cyber crime India Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

कानपुर में 225 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
Kanpur Cyber Fraud : कानपुर कमिश्नरेट पुलिस की साइबर क्राइम सेल और शिवराजपुर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया है कि गिरोह ग्रामीणों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर उन्हें साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराता था. इन खातों के जरिए करीब 225 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन की जानकारी मिली है.

डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि आरोपियों से लगभग 450 म्यूल अकाउंट की जानकारी मिली है. इन खातों का इस्तेमाल डिजिटल अरेस्ट और अन्य साइबर ठगी के मामलों में किया जा रहा था. पुलिस के अनुसार अब तक 2000 से अधिक लोगों के ठगी का शिकार होने की आशंका है.

ग्रामीणों के नाम पर खुलवाए जाते थे खाते

जांच में पता चला कि आरोपी ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर उनके नाम पर खाते खुलवाते थे और बदले में उन्हें 5 से 10 हजार रुपये प्रतिमाह देते थे. साइबर ठगी से मिली रकम को अलग-अलग खातों के जरिए क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर बाद में भारतीय मुद्रा में बदला जाता था.

पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 मोबाइल फोन, 1 टैबलेट, 10 बैंक पासबुक, 2 चेकबुक और 12 डेबिट कार्ड बरामद किए हैं. मामले की जांच जारी है और पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है.

ये भी पढ़ें – जयपुर में CJP प्रदर्शन के दौरान हंगामा, संस्थापक अभिजीत दीपके को युवक ने मारा थप्पड़

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

आधार से जुड़ा AI स्कैम: डिजिटल अरेस्ट के बाद साइबर ठगी का बड़ा खुलासा
AI Fraud : देश में साइबर धोखाधड़ी के तरीके लगातार बदलते जा रहे हैं. डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों के बाद अब एक और बेहद गंभीर तरीका सामने आया है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधार से जुड़ी जानकारी में हेरफेर कर ठगी की जा रही है. गुजरात के अहमदाबाद में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां साइबर क्राइम पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

यह घटना तब उजागर हुई जब थलतेज क्षेत्र के एक व्यापारी ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके आधार से लिंक मोबाइल नंबर उनकी अनुमति के बिना बदल दिया गया है. जांच में सामने आया कि यह कोई सामान्य तकनीकी गड़बड़ी नहीं थी, बल्कि इसके पीछे एक संगठित साइबर फ्रॉड नेटवर्क काम कर रहा था.

ठगों को मिलने लगे OTP और बैंकिंग एक्सेस

पड़ताल में पता चला कि आरोपियों ने आधार रिकॉर्ड में बदलाव कर पहले पीड़ित का मोबाइल नंबर हटाया और फिर उसमें अपना नंबर जोड़ दिया. इसके बाद ओटीपी सीधे उनके पास पहुंचने लगे, जिससे उन्हें बैंकिंग ऐप्स और डिजिलॉकर जैसे महत्वपूर्ण खातों तक पहुंच मिल गई. इसी प्रक्रिया के दौरान केवाईसी विवरणों में भी बदलाव किया गया, जिससे पूरा नियंत्रण ठगों के हाथ में चला गया और असली यूजर को इसकी जानकारी तक नहीं हुई.

तस्वीरों से बने हलचल वाले वीडियो क्लिप

इस मामले की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपियों ने एआई तकनीक का भी इस्तेमाल किया, उन्होंने पीड़ित की तस्वीरों से ऐसे छोटे वीडियो तैयार किए जिनमें चेहरे की हल्की गतिविधियां दिखाई देती थीं. इन वीडियो का उपयोग बायोमेट्रिक सिस्टम को धोखा देने के लिए किया गया, जो सामान्यतः लाइवनेस डिटेक्शन पर आधारित होता है.

आधार अपडेट किट का अवैध रूप से इस्तेमाल

इसके अलावा आरोपियों ने पीड़ित की जानकारी का उपयोग कर तीन अलग-अलग बैंकों में ई-केवाईसी के जरिए खाते खोलने की कोशिश भी की. साथ ही, जियो पेमेंट्स बैंक से उनके नाम पर 25,000 रुपये का लोन भी लिया गया. जांच में यह भी सामने आया कि आधार अपडेट करने वाले किट का दुरुपयोग किया गया, जिन्हें सामान्यतः कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इन्हें अवैध तरीके से हासिल कर रिकॉर्ड में बदलाव किए जा रहे थे.

साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज करें शिकायत

यदि किसी को ऑनलाइन धोखाधड़ी का संदेह हो, तो तुरंत कार्रवाई करना जरूरी है. इसके लिए 1930 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है. इसके साथ ही नजदीकी पुलिस स्टेशन में सूचना देकर और बैंक से संपर्क कर खाते तथा कार्ड को सुरक्षित किया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें- चीनी CCTV कैमरों से पाकिस्तान को लाइव फुटेज भेजने वाला जासूसी नेटवर्क ध्वस्त, तीन गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

ऑफिस ग्रुप से नंबर निकालकर अश्लील मैसेज भेजने और कई लड़कियों को निशाना बनाने के आरोप में अशरफ गिरफ्तार
Cyber Crime Arrest : आर्थिक राजधानी मुंबई के महालक्ष्मी इलाके में एक 19 वर्षीय हिंदू युवती ने अपने सीनियर सहकर्मी अशरफ सिद्दीकी के खिलाफ एग्रीपाडा पुलिस स्टेशन में गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराई है. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे अश्लील मैसेज भेजकर परेशान कर रहा था और उस पर निकाह करने का दबाव बना रहा था. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके फोन को जब्त कर लिया है.

पीड़िता महालक्ष्मी एक नामी कंपनी में टेलीकॉलर के तौर पर काम करती है. आरोपी अशरफ ने कंपनी के व्हाट्सएप ग्रुप से युवती का नंबर निकाला और 21 अप्रैल को उसे फोन किया. जब युवती ने पहचान पूछी, तो उसने अपना नाम बताकर अश्लील फोटो और वीडियो भेजने शुरू कर दिए. युवती ने सूझबूझ दिखाते हुए आरोपी के सभी मैसेज और वीडियो के स्क्रीनशॉट ले लिए ताकि वह अपनी बात से मुकर न सके.

एफआईआर में दर्ज आरोप और बयान

एफआईआर के अनुसार, अशरफ ने युवती पर प्रेम संबंध बनाने का दबाव डालते हुए कहा कि वह शादी के बाद भी उसे हिंदू धर्म में रहने देगा और मंदिर जाने या कलावा पहनने से नहीं रोकेगा. उसने अपनी पारिवारिक स्थिति का हवाला देते हुए कहा, “मेरे चाचा की तीन बीवियां हैं, जिनमें से एक हिंदू और दो मुसलमान हैं.” आरोपी ने यह भी दावा किया कि आजकल हिंदू लड़कियों को मुस्लिम लड़के ही पसंद आते हैं.

एफआईआर में दर्ज आरोप और बयान

वहीं, पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी पिछले तीन दिनों से मानसिक शोषण झेल रही थी. आरोपी उसे लॉज पर चलने के लिए मजबूर कर रहा था. आरोपी ने चैट में यह भी कबूल किया कि वह पहले भी कई हिंदू लड़कियों के साथ ऐसी हरकतें कर चुका है और उसे इस बात का कोई डर नहीं है. स्थानीय निवासियों ने इसे “जिहादी मानसिकता” के तहत किया गया षड्यंत्र करार दिया है.

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एग्रीपाडा पुलिस ने आरोपी के लोकेशन को ट्रेस किया और गुरुवार रात उसे दबोच लिया. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या अशरफ ने कंपनी की अन्य लड़कियों को भी इसी तरह अपना निशाना बनाया था.

ये भी पढ़ें- AAP पार्टी में बड़ी टूट, राघव चड्ढा जल्द भाजपा ज्वाइन करेंगे, दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में करेंगे विलय

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप