच्चा विमान में यात्रा करने से घबरा रहा था। इस कारण बच्चे की स्थिति और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एयरलाइंस ने उसे प्लेन में यात्रा करने से मना कर दिया था।

यह भी पढ़ें: फ्लाइट में जल्द ही मिलेगी ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस, जानिए क्या हवाई यात्राएं हो सकती हैं महंगी?

सिंधिया ने दिए थे जांच के आदेश

There is zero tolerance towards such behaviour. No human being should have to go through this! Investigating the matter by myself, post which appropriate action will be taken. https://t.co/GJkeQcQ9iW
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) May 9, 2022

बता दें इस मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय उड्डयन एवं विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस मामले पर ट्वीट भी किया था। जिसमें उन्होंने जिक्र किया था कि पूरी जांच उनकी निगरानी में ही होगी। जिसके बाद DGCA ने तीन सदस्यीय टीम को गठित किया था। इसके बाद यह तीन सदस्यीय टीम ने रांची और हैदराबाद जाकर एक सप्ताह में साक्ष्य एकत्रित किया। जिसके बाद समिति की रिपोर्ट के आधार पर ही  Indigo Airlines (इंडिगो एयरलाइंस) के ऊपर 5 लाख का जुर्माना लगाया गया है।