Atishi Marlena Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Delhi News : केजरीवाल का सत्याग्रह, राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को किया नमन
Delhi News : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया आज राजघाट पहुंचे, जहां उनके साथ नेता प्रतिपक्ष आतिशी भी मौजूद रहीं। तीनों नेताओं ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

निर्णय को दिया सत्याग्रह का नाम

इससे पहले अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को एक पत्र लिखकर बड़ा फैसला लिया। उन्होंने घोषणा की कि वे अब संबंधित मामले में न तो स्वयं पेश होंगे और न ही उनके वकील अदालत में बहस करेंगे। इस निर्णय को उन्होंने “सत्याग्रह” का नाम दिया है।

सुप्रीम कोर्ट जाने का अधिकार रखा सुरक्षित

केजरीवाल ने अपने चार पन्नों के पत्र में लिखा कि यह फैसला उनकी अंतरात्मा की आवाज पर आधारित है और वे इसके परिणामों के लिए तैयार हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इससे उनके कानूनी हित प्रभावित हो सकते हैं, लेकिन वे अपने रुख पर कायम रहेंगे। साथ ही उन्होंने सुप्रीम कोर्ट जाने का अधिकार सुरक्षित रखा है।

मनीष सिसोदिया ने भी लिखा पत्र

पत्र में केजरीवाल ने महात्मा गांधी के सत्याग्रह सिद्धांत का उल्लेख करते हुए कहा कि यह निर्णय केवल इस मामले तक सीमित है। उन्होंने न्यायपालिका से जुड़े कुछ पूर्व उदाहरणों का भी हवाला दिया। वहीं मनीष सिसोदिया ने भी पत्र में कहा कि उनके पक्ष से कोई वकील पेश नहीं होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा परिस्थितियों में उन्हें निष्पक्ष न्याय की उम्मीद नहीं दिखती, इसलिए उन्होंने इसे सत्याग्रह का मार्ग बताया।

सीबीआई ने हाईकोर्ट में दायर की अपील

गौरतलब है कि यह मामला दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े केस की सीबीआई अपील से संबंधित है, जिसमें ट्रायल कोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया था। इसी फैसले के खिलाफ सीबीआई ने हाईकोर्ट में अपील दायर की है, जिस पर सुनवाई न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा कर रही हैं। अदालत पहले ही केजरीवाल की उस याचिका को खारिज कर चुकी है, जिसमें उन्होंने जज को मामले से अलग करने की मांग की थी।

ये भी पढ़ें- PSPCL की बड़ी उपलब्धि, पंजाब में रिकॉर्ड बिजली मांग के बीच निर्बाध आपूर्ति- संजीव अरोड़ा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

नेता प्रतिपक्ष आतिशी के नेतृत्व में विधायकों ने ‘‘नरेंद्र मोदी ने किया सरेंडर, गायब हुआ गैस सिलेंडर’’ के जमकर लगाए नारे
LPG Crisis : आम आदमी पार्टी के विधायकों ने निलंबन वापस नहीं होने पर बजट सत्र के तीसरे दिन भी विधानसभा के बाहर जोरदार प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के निकम्मेपन की पोल खोली। मंगलवार को जहां पालम अग्निकांड का मुद्दा उठाकर रेखा गुप्ता सरकार को कटघरे में खड़ा किया, वहीं बुधवार को गैस सिलेंडर किल्लत को लेकर केंद्र की मोदी सरकार की विफल विदेश नीति पर हमला बोला।

नरेंद्र मोदी हुए सरेंडर, गायब हुआ गैस सिलेंडर

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी के नेतृत्व में सभी विधायकों ने गैस सिलेंडर का पम्पलेट्स लेकर पैदल मार्च किया और ‘नरेंद्र मोदी हुए सरेंडर, गायब हुआ गैस सिलेंडर’ के जमकर नारे लगाए। इस दौरान आतिशी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने ट्रंप के आगे सरेंडर कर दिया है और इसका खामियाजा पूरा देश भुगत रहा है। दिल्ली समेत देश भर में गैस सिलेंडर के लिए लंबी- लंबी लाइनें लग रही हैं।

एक गैस सिलेंडर के लिए लंबी लंबी लाइनें

आतिशी ने कहा कि नरेंद्र मोदी कहते हैं कि उनकी 56 इंच की छाती है, लेकिन उन्होंने ट्रंप और अमेरिका के सामने सरेंडर कर दिया है। उनकी आवाज निकलनी बंद हो गई है और उसका खामियाजा दिल्ली वाले और देश की जनता भुगत रही है। आज पूरे देश में एक गैस सिलेंडर के लिए लंबी लंबी लाइनें लग रही हैं। पूरा देश यह जानना चाह रहा है कि 56 इंच की छाती वाले नरेंद्र मोदी कहां गए और आज आम लोग क्यों परेशान हो रहे हैं?

केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री मोदी बिल्कुल फेल

आतिशी ने कहा कि इसी दिल्ली विधानसभा में भाजपा ने वादा किया था कि होली और दिवाली पर फ्री सिलेंडर देंगे और कई बार इसकी घोषणा भी की गई। अब इनकी फ्री सिलेंडर की तरकीब समझ में आई है कि सिलेंडर को गायब ही कर दो, ताकि सब कुछ फ्री हो जाए और पैसे देने ही न पड़ें। जब सिलेंडर मिलेगा ही नहीं, तो सब कुछ ही फ्री हो गया। उन्होंने कहा कि भाजपा वालों को सरकार चलानी नहीं आती है। केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री मोदी बिल्कुल फेल हैं। पीएम अमेरिका के आगे नतमस्तक हो गए हैं। उधर, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता एक लाख करोड़ रुपए के बजट से फायर विभाग को एक सीढ़ी नहीं दे पाईं।

सड़कें टूटी हुई, सुरक्षा नहीं दे पा रही पुलिस

आतिशी ने कहा कि आज दिल्ली वाले भाजपा से परेशान हैं। एक आम परिवार को बिजली चाहिए होती है लेकिन पावर कट हो रहे हैं। पानी चाहिए होता है जो गंदा आ रहा है। सड़कें टूटी हुई हैं, पुलिस सुरक्षा दे नहीं पा रही है और अस्पतालों में दवाई मिल नहीं रही है।

आम आदमी पार्टी के विधायक अंदर जाएंगे

खाना बनाने के लिए गैस सिलेंडर चाहिए जिसके लिए दिनों दिन लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। भाजपा की सरकार बिल्कुल फेल है और इसी विफलता की वजह से वह हमारे विधायकों को विधानसभा के अंदर नहीं घुसने देना चाहती। उन्हें डर है कि आम आदमी पार्टी के विधायक अंदर जाएंगे और आवाज उठाएंगे तो भाजपा की पोल खुलेगी। लेकिन हम भाजपा की पोल दिल्ली की सड़कों पर खोलते रहेंगे।

दिवाली और होली पर फ्री दिया जाएगा सिलेंडर

आतिशी ने कहा कि मंगलवार को पेश हुए बजट में भी रेखा गुप्ता ने सिलेंडर का जिक्र किया है और कहा है कि दिवाली और होली पर सिलेंडर फ्री दिया जाएगा। अब तो सब पूरा ही फ्री हो गया है और कोई भी सिलेंडर के लिए एक भी पैसा खर्च नहीं कर रहा है।

किसी को पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं

अब किसी को भी सिलेंडर पर खर्चा नहीं करना पड़ रहा है क्योंकि लोग इंडक्शन और लकड़ी खरीद रहे हैं। जहां शादी ब्याह हो रहा है, वहां भी सिलेंडर फ्री हो गया है और किसी को पैसा खर्च करने की जरूरत ही नहीं है। जब सिलेंडर मिल ही नहीं रहा है तो उस पर खर्चा वैसे ही खत्म हो गया। भाजपा वाले इसी तरीके से बिजली और पानी भी फ्री कर देंगे, क्योंकि सब कुछ मिलना ही बंद हो जाएगा।

महिलाओं को 2500 रुपए देने की बात

आतिशी ने कहा कि मंगलवार के बजट में महिलाओं को 2500 रुपए देने की बात कही गई है। ये हर साल 2500 रुपए की बात करेंगे लेकिन वे रुपए कभी नहीं आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 फरवरी से पहले यह वादा किया था कि 8 मार्च 2025 को दिल्ली की हर महिला के खाते में 2500 रुपए आएंगे। 8 मार्च 2025 तो दूर, 8 मार्च 2026 भी निकल गया, लेकिन दिल्ली की एक भी महिला के पास 2500 रुपए नहीं आए।

पिंक कार्ड बनवाने ढेरों दिक्कतें

उन्होने कहा कि महिलाओं को फ्री बस यात्रा मिल रही थी, अब उसमें भी समस्या हो रही है। कहा गया था कि महिलाओं को पिंक कार्ड देंगे, लेकिन महिलाओं को पिंक कार्ड बनवाने ढेरों दिक्कतें हो रही हैं। जो मोहल्ला क्लीनिक में फ्री इलाज मिल रहा था, वे मोहल्ला क्लीनिक भी बंद कर दिए गए हैं। अस्पतालों में दवाइयां नहीं मिल रही हैं और पानी गंदा आ रहा है।

विधानसभा से बाहर कर देंगे

आतिशी ने आगे कहा कि मैं भाजपा वालों को बता देना चाहती हूं कि उन्हें लगता है कि वो हमें विधानसभा से बाहर कर देंगे और हमारी आवाज दबा देंगे। इनको इस गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए। हम आम आदमी पार्टी के विधायक है, अरविंद केजरीवाल के सिपाही हैं। सदन के अन्दर और सड़क पर हम दिल्ली वालों के हक आवाज उठाते रहेंगे।

दिल्ली की जनता देगी इसका जवाब

इन्होंने हमारे सभी नेताओं को जेल में भी डाल दिया, फिर भी हमें डरा नहीं पाए चुप नहीं करा पाए। दिल्ली में एक परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई इसपर बात नहीं करेंगे, ये उसपर भी खीर खाते हैं। लेकिन दिल्ली की जनता इसका जवाब देगी। धोखे से 27 साल बाद सरकार बना लिया अब 100 साल तक इनकी सरकार नहीं बनेगी।

नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री चुना

इस दौरान विधायक संजीव झा ने कहा कि पूरे देश में तबाही मची हुई है और लोगों को गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। आज देश के लोगों की सिर्फ एक ही गलती है कि उन्होंने नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री चुना। प्रधानमंत्री की गलत कूटनीति, गलत नीतियों और अमेरिका तथा ट्रंप के सामने सरेंडर होने के कारण आज देश के लोगों को गैस नहीं मिल रही है।

केंद्र सरकार कुंभकर्ण की नींद सोई हुई

लोग इस तपती धूप में लंबी लंबी लाइनें लगा रहे हैं और भटक रहे हैं, लेकिन उन्हें गैस नहीं मिल रही है। आज मजदूरों के लिए कोरोना के समय से भी ज्यादा खराब स्थिति है, लेकिन केंद्र सरकार कुंभकर्ण की नींद सोई हुई है और इन्हें लोगों से कोई मतलब नहीं है।

विधानसभा के अंदर लोगों को जाने नहीं दिया

संजीव झा ने कहा कि दिल्ली विधानसभा में भाजपा सरकार और कैबिनेट खीर खा रही है, लेकिन दिल्ली की जनता के पास खीर पकाने के लिए गैस सिलेंडर तक नहीं है। विधानसभा के अंदर हम लोगों को नहीं जाने दिया जा रहा है। अगर सरकार हमें सदन में दिल्ली और देश के मुद्दे नहीं बोलने देगी, तो हम इन्हें सड़क पर उठाएंगे।

अभी तक हमारा निलंबन वापस नहीं हुआ

सत्र के पहले ही दिन नेता प्रतिपक्ष आतिशी स्पीकर से मिलकर पार्टी के चारों विधायकों का निलंबन वापस लेने का अनुरोध किया था, लेकिन अभी तक हमारा निलंबन वापस नहीं हुआ है। यह देश में पहली बार विधायकों को न केवल सदन से निकाला गया बल्कि पूरे परिसर से बाहर कर दिया गया और 70 विधायकों के व्हाट्सएप ग्रुप से भी निकाल दिया गया।

विपक्ष के नेताओं के साथ दुर्व्यवहार

संजीव झा ने आगे कहा कि सदन चलाने की जिम्मेदारी विधानसभा स्पीकर की होती है। स्पीकर ने एक बार भी पक्ष और विपक्ष को नहीं बुलाया औन सदन चलाने को लेकर कोई सहमति बनाई। अलबत्ता स्पीकर विपक्ष के नेताओं के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं, उन्हें जलील कर रहे हैं और दिल्ली के लोगों की आवाज को दबा रहे हैं। जब तक निलंबन वापस नहीं होगा, हम सदन में नहीं जाएंगे।

पांच से छह हजार रुपए का मिल रहा सिलेंडर

उधर, कोंडली से विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि गुरुवार को रामनवमी है। लोगों को भंडारे करने हैं और घरों में व्रत का खाना बनना है, लेकिन सिलेंडर नहीं है। दिल्ली में पांच से छह हजार रुपए का सिलेंडर मिल रहा है। लोग त्राहि त्राहि कर रहे हैं। सदन दो करोड़ जनता के मुद्दों पर चर्चा के लिए बना है, लेकिन वहां भाजपा मुद्दों पर बात नहीं करने दे रही है।

लापरवाही के कारण मर गए नौ लोग

पालम में सरकारी लापरवाही के कारण नौ लोग मर गए, सरकार इस पर भी चर्चा से भाग रही है। भाजपा के लोग सिर्फ हमें सदन से बाहर करने पर चर्चा करते हैं। हमें बाहर करने से जनता का भला नहीं होगा। जनता का भला सदन में सीवर, बिजली, पानी और गैस सिलेंडर पर चर्चा से होगा। भाजपा सरकार गैस किल्लत पर चर्चा करे। गैस की कालाबाजारी करे।

चार्जशीट को ट्रायल के लायक भी नहीं समझा

कुलदीप कुमार ने कहा कि कैग-कैग करके भाजपा ने दिल्ली में सरकार बना ली है। इसका जवाब आम आदमी पार्टी ने नहीं, बल्कि खुद कोर्ट ने दिया है। कोर्ट ने इनकी सीबीआई की चार्जशीट को ट्रायल के लायक भी नहीं समझा और खारिज कर दिया। अगर भाजपाइयों को अरविंद केजरीवाल की ईमानदारी का सर्टिफिकेट लेना है, तो कैग से नहीं बल्कि कोर्ट से जाकर लें।

फायर विभाग के पास एक सीढ़ी तक नहीं

अब भाजपा गैस की किल्लत और एलपीजी सिलेंडर पर बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता सरकार का बजट हवा हवाई और खोखला है। बजट में जनता के हित की कोई बात नहीं है। मुख्यमंत्री के एक लाख करोड़ रुपए के बजट का दिल्लीवाले क्या करें, जब नौ लोगों की जान बचाने के लिए सरकार के फायर विभाग के पास एक सीढ़ी तक नहीं है। ऐसी सरकार पर धिक्कार है।

ये भी पढ़ें- Bank Holidays Alert : कल से 4 दिन के लिए बैंक बंद, डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

कपिल मिश्रा केस इन विधानसभा, स्पीकर बोले- जालंधर पुलिस ने तोड़े सदन के विशेषाधिकार
Kapil Mishra Case : दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा मामला अब दिल्ली विधानसभा पहुंच गया है। कपिल मिश्रा के खिलाफ जालंधर में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने इसे सदन के विशेषाधिकार हनन का गंभीर मामला बताते हुए जालंधर पुलिस कमिश्नर के खिलाफ कार्रवाई के हिंट दिए हैं।

वीडियो एडिट कर फैलाया गया

बता दें कि ये विवाद मंत्री आतिशी मार्लेना से जुड़े एक वीडियो से शुरू हुआ था। जिससे राजनीतिक भूचाल आ गया है। जालंधर निवासी इकबाल सिंह की शिकायत पर कपिल मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। जालंधर पुलिस का दावा है कि जांच में सामने आया कि वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया पर फैलाया गया। फॉरेंसिक जांच में कहा गया है कि वीडियो के ऑडियो में आतिशी कि तरफ से कहीं भी “गुरु” शब्द का प्रयोग नहीं किया गया है।

विशेषाधिकार हनन का सीधा मामला

विजेंद्र गुप्ता ने जालंधर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सदन के भीतर की रिकॉर्डिंग किसी व्यक्ति या बाहरी संस्था की नहीं होती, बल्कि वह केवल विधानसभा की होती है। जालंधर पुलिस द्वारा इस रिकॉर्डिंग को ‘टेम्पर्ड’ बताना विधानसभा की गरिमा पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में जालंधर पुलिस कमिश्नर के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का सीधा मामला बनता है।

दिल्ली विधानसभा की है संपत्ति

एफआईआर को लेकर दिल्ली विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक अभय वर्मा ने स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को रिपोर्ट सौंपी। इस पर स्पीकर ने स्पष्ट किया कि जिस वीडियो के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है, वह विधानसभा के भीतर की रिकॉर्डिंग है और पूरी तरह से दिल्ली विधानसभा की संपत्ति है। ऐसे में सदन की रिकॉर्डिंग के आधार पर किसी मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना सीधे तौर पर विधानसभा के विशेषाधिकार का उल्लंघन है।

रिकॉर्डिंग पर सवाल उठाना गंभीर विषय

स्पीकर ने बताया कि विपक्ष की मांग पर दिल्ली विधानसभा पहले ही इस वीडियो क्लिप को फॉरेंसिक साइंस लैब भेज चुकी है, ताकि सभी पक्षों को संतुष्टि मिल सके। इसके बावजूद बाहरी एजेंसी कि तरफ से सदन की रिकॉर्डिंग पर सवाल उठाना बेहद गंभीर विषय है।

दिल्ली-पंजाब की राजनीति में सियासी टकराव

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस कथित साजिश में जो भी लोग शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दिल्ली विधानसभा इस पूरे मामले पर विधिवत संज्ञान ले रही है और आगे की कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा दिल्ली और पंजाब की राजनीति में बड़ा सियासी टकराव पैदा कर सकता है।

ये भी पढ़ें- कोरबा में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, डायल 112 का Driver भी शामिल, 2 गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Delhi News : दिल्ली विधायक आतिशी के Video के साथ छेड़छाड़, जालंधर पुलिस ने दर्ज की FIR
Delhi News : दिल्ली विधानसभा की विधायक एवं विपक्ष की नेता आतिशी के वीडियो को तकनीक के द्वारा तोड़-मरोड़ कर अपलोड और प्रसारित करने के संबंध में जालंधर पुलिस कमिश्नरेट में एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। सोशल मीडिया पोस्ट से लिए गए ऑडियो की फोरेंसिक जांच से पता चलता है कि आतिशी द्वारा “गुरु” शब्द बोला ही नहीं गया।

जालंधर पुलिस कमिश्नरेट के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि इकबाल सिंह की शिकायत पर दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता एवं विधायक आतिशी के एक वीडियो को तोड़-मरोड़ कर तथा तकनीकी रूप से बदलकर गलत ढंग से अपलोड एवं प्रसारित करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।

अपमानजनक और निंदनीय टिप्पणियां

उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी को गुरुओं के विरुद्ध कथित रूप से अपमानजनक और निंदनीय टिप्पणियां करते हुए दिखाते हुए भड़काऊ सुर्खियों के साथ एक छोटी वीडियो क्लिप वाली कई पोस्टें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर अपलोड/प्रसारित की गई हैं।

कल जब दिल्ली विधानसभा में हो रहा था गुरुओं का सम्मान , तब नेता विपक्ष आतिशी ने बहुत भद्दी और शर्मनाक भाषा का इस्तेमाल किया

खुद सुनिए …
क्या ऐसे व्यक्ति को पवित्र सदन में रहने का अधिकार है ? pic.twitter.com/OILBCZPTBM
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) January 7, 2026

वीडियो क्लिप की जांच

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस वीडियो क्लिप की वैज्ञानिक तरीके से जांच की गई है और आतिशी की ऑडियो वाली यह वीडियो क्लिप कपिल मिश्रा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से डाउनलोड कर फोरेंसिक जांच हेतु निदेशक, फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी, पंजाब, एसएएस नगर को भेजी गई थी।

तोड़-मरोड़ कर किया गया अपलोड

उल्लेखनीय है कि इस वीडियो की फोरेंसिक रिपोर्ट दिनांक 09-01-2026 के अनुसार यह सामने आया है कि आतिशी ने अपनी ऑडियो में कहीं भी “गुरु” शब्द नहीं बोला, जैसा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे वीडियो क्लिपों में दिखाया जा रहा है। वास्तव में इस वीडियो के साथ छेड़छाड़ करके इसे तकनीक के द्वारा तोड़-मरोड़ कर अपलोड किया गया है, जिसमें ऐसे कुछ शब्द शामिल किए गए हैं जो आतिशी द्वारा बोले ही नहीं गए।

ये भी पढ़ें- पंजाब कैबिनेट ने लहरागागा में मेडिकल कॉलेज और डिजिटल ओपन यूनिवर्सिटी नीति को दी मंजूरी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

दुकान तोड़ने के नोटिस पर भड़की आतिशी, कहा भाजपा गरीब विरोधी पार्टी
Atishi on BJP : दिल्ली के मिरदर्द मार्ग पर स्थित दुकानों को भाजपा सरकार द्वारा तोड़ने की नोटिस देने के विरोध में सोमवार को आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी वहां के दुकानदारों से मिलीं और उनकी दुकानें बचाने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि पूरी दिल्ली में भाजपा का बुलडोज़र अब सिर्फ़ गरीबों के घरों तक सीमित नहीं रहा, अब ये जनता के रोज़गार पर भी चलने लगा है. मिरदर्द मार्ग पर दशकों से चल रही दुकानों को भाजपा सरकार तोड़ने की तैयारी कर रही है. भाजपा क्या चाहती है? क्या दिल्ली के लोग बेरोज़गार हो जाएं, उनके घर भी टूटें और वे सड़कों पर आ जाएं? आम आदमी पार्टी मिरदर्द मार्ग के हर दुकानदार, व्यापारी के साथ मज़बूती से खड़ी है. हर मोर्चे पर इनका साथ देंगे. बीजेपी का बुलडोज़र आने दो, हम डटकर मुकाबला करेंगे.

भाजपा गरीब विरोधी पार्टी – आतिशी

इस दौरान आतिशी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला और कहा कि भाजपा संविधान और गरीब विरोधी पार्टी है. जब से दिल्ली में भाजपा की चार इंजन की सरकार बनी है, आम लोगों को परेशान कर रही है. एक-एक कर दिल्ली की सारी झुग्गियों को तोड़ा जा रहा है. लोगों को बेघर किया जा रहा है. भाजपा के बड़े-बड़े नेता चुनाव से पहले झुग्गियों में जाते थे, वहां बच्चों के साथ खेलते थे और खाना खाते थे. लेकिन सरकार बनते हीं भाजपा ने उन सभी घरों को तोड़ना शुरू कर दिया है.

भाजपा चाहती है दिल्ली के लोग हों बेरोजगार…

आतिशी ने कहा कि भाजपा क्या चाहती है? दिल्ली के लोग बेरोज़गार हो जाएं, उनके घर भी टूटें और वे सड़कों पर आ जाएं? आम आदमी पार्टी मिरदर्द मार्ग के हर दुकानदार, व्यापारी के साथ मज़बूती से खड़ी है. हर मोर्चे पर इनका साथ देंगे. आने दो बीजेपी का बुलडोज़र, हम डटकर मुकाबला करेंगे.

लोगों को खून के आंसू रोते देखा

आतिशी ने भाजपा के चुनावी वादे याद दिलाते हुए कहा कि चुनाव से पहले भाजपा वाले पूरी दिल्ली में घूम-घूम कर कहते थे कि जहां झुग्गी वहां मकान देंगे. लेकिन क्या हुआ हम सबने देखा, वो जहां भी गए वहां झुग्गियों को तोड़ा. जंगपुरा में मद्रासी कैंप में घरों को तोड़ा गया. अगले ही दिन मैं वहां गई थी. वहां लोगों को खून के आंसू रोते देखा. उनके हाथ में भाजपा का जहां झुग्गी वहां मकान का कार्ड था, कार्ड पर प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो बनी हुई थी. लेकिन जब बुलडोजर आया तो उनके घरों को बचाने कोई नहीं आया. वो भाजपा वाले भी नहीं जो उनके घर खाना खाते थे.

गरीबों की रोजी-रोटी खत्म करना चाहती है सरकार

आतिशी ने कहा कि भाजपा ने पहले घरों को तोड़ा, अब दुकानों को तोड़कर गरीबों के रोजी-रोटी को खत्म करना चाहती है. मैं करोल बाग के चुनाभट्टी जेजे कैंप में गई, दिल्ली के नंगली डेयरी में गई वहां लोग चालीस साल से पचास साल से लोग रह रहे हैं, वहां भी इसी तरह के नोटिस चस्पा किए गए हैं. भाजपा के चार इंजन की सरकार बनने के बाद चारों इंजन गरीबों को परेशान करने के लिए लगा दिया है.

गरीबों की ताकत को कम मत आंको – आतिशी

आतिशी ने कहा कि ये भाजपा वाले भूल गए हैं कि गरीबों की कितनी ताकत है. हम गाड़ी चलाते हैं, दुकान चलाते है. अभी हमारे हाथ दिल्ली चलाने में लग रहे हैं. लेकिन अगर आपने गरीबों को परेशान किया और गरीबों के हाथ शहर हो रोकने में लग गई तो शहर थम जाएगा. गरीबों की ताकत को कम मत आंको. उन्होंने कहा कि आज मैं आपके बीच आई हूं, आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल कल भी गरीबों के साथ थे आज भी हैं और आगे भी रहेंगे. आप इस लड़ाई में अकेले नहीं हैं, हम आपके साथ हैं इस लड़ाई में. चाहे सड़क पर लड़ना हो, संसद में लड़ना हो या कोर्ट में लड़ना हो.

आम आदमी पार्टी, गरीबों के साथ

आतिशी ने कहा कि बटला हाउस में भी भाजपा की गरीब विरोधी सरकार ने नोटिस लगाया था लेकिन हमने कोर्ट का दरवाजा खटखटा कर उसे रोका. उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है अरविन्द केजरीवाल और आम आदमी पार्टी आप सबके लिए वकील कर रहे हैं. संविधान आपको यह अधिकार देता है कि अगर कोई व्यक्ति 30 साल से एक जगह रह रहा है तो उसे ऐसे कोई नहीं हटा सकता. हम भाजपा को संविधान की धज्जियां नहीं उड़ाने देंगे.

यह भी पढ़ें : CM योगी से मिले बृजभूषण : बोले मुख्यमंत्री से मिलना ही खास

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

शिक्षा माफिया को बचाने के लिए फीस रेगुलेशन बिल छिपा रही भाजपा, ‘‘आप’’ विधायक करेंगे जनता से रायशुमारी
Fee Regulation Bill : दिल्ली की भाजपा सरकार शिक्षा माफिया को बचाने के लिए प्राइवेट स्कूल फीस रेगुलेशन बिल छिपा रही है. लिहाजा आम आदमी पार्टी बच्चों के पैरेंट्स की आवाज बनेगी और इस बिल पर उसके विधायक जनता से रायशुमारी करेंगे. दिल्ली के लोग अपने सुझाव fee.consultation.aap@gmail.com पर भेज सकते हैं. आम आदमी पार्टी पैरेंट्स से मिले सुझावों के अनुसार विधानसभा में बिल में जरूरी संशोधन करवाएगी. सोमवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर ‘‘आप’’ की वरिष्ठ नेता व नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने यह बातें कहीं. उन्होंने कहा कि मंगलवार से ‘‘आप’’ विधायक इस बिल पर रायशुमारी के लिए लगातार बैठकें करेंगे. ‘‘आप’’ सरकार में रहकर भी शिक्षा माफिया के खिलाफ लड़ती थी और अब विपक्ष में रह कर भी लड़ती रहेगी.

प्राइवेट स्कूलों ने बेलगाम तरीके से फीस बढ़ानी शुरू कर दी

आतिशी ने कहा कि जबसे दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी है, प्राइवेट स्कूलों ने बेलगाम तरीके से फीस बढ़ानी शुरू कर दी है. सभी प्राइवेट स्कूलों ने 20 से 80 फीसद तक फीस बढ़ा दी है. एसी, स्वीमिंग, गतिविधि क्लासेज समेत तरह-तरह के अतिरिक्त चार्ज भी लगा दिए हैं.भाजपा सरकार में दिल्ली का मीडिल क्लास त्रस्त हो चुका है, क्योंकि वह अपने बच्चों की फीस नहीं दे पा रहा है. 40 डिग्री तापमान में बच्चों के पैरेंट्स स्कूल और शिक्षा निदेशालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है. माता-पिता हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट तक गए. हाईकोर्ट ने कहा कि जब तक सरकार कोई ऑर्डर पास नहीं करती है, तब तक प्राइवेट स्कूलों को वह कोई आदेश नहीं दे सकते.

भाजपा सरकार ने एक भी प्राइवेट स्कूल की फीस नहीं रोकी

आतिशी ने कहा कि एक बात बिल्कुल स्पष्ट है कि भाजपा और प्राइवेट स्कूलों के बीच सांठगांठ की वजह से बेलगाम तरीके से प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ रही है. प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता बार-बार शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री के पास जाते हैं और मंत्री उनसे झूठे वादे करते हैं कि फीस नहीं बढ़ने देंगे, लेकिन आज तक भाजपा सरकार ने एक भी प्राइवेट स्कूल की फीस नहीं रोकी है. मंत्री व मुख्यमंत्री घड़ियाली आंसू जरूर बहाए हैं, झूठे वादे भी किए हैं, लेकिन एक भी स्कूल की फीस रोका नहीं गया है. दिल्लीवालों ने वह शर्मसार नजारा भी देखा कि दिल्ली का एक प्राइवेट स्कूल बाउंसर के साथ बच्चों को स्कूल से बाहर फिकवा रहा था. पैरेंट्स का दबाव और आम आदमी पार्टी द्वारा लगातार आवाज उठाने की वजह से भाजपा को कुछ दिखावा करना जरूरी था.

भाजपा सरकार ने चुपचाप तरीके से बिल को कैबिनेट में पास कर दिया

आतिशी ने कहा कि भाजपा सरकार ने फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून लाने की बात कही. इसे विधानसभा में पास कराएंगे, लेकिन माता-पिता और फीस वृद्धि के खिलाफ केस लड़ने वालों से बिना पूछे और कानून को बिना दिखाए भाजपा सरकार ने चुपचाप तरीके से बिल को कैबिनेट में पास कर दिया. माता-पिता व वकीलों के पास आम आदमी पार्टी के नेताओं के पास फोन आए कि क्या बिल की कॉपी है? भाजपा ने किसी को भी बिल की कॉपी नहीं देखने दी. क्योंकि भाजपा यह कानून प्राइवेट स्कूलों में फीस कम करने के लिए नहीं, बल्कि सिर्फ दिखावा करने और प्राइवेट स्कूलों को बचाने के लिए ला रही है. दिल्ली के इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ कि इतनी बड़ी पॉलिसी पर कोई राय मशविरा न ली जाए.

भाजपा ने पैरेंट्स को धोखा दिया

आतिशी ने प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि भले ही भाजपा ने पैरेंट्स को धोखा दिया है, लेकिन ‘‘आप’’ प्राइवेट स्कूलो के खिलाफ लड़ती आई है और आगे भी लड़ती रहेगी। भले ही भाजपा ने चोर दरवाजे से बिल पास करा दिया और किसी को देखने नहीं दिया, लेकिन यह कानून दिल्ली विधानसभा के पटल पर पेश करवा कर रहेंगे. विधानसभा में दिल्लीवालों के वोट से चुने हुए आम आदमी पार्टी के 22 विधायक पैरेंट्स की आवाज उठाएंगे. भले ही भाजपा ने पैरेंट्स को धोखा दिया, लेकिन आम आदमी पार्टी धोखा नहीं देगी और पहले की तरह आगे भी प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ लड़ती रहेगी. आम आदमी पार्टी प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के माता पिता की आवाज दिल्ली विधानसभा में रखेंगे.

‘‘आप’’ विधायक दल आने वाले फीस वृद्धि के कानून पर बैठकें करेगा

आतिशी ने कहा कि पैरेंट्स, वकीलों से रायशुमारी का जो काम दिल्ली सरकार को करना चाहिए था, अब वह काम आम आदमी पार्टी के विधायक करेंगे. आम आदमी पार्टी ने दिल्लीवालों से राय मशविरे की प्रक्रिया के लिए एक ई-मेल एड्रेस fee.consultation.aap@gmail.com बनाया है. आम आदमी पार्टी बच्चों के पैरेंट्स, वकीलों, एक्टिविस्ट से अनुरोध है कि इस ई-मेल एड्रेस पर फीस वृद्धि को रोने के लिए अपनी राय दें। अगर पैरेंट्स या वकील ‘‘आप’’ विधायकों से मिलना चाहते हैं तो मंगलवार से लगातार ‘‘आप’’ विधायक दल आने वाले फीस वृद्धि के कानून पर बैठकें करेगा.

आम आदमी पार्टी दिल्ली के पैरेंट्स के हक के लिए लड़ती रही

आतिशी ने कहा कि ‘‘आप’’ विधायकों से मिलने के लिए ई-मेल एड्रेस पर भी मेल कर सकते हैं. ‘‘आप’’ के विधायक मिलने का समय जरूर देंगे। फीस वृद्धि के कानून पर दिल्ली का कोई व्यक्ति अपनी राय हमें मेल करे। हम दिल्लीवालों की आवाज बनेंगे और दिल्ली विधानसभा पटल पर सारे सुझाव रखेंगे. अगर जरूरत पड़ेगी, तो भाजपा सरकार द्वारा लाए जा रहे बिल में संशोधन की मांग भी करेंगे. जैस आम आदमी पार्टी दिल्ली के पैरेंट्स के हक के लिए लड़ती रही है, वैसे ही विपक्ष में होने के बावजूद निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ बच्चों व पैरेंट्स के हक में लड़ते रहेंगे.

“आप” विधायक पैरेंट्स की आवाज़ बनेंगे

आतिशी ने एक्स पर भी एक पोस्ट कर फीस वृद्धि को लेकर भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद प्राइवेट स्कूलों की फीस बेलगाम बढ़ी है. पेरेंट्स संघर्ष करते रह गए लेकिन भाजपा सरकार ने एक स्कूल की भी फीस कम नहीं की. पैरेंट्स के दबाव में सरकार एक बिल तो कैबिनेट में लाई, लेकिन उस बिल को छुपा कर रखा, किसी से रायशुमारी नहीं की. क्यों? क्योंकि भाजपा पैरेंट्स को नहीं, प्राइवेट स्कूल माफ़िया को बचाना चाहती है. लेकिन आम आदमी पार्टी हमेशा पैरेंट्स के साथ खडे हो कर प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ लड़ती आई है. आज विपक्ष में रहते हुए भी हम इस शिक्षा माफिया के खिलाफ लड़ते रहेंगे. विधानसभा में “आप” विधायक पैरेंट्स की आवाज़ बनेंगे. अगर आप ‘प्राइवेट स्कूल फीस रेगुलेशन बिल’ के लिए सुझाव देना चाहते हैं तो fee.consultation.aap@gmail.com पर ईमेल करें। हम आपकी आवाज़ को विधानसभा तक पहुंचाएंगे.

हर मां-बाप की सबसे बड़ी चिंता अपने बच्चे का भविष्य

उधर, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक्स पर कहा कि हर मां-बाप की सबसे बड़ी चिंता अपने बच्चे का भविष्य होता है, लेकिन जब स्कूल की फीस ही भविष्य पर बोझ बन जाए, तो उसके खिलाफ आवाज़ उठाना ज़रूरी हो जाता है. दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद प्राइवेट स्कूलों की फीस बेकाबू हो गई है. माता-पिता परेशान हैं, लेकिन सरकार ने आंख मूंद रखी है. आज हम विपक्ष में हैं लेकिन जनता के हित के लिए हमारे कदम रुकेंगे नहीं, हमारी आवाज़ थमेगी नहीं. आम आदमी पार्टी का दृढ़ संकल्प है कि हम हमेशा बच्चों के साथ खड़े रहेंगे, माता-पिता के साथ खड़े रहेंगे. मैं, मनीष सिसोदिया, आज भी उस संकल्प के साथ बोल रहा हूं, जिसने मुझे हिम्मत दी शिक्षा क्रांति का सपना देखने की. शिक्षा के बाज़ार के खिलाफ, प्राइवेट स्कूल माफ़िया के खिलाफ हम विधानसभा में और सड़कों पर लड़ेंगे। हर उस मां-बाप की आवाज़ बनेंगे जो अपने बच्चे को एक अच्छा भविष्य देना चाहता है. प्राइवेट स्कूल फीस रेगुलेशन बिल पर आपकी राय हमारे लिए बेहद कीमत है.

यह भी पढ़ें : राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां पूरी, जानें ऐतिहासिक आयोजन में क्या होगा खास

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Delhi: EC ने आतिशी को भेजा नोटिस, बीजेपी जॉइन ना करने पर जेल भेजे जाने की धमकी का लगाया था आरोप
Delhi: आम आदमी पार्टी की मंत्री आतिशी मार्लेना को शुक्रवार को चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा है. चुनाव आयोग ने आतिशी को उनके उस बयान के लिए नोटिस भेजा. जिसमें उन्होंने कहा था कि उनसे भाजपा में शामिल होने के लिए संपर्क किया गया था. उनके इस बयान को लेकर चुनाव आयोग ने उनसे जवाब मांगा है, चुनाव आयोग ने आतिशी से कहा है कि वह अपने इस दावे के समर्थन में सबूत पेश करें.

चुनाव आयोग ने 6 अप्रैल तक मांगा जवाब

चुनाव आयोग ने आप नेता आतिशी को शनिवार 6 अप्रैल को शाम 5 बजे तक जवाब देने के लिए कहा है. बता दें कि  मंगलवार को आम आदमी पार्टी की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री आतिशी ने कहा था कि भाजपा ने मेरे एक बहुत करीबी व्यक्ति के माध्यम से मुझे पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया है.

भाजपा ने की थी शिकायत

आप नेता आतिशी के द्वारा दिए गए बयान पर भाजपा ने गुरूवार को शिकायत की थी. भाजपा ने आतिशी के इस बयान पर कहा था कि आप को आतिशी को यह कहने पर कानूनी नोटिस भेजा है कि उन्हें बीजेपी में शामिल होने या जेल जाने की चेतावनी दी गई है. दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने इस मामले पर कहा था कि हमने सबूत देने के लिए आप नेता आतिशी को कानूनी नोटिस दिया है.  इस बार उन्हें जवाब देना होगा. वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आतिशी झूठ बोल रही हैं और उनके आरोप निराधार हैं और झूठ बोलना आप पार्टी के नेचर में है. दिल्ली बीजेपी प्रमुख ने कहा कि हमने आतिशी को माफी मांगने के लिए समय दिया था, लेकिन उन्होंने माफी नहीं मांगी. इसलिए हम उन पर मानहानि का केस करेंगे.

Delhi: आतिशी ने प्रेस कॉफ्रेंस में कही थी ये बात

बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन को कथित शराब नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं 2 अप्रैल को ही सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में संजय सिंह को जमानत दे दी है. पार्टी के नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर मंत्री आतिशी 2 अप्रैल को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही थी. इस दौरान दौरान उन्होंने कहा कि मुझे और पार्टी चार वरिष्ठ नेताओं को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा, आगे उन्होंने कहा कि कि बीजेपी ने एक बहुत करीबी व्यक्ति के माध्यम से उनसे बीजेपी में शामिल होने के लिए संपर्क किया था. अगर वो बीजेपी में शामिल नहीं हुई तो प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किए जाने के लिए तैयार रहें.

Delhi: AAP नेता संजय सिंह का बड़ा दावा, बोले- केजरीवाल के खिलाफ हुई साजिश, BJP ने किया शराब घोटाला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

दिल्ली में झुग्गीवासियों को बेघर करने के लिए केंद्र रच रही है साजिश- आतिशि, मंत्री
Delhi News: आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली की सारी झुग्गियां तोड़ने के आदेश का सख्त विरोध किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी मर्लेना का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झुग्गियों और उनमें रहने वाले लोगों को देखकर शर्म आती है और वो उनसे परेशान हैं। इसलिए केंद्र सरकार ने दिल्ली से झुग्गियों का पूरी तरह से सफाया करने का फरमान जारी किया है। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के सलाहकार तरुण कपूर ने एमसीडी, रेलवे, डीडीए के साथ मीटिंग कर अफसरों को आदेश दिया है कि दिल्ली से झुग्गियों का पूरी तरह सफाया करना है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा हर चुनाव में जहां झुग्गी-वहीं मकान देने का वादा करती है और चुनाव बाद झुग्गियों को तोड़ देती है।

Delhi News: केंद्र की साजिश का खुलासा

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली सरकरा में मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में संयुक्त प्रेसवार्ता की और उन्होंने दिल्ली की झुग्गियों में रह रहे लोगों को केंद्र सरकार द्वारा बेघर करने करने की रची जा रही साजिश का खुलासा किया। इस दौरान वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा कि बीजेपी दिल्ली में हर चुनाव से पहले विज्ञापन निकालती है और झुग्गी वालों से फॉर्म भरवा कर कहती है कि उनको इन झुग्गियों की जगह मकान देंगे। एमसीडी चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कालकाजी के झुग्गी वालों को 500 मकान दिए थे और अखबारों में फुल पेज का एक विज्ञापन निकालकर वादा किया कि हर किसी को उनकी झुग्गियों के बदले 5 किलोमीटर के दायरे में पक्का मकान देंगे। लेकिन जैसे ही चुनाव खत्म हुआ झुग्गियों को तोड़ने का नोटिस पिछले साल जनवरी से आने लगे।

केंद्र सरकार घर तोड़कर कैसे करती है गरीबों पर गैरकानूनी कार्रवाई — जानें

पिछले दो साल में केंद्र सरकार दिल्ली में झुग्गियों को तोड़कर वहां से लोगों को उजाड़ रही है। लाखों लोगों को बेघर कर दिया: pic.twitter.com/GVODUzyCac
— AAP (@AamAadmiParty) January 12, 2024

Delhi News: अधिकारियों के साथ बैठक कर दिया आदेश

वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा कि बीजेपी कहती है कि झुग्गी वालों को 50 किलोमीटर दूर नरेला में फेंक देंगे, जहां स्कूल, नौकरियों और आवागमन के लिए कोई साधन नहीं है। ऐसा पिछले कई साल से दिल्ली में चल रहा है। बीजेपी शासित केंद्र सरकार अब दिल्ली से झुग्गियों को साफ करने की सुनियोजित ढंग से एक साजिश रच रही है। इसको लेकर 9 नवंबर को प्रधानमंत्री कार्यालय में एक मीटिंग हुई। इस मीटिंग को प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने लिया। इसमें दिल्ली की सभी लैंड जमीन मालिक एजेंसी जैसे एमसीडी, डीडीए, रेलवे, एलएंडडीओ के सभी अधिकारियों को बुलाया गया और आदेश दिया गया कि दिल्ली में पूरी तरह से झुग्गियों को साफ करना है। किसी भी जमीन पर झुग्गी नहीं रहनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- Indo-Nepal Cordination कमेटी की हुई बैठक, कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

In-Situ Ammonia Treatment Plant की स्थापना में देरी पर जल मंत्री आतिशी ने जताई नाराज़गी
In-Situ Ammonia Treatment Plant: दिल्ली जल मंत्री आतिशी मार्लेना ने वज़ीराबाद रिज़र्वायर में इन-सीटू अमोनिया ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने में हो रही देरी पर नाराज़गी जताई है। इसको लेकर सरकार की कोशिश है कि यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ने पर भी पानी का उत्पादन न रुके ऐसे में ये प्रोजेक्ट बेहद महत्वपूर्ण है। बता दें कि प्रोजेक्ट में हो रही देरी से लाखों दिल्लीवासियों को समस्या होती है। इसको लेकर जलमंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव को लिखित निर्देश देते हुए 1 जनवरी तक रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने वज़ीराबाद रिज़र्वायर में इन-सीटू अमोनिया ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित होने में देरी पर भी नाराजगी जताई।

In-Situ Ammonia Treatment Plant: प्रोजेक्ट को मॉनिटर करने का निर्देश

जल मंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश देते हुए कहा है कि इन-सीटू अमोनिया ट्रीटमेंट प्लांट कब तक तैयार होगा इसकी जानकारी दें साथ ही इस प्रोजेक्ट को स्वयं व्यक्तिगत रूप से मॉनिटर भी करें। साथ ही कहा गया कि मुख्य सचिव सुनिश्चित करें कि इन-सीटू अमोनिया ट्रीटमेंट प्लांट के लिए टेंडर 15 जनवरी तक जारी हो जाए। जल मंत्री आतिशी ने कहा कि बुधवार को यमुना नदी में अमोनिया का स्तर 2.8 पीपीएम तक पहुंच गया। यमुना में अमोनिया के बढ़े हुए स्तर ने चंद्रावल और वज़ीराबाद में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के उत्पादन क्षमता को प्रभावित किया।

Water supply across Delhi has been affected in the last few days due to high ammonia levels in Yamuna. This is a recurring problem.

CM @ArvindKejriwal gave directions to Delhi Jal Board to set up an ammonia treatment plant in Wazirabad in March. The work was to be finished… pic.twitter.com/kGFVz2xfCs
— Atishi (@AtishiAAP) December 28, 2023

In-Situ Ammonia Treatment Plant: दिल्लीवासियों पर प्रतिकूल प्रभाव

प्रोजेक्ट में हो रही देरी के कारण वज़ीराबाद और चंद्रावल प्लांट की उत्पादन क्षमता कुल क्षमता से लगभग 50% तक कम हो गई। इस कारण पानी का उत्पादन भी औसतन लगभग 35-40% कम हो गया। उन्होंने आगे कहा कि इस बड़ी समस्या के कारण दिल्ली के लगभग एक चौथाई हिस्से पर प्रतिकूल प्रभाव हुआ है, जिससे सदर बाजार, सिविल लाइन्स, पुरानी दिल्ली, मुखर्जी नगर, बुराड़ी, पटेल नगर, राजेन्द्र नगर, करोल बाग, मजनू का टीला, आईएसबीटी, बरफखाना, बारा हिंदू राव, कमला नगर, रूप नगर जैसे घनी आबादी वाले इलाके प्रभावित हुए।

ये भी पढ़ें- Delhi Municipality: MCD सदन में हंगामा करने पर 4 बीजेपी पार्षद निलंबित

Clean Water: मंत्री आतिशी मार्लेना का Jal Board को सख्त निर्देश, 48 घंटे में लोगों को मिले साफ पानी
Clean Water: दिल्ली सरकार में जल मंत्री आतिशी मार्लेना ने न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में संक्रमित पानी की बढ़ती शिकायतों के चलते दिल्ली जल बोर्ड के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के CEO को शिकायत पत्र भेजते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली के निवासियों को संक्रमित पानी मिलता रहा, तो जल बोर्ड से जुड़े अधिकारियों को इस्तीफे दे देने चाहिए। मंत्री ने पत्र में बताया कि यह बोर्ड की जिम्मेदारी है कि दिल्लीवासियों को स्वच्छ और पर्याप्त पानी मिलता रहे।

Clean Water: 48 घंटों के अंदर ढ़ूढ़े समाधान

मंत्री आतिशी मार्लेना के CEO को स्पष्ट निर्देश देते हुए 48 घंटों के भीतर पानी संक्रमण मुद्दे के समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने दिल्ली जल बोर्ट को इस समस्या के समाधान होने के बाद की कंप्लायंस रिपोर्ट भेजने का भी आदेश दिया। बता दें कि मंत्री की इस सख्ती से दिल्लीवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है। क्योंकि यह स्वास्थ्य से जुड़ा मामला है। इसके साथ ही मंत्री ने जल बोर्ट को इस घटना से सबक लेने की भी बात कही और लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें- Deepfake Video: पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, लगातार देशभर से आ रहे हैं मामले