Alert Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

22 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Weather Update : देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने को लेकर 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में कई इलाकों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है. इससे आम जनजीवन प्रभावित होने के साथ किसानों की फसलों को नुकसान का खतरा भी बना हुआ है.

IMD की चेतावनी में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, केरल, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल हैं.

दिल्ली-NCR में गर्मी से राहत के संकेत

दिल्ली और आसपास के इलाकों में लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, 23 से 26 जून के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. आसमान में बादल छाए रहने के साथ कुछ जगहों पर बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. 23 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 24 और 25 जून को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना है, जबकि 26 जून से तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है.

उत्तर प्रदेश में कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

वहीं, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने सतर्क रहने को कहा है. मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, हमीरपुर, कुशीनगर, बस्ती, कानपुर, झांसी, अयोध्या, रामपुर, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी में हल्की बारिश के साथ आंधी की संभावना जताई गई है. इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. राजधानी लखनऊ में 23 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

बिहार में तेज बारिश और हवाओं का खतरा

बिहार में मौसम ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है. गया, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, सुपौल, सहरसा, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर और अररिया में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. इन इलाकों में 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. पटना में तापमान 38 डिग्री तक रहने का अनुमान है.

हिमाचल में येलो अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में भी मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है. शिमला, सुंदरनगर, कांगड़ा, जोत और मुरारी देवी समेत कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. चंबा में कुछ स्थानों पर बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है.

राजस्थान में 70 किमी प्रति घंटे तक चल सकती हैं हवाएं

राजस्थान के कई जिलों में आंधी और बारिश का असर देखने को मिल सकता है. चुरू, भीलवाड़ा, जयपुर, टोंक, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, डूंगरपुर, श्रीगंगानगर, बारां, करौली, अलवर और कोटा में अलर्ट जारी किया गया है. इन क्षेत्रों में तेज हवाओं की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

ये भी पढ़ें- तमिलनाडु में सीफूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव, 7 की मौत, 65 घायल, NDRF टीम मौके पर जुटी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

सीकर में मंत्री मदन दिलावर का औचक निरीक्षण, गंदगी पर सख्त रुख- अधिकारियों की लगाई क्लास
Surprise Inspection : राजस्थान में पंचायती व्यवस्था की हकीकत उस समय खुल गई जब पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने सीकर जिले की ग्राम पंचायतों का अचानक निरीक्षण किया. एकदिवसीय दौरे के दौरान जैसे ही उन्होंने जमीनी हालात देखे, स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया.

जयपुर से चूरू के रास्ते में मंत्री सबसे पहले सीकर की ग्राम पंचायत ठीकरिया पहुंचे और उसके बाद पलसाना पंचायत समिति के रेवासा गांव का दौरा किया. यहां चारों ओर फैली गंदगी और सफाई व्यवस्था की लापरवाही देखकर उन्होंने ग्रामीणों से सीधे सवाल किए. लोगों ने बताया कि गांव में नियमित सफाई नहीं होती और कचरा उठाने की कोई ठोस व्यवस्था भी नहीं है.

कचरे के ढेर देख मंत्री हुए नाराज

इसके बाद मंत्री पिपराली पंचायत समिति के बाजोर गांव पहुंचे, जहां हालात और भी खराब मिले. सड़कों पर पानी भरा हुआ था, जगह-जगह कीचड़ फैला था और कचरे के ढेर लगे हुए थे. हालात देखकर मंत्री ने जिला परिषद सीकर के सीईओ को फोन कर नाराजगी जताई और पूछा कि क्या अधिकारी कभी गांवों का निरीक्षण करते हैं या नहीं.

स्वच्छता फंड के दुरुपयोग पर वसूली की चेतावनी

मंत्री ने साफ कहा कि बार-बार कहने के बावजूद अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, उन्होंने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश देते हुए चार्जशीट जारी करने और कुछ अधिकारियों को निलंबित करने के आदेश दिए. साथ ही स्वच्छता से जुड़े फंड के दुरुपयोग पर भी कड़ा रुख अपनाते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पैसे का गलत इस्तेमाल पाया गया तो उसकी वसूली भी की जाएगी. इस कार्रवाई के बाद पूरे विभाग में हलचल तेज हो गई है और अधिकारी अब व्यवस्थाएं सुधारने में लग गए हैं.

ये भी पढ़ें – आप मुख्यालय पर हर्षोल्लास से मनाया गया सांसद संजय सिंह का जन्मदिन, कार्यकर्ताओं में ख़ुशी का माहौल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

फिर शुरू होगा बारिश का दौर, दो दिन बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर होगी बर्फबारी
Weather News : उत्तर भारत में ठंड से अब राहत मिलती नजर आ रही है. मैदानी इलाकों में फिलहाल सुबह और शाम के समय ही हल्की ठंड बनी हुई है, जबकि दिन में तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. हालात ऐसे हैं कि लोगों को दिन के समय हल्की गर्मी का एहसास भी होने लगा है.

हालांकि, मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जल्द ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.

मैदानी इलाकों में भी बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से 17 और 18 फरवरी (मंगलवार-बुधवार) को पश्चिमी हिमालयी इलाके में कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी होगी. उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी बारिश का अलर्ट है.

तेज हवाओं के साथ बारिश होगी

मौसम विभाग के अनुसार, बादल गरजने और तेज हवाओं के साथ बारिश होगी. बारिश के चलते मौसम में बदलाव आने वाला है. दिन का तापमान भी गिर जाएगा. मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव मंगलवार (16 फरवरी) से शुरू हो जाएगा.

अचानक से मौसम में बदलाव

बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ एक मौसमी घटना है, जो सर्दियों में उत्तर भारत, पाकिस्तान, नेपाल और हिमालय क्षेत्र में अचानक से मौसम में बदलाव लाती है. यह एक तरह का कम दबाव वाला तूफान होता है, इससे तेज हवाएं चलती हैं और कई इलाकों में बारिश होने के आसार रहते हैं.

ये भी पढ़ें- नोएडा वासियों को PM Modi का तोहफा, एक्वा लाइन मेट्रो के विस्तार को दी मंजूरी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

उत्तराखंड में मौसम बदला, कोहरा और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी
Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में इसके असर साफ नजर आने लगे हैं. खासकर मैदानी इलाकों में घना कोहरा छा गया है, जिससे दृश्यता घट गई है और सुबह-सुबह तथा देर रात लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही है. मौसम विभाग ने राज्य के पांच जिलों में बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट भी जारी किया है.

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है. बदलते मौसम के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ने की संभावना हैं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है.

वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छा गया है, जिससे सड़क पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है. खासकर राष्ट्रीय राजमार्ग और ग्रामीण सड़कों पर दृश्यता कम होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है. कई स्थानों पर वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ रहा है.

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों से अपील की गई है कि वे मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही सफर करें. बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में मार्ग बंद होने की संभावना को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतें.

प्रशासन ने अलर्ट मोड जारी कर दिया

खराब मौसम को देखते हुए उत्तराखंड के जिला प्रशासन ने अलर्ट मोड जारी कर दिया है. संबंधित जिलों के अधिकारियों को एहतियात बरतने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के निर्देश दिए गए हैं. आपदा प्रबंधन विभाग को भी सक्रिय रहने को कहा गया है ताकि जरूरत पड़ने पर त्वरित राहत और बचाव कार्य किए जा सकें.

ये भी पढ़ें- Ration Card : मोदी सरकार का बड़ा फैसला, राशन की जगह अब सीधे अकाउंट में आएंगे पैसे

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

ठंड के चलते स्कूल और कोचिंग की छुट्टियां बढ़ी, बच्चों-बुजुर्गों को सतर्क रहने की सलाह
Bihar Weather : बिहार के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम हिस्सों में इन दिनों कड़ाके की ठंड और घना कोहरा छाया हुआ है. मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों के लिए अगले तीन दिनों तक शीतलहर और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

मिली जानकारी के अनुसार, जहानाबाद में कड़ाके की शीतलहर का असर बना हुआ है, जबकि अररिया के फारबिसगंज, गया, बक्सर, औरंगाबाद और अरवल में घने कोहरा छाया हुआ है.

राजगीर बना प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका

वहीं, नालंदा जिले के राजगीर को इस समय प्रदेश का सबसे अधिक ठंडा जगह माना जा रहा है, जहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पूरे राज्य में सुबह और शाम में घना कोहरा सड़कों पर आवागमन के लिए बाधक बन रहा है. चल रही ठंडी हवाओं ने ठंड को और भयावह बना दिया है. जिले का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

15 दिनों से धूप गायब जनजीवन प्रभावित

सीतामढ़ी सहित कई जिलों में पिछले 15 दिनों से सूर्य के दर्शन नहीं हो रहे. धूप न निकलने और लगातार शीतलहर के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है. बाजारों में रौनक कम है और लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं. मौसम विशेषज्ञ डॉ. राम ईश्वर प्रसाद के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंड और बढ़ सकती है और अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही हालात बने रहेंगे.

ठंड के कारण छुट्टियां बढ़ीं

ठंड और कम तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी शिक्षण संस्थानों की छुट्टियों की अवधि बढ़ा दी है. प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी, कोचिंग और 12वीं तक की सभी कक्षाओं में शैक्षणिक गतिविधियां 31 दिसंबर तक बंद रहेंगी. कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लिए विशेष कक्षाएं और परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होंगी.

“पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरते तापमान और तेज शीतलहर को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों और बुजुर्गों की सेहत को प्राथमिकता दी है. लोगों से सतर्क रहने और बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनने की अपील की गई है.

ये भी पढ़ें – उन्नाव रेप पीड़िता और आरोपी सेंगर के समर्थकों में झड़प, जंतर-मंतर पर हंगामा हुआ तेज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

यूपी में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
फटाफट पढ़ें

यूपी में आज से फिर बारिश के आसार

पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट

पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश की उम्मीद

13-16 सितम्बर तक जारी रहेगा बारिश

तापमान 1-2 डिग्री तक बढ़ सकता है

UP Weather News : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है, मौसम विभाग के अनुसार, आज से अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है. जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश में कमी के कारण कई क्षेत्रों में तेज धूप और उमस भरी गर्मी महसूस की जा रही है. हालांकि, आज (11 सितंबर) से मौसम ने फिर करवट ली है. पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है. इस कारण कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पश्चिमी यूपी में फिलहाल किसी बड़े मौसम संबंधी चेतावनी की संभावना नहीं है.

पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, मानसूनी ट्रफ लाइन उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रही है, जिसकी वजह से प्रदेश के तराई क्षेत्रों में आज और कल भारी बारिश होने की संभावना है. उत्तर प्रदेश के दोनों संभागों में आज कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है.

पश्चिमी यूपी के उत्तरी क्षेत्र में आज कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. जबकि कुछ अन्य इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, कुछ क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की-बारिश की संभावना जताई गई है. इन इलाकों में न तो भारी बारिश की संभावना है और न ही मेघ गर्जन जैसी कोई चेतावनी दी गई है, शुक्रवार से मानसूनी बारिश में और तेजी आने की उम्मीद है, जिससे कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है.

13-16 सितम्बर तक जारी रहेगा बारिश

मौसम विभाग के अनुसार बारिश का ये सिलसिला 16 सितंबर तक जारी रहेगा. 13 और 14 सितंबर को भी कुछ क्षेत्रों में हल्की-फुल्की बारिश होने का अनुमान है, लेकिन कोई चेतावनी नहीं दी गई है. 15-16 सितंबर को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं बारिश के आसार है, जबकि पूर्वी हिस्से में फिर से तेज बारिश होने की संभावना बनी हुई है. बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा.

बारिश में कमी के कारण तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है. अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 1-2 डिग्री सेल्सियस तक इजाफा हो सकता है. इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है.

यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र के उरण में ओएनजीसी प्लांट में आग, बड़ा हादसा टला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

नेपाल में हिंसा के चलते बिहार के सीमावर्ती 7 जिलों में अलर्ट, बॉर्डर सील
फटाफट पढ़ें

बिहार-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बल अलर्ट पर हैं

सात जिलों में नेपाल के कारण सीमा बंद है

पुलिस और एसएसबी सतर्कता बरत रहे हैं

नेपाल में हिंसा में 14 लोग मारे गए

काठमांडू में कर्फ्यू और मंत्री का इस्तीफा

Nepal Protest : बिहार से सटे नेपाल की सीमा पर शांति बनी हुई है, लेकिन सुरक्षा बल पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं. जवान सीमा पर होने वाली हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखे हुए हैं.

नेपाल में सरकार के खिलाफ जारी उग्र प्रदर्शन को देखते हुए, बिहार के सात जिलों पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, सुपौल, पूर्वी चंपारण, किशनगंज की सीमा बंद कर दी गई है. एक अधिकारी ने बताया कि सीमा पर आने-जाने वाले सभी लोगों की कड़ी तलाशी ली जा रही है और सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) को अलर्ट कर दिया गया है.

अररिया में सीमा सुरक्षा के लिए सतर्कता बढ़ाई गई

अररिया के पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने सोमवार को बताया कि नेपाल की स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिले की सीमा पर तैनात पुलिस और एसएसबी के जवानों को किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने का आदेश दिया गया है. उन्होंने बताया कि सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में लगातार निगरानी बढ़ा दी गई है और सीमा पार से आने-जाने वाली गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

एसएसबी की 52वीं बटालियन के कमांडेंट महेंद्र प्रताप ने बताया कि फिलहाल बिहार-नेपाल सीमा पर शांति बनी हुई है, लेकिन सुरक्षा बल पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं. उन्होंने कहा कि जवान सीमा पर होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं और स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं.

नेपाल में हिंसा में 14 लोग मारे गए

बता दें कि नेपाल में कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध के खिलाफ युवाओं और पुलिस के बीच हुई झड़पों में 14 लोगों की मौत हो गई है. स्थिति को काबू में करने के लिए सेना को तैनात किया गया है. काठमांडू में कर्फ्यू के आदेश जारी कर दिए गए हैं. जिसके तहत चारों जिलों में किसी के भी प्रवेश, सभा, जुलूस या प्रदर्शन पर रोक रहेगी. हिंसा को रोकने के लिए सड़कों पर बड़ी संख्या में सैनिक तैनात किए गए हैं. नेपाल के गृह मंत्री रमेश लेखक ने मौजूदा हालात के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र के उरण में ओएनजीसी प्लांट में आग, बड़ा हादसा टला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 11 सितंबर से भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी
फटाफट पढ़ें

कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

11 सितंबर से भारी बारिश की संभावना

लखनऊ में बारिश से जलभराव और जाम

22 जिलों में गरज-चमक की चेतावनी

तापमान गिरा, 8.8 मिमी बारिश दर्ज

UP Weather : उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदलता रहा है. सोमवार को प्रदेश के पश्चिमी और तराई क्षेत्रों के कई जिलों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिली, मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए मंगलवार को पूर्वी और तराई क्षेत्र के कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ समेत 22 जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज चमक की संभावना जताई है. वहीं दक्षिणी जिलों जैसे सोनभद्र, चंदौली और वाराणसी में भी गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना है.

लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 11 सितंबर से मानसूनी ट्रफ रेखा दोबारा उत्तर की ओर खिसकेगी और तराई में मध्यम से भारी बारिश होगी.

लखनऊ में बारिश से जलभराव और जाम

राजधानी में सोमवार को सुबह होते ही रिमझिम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया, जो दोपहर तक जारी रहा. इस बारिश के चलते शहर की कई सड़कों और मोहल्लों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई. जलभराव के कारण कई इलाकों में घंटों जाम लगा रहा. खास बात ये रही कि मौसम विभाग ने छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना जताई थी. लेकिन दिनभर बादल जमकर बरसे. बारिश रूकने के बाद भी आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही. इस कारण दिन के तापमान में 2.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहाना रहा.

तापमान गिरा, 8.8 मिमी बारिश दर्ज

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को भी लखनऊ में हल्की फुहारें पड़ने की संभावना है. इसके बाद उमस भरी गर्मी का दौर शुरू होगा. बुधवार से अगले तीन दिन मौसम के शुष्क रह सकता हैं. सोमवार शाम 5:30 बजे तक लखनऊ में 8.8 मिमी बारिश दर्ज की गई. दिन का अधिकतम तापमान 2.7 डिगी सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और यह 33 डिग्री सेल्सियस रहा. जबिक न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़त के साथ 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र के उरण में ओएनजीसी प्लांट में आग, बड़ा हादसा टला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

उत्तर प्रदेश में मानसून हुआ फिर सक्रिय, 38 जिलों में चार दिन भारी बारिश का अलर्ट
फटाफट पढ़ें

यूपी में फिर से मानसून सक्रिय हो गया है

38 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी

बंगाल- अरब सागर की हवाओं से बारिश तेज़ होगी

गाजीपुर में सबसे ज्यादा 35.4 मिमी बारिश हुई

पश्चिम यूपी में ज्यादा, पूर्वी में कम बारिश हुई

UP Weather : उत्तर प्रदेश में पहले पूरब और अब पश्चिमी जिलों में बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. इस बीच एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के प्रदेश के 38 जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है.

उत्तर प्रदेश में कुछ समय की कम सक्रियता के बाद अब एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ गया है और मानसून की ट्रफ लाइन उत्तर की ओर लौट रही है. इसके लिए 21 से 25 अगस्त के बीच राज्य के अधिकतर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है.

गाजीपुर में 35.4 मिमी सबसे ज्यादा बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नम हवाओं के आपसी मिलन के चलते मानसूनी गतिविधियां में तेजी आने की उम्मीद है. इसी कारण प्रदेश के 38 जिलों में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को सुबह 8:30 से शाम 5:30 के बीच सबसे ज्यादा 35.4 मिलीमीटर वर्षा गाजीपुर में हुई. इसके अलावा कानपुर शहर में 28.8, बलिया में 11.1, सुलतानपुर में 11.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई.

पूर्वी यूपी में बारिश सामान्य से 12% कम

मौसम विभाग के अनुसार, इस वर्ष मानसून की शुरूआत से अब तक उत्तर प्रदेश में औसतन 524.7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य के भीतर है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य 557.4 के मिलीमीटर के मुकाबले अब तक 488.7 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से करीब 12 फीसदी कम है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सामान्य 481.5 के मुकाबले अब तक 576.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक है.

यह भी पढ़ें : पंजाब सरकार ने दी चेतावनी, निजी जानकारी चोरी करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, आज कई जिलों में तेज बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
UP Weather : उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय है और बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, आज भी प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है. यह मौसम 28 जून तक इसी प्रकार बना रह सकता है.

यूपी में मानसून ने अपनी रफ्तार बढ़ा दी है. रविवार को भी कई जगहों पर मध्यम बारिश हुई, बारिश की वजह से उमस भी बढ़ गई है. तेज बारिश का इंतजार कर रहे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों का इंतजार आज खत्म हो सकता है. सोमवार यानी आज इस क्षेत्र में भी बारिश होने का अनुमान जताया गया है. सहारनपुर से लेकर रामपुर, सीतापुर समेत कई जिलों में आज तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है.

28 जून तक बारिश का ये सिलसिला जारी रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के दोनों संभागों में तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में कई स्थानों पर बारिश होगी. जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है. प्रदेश में आज कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने का यलो अलर्ट है. बीस जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. 24 जून से मानसून और रफ्तार पकड़ेगा और तेज बारिश हो सकती हैं. 28 जून तक बारिश का ये सिलसिला जारी रहेगा.

बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई

राज्य में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. बीते 24 घंटों के दौरान फतेहपुर कानपुर लखनऊ मेरठ और मुजफ्फरनगर जैसे शहरों में सबसे अधिक 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान रहा. मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

यह भी पढ़ें : विजिलेंस ब्यूरो ने 50,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रिकवरी एजेंट को किया गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप