AAP Delhi Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

शिक्षा क्रांति के जनक मनीष सिसोदिया से मिलकर रो पड़ी बच्ची, कहा- ‘आपने सरकारी स्कूलों को बनाया शानदार’
New Delhi: सीबीएसई बोर्ड में शानदार प्रदर्शन करने वाले बच्चों से मिलकर उनको सम्मानित करने की परंपरा को जारी रखते हुए दिल्ली शिक्षा क्रांति के जनक मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को दिल्ली के सरकारी स्कूलों के सीबीएसई बोर्ड के 10वीं-12वीं के टॉपर्स से मुलाक़ात की और बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। आम आदमी पार्टी के विधायक अपने-अपने क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के टॉपर्स को साथ लाए थे और मनीष सिसोदिया से मुलाकात कराई। इस दौरान बच्चों ने मनीष सिसोदिया से कहा कि आपने सरकारी स्कूलों को शानदार बना दिया।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि सीबीएसई रिज़ल्ट आए 8 दिन हो गए, लेकिन अफ़सोस, दिल्ली की मुख्यमंत्री ने अब तक अपने ही सरकारी स्कूलों के टॉपर्स को बधाई देना ज़रूरी नहीं समझा। इतनी बेरुख़ी? इतनी बेपरवाही? बच्चों ने सालभर मेहनत की। परिवारों ने सपने संजोए और मुख्यमंत्री साहिबा को इतनी भी फुर्सत नहीं कि एक फ़ोन कर दें? इतना ही नहीं। दिल्ली सरकार ने अब तक पास प्रतिशत और टॉपर्स के नाम तक घोषित नहीं किए।

मनीष सिसोदिया ने आगे कहा कि 2015 से हर साल उसी दिन नाम घोषित होते थे। मैं और मुख्यमंत्री दोनों बच्चों को बधाई देते थे। दो-तीन दिन के भीतर मुख्यमंत्री खुद कई टॉपर्स को अपने घर बुलाते थे, मिलते थे और उनके घर ज़ाकर बधाई देते थे। सभी स्कूलों के टॉपर्स को उनके पैरेंट्स और टीचर्स के साथ त्यागराज स्टेडियम में बुलाकर सम्मानित किया जाता था। लेकिन आज सत्ता की कुर्सी इतनी बड़ी हो गई है कि बच्चों की मेहनत, उनका जज़्बा, उनके सपने, सब छोटे लगने लगे हैं। दिल्ली के नए हुक्मरान बच्चों की आंखों में झांकने से डरते हैं। ये संवेदनहीनता नहीं, सियासी पतन है।

इस मौके पर टॉपर्स को संबोधित करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि, “आप सभी बच्चों ने अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत ख़ुद का, अपने स्कूल का, अपने पेरेंट्स का और पूरी दिल्ली का मान बढ़ा रहे है।”

उन्होंने कहा कि, “2015 में दिल्ली में सरकार स्कूल जर्जर हाल में होते थे। क्लासरूम में डेस्क नहीं, ब्लैकबोर्ड नहीं, पंखें नहीं, टूटी दीवारें-खिड़कियां और बदहाल टॉयलेट सरकारी स्कूल का पर्याय बन चुके थे। लेकिन हमनें सरकारी स्कूलों को बदलने का काम किया। स्कूलों को शानदार बनाया और बच्चों की बेहतर पढ़ाई पर निवेश किया, मेहनत की और आज आप बच्चों के शानदार रिजल्ट के रूप में, आपकी तरक्की के रूप में उसका परिणाम सभी के सामने है।”

मनीष सिसोदिया ने कहा कि, “बोर्ड रिजल्ट के बाद बच्चों से मुलाकात करना 10 साल से चलती आ रही हमारी परंपरा का हिस्सा है। बेशक आज मैं शिक्षा मंत्री नहीं हूँ लेकिन मनीष सिसोदिया बनकर ही इस परंपरा को कायम रखा है और ये आगे भी जारी रहेगा।”

टॉपर्स ने क्या कहा?

शिक्षा क्रांति के जनक मनीष सिसोदिया से मिलकर रो पड़ी बच्ची कहा- “आपने सरकारी स्कूलों को बनाया शानदार।” न्यू कोंडली के सरकारी स्कूल से दसवीं में शानदार प्रदर्शन करने वाली छात्रा मनीष सिसोदिया से मिलकर रो पड़ी और कहा कि, “आपके सरकारी स्कूलों को बहुत अच्छा बना दिया है।” उसनें साझा किया कि, “मुझे यूपीएसई करनी है और इसके लिए मैंने अभी से मेहनत शुरू कर दी है। घर की आर्थिक हालत बहुत अच्छी नहीं है, पिताजी सिलाई का काम करते है लेकिन कभी भी मेरे पैरेंट्स ने अपना हाथ पीछे नहीं खींचा और मुझे हमेशा पढ़ाई में सपोर्ट किया। साथ ही मेरे टीचर्स ने भी हर मौके पर मुझे सपोर्ट किया।”

12वीं में शानदार प्रदर्शन करने वाली सिया ने साझा किया कि, “आगे की पढ़ाई के बाद मुझे बैंकिंग सेक्टर में जाना है और लोगों को जागरूक करना है कि कैसे वो अपने फंड्स को बेहतर ढंग से निवेश कर सकते है।

वीर सावरकर सर्वोदय स्कूल से 10 वीं में शानदार प्रदर्शन करने वाली एक छात्रा ने साझा करते हुए कहा कि, “मुझे बोर्ड में अच्छे मार्क्स मिले लेकिन मेरा मानना है कि जीवन में मार्क्स से ज़्यादा ये मायने रखता है कि आपने क्या क्या सीखा और कितना सीखा।”

12 वीं में शानदार प्रदर्शन करने वाले अंश कुमार राय ने कहा कि, “मेरे पिताजी ड्राइवर है और माँ हाउसवाइफ है लेकिन उन दोनों ने हमेशा मुझे पढ़ाई में सपोर्ट किया। मैं आगे सीए बनकर अपनी फ़ैमिली को सपोर्ट करना चाहता हूँ।”

एक अन्य छात्रा ने साझा किया कि, “मेरे पिताजी दैनिक मज़दूर है, मुझे पढ़ाई को लेकर कई बार आर्थिक बाधाओं का सामना करना पड़ा लेकिन मैंने मेहनत करना जारी रखा। छात्र ने कहा कि, “मैं यूपीएससी की तैयारी करूँगी और अधिकारी बनकर आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की मदद करूँगी।”

पैरेंट्स ने क्या कहा?

एक पैरेंट्स ने साझा करते हुए बताया कि, “मुझे बिज़नेस में काफ़ी नुक़सान हुआ जिस कारण मैंने अपनी बच्ची का सरकारी स्कूल में दाखिला करवाया और जब पहली बात स्कूल में गया तो वो सरकारी स्कूल मुझे किसी बड़े प्राइवेट स्कूल से कम नहीं लगा। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के बच्चों पर किसी का ध्यान नहीं होता लेकिन अरविंद केजरीवाल जी और मनीष सिसोदिया जी ने सरकारी स्कूलों का कायापलट ही कर दिया जिस कारण बच्चे शानदार प्रदर्शन कर रहे है। इस बार बेशक दिल्ली के लोगों से गलती हो गई लेकिन हम अपनी गलती सुधारेंगे।”

एक अन्य पेरेंट्स ने साझा किया कि, “हमें बहुत अच्छा महसूस हो रहा है कि मनीष सिसोदिया जी वो इंसान जिसने पूरे एजुकेशन सिस्टम को बदल दिया ने हमें आज मिलने को बुलाया है।”

इस मौके पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि आप बच्चों की मेहनत और कॉन्फिडेंस देखकर मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। ये शिक्षा क्रांति पर की गई मेहनत का फल है जो आज आपके शानदार प्रदर्शन के रूप में पूरी दिल्ली को मिल रहा है।

उन्होंने बच्चों का आत्मविश्वास और शुभकामनाएं हुए कहा कि आप युवा इस देश का भविष्य है। आप सभी इसी तरह मेहनत करते रहें और भारत का नाम रौशन करें।

मनीष सिसोदिया ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा कि आज दिल्ली के कुछ सरकारी स्कूलों के टॉपर्स के साथ थोड़ी गपशप हुई। 10वीं और 12वीं के ये होनहार बच्चे, जो दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं  इनकी आँखों में बड़े-बड़े सपने हैं। और मुझे गर्व है कि 2015 में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में जो शिक्षा क्रांति शुरू की थी, आज उसकी फसल लहरा रही है सपनों की, उम्मीदों की, आत्मविश्वास की। इन बच्चों की आँखों में देख कर सुकून मिलता है  कि हां, अगर सरकार ईमानदारी से शिक्षा पर ध्यान दे तो किसी गरीब का बच्चा भी दुनिया की किसी भी बुलंदी तक पहुँच सकता है। 2015 से ही हर साल मैं और केजरीवाल जी दिल्ली के सरकारी स्कूलों के टॉपर्स से मिलते थे उन्हें सम्मानित करते थे, आशीर्वाद देते थे। यह सिर्फ एक परंपरा नहीं, एक संदेश था  कि सरकार का सबसे बड़ा काम शिक्षा है। उम्मीद थी कि भाजपा की नई सरकार कम से कम इस परंपरा को ज़िंदा रखेगी। लेकिन अफ़सोस भाजपा है और शिक्षा से इनका क्या लेना-देना।

ये भी पढ़ें: अब ‘‘AAP’’ के छात्र संगठन का नाम होगा एसैप, आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने किया लॉन्च

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

बी.बी.एम.बी. बना केंद्र सरकार की कठपुतली, पंजाब के हितों की रक्षा के लिए इसका पुनर्गठन किया जाए: कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल
Punjab: पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज कहा कि बी.बी.एम.बी. सिर्फ केंद्र सरकार की कठपुतली बनकर रह गया है और पंजाब के हितों की रक्षा के लिए इसका पुनर्गठन किया जाना चाहिए।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार अपने हिस्से के पानी में से एक भी बूंद हरियाणा को नहीं दे सकती। इंसानियत के नाते पीने के लिए जो 4000 क्यूसेक पानी हरियाणा को दिया जा रहा है, वह जारी रहेगा। इसके अलावा एक भी पानी की बूंद नहीं दी जाएगी।

गोयल ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा गैर-कानूनी और गैर-संवैधानिक तरीके से बी.बी.एम.बी. की बुलाई गई बैठक की भी कड़ी निंदा की।

बी.बी.एम.बी. के पुनर्गठन की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा बी.बी.एम.बी. केवल केंद्र सरकार की कठपुतली बनकर रह गया है। बैठक में न पंजाब की बात सुनी जा रही है और न पंजाब के हकों का ध्यान रखा जा रहा है, इसलिए बी.बी.एम.बी. का पुनर्गठन किया जाए ताकि पंजाब के हकों को सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि बी.बी.एम.बी. की कोई भी बैठक बुलाने के लिए कानून में यह लिखा है कि किस तरह की बैठक के लिए कितने दिन का नोटिस देना है, पर बी.बी.एम.बी. द्वारा कानून का पालन नहीं किया जाता और रात को गैर-कानूनी ढंग से बैठक बुलाई जाती है। सदन ने बी.बी.एम.बी को निर्देश दिया कि इस मामले में कानून का पालन किया जाए।

उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल किया कि सतलुज, रावी और ब्यास नदियाँ केवल पंजाब में से गुजरती हैं। फिर इन नदियों का पानी दूसरे राज्यों को किस आधार पर दिया जाता है? साल 1981 में जब इन नदियों के पानी को राज्यों के बीच बांटने की संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे, उस समय नदियों में जितना पानी लिखा गया था और जितने पानी का बंटवारा किया गया था, आज उस समय से इन नदियों में पानी की मात्रा बहुत कम हो गई है। इसलिए इन नदियों के पानी के बंटवारे के लिए नई संधि बनाई जाए।

उन्होंने कहा कि किस राज्य को कितना पानी दिया जाएगा, यह 1981 की संधि में लिखा गया है। बी.बी.एम.बी. के पास इसे बदलने का कोई हक नहीं है। यदि बी.बी.एम.बी. बैठक करके किसी भी राज्य के हक का पानी दूसरे राज्य को देने का फैसला करता है तो बी.बी.एम.बी. का यह फैसला गैर-कानूनी और गैर-संवैधानिक होगा। बी.बी.एम.बी. इस तरह के गैर-कानूनी फैसले लेने से गुरेज करे।

बरिंदर कुमार गोयल ने कहा, पिछले कुछ दिनों से भारतीय जनता पार्टी केंद्र सरकार, हरियाणा सरकार और बी.बी.एम.बी. के जरिए पंजाब के हकों को छीनने की कोशिश कर रही है। गैर-संवैधानिक और गैर-कानूनी ढंगों से बैठक बुलाकर पंजाब के हिस्से का पानी हरियाणा को देने की कोशिश की जा रही है। हरियाणा अपने हिस्से का सारा पानी 31 मार्च तक इस्तेमाल कर चुका है। अब भाजपा चाहती है कि पंजाब के हक का पानी हरियाणा को दिया जाए।

उन्होंने कहा कि पिछले तीन सालों में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार ने पंजाब के हर खेत में पानी पहुंचाने के प्रयास किए हैं। बहुत बड़े स्तर पर नहरों और खालों का निर्माण किया गया है। साल 2021 तक पंजाब के सिर्फ 22 फीसदी रकबे को नहरी पानी से सींचा जाता था पर आज पंजाब में 60 फीसदी रकबे में नहरी पानी पहुंच रहा है।

बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि पंजाब के पानी की एक-एक बूंद पंजाब के लिए कीमती है। पंजाब अब किसी और राज्य को अपने हिस्से का पानी नहीं देगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य ने 6 अप्रैल, 2025 को पंजाब से विनती की कि उन्हें पीने के लिए पानी की जरूरत है। पंजाब ने बड़ा दिल दिखाते हुए हरियाणा राज्य को अपने हिस्से में से 4000 क्यूसेक पानी दे दिया क्योंकि हमारे गुरुओं ने हमें सिखाया है कि किसी भी प्यासे को पानी देना बड़ा पुण्य होता है।

जल संसाधन मंत्री ने कहा कि हरियाणा की आबादी 3 करोड़ है और 3 करोड़ लोगों को पीने और अन्य व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करने के लिए 1700 क्यूसेक पानी की जरूरत है पर हरियाणा ने पंजाब से 4000 क्यूसेक पानी मांगा और हमने इंसानियत के नाते उन्हें 4000 क्यूसेक पानी दे दिया। अब हरियाणा कह रहा है कि उन्हें 8500 क्यूसेक पानी चाहिए। उनकी यह मांग पूरी करने के लिए पंजाब के पास फालतू पानी नहीं है पर भाजपा ने जबरदस्ती गैर-संवैधानिक और गैर-कानूनी तरीके से बी.बी.एम.बी. की बैठक बुलाई और प्रस्ताव पारित कर दिया कि पंजाब अपने हिस्से के पानी में से हरियाणा को पानी देगा, जो हमें मंजूर नहीं है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार को डैम सेफ्टी एक्ट-2021 पूरी तरह अस्वीकार्य है और हमारी, भारत सरकार से मांग है कि डैम सेफ्टी एक्ट-2021 को तुरंत रद्द किया जाए। डैम सेफ्टी एक्ट-2021 को पंजाब के अधिकारों पर हमला करार देते हुए उन्होंने कहा कि यह कानून पूरी तरह केंद्र सरकार को ताकत देता है कि वह राज्यों की नदियों और बांधों पर सीधा कंट्रोल कर सके भले ही यह बांध पूरी तरह राज्य की सीमा के अंदर हैं। यह भारत के संवैधानिक ढांचे के मूल रूप से खिलाफ है और पंजाब राज्य को पानी पर मिले संवैधानिक अधिकारों पर सीधा डाका है।

ये भी पढ़ें: नदी जल पर सिर्फ और सिर्फ पंजाब का हक और हम किसी के साथ पानी साझा नहीं करेंगे: CM भगवंत मान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

केजरीवाल सरकार ने रिठाला-नरेला मेट्रो कॉरिडोर को दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर तक बढ़ाया
Delhi News : दिल्ली और हरियाणा के बीच यात्रा करने वाले हजारों लोगों के लिए दैनिक आवागमन को आसान बनाने के उद्देश्य से, दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने आज रिठाला-नरेला मेट्रो कॉरिडोर को दिल्ली-हरियाणा सीमा तक विस्तारित करने की घोषणा की। दिल्ली मेट्रो परियोजना के चरण-4 के तहत दिल्ली मेट्रो लाइन को अब हरियाणा के कुंडली-नाथूपुर तक बढ़ाया जाएगा। इस विस्तार से यात्रियों को महत्वपूर्ण राहत मिलेगी और दोनों राज्यों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी। विस्तारित परियोजना, ₹6230.99 करोड़ की अनुमानित लागत से, चार वर्षों के भीतर पूरा हो जाएगा। दिल्ली वाले हिस्से की कुल लंबाई 22.91 किमी से बढ़ाकर 23.737 किमी कर दी गई है, जबकि हरियाणा हिस्से की लंबाई 2.726 किमी होगी, जिससे नरेला से नाथूपुर तक की संयुक्त लंबाई 26.463 किमी लंबी हो जाएगी। विस्तार में रिठाला और नरेला के बीच 19 स्टेशन होंगे, जबकि हरियाणा में दो स्टेशन होंगे।

एक बयान में, परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा, “यह विस्तार दिल्ली और हरियाणा दोनों के निवासियों के लिए दैनिक आवागमन में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में, मेट्रो नेटवर्क का विस्तार करके, हमारा लक्ष्य यात्रा के समय को कम करना, सड़कों पर भीड़ को कम करना और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा देना है। यह पहल दिल्ली और हरियाणा के निवासियों के लिए एक उपहार है, जो कनेक्टिविटी को बढ़ाएगी और दैनिक यात्रा को अधिक कुशल और सुगम बनाएगी।”

रिठाला-नरेला-नाथूपुर कॉरिडोर दिल्ली मेट्रो चरण-4 प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसमें छह कॉरिडोर शामिल हैं:

(1) मुकुंदपुर (मजलिस पार्क) – मौजपुर
(2) एरोसिटी – तुगलकाबाद
(3) जनकपुरी पश्चिम – आर.के. आश्रम
(4) लाजपत नगर – साकेत जी ब्लॉक
(5) इन्द्रलोक – इन्द्रप्रस्थ
(6) रिठाला – नरेला – नाथूपुर

वर्तमान में, मुकुंदपुर (मजलिस पार्क) – मौजपुर, एरोसिटी – तुगलकाबाद, और जनकपुरी पश्चिम – आर.के. आश्रम कॉरिडोर निर्माणाधीन हैं। लाजपत नगर – साकेत जी ब्लॉक और इंद्रलोक – इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर निविदा प्रक्रिया में हैं। रिठाला-नरेला-नाथूपुर कॉरिडोर अगला कॉरिडोर होगा, जो दिल्ली के मेट्रो नेटवर्क का और विस्तार करेगा और क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी लाएगा।

ये भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल पर बजरंग बली की विशेष कृपा, बहुत जल्द बाहर आएंगे : मनीष सिसोदिया

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐ

अरविंद केजरीवाल पर बजरंग बली की विशेष कृपा, बहुत जल्द बाहर आएंगे : मनीष सिसोदिया
Haryana News : दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने बुधवार को पानीपत के समालखा में बदलाव जनसभा को संबोधित किया। उनके साथ बलबीर सिंह सैनी, जयपाल शर्मा, बीके कौशिक, रणदीप राणा, सुखबीर मलिक, राकेश चुघ, दलविंद्र चीमा, कृष्ण अग्रवाल, राकेश मुंजाल, रोशनलाल महाराज, रितु अरोड़ा, योगेश कौशिक, ओमप्रकाश गुज्जर और बिट्‌टू पहलवान मुख्य तौर पर मौजूद रहे। मनीष सिसोदिया ने कहा कि बजरंग बली की अरविंद केजरीवाल पर विशेष कृपा है। अरविंद केजरीवाल हर दिन अनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। जिस पर भगवान हनुमान की कृपा हो उस पर कोई संकट नहीं आ सकता। अरविंद केजरीवाल भी बहुत जल्द जनता के बीच आएंगे। यदि आपके बच्चों को अच्छी शिक्षा चाहिए तो उसकी देश में एक ही गारंटी है अरविंद केजरीवाल। दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल पर भरोसा किया तो वहां शानदार स्कूल बन रहे हैं। शानदार पढ़ाई हो रही है और वहां से बच्चे आईआईटी में जा रहे हैं। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल ने पिछले 10 साल से प्राइवेट स्कूलों की फीस पर भी लगाम लगा रखी है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने भरोसा किया तो पंजाब के सरकारी स्कूल भी अच्छे हो रहे हैं। इसलिए इस बार हरियाणा में भी वोट स्कूल के नाम पर देना। स्कूल को अच्छा करने की गारंटी और अरविंद केजरीवाल की गारंटी हरियाणा में आ गई है। अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के लोगों को पांच गारंटी दी है। उसमें सबसे पहली गारंटी, अच्छे स्कूल बनाना और हर बच्चे को मुफ्त व अच्छी शिक्षा देना है। पूरे देश में कहीं चले जाओ अच्छी शिक्षा की गारंटी मतलब अरविंद केजरीवाल की गारंटी है। जो बिजली बिल को जीरो कर सकता है वो अरविंद केजरीवाल हैं। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब में करके दिखाया, अब हरियाणा में करके दिखाएंगे। हरियाणा में भी अरविंद केजरीवाल की सरकार बना दो हरियाणा में भी बिजली के बिल जीरो आने लगेंगे।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में शानदार सरकारी अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक बनाए। इस बार हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाओ, यहां भी शानदार अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक बनाएंगे। जनता को प्राइवेट अस्पतालों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, ये अरविंद केजरीवाल की गारंटी है। अरविंद केजरीवाल हरियाणा के लाल हैं, उन्होंने हरियाणा के एक छोटे से गांव में पैदा होकर दिल्ली में डंका बजाया। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में शानदार काम किए। दिल्ली की गारंटी आज हरियाणा में आई है। उन्होंने जो दिल्ली में करके दिखाया वो हरियाणा में भी करेंगे।

उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियों के नेता कोई गारंटी नहीं दे पाएंगे। बीजेपी ने पिछले 10 साल में कुछ नहीं किया। अरविंद केजरीवाल ने गारंटी दी है कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर 18 साल से उपर हर महिला को 1000 रुपए महीना देंगे। बीजेपी सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर युवाओं के साथ धोखा किया है। हरियाणा में 2 लाख से ज्यादा सरकारी पद खाली पड़े हैं। अरविंद केजरीवाल की गारंटी है कि आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर युवाओं नौकरी देने का काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हरियाणा का लाल अरविंद केजरीवाल आज इसीलिए जेल में है क्योंकि उन्होंने दिल्ली के बच्चों को अच्छी शिक्षा दी, अच्छे अस्पताल दिए और बिजली व पानी मुफ्त दिया। इसलिए बीजेपी को लगा कि हरियाणा में चुनाव आने वाले हैं हरियाणा के लोग तो हरियाणा के बेटे को वैसे ही वोट दे देंगे। इसलिए उनको जेल में डाल दिया। इसलिए इस बार हरियाणा जवाब देगा कि तुम हरियाणा के बेटे को जेल में डालते हो तो हरियाणा तुम्हारी जमानत जब्त करेगा। इसलिए इस बार हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनानी है। इस बार झाड़ू के निशान पर बटन दबाकर गारंटी की सरकार बनानी है और हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल की सरकार बनानी है। इस बार काम करने वाली सरकार बनाएं।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि देश को आजाद हुए 78 साल हो चुके हैं। इस दौरान अनेकों सरकार आईं और गईं, लेकिन कुछ नहीं हुआ। अरविंद केजरीवाल ने काम की राजनीति शुरू की। दिल्ली की जनता ने लगातार तीसरी बार दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई। एक ईमानदार मुख्यमंत्री चुना और ये अरविंद केजरीवाल की काम की राजनीति से संभव हो पाया।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल काम की राजनीति करने वाले एकमात्र राजनीतिज्ञ हैं। उन्होंने दिल्ली के स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाया, अस्पतालों में फ्री इलाज की सुविधा दी। बेहतरीन कॉलेज बनाने का काम किया। आज हरियाणा सहित देश का बच्चा बच्चा चाहता है कि दिल्ली के स्कूल और कॉलेज में दाखिला मिले।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को 24 घंटे बिजली फ्री दी, बुजुर्गो को फ्री तीर्थ यात्रा की सुविधा दी। महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये देने का कानून बनाया। इसके बावजूद भी दिल्ली में साढ़े आठ हजार करोड़ का फायदा लाने का काम किया। दिल्ली और पंजाब के बाद एक ईमानदार सरकार की जरूरत हरियाणा में भी है। सिर्फ एक बार जाति और धर्म की राजनीति को छोड़कर काम की राजनीति को चुने। एक बार बड़े नेताओं के बच्चों को छोड़कर अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट दें।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि अब हरियाणा में बदलाव का वक्त आ गया है। इतनी बड़ी संख्या में पहुंचकर आप लोगों ने बदलाव का संदेश देने का काम किया है। हरियाणा में भी दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। आप लोगों ने सभी सरकारों को वोट देकर देखा है। पुरानी पार्टियां बहुत देख चुके हो। इसलिए अब अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की सरकार बनानी है। दिल्ली और पंजाब के बाद अब हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि पिछली किसी भी सरकार ने आम जनता के काम नहीं किए। बिजली, पानी, स्कूल और रोजगार के काम किसी भी सरकार में नहीं हुआ। बीजेपी ने केवल भ्रष्टाचार करने का काम किया। आम आदमी पार्टी की सरकार में जो सुविधाएं मुख्यमंत्री और मंत्रियों को मिलती हैं, वो सारी सुविधाएं आम लोगों को मिलेंगी। ये अरविंद केजरीवाल की गारंटी है।

उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया ने दो साल जेल काटी है। इनका कसूर सिर्फ इतना था कि इन्होंने गरीब के बच्चों के लिए शानदार सरकारी स्कूल बनाए। बीजेपी के लोग चाहते थे कि गरीब का बच्चा पढ़े नहीं, वो केवल भीड़ का हिस्सा बना रहे। इसलिए मनीष सिसोदिया और बीजेपी का टकराव हुआ। जब इनका टकराव हुआ तो बीजेपी ने ईडी और सीबीआई इनके पिछे लगा दिया। इनके ऊपर दबाव था कि सरकारी स्कूलों को शानदार बनाना बंद करें। गरीबों के बच्चों को पढ़ाना बंद करें, लेकिन मनीष सिसोदिया झुके नहीं। बदलाव के लिए, बच्चों की शिक्षा के लिए संघर्ष आज भी जारी है।

उन्होंने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि गरीब के बच्चों को बिजली, पानी, स्कूल और राेजगार मत दो। केजरीवाल कहते हैं कि हम सरकार में इसलिए आए हैं ताकि गरीबों के बच्चों को शिक्षा, इलाज, स्कूल और रोजगार मिल सके। अरविंद केजरीवाल हरियाणा के लाल हैं, यहां की मिटटी में पैदा हुए हैं और देश और दुनिया में नाम कमा रहे हैं। दिल्ली और पंजाब में स्कूल और अस्पताल बनवाए। बीजेपी वाले कहते हैं कि हमने अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया, हरियाणा वालों जो करना है वो करो। इस बार बीजेपी की एक भी सीट नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा हरियाणा में दो लाख सरकारी पद खाली हैं, लेकिन ये युवाओं को रोजगार नहीं देना चाहते। ये युवाओं के लिए अग्निवीर योजना लेकर आए हैं, 17 साल की उम्र में भर्ती और 21 साल की उम्र में रिटायर हो जाओ। जो लोग आपके बच्चों को भरी जवानी में रिटायर करना चाहते हैं, इस बीजेपी और इनके नेताओं को राजनीति से रिटायर कर दो।

ये भी पढ़ें: रेसलर विनेश और बजरंग ने की राहुल गांधी से मुलाकात, क्या हरियाणा विधानसभा चुनाव में दोनों दिखाएंगे दमखम?

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐ

दिल्ली के गृह मंत्री कैलाश गहलोत ने तिहाड़ जेल का किया दौरा, जेल में सुधार और कैदियों के कल्याण पर दिया बल
Inspection of Tihar Jail : दिल्ली के गृह मंत्री कैलाश गहलोत ने शनिवार को तिहाड़ जेल नंबर-3 और 6 का दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य जेलों के अंदर सुधारात्मक व्यवस्था में बदलाव के प्रति दिल्ली सरकार की प्रतिबद्धता को और मजबूत करना था। इस दौरान गृहमंत्री ने कैदियों के रहने की स्थिति में सुधार लाने, कर्मचारियों के कल्याण और सुविधाओं को और बेहतर करने की दिल्ली सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर दिल्ली के गृहमंत्री कैलाश गहलोत के साथ गृह सचिव चंचल यादव, जेल महानिदेशक सतीश गोलचा, अतिरिक्त महानिरीक्षण कारागार डॉ. अजय कुमार बिष्ट, जेल उप महानिर्देशक राजीव सिंह समेत जेल विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

‘CM केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार जेलों में सुधार के लिए प्रतिबद्ध’

इस दौरान दिल्ली के गृहमंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि जेल की स्थितियों में सुधार के लिए दिल्ली सरकार के चल रहे प्रयासों के तहत मैंने एशिया के सबसे बड़े जेल परिसर तिहाड़ का दौरा किया। इस दौरान वहां मैंने कैदियों को दी जा रही बुनियादी सुविधाओं का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार जेलों में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। तिहाड़ जेल का हमारा यह दौरा जेल की स्थितियों में सुधार लाने और यह सुनिश्चित करने की दिशा में एक और कदम है कि कैदियों को आवश्यक संसाधन मुहैया कराए जाएं, जिससे कि वो खुद को सुधारें। हमारा मानना है कि प्रत्येक व्यक्ति में सुधार करने की क्षमता होती है और उसे ऐसा करने के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है। मुझे विश्वास है कि हमारी सरकार, जेल अधिकारियों और नागरिकों के सामूहिक प्रयासों से हम एक न्यायपूर्ण और न्यायसंगत समाज का निर्माण कर सकते हैं।

महिला कैदियों के लिए उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की भी समीक्षा

सेंट्रल जेल नंबर 6 (महिला बैरक) के निरीक्षण के दौरान गृह मंत्री कैलाश गहलोत ने व्यवसायिक प्रशिक्षण इकाई, सिलाई, आभूषण उत्पादन और क्रेच समेत कई प्रमुख क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कैदियों को व्यवसायिक प्रशिक्षण देने वाले गैर सरकारी संगठनों की सरहाना की और इस बात पर बल दिया कि कैसे ये कार्यक्रम जेल से बाहर आने के बाद कैदियों के पुनर्वास में मददगार साबित होंगे। कैलाश गहलोत ने महिला कैदियों के लिए उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की भी समीक्षा की और मेडिकल रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण की आवश्यकता पर बल दिया, जिसे वो राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के साथ लेने की योजना बना रहे हैं।

इसके बाद गृह मंत्री ने सेंट्रल जेल नंबर 3 का भी दौरा किया, जहां उन्होंने गौशाला, लंगर (सामुदायिक रसोई) और 120 बिस्तरों वाले अस्पताल का निरीक्षण किया। मंत्री ने कैदियों के लिए तैयार किए गए भोजन की स्वच्छता और गुणवत्ता की सराहना की और अस्पताल की क्षमता और सुविधाओं के विस्तार की जरूरत पर बल दिया।

‘विजिटर्स के लिए इलेक्ट्रिक वाहन की सुविधा दी जाए’

गृह मंत्री कैलाश गहलोत ने तिहाड़ जेल में विजिटर्स के लिए इलेक्ट्रिक वाहन की सुविधा शुरू करने का प्रस्ताव दिया। यह पहल दिल्ली सरकार के ‘ग्रीन ट्रांसपोर्टेशन’ को बढ़ावा देने और कार्बन फुटप्रिंट कम करने की मुहिम के अनुरूप है।

जेल फैक्ट्रियों की समीक्षा

गृह मंत्री कैलाश गहलोत ने विभिन्न जेल फैक्ट्रियों के संचालन की समीक्षा की और उनकी उत्पादकता को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने प्रस्ताव दिया कि उत्पादन प्रबंधन, क्षमता और उत्पादों के विपणन में सुधार के लिए इन कारखानों को सोसायटी पंजीकरण अधिनियम के तहत पंजीकृत किया जाना चाहिए।

कौशल विकास कार्यक्रमों का विस्तार

पुनर्वास पर जोर देते हुए कैलाश गहलोत ने कैदियों को समाज की मुख्य धारा में शामिल करने के लिए गहन कौशल विकास कार्यक्रमों के विस्तार का निर्देश दिया। व्यावसायिक प्रशिक्षण और पुनर्वास प्रयासों को बढ़ाने के लिए जेल विभाग कई संगठनों के साथ सहयोग कर रहा है।

जेलों में भीड़भाड़ कम करने पर जोर

इस दौरान मंत्री ने दिल्ली की जेलों में बढ़ रही कैदियों की भीड़भाड़ की भी जानकारी ली। इस संबंध में जेल मंत्री ने नरेला में प्रस्तावित जेल के निर्माण में तेजी लाने और बापरोला में जेल के लिए भूमि अधिग्रहण करने में गति लाने पर जोर दिया।

‘स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाएं’

गृह मंत्री कैलाश गहलोत ने कैदियों को गुणवत्तापूर्ण देखभाल सुनिश्चित करने के लिए शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक व्यापक स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाने का प्रस्ताव रखा। दिल्ली की सभी जेलों में एक व्यापक मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।

रहने की स्थिति में सुधार के निर्देश

गृह मंत्री कैलाश गहलोत ने जेल परिसर में विभिन्न शौचालय ब्लॉकों का भी निरीक्षण किया और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को आपातकालीन आधार पर आवश्यक नवीकरण और मरम्मत करने का निर्देश दिया।

जेल स्टाफ की पदोन्नति का प्रस्ताव

मंत्री ने जेल कर्मचारियों की कड़ी मेहनत को सराहा और उनका मनोबल बढ़ाने व सुधारात्मक सेवाओं के अंदर प्रतिभा को बनाए रखने के लिए पदोन्नति के अवसर प्रदान करने का प्रस्ताव दिया।

गृह मंत्री के दौरे का उद्देश्य कैदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, कौशल विकास, स्वास्थ्य पहल, मनोवैज्ञानिक मदद और सामाज की मुख्य धारा में लाने को लेकर चलाए जा रहे कार्यक्रमों पर ध्यान केंद्रित करना था, जो केजरीवाल सरकार प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसका व्यापक लक्ष्य दिल्ली की केंद्रीय जेलों को पुनर्वास और सुधारात्मक संस्थानों में बदलना है।

इस दौरान गृहमंत्री कैलाश गहलोत ने जेल के अंदर अब तक हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि सरकार भविष्य की सभी पहलों में कैदियों और कर्मचारियों दोनों के कल्याण को प्राथमिकता देना जारी रखेगी।

यह भी पढ़ें : पेरिस पैरालंपिक-2024 : रुबीना ने 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 इवेंट में जीता ब्रॉन्ज मेडल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

कोलकाता की घटना बेहद दर्दनाक और पीड़ादायक, दोषी को सख्त सजा मिले : संजय सिंह, राज्यसभा सांसद, AAP
Sanjay Singh : आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कोलकाता में हाल ही में घटी एक दर्दनाक और हृदयविदारक घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को बेहद पीड़ादायक बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संजय सिंह ने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज की संवेदनाओं को झकझोर कर रख देती हैं और इसके दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

संजय सिंह ने अपने बयान में कहा, “कोलकाता की घटना बेहद दर्दनाक और पीड़ादायक है। दोषी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। यह सोचकर भी रूह कांप जाती है कि उस पीड़ित बच्ची ने कितनी तकलीफें सही होंगी।”

संजय सिंह ने इस घटना को लेकर समाज और प्रशासन के प्रति भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, बिहार सहित देश के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं बनी हुई हैं। “महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आज हर नागरिक के मन में सवाल उठ रहे हैं। यह एक ऐसा मुद्दा है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।”

उन्होंने जोर देकर कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन को सख्ती बरतने की जरूरत है। “इन मामलों में सख्ती से निपटने की जरूरत है, ताकि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लोगों के मन में विश्वास बहाल हो सके। केवल कानून का भय ही नहीं, बल्कि समाज में एक सख्त संदेश जाने की जरूरत है कि ऐसी घटनाओं को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, संजय सिंह ने इस बात पर भी जोर दिया कि महिलाओं की सुरक्षा केवल राजनीतिक बयानबाजी या आरोप-प्रत्यारोप से संभव नहीं हो सकती। उन्होंने कहा, “महिलाओं को सुरक्षा केवल बार-बार राजनीति करने और आरोप-प्रत्यारोप लगाने से नहीं मिल सकती। हमें इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करना होगा और ठोस कदम उठाने होंगे, ताकि महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानित जीवन जीने का अधिकार मिल सके।”

संजय सिंह ने इस मुद्दे पर देशवासियों से भी अपील की कि वे जागरूक रहें और ऐसी घटनाओं के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है कि वह महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे और ऐसी घटनाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करे।

ये भी पढ़ें: Punjab : मुख्यमंत्री ने पर्यावरण की रक्षा के लिए पंजाबियों को जन आंदोलन चलाने का किया आह्वान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी से मिले मनीष सिसोदिया, किया धन्यवाद
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को अपने वकील अभिषेक मनु सिंघवी से उनके घर जाकर मुलाकात की और सुप्रीम कोर्ट में उनकी कानूनी लड़ाई लड़ कर जेल से बाहर निकालने के लिए ह्दय से उनका धन्यवाद किया। मनीष सिसोदिया के साथ आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह, मंत्री आतिशी के अलावा पार्टी की लीगल सेल के अधिवक्ता भी मौजूद रहे। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट में मनीष सिसोदिया का केस लड़ा और अंततः 17 महीने बाद उनको जमानत मिल गई। सिंघवी के इस सराहनीय प्रयास पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि जेल में बंद किसी भी व्यक्ति के लिए एक वकील भगवान के समान होता है। अभिषेक मनु सिंघवी भी मेरे लिए भगवान स्वरूप हैं। सिंघवी ने इस कानूनी लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाया और अब जल्द ही अरविंद केजरीवाल को भी बाहर लाएंगे।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि मैं उन सभी वकीलों का आभारी हूं, जिन्होंने पिछले 17-18 महीनों से मेरे साथ खड़े होकर इस लड़ाई को लड़ा। मैं जेल में था और आप बाहर मेरी लड़ाई लड़ रहे थे। हमारे वकील एक कोर्ट से दूसरे कोर्ट में धक्के खा रहे थे और अदालतों में खड़े होकर उनकी हर साजिश और तिकड़म का जवाब दे रहे थे। जेल में बंद किसी भी व्यक्ति के लिए वकील भगवान के समान होता है। अभिषेक मनु सिंघवी भी मेरे लिए भगवान स्वरूप हैं। उन्होंने इस पूरी कानूनी लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाया और जल्द ही अरविंद केजरीवाल को भी बाहर लाएंगे। इस दौरान उन्होंने दयान कृष्णन और मोहित माथुर का भी धन्यवाद किया। जिन्होंने अदालतों में बेबाकी से भाजपा और ईडी-सीबीआई के झूठ का पर्दाफाश किया।

बता दें कि AAP का आरोप है कि भाजपा की केंद्र सरकार ने अपनी ईडी-सीबीआई से एक फर्जी केस कराकर दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करा लिया। मनीष सिसोदिया के घर, दफ्तर, बैंक, पैतृक गांव समेत सैकड़ों जगहों पर छापेमारी हुई, लेकिन आजतक ईडी-सीबीआई को उनके खिलाफ एक भी सबूत नहीं मिला। इसके बाद भी मनीष सिसोदिया को तकरीबन 17 महीने तक कानूनी पेंच में फंसाकर जेल में रखा गया। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने मनीष सिसोदिया का केस अपने हाथ में लिया और बड़ी मजबूती के साथ कोर्ट के सामने उनका पक्ष रखा। उनकी मजबूत दलीलों के आगे केंद्रीय जांच एजेंसियों की कोई बहानेबाजी नहीं चली और आखिरकार शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को नियमित जमानत दे दी।

ये भी पढ़ें: PM Modi Wayanad Visit: पीएम मोदी ने लैंडस्लाइड पीड़ितों से की मुलाकात

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

राजौरी गार्डन विधानसभा के गांवों में 10 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य किए जा रहे हैं- गोपाल राय
Delhi News: दिल्ली के गांवों के विकास कार्यों में जन भागीदारी को बढ़ाने के लिए केजरीवाल सरकार ने राजौरी गार्डन विधान सभा में शनिवार को विकास सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर दिल्ली के पर्यावरण एवं विकास मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सभी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। विकास कार्याे में जनता की सहभागिता को लेकर यह विकास सभा का आयोजन किया गया है। जिसके माध्यम से गाँवों के लोगों को विकास कार्य के बारे में जानकारी प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि विकास प्रक्रिया में जनसहभागिता जरूरी है। इससे विकास कार्यों को गति मिलती है। उन्होंने आगे कहा कि लगभग 10 करोड़ रूपए से राजौरी गार्डन विधान सभा के गांवों में विकास कार्य किया जा रहा है। दिल्ली के गॉंवों के विकास से संबंधित कार्याे के लिए सरकार ने 900 करोड़ रूपए का बजट रखा है। इस अवसर पर राजौरी गार्डन विधान सभा के विधायक धनवती चंदेला और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग और वन विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

जहां विकास वहां हरियाली थीम पर केजरीवाल सरकार ने शुरू किया पौधरोपण और पौधा वितरण अभियान

गोपाल राय ने कहा कि विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण भी जरूरी है। इसीलिए हमारी सरकार ने जहाँ विकास-वहां हरियाली थीम पर सभी विधान सभा में पौधरोपण और पौधा वितरण अभियान शुरू किया है। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 11 जुलाई से वृक्षारोपण और पौधा वितरण का अभियान शुरू हुआ है। उसी के तहत आज राजौरी गार्डन विधान सभा में लोगों के बीच विकास सभा के दौरान पौधे का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि इस साल 7 लाख 74 हजार से ज़्यादा निःशुल्क पौधे वितरित किये जाएंगे। उन्होंने आगे बताया कि वृक्षारोपण अभियान के तहत  इस साल 64 लाख से ज्यादा पौधे लगाने/वितरण  का लक्ष्य तय किया गया है। जिसे सभी हरित एजेंसी सहयोग से पूरा किया जाएगा। पौधारोपण अभियान के दौरान निःशुल्क औषधीय पौधों के वितरण का कार्य शुरू किया गया है। दिल्ली की सरकारी नर्सरियो से निःशुल्क औषधीय पौधे बाटें जा रहे हैं ताकि लोग अपने घरो में पौधरोपण कर दिल्ली के हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने में सहभागिता दे सकेंगे।

दिल्ली के ग्रीन बेल्ट को बढ़ाने और दिल्ली के प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार द्वारा हर साल पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके कारण दिल्ली के अंदर हरित क्षेत्र (ग्रीन कवर ) में काफी इज़ाफ़ा देखा गया है। दिल्ली में जहाँ साल 2013 में हरित क्षेत्र 20 फीसद था, वह केजरीवाल सरकार के प्रयासों के कारण, साल 2021 में बढ़कर 23.06 फीसदी हो गया है। साथ ही शहरों के प्रति व्यक्ति फॉरेस्ट कवर के मामले में दिल्ली पूरे देश में नंबर वन हो गया है।

पर्यावरण मंत्री ने कहा कि हमने दिल्ली के लोगों से चुनाव के समय जो महत्वपूर्ण गारंटी दी थी, उसमें दिल्ली के पर्यावरण को ठीक करने के लिए दो करोड़ पौधे लगाने का 5 साल में लक्ष्य रखा था। सरकार अपने इस कार्यकाल के चौथे वर्ष में  ही लगभग 2 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य हासिल कर लिया है। इस लक्ष्य को सभी 21 सम्बंधित विभागों की हरित एजेंसियों के द्वारा पूरा किया गया है।

विकास मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली के गाँवो में विकास सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड का गठन किया था। दिल्ली के गाँवों के विकास के लिए इस साल सरकार ने  900 करोड़ रुपए का बजट रखा है। जिसके तहत दिल्ली के सभी गाँवो में बेहतर सुख सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत सड़कों, नालियों, जल निकाय, सामुदायिक केंद्र, पार्क, श्मशान, खेल मैदान आदि से जुड़े विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि लगभग 10 करोड़ रूपए से राजौरी गार्डन विधान सभा के गांवों में विकास कार्य किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: केजरीवाल की हरियाणा को पांच गारंटी, सरकार बनी तो मुफ्त और 24 घंटे मिलेगी बिजली

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

दिल्ली के रिज फॉरेस्ट एरिया में उपराज्यपाल महोदय ने गैरकानूनी तरीके से कटवाए 1100 वृक्ष : सौरभ भारद्वाज
Saurabh allegation on LG: दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में आम आदमी पार्टी के नेता और कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया. उन्होंने कहा,  आज सुप्रीम कोर्ट के समक्ष एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला आया जिसको सुनने के बाद पूरी दिल्ली के लोग सदमे में हैंI यह बेहद ही चौंकाने वाली बात है, कि छतरपुर के सतबड़ी इलाके के पास स्थित वन्य क्षेत्र रिड्ज में लगभग 1100 बड़े वृक्ष गैरकानूनी तरीके से चोरी छिपे काट दिए गए.

उन्होंने कहा कि रिज एरिया में पेड़ों की सुरक्षा के लिए रिज मैनेजमेंट बोर्ड होता है और रिज मैनेजमेंट बोर्ड एवं डीडीए तथा दिल्ली के सभी अधिकारी इस बात को भली-भांति जानते हैं, कि वन्य क्षेत्र में एक पेड़ काटने के लिए भी सुप्रीम कोर्ट की अनुमति लेनी होती है, परंतु इस क्षेत्र में लगभग 1100 पेड़ बिना सुप्रीम कोर्ट की अनुमति लिए चोरी छिपे गैरकानूनी तरीके से काट दिए गए और केंद्र सरकार का डीडीए विभाग, रिज मैनेजमेंट बोर्ड और सभी अन्य अधिकारी इस मामले पर खामोश हैं.

उन्होंने कहा कि लगभग पिछले 50-60 सालों में ऐसा पहली बार देखने को मिला कि दिल्ली का तापमान 52 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सभी विशेषज्ञों का ऐसा मानना है कि गर्मी के अधिक बढ़ने का सबसे बड़ा कारण क्लाइमेट चेंज है और यह सब पेड़ पौधों की कमी के कारण होता है.

उन्होंने कहा की देश में बड़े स्तर पर वृक्ष लगाने की मुहिम चलाई जा रही है. यहां तक की स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों को भी वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. जहां लाखों पौधे लगाने के बाद मात्र कुछ हजार पौधे ही पूर्ण रूप से वृक्ष बन पाते हैं, ऐसी स्थिति में एक सरकारी वन्य क्षेत्र में गैर कानूनी तरीके से 1100 पेड़ों का काट दिया जाना और उस पर विभाग के सभी अधिकारियों का खामोश रहना बेहद ही चौंकाने वाली बात है.

सौरभ भारद्वाज ने बताया कि 3 फरवरी को दिल्ली के उपराज्यपाल महोदय जो कि डीडीए के अध्यक्ष भी हैं, उनका इस वन्य क्षेत्र में एक दौरा हुआ और उनके दौरे के कुछ दिन बाद ही इस वन्य क्षेत्र में बिना किसी परमिशन के सुप्रीम कोर्ट की जानकारी के बिना लगभग 1100 पेड़ काट दिए गए. उन्होंने बताया कि एक एनजीओ को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने छानबीन करना शुरू की. एनजीओ की छानबीन से डीडीए में घबराहट पैदा हुई और आनन-फानन में पेड़ काटने के बाद मार्च के महीने में डीडीए सुप्रीम कोर्ट इन पेड़ों की कटाई की परमिशन लेने पहुंची. उप राज्यपाल महोदय के अधीन आने वाली डीडीए की इंतिहा देखो, कि पेड़ पहले ही चोरी छिपे काट दिए गए हैं और अब अपनी चोरी को छुपाने के लिए पेड़ों के काटने के बाद सुप्रीम कोर्ट में उसकी कटाई की परमिशन लेने पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि 4 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने डीडीए द्वारा इन पेड़ों की कटाई के लिए जो एप्लीकेशन डाली थी उसे रिजेक्ट कर दिया.

एनजीओ के बारे में बताते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दो एनजीओ कपूरिया और न्यू दिल्ली नेचर सोसाइटी जो की इन पेड़ों की कटाई के मामले में छानबीन कर रही थी, यह दोनों एनजीओ मई के महीने में सुप्रीम कोर्ट पहुंची और इन्होंने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि डीडीए जिन पेड़ों को काटने की परमिशन मार्च में मांग रही थी, वह पेड़ फरवरी में ही काट दिए गए थे. सुप्रीम कोर्ट ने इस बात से बेहद नाराज होते हुए डीडीए को फटकार लगाते हुए कहा कि आपने कोर्ट के समक्ष झूठा हलफनामा प्रस्तुत किया, जबकि आप पेड़ पहले ही काट चुके हो, आपकी किसी बात का विश्वास नहीं किया जा सकता और सुप्रीम कोर्ट के दो जजों की बेंच ने डीडीए के उपाध्यक्ष श्रीमान पांडा के ऊपर आपराधिक अवमानना का मामला लगा दिया और और उन्हें सुप्रीम कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत होने के लिए कहा.

सौरभ भारद्वाज ने बताया कि आज इसी मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई थी. सुनवाई के दौरान विभाग द्वारा पूरे मामले के संबंध में प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों को जब कोर्ट ने गौर से पढा तो सुप्रीम कोर्ट ने इस बात को दस्तावेजों के माध्यम से जाना और कोर्ट ने खुद कहा कि दस्तावेजों के अनुसार दिल्ली के उपराज्यपाल महोदय विनय कुमार सक्सेना जी ने गैर कानूनी तरीके से चोरी छुपे सतबड़ी वन्य क्षेत्र के 1100 पेड़ों को कटवा दिया.

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल महोदय जो रोजाना नैतिकता के पहाड़ पर चढ़कर दिल्ली सरकार को उपदेश देते रहते हैं, उन्होंने चोरी छुपे हम दिल्ली वालों के 1100 पेड़ गैरकानूनी तरीके से कटवा दिए. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दस्तावेजों में यह लिखित है, कि उपराज्यपाल महोदय की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि 1100 पेड़ों को काट दिया जाए और केवल मौखिक उपदेश के आधार पर डीडीए विभाग ने सतबड़ी वन्य क्षेत्र के 1100 पेड़ों को काट दिए. किसी अधिकारी की हिम्मत नहीं कि उपराज्यपाल महोदय से पूछ सके कि यह गैरकानूनी काम है और बिना अनुमति के कैसे यह पेड़ काट दिए जाएं.

उन्होंने कहा कि पिछली बार सुप्रीम कोर्ट के समक्ष डीडीए के उपाध्यक्ष जो कि एक सीनियर आईएएस अधिकारी होता है ने इस बात को स्वीकार किया था कि इन 1100 पेड़ों की कटाई के संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है.  इन परिस्थितियों को देखते हुए आप अंदाजा लगा सकते हैं, कि भाजपा के उपराज्यपाल महोदय ने डीडीए विभाग में और रिज विभाग में किस प्रकार का आतंक मचा रखा है.

मीडिया के माध्यम से उपराज्यपाल महोदय विनय सक्सेना के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा, कि राष्ट्रपति को और राज्यपाल को संविधान में छूट इसलिए दी गई है, क्योंकि यह दोनों ही व्यक्ति खुद से कोई फैसला नहीं लेते, सरकार द्वारा लिए गए फसलों पर केवल हस्ताक्षर करते हैं. परंतु यहां उपराज्यपाल महोदय बिना सरकार की सहमति के और बिना अनुमति के लगातार गैर कानूनी निर्देश दिए जा रहे हैं. ऐसे मामले में उपराज्यपाल महोदय को छूट नहीं दी जा सकती। उन पर मुकदमा होना चाहिए. यह जो 1100 पेड़ बिना सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के उपराज्यपाल महोदय के निर्देश पर काटे गए हैं. इसके लिए उपराज्यपाल महोदय पर मुकदमा होना चाहिए और उन्हें सजा मिलनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि यदि उपराज्यपाल महोदय द्वारा किए जा रहे गैरकानूनी कामों के लिए उन पर मुकदमा नहीं किया जाएगा तो इस प्रकार से यह पूरी दिल्ली को बर्बाद कर देंगे. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि 1100 भरे पूरे वृक्षों को कटवाने का जो जघन्य अपराध उपराज्यपाल महोदय ने किया है, उन्हें अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है. उन्हें नैतिकता के आधार पर अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए.

यह भी पढ़ें: न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि भारत की ग्लोबल ब्रांडिंग का माध्यम बनेगा प्रयागराज महाकुंभ : CM योगी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

भाजपा के लिए चुनौती बनने पर ‘‘आप’’ को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री चला रहे ‘ऑपरेशन झाड़ू’- CM केजरीवाल
AAP: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी दी चुनौती के मुताबिक रविवार को दोपहर 12 बजे सभी नेताओं के साथ गिरफ्तारी देने पहुंचे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी हार मानते हुए पीछे हट गए। ‘‘आप’’ मुख्यालय से पैदल मार्च करते हुए सीएम केजरीवाल भाजपा दफ्तर की ओर जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने सड़क को बंद कर सभी नेताओं को रोक लिया। इस पर सीएम केजरीवाल समेत सभी नेता कड़ी धूप में ही सड़क पर धरना देने बैठ गए। करीब आधे घंटे तक इंतजार करते रहे, लेकिन प्रधानमंत्री ने उनको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस नहीं भेजी।

पैदल मार्च से पहले पार्टी मुख्यालय पर नेताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री को डर है कि भविष्य में भाजपा के लिए आम आदमी पार्टी चुनौती बनने जा रही है। इसलिए उन्होंने ‘‘आप’’ को खत्म करने के ‘‘ऑपरेशन झाड़ू’’ चालू किया है। इसके तहत ये हमारे बड़े नेताओं को गिरफ़्तार करेंगे, हमारे बैंक अकाउंट सीज करेंगे और हमारा दफ़्तर ख़ाली करके हमें सड़कों पर लाएंगे। प्रधानमंत्री को लगता है कि ‘‘आप’’ को ख़त्म कर देंगे, लेकिन ऐसा नहीं होगा। ‘‘आप’’ देश के 140 करोड़ लोगों के सपने की पार्टी है। हमने सरकारी स्कूल-अस्पताल अच्छा किए, बिजली-पानी फ्री कर दिया और अब महिलाओं को हजार रुपए महीना देने जा रहे हैं। हमने आम आदमी के सपने पूरे किए हैं और यही बात नरेंद्र मोदी और भाजपा से देखी नहीं जा रही है। आप एक केजरीवाल को गिरफ्तार करोगो तो भारत मां की कोंख से हजार केजरीवाल पैदा होंगे।

मोदी जी का कहना है कि ‘‘आप’’ तेजी से आगे बढ़ रही है, चुनौती बनने से पहले इसे कुचलना जरूरी है- केजरीवाल

भाजपा मुख्यालय कूच करने से पहले अरविंद केजरीवाल ने ‘‘आप’’ मुख्यालय पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आम आदमी पार्टी को पूरी तरह से खत्म करने और कुचलने का इरादा बनाया है। इसके लिए मोदी जी ने अपनी पार्टी के अंदर एक ऑपरेशन चालू किया है, जिसका नाम ‘ऑपरेशन झाडू’ है। सवाल उठता है कि ये बात मुझे कैसे पता चली? बहुत सारे लोग ऐसे लोग हैं जो प्रधानमंत्री से मिलने जाते हैं। उनमें से कई ऐसे भी लोग हैं जो हमें भी जानते हैं। उनसे मिलकर आने के बाद वो हमें भी बातें बताते हैं। मोदी जी से मिलने वाले ज्यादातर लोगों का कहना था कि मिलने ही प्रधानमंत्री आम आदमी पार्टी की बात शुरु कर देते हैं। मोदी जी कहते हैं कि आम आदमी पार्टी वाले बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। ये प्रधानमंत्री के शब्द हैं, जो मुझे उन लोगों ने बताए जो उनसे मिलकर आते हैं। मोदी जी का कहना है कि आम आदमी पार्टी बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। इनके कामों की चर्चा पूरे देश में होने लगी है। भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर कई राज्यों में आम आदमी पार्टी बीजेपी के लिए कड़ चुनौती हो सकती है। इसलिए प्रधानमंत्री मोदी का कहना है कि आम आदमी पार्टी को अभी खत्म कर दिया जाना चाहिए। इससे पहले कि यह पार्टी ज्यादा बढ़े और भविष्य में बीजेपी के लिए चुनौती बने। ‘‘आप’’ बड़ी बने, उससे पहले इसे कुचल देना जरूरी है। इसके लिए उन्होंने ऑपरेशन झाडू चालू किया है।

ईडी ने कोर्ट में बयान दिया है कि चुनाव के तुरंत बाद ‘‘आप’’ के बैंक अकाउंट फ्री किए जाएंगे- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस ऑपरेशन झाडू के तहत आम आदमी पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। आने वाले समय में आम आदमी पार्टी के बैंक अकाउंट्स को सीज किया जाएगा। ईडी का वकील पहले से ही कोर्ट में ये बयान दे चुका है कि चुनाव के तुरंत बाद आम आदमी पार्टी के बैंक अकाउंट सीज किए जाएंगे। यह मैं अपनी मर्जी से नहीं बोल रहा हूं। ईडी कहती है कि अकाउंट तो अभी सीज करना था, लेकिन अभी सीज करेंगे तो इन्हें जनता से सहानुभूति मिलेगी। इसलिए ये चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी के बैंक अकाउंट सीज करेंगे। आम आदमी पार्टी का दफ्तर खाली कराकर पार्टी को सड़क पर लाया जाएगा। बीजेपी ने ऑपरेशन झाडू के तहत ये तीन प्लान बनाए हैं। पहला, आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार करना। दूसरा, आम आदमी पार्टी के खाते सीज करना और तीसरा, आम आदमी पार्टी के दफ्तर को खाली कराना।

एक आम आदमी ईमानदार सरकार को लेकर जो सपने देखा करता था, वो अब सच होते देख रहा है- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी और मोदी जी को लगता है कि वो इस तरह से आम आदमी पार्टी को खत्म कर देंगे। उन्हें लगता है कि वो इस तरह से हमारी पार्टी का विनाश कर देंगे। मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि ये आम आदमी पार्टी चंद लोगों की पार्टी नहीं है, बल्कि 140 करोड़ लोगों के सपनों की पार्टी है। आम आदमी पार्टी कोई पार्टी नहीं है। हमने जिस किस्म के काम दिल्ली और पंजाब मे किए हैं, ऐसे काम पिछले 75 साल में देश के लोगों ने कभी नहीं देखे थे। सरकारें ऐसे भी चल सकती हैं, सरकार इतनी ईमानदारी से भी चल सकती है। ये विचारधारा देश के अंदर बहुत तेजी से फैल रही है। सरकार को लेकर जो सपनें एक आम आदमी देखा करता था, वो सपने अब सच होते हुए नजर आ रहे हैं कि ये हो सकता है।

भाजपा की सारी सरकारें घाटे में हैं और हम पैसे बचाकर जनता को सहूलियतें दे रहे हैं- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली और पंजाब में हमने सरकारी स्कूल ठीक करने शुरु कर दिए। दिल्ली के अंदर सरकारी स्कूल शानदार कर दिए। गरीबों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलने लगी। यह मोदी जी नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए उन्होंने तय किया कि आम आदमी पार्टी को रोको। आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तचार करो। केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लो और इनके स्कूल बंद कर दो। हमने दिल्ली और पंजाब में ढेरों मोहल्ला क्लीनिक खोले, सरकारी अस्पताल ठीक किए, लोगों के लिए फ्री इलाज का इंतजाम कर दिया। ये सब मोदी जी नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए इन्होंने कहा केजरीवाल को गिरफ्तार करो, इनके अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक बंद करो। हमने दिल्ली और पंजाब में बिजली मुफ्त कर दी। ये लोग नहीं पा रहे हैं। जहां-जहां इनकी सरकार हैं, वो घाटे में चल रही हैं, इनके पास पैसा ही नहीं है। हमने ईमानदारी से पैसा बचा-बचाकर बिजली फ्री कर दी। अब हम महिलाओं को हर महीने 1000-1000 रुपए देने जा रहे हैं। हर महीने उनके खाते में 1000 रुपए डलवाएंगे। ये बात पूरे देश में फैलती जा रही है।

‘‘आप’’ के नेताओं को तो गिरफ्तार कर लोगे, लेकिन हमारे विचार को कैसे गिरफ्तार करोगे?- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस समय मैं पूरे देशभर में घूम रहा हूं। मै जहां भी जाता हूं लोग मुझसे कहते हैं कि आपने दिल्ली और पंजाब में स्कूल बहुत अच्छे कर दिए, आपने बिजली ठीक कर दी, आपने बिजली मुफ्त कर दी। अपने आप पूरे देश में आम आदमी पार्टी की चर्चा फैल रही है। आम आदमी पार्टी अब एक विचार है। हमारे नेताओं को तो गिरफ्तार कर लोगे, इस विचार को कैसे गिरफ्तार करोगे? विचार को गिरफ्तार नहीं कर सकते। गीता में भी लिखा है इसे कैद नहीं कर सकते, इसे जला नहीं सकते, इसको काट नहीं सकते, इसे गीला नहीं कर सकते। ये विचार है, इसको कैद नहीं कर सकते, देश में चारों तरफ फैल रहा है। ये ऐसा विचार है जिसका विनाश नहीं किया जा सकता। ये विचार अपने आप फैल रहा है। मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहता हूं कि आप एक केजरीवाल को गिरफ्तार करोगे, मेरी भारत मां की कोख से 100 और केजरीवाल पैदा होंगे। मेरी भारत मां 1000 केजरीवाल पैदा करेगी। आप हमें गिरफ्तार करके देख लो।

शराब घोटाला बिल्कुल फर्जी केस है, इतनी रेड के बाद भी इनको एक चवन्नी नहीं मिली- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब से हम सत्ता में आए हैं। इन लोगों ने मुझ पर कई आरोप लगाए। इन्होंने कहा कि केजरीवाल भ्रष्टाचारी है, केजरीवाल ने बसों मे घोटाला कर दिया, पानी में घोटाला कर दिया, बिजली में घोटाला कर दिया। न जाने कितने आरोप लगाए। लेकिन इनका एक भी आरोप हम पर चिपक नहीं रहा है। जनता बेवकूफ नहीं है, बहुत समझदार है। अब ये कह रहे हैं कि कोई शराब घोटाला हो गया है। देश की जनता पूछ रही है कि शराब घोटाला हुआ है तो पैसा कहां है, वो पैसा कहां गया? ये खुद ही सुप्रीम कोर्ट में जाकर कहते हैं कि पैसे की कोई रिकवरी नहीं हुई। तो क्या ये शराब घोटाला बस हवा में हो गया है। बाकी जगह जब ये रेड मारते हैं तो कही नोटों की गड्डियां मिलती है, गहने मिलते हैं। लेकिन यहां को एक चवन्नी नहीं मिली। कहते हैं कि 100 करोड़, 1000 करोड़ का घोटाला हो गया लेकिन यहां तो 1000 रुपए भी नहीं मिले। सारे पैसे कहां गए? इन्होंने बिल्कुल फर्जी केस बना-बनाकर हमारे लोगों को गिरफ्तार किया।

‘‘आप’’ का एक-एक नेता अग्नि परीक्षा देकर आया है, अगर कोई गलत करता है तो हम खुद ही निकाल देते हैं- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2022 में जब पंजाब में विधानसभा चुनाव हुए थे। तब प्रधानमंत्री मोदी ने अबोहर की रैली में चुनाव से तीन दिन पहले कहा था कि केजरीवाल खालिस्तानी आतंकवादी है। केजरीवाल खालिस्तान बनाकर वहां का प्रधानमंत्री बनना चाहता है। जब इतनी वाहियात और बेवकूफी वाली बात हम अपने प्रधानमंत्री से मुंह से सुनते हैं तो हमें दया आती है कि हमारे देश के ये कैसे प्रधानमंत्री हैं। अभी 25 मई को दिल्ली और 1 मई को पंजाब में चुनाव है। आने वाले 10-15 दिनों के अंदर ये लोग न जाने कैसी-कैसी मनगढ़ंत बातें लेकर आते हैं। ये लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये लोग बहुत नीचे तक गिर सकते हैं, ये लोग कुछ भी कर सकते हैं। आने वाले दिनों में आपको सतर्क रहना है। आम आदमी पार्टी का एक-एक नेता अग्नि परीक्षा देकर आया है। हम वो लोग हैं जिसे अगर पता चलता है कि हमारा कोई व्यक्ति भ्रष्टाचार कर रहा है तो हम खुद ही उसे निकाल देते हैं। कई बार ऐसी चीजें हुई, जब दिल्ली के एक मंत्री को निकाल दिया, पंजाब के मंत्री को जेल भेज दिया। हम खुद ऐसे लोगों को निकाल देते हैं।

प्रधानमंत्री एक-एक कर हमारे नेताओं को गिरफ्तार करके दुखी हो गए हैं, हम सबको गिरफ्तार कर लो- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले दो सालों से इन्होंने हमारे नेताओं को गिरफ्तार करना चालू किया है। इन्होंने मुझे गिरफ्तार कर लिया, संजय सिंह, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को मेरे पीए को गिरफ्तार कर लिया। अब राघव चड्ढा बाहर से आए हैं। ये कह रहे हैं कि उसको भी गिरफ्तार करेंगे। फिर आतिशी, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत को गिरफ्तार करेंगे। इसलिए आज हम सब इकट्ठे हुए हैं। मैं प्रधानमंत्री को कहना चाहता हूं कि आप एक-एक करके गिरफ्तार करने से दुखी हो रहे हो। आज हम सारे ही आए हैं। आज आप हम सबको ही गिरफ्तार करके देख लो। हम डरने वाले नहीं हैं। मैं 50 जेल में था। उस समय का मैंने पूरा सदुपयोग किया। 2 बार पूरी गीता पढ़ी। मैंने एक-एक श्लोक का तीन-चार पेज का विस्तृत वर्णन पढ़ा। एक बार रामायण पढ़ी। आप हम सबको जेल में भेज दो और देख लो कि आम आदमी पार्टी का विनाश होता है या आम आदमी पार्टी और बड़ी बनती है। मोदी जी आप एक बार ये करके देख लो।

हम कई बड़ी चुनौतियों से निकले हैं, हमारे सिर पर बजरंग बली का हाथ न होता तो अब तक खत्म हो चुके होते- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आने वाले समय में बहुत बड़ी चुनौतियां आने वाली हैं। उन सभी चुनौतियों से संघर्ष करने के लिए आप लोग तैयार रहना। एक ही चीज याद रखना कि पहले भी कई बड़ी-बड़ी चुनौतियां और परेशानियां हमारे सामने आती रही हैं और जिस तरह से हम उससे बड़े आराम से निकल गए, ये किसी चमत्कार से कम नहीं है। 10 साल में जिस तरह से पार्टी का विस्तार हुआ, ये किसी चमत्कार से कम नहीं है। इसका केवल एक ही कारण है कि बजरंग बली का हाथ हमारे ऊपर है। अगर हाथ नहीं होता, तो अब तक हम खत्म हो चुके होते। पिछले 10 सालों मे हमारे सामने ऐसी बड़ी चुनौतियां आई हैं। ऊपर वाला आपके साथ है, सच्चाई के रास्ते पर चलो। डगमगाना मत बहुत बड़ी-बड़ी चुनौतियां आएंगी। लेकिन हम सारी चुनौतियों से निकल जाएंगे, क्योंकि हमारी मंशा साफ है। हम देश ठीक करना चाहते हैं। हम समाज के लिए काम करना चाहते हैं।

पंजाब के सीएम भी आना चाहते थे, लेकिन हमने मना कर दिया- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि आज पंजाब से मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी आना था, मेरे पास उनका फोन आया, लेकिन मैंने उनसे कहा कि चुनाव का समय है, आप वहां मोर्चा संभालें। पंजाब से कई एमएलए और एमपी का भी फोन आया। मैंने उनसे भी कहा कि अगर ये आज हम सबको गिरफ्तार कर लेते हैं तो फिर कल आप गिरफ्तार होने के लिए आ जाना। मैंने आज उनको नहीं आने दिया।

गिरफ्तारी देने भाजपा मुख्यालय कूच किए केजरीवाल, पुलिस ने रोका तो सड़क पर बैठ गए

‘‘आप’’ मुख्यालय पर कार्यकर्ताओ को संबोधित करने के बाद अरविंद केजरीवाल गिरफ्तारी देने के लिए भाजपा मुख्यालय की ओर कूच किए। इस दौरान सांसद संजय सिंह, राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ. संदीप पाठक, दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, सांसद राघव चड्ढा, कैबिनेट मंत्री आतिशी व इमरान हुसैन, राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता समेत विधायक, पार्षद और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। ‘‘आप’’ मुख्यालय से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सबसे आगे चल कर मार्च का नेतृत्व किया। उनके पीछे लाइन लगाकर पार्टी के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थन थे। उनके हाथों में पोस्टर, बैनर और स्लोगन लिखी तख्तियां थी और नारेबाजी करते हुए भाजपा मुख्यालय की तरफ बढ़े, लेकिन दिल्ली पुलिस ने कुछ दूरी पर ही बैरिकेडिंग कर रखा था। जब सीएम के साथ पूरा हुजूम वहां पहुंचा तो पुलिस ने रोक लिया और आगे नहीं बढ़ने दिया। इसके बाद अरविंद केजरीवाल सड़क पर ही बैठ गए और आधे घंटे तक अपनी गिरफ्तारी का इंतजार किए। जब मोदी जी की पुलिस गिरफ्तार नहीं की तो सीएम समेत सभी नेता वापस लौट आए।

वादे के मुताबिक केजरीवाल गिरफ्तारी देने आए थे, लेकिन मोदी जी मैदान छोड़कर भाग गए- संजय सिंह

सांसद संजय सिंह ने कहा कि अब पता चल गया है कि मोदी जी अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार नहीं कर सकते। हमारे, नेताओं, विधायकों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार नहीं कर सकते, लेकिन नरेंद्र मोदी डर गए। वादे के मुताबिक अरविंद केजरीवाल पार्टी के बड़े नेताओं के साथ खुद मैदान यह कहने आए थे कि मोदी जी सबको गिरफ्तार कर लो, लेकिन मोदी जी मैदान छोड़कर भाग गए। हम अरविंद केजरीवाल के वादे के अनुसार आधे घंटे तक यहां पर खड़े रहे। हमने अपना वादा पूरा किया और अब हम वापस जा रहे हैं। मोदी जी हारकर भाग गए।

केजरीवाल को रोकने के लिए मुस्तैद खड़ी थी दिल्ली पुलिस

अरविंद केजरीवाल को पार्टी के सभी नेताओं के साथ बीजेपी दफ्तर तक जाने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया था। सुबह से ही दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर धारा 144 लागू करके कई लेवल की बैरिकेडिंग लगाई गई थी। आम आदमी पार्टी के दफ्तर के बाहर पुलिस ने ऊंचे-ऊंचे बैरिकेडिंग लगा दिए थे। बीजेपी के दफ्तर के बाहर भी हाई लेवल के सिक्योरिटी फोर्स को तैनात किया गया था। आम आदमी पार्टी के नेताओं को रोकने के लिए पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ महिला पुलिस बल को भी तैनात किया गया। साथ ही आंसूं गैस के गोले छोड़ने के लिए टैंक और वॉटर कैनन का भी इंतजाम किया गया था।

केजरीवाल के समर्थकों ने जमकर लगाए नारे

अरविंद केजरीवाल के आह्वान पर भारी संख्या में कार्यकर्ता भी भाजपा मुख्यालय की ओर कूच किए। एक-एक कर पार्टी के नेताओं की गिरफ्तारी से नाराज कार्यकर्ताओं ने ‘जेल का जवाब वोट से’ के पोस्टर और बैनर लिए थे। एक समर्थक अपने गले में जंजीर लटकाए हुए अपना विरोध जताते आया था। पुलिस ने रास्ते में सबको रोक लिया और आगे नहीं बढ़ने दिया। इसके बाद सांसद संजय सिंह ने सभी समर्थकों के साथ आपका बेटा, आपका लाल केजरीवाल, हिटलरशाही मुर्दाबाद, मोदीशाही मुर्दाबाद और जब-जब मोदी डरता है, पुलिस को आगे करता है, आवाज दो, हम एक हैं, जेल में कितनी जगह है तेरे, लड़ेंगे-जीतेंगे, आम आदमी पार्टी जिंदाबाद, जोर जुर्म के टक्कर में, लोकतंत्र में हिटलरशाही- नहीं चलेगी, जेल का जवाब, वोट से देंगे, गुंडागर्दी का जवाब, वोट से देंगे समेत तमाम नारे लगाए।

ये भी पढ़ें: माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने के लिए सपा को दे दीजिए अगले 25 वर्ष की स्वतंत्रता- सीएम योगी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप