bone health Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए इन ड्राई फ्रूट्स को डाइट में शामिल करें, डिटेल में पढ़ें
Healthy Lifestyle : शरीर के सही ढंग से काम करने के लिए पर्याप्त पोषण बहुत जरूरी है, जिसमें कैल्शियम एक अहम भूमिका निभाता है। कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और उम्र से पहले ही हड्डियों का घनत्व घटने लगता है। इसे रोकने के लिए अपनी डाइट में कुछ बदलाव करना आवश्यक है।

कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स, हरी सब्जियां, साबुत अनाज और ड्राई फ्रूट्स को शामिल किया जा सकता है। आइए जानते हैं कौन से ड्राई फ्रूट्स हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं:

बादाम – हड्डियों के लिए सबसे लाभकारी माना जाता है। इसमें कैल्शियम और विटामिन-ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें मौजूद मैग्नीशियम शरीर को कैल्शियम सोखने में मदद करता है। रोजाना सुबह 5-6 भीगे हुए बादाम खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं।

सूखे अंजीर – अंजीर कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत है। आधा कप अंजीर में लगभग उतना ही कैल्शियम होता है जितना एक कप दूध में। इसमें पोटेशियम भी होता है, जो शरीर में कैल्शियम के नुकसान को रोकता है।

काजू – इसमें मैग्नीशियम और कॉपर अच्छी मात्रा में मौजूद है। मैग्नीशियम हड्डियों की लचक बढ़ाता है और कॉपर जोड़ों के लिए जरूरी कोलेजन का निर्माण करता है। हालांकि, इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

किशमिश – इसमें बोरॉन नामक मिनरल होता है, जो हड्डियों और जोड़ों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। बोरॉन शरीर को कैल्शियम और विटामिन-D का सही उपयोग करने में मदद करता है।

अखरोट – ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर अखरोट हड्डियों में सूजन को कम करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है। नियमित सेवन से हड्डियों की मजबूती बढ़ती है।

इन ड्राई फ्रूट्स को अपनी रोजमर्रा की डाइट में शामिल करने से हड्डियों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है और उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों के कमजोर होने का खतरा कम होता है।

Disclaimer : यह जानकारी केवल सामान्य मार्गदर्शन के लिए है। किसी भी स्वास्थ्य, फिटनेस या डाइट संबंधित बदलाव से पहले डॉक्टर से सलाह लें। हिन्दी ख़बर किसी दावे की सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

ये भी पढ़ें- ‘एपांग-ओपांग-झापांग’ पर संकट! ममता बनर्जी की किताबों को लाइब्रेरी से हटाने का ऐलान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

हड्डियों और दांतों को मजबूत रखेगा ये पोषक तत्व, जानें कैसे हमारे सेहत के लिए जरुरी
हमारे शरीर को कई तरह के पोषक तत्वों की जरुरत होती है। उन्हीं में से एक बहुत जरुरी तत्व होता है कैल्शियम। कैल्शियम की भरपूर मात्रा किसी के भी शरीर में अनोखी जान फूंकने का काम कर सकती है। Calcium की कमी को आमूमन लोग हड्डियों के कमजोर होने (Weak Bones) से जोड़कर देखते है। आपको बता दें कि कैल्शियम (Calcium)  हड्डियों के साथ-साथ हमारे दिल मसल्स और दांतों के लिए भी जरुरी तत्व है।

यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मोदी मंत्रीमंडल से दिया इस्तीफा

खानपान (Diet) में कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा ना होने पर अक्सर हड्डियों में दर्द और कमजोरी की शिकायत होना आम बात हो जाती है। आइए जानें क्या ऐसा खाएं जिससे शरीर में Calcium  की कमी को पूरा किया जा सके।

दूध

आज के समय में हर तरफ मिलावट को बोलबाला है। लेकिन आपको अगर सिर्फ 100 ग्राम  शुद्ध दूध पीने को मिल जाता है तो उतने में ही 50mg तक कैल्शियम की मात्रा को पूरा किया जा सकता है। अगर फैट की दिक्कत न हो तो रोजाना एक गिलास गाय का दूध (Cow Milk) पीने पर शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी की जा सकती है। दूध के अलावा दही का सेवन भी आपके शरीर में calcium  की कमी पूरा कर देता है।

बादाम

वैसे तो अक्सर लोग कहते हैं कि बादाम (Almond) खाने से दिमाग तेज हो जाता है। आपको बता दें कि बादाम खाने से केवल बुद्धि ही नहीं तेज होती है बल्कि कैल्शियम की भी अच्छी खासी मात्रा शरीर में पाई जाती है। जो कि हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए रोज बादाम आपकी सेहत में अनोखा निखार ला सकते हैं।

हरी सब्जियों

हरी सब्जियों को सोहत के लिए हमेशा से ही अच्छा माना गया है। कई हरी पत्तेदार सब्जियां कैल्शियम से भरपूर होती हैं। जिनसे शरीर की स्फूर्ति बढ़ती है। इन सब्जियों में पालक, कोलार्ड ,वीन्स इत्यादि इन सभी सब्जियों में calcium  भरपूर मात्रा मे पाया जाता है। सबसे ज्यादा Calcium पालक में पाया जाता है।

यह भी पढ़ें:  मुख्तार के बाद मोदी कैबिनेट से JDU के मंत्री आरसीपी सिंह ने दिया इस्तीफा

हड्डियों के दर्द की समस्या के लिए बेहद ही फायदेमंद हैं ये 3 चीजें, आज से ही अपनी डाइट में करें शामिल
Bone Health: आमतौर पर हड्डियों में दर्द की समस्या का सामना बुजुर्गों में देखने को ज्यादा देखने को मिलता है लेकिन अगर आज की की बात की जाए तो हड्डियों में दर्द की समस्या आज के टाइम में बुजुर्गों के साथ- साथ अब यंग लोगों को भी वक्त से पहले ही हड्डियों में दर्द की समस्या का करना पड़ रहा है। हड्डियों के लिए कैल्शियम बेहद जरूरी माना माना गया है़। शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर हड्डियां कमजोर होने लगती है। इसलिए बहुत जरूरी हो जाता है कि आप अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें जिससे आपको आगे चलकर हड्डियों और जोड़ों में दर्द की समस्या का सामना ना करना पड़ें।

उम्र बढ़ने के साथ ही होने लगती हैं हड्डियां कमजोर

कई लोगों को चलते समय या उठते-बैठते समय हड्डियों (Bone Health) में और जोड़ों में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है। यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि आपकी हड्डियां कमजोर हो चुकी हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने खानपान का उचित ख्याल नहीं रख पाते कुछ भी उल्टा सीधा बाहर का जंक फूड खा लेते हैं। जिससे युवाओं की हेल्थ पर बुरा प्रभाव पड़ता है और साथ ही वक्त से पहले ही हड्डियों में जान कम हो जाती है। हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम काफी जरूरी माना जाता है।

डाइट में शामिल करें कैल्शियम वाली चीजें

जरूरी है कि आप अपनी डाइट (Bone Health) में ऐसी चीजों को शामिल करें जिससे आपकी यह दिक्कत दूर हो जाए। यूं तो आजकल मार्केट में कई तरह के सप्लीमेंट्स आसानी से उपलब्ध है लेकिन सप्लीमेंट्स से अच्छा है कि आप ऐसी चीजों खाएं जिससे नेचुरली आपकी हड्डियों को मजबूती मिल सके।

आखिर क्यों जरूरी है बोन्स का स्वस्थ होना

हमारी बोन्स (Bone Health) लगातार बदलती रहती है। शरीर में नई हड्डियां बनने पर पुरानी हड्डियां टूटने लगती है। जब आप जवान होते हैं तो पुरानी हड्डियां टूटने कर नई हड्डियां में काफी जल्दी-जल्दी बनने लगती हैं। साथ ही बोन मास भी बढ़ता है। लेकिन उम्र बढ़ने पर बोन मास बढ़ता तो है लेकिन पहले जैसी तेजी से नहीं होती उम्र बढ़ने के साथ ही एक समय के बाद ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या होने लगती है। ऑस्टियोपोरोसिस एक ऐसी बीमारी है जिसमें हड्डियां काफी कमजोर हो जाती है और आसानी से टूटने लगती हैं।

ये तीन चीजों से रख सकते हैं बोन हेल्थ को फिट

बोन हेल्थ को सुधारने के लिए तीन चीजों का सेवन करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। चलिए जानते हैं उन तीन चीजों के बारे में…

तिल- तिल में फास्फोरस और कैल्शियम की अधिक मात्रा पाई जाती है जो बोन हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है और आपकी बोन हेल्थ को सुधारने में मदद करता है।

बीन्स- बीन्स हड्डियों के लिए पावर हाउस का काम करता हैं। इनमें मैग्नीशियम, कैल्शियम और फास्फोरस होते हैं, जो बोन हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

रागी- रागी कैल्शियम से भी भरपूर होता है, जो आपकी हड्डियों के लिए बहुत सेहतमंद और अच्छा माना जाता है। रागी से आप अन्य चीजें जैसे चीला, पैनकेक, रोटी आदि भी बना कर उसका सेवन कर के अपनी बोन्स को हेल्थी रख सकते हैं।

Read Also:-  कोरोना वैक्सीन से भारत में 42 लाख लोगों की बची जान, इस स्टडी में हुआ बड़ा दावा