2025 wheat season Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने संगरूर समेत पंजाब के 7 जिलों के अधिकारियों के साथ की बैठक, गेहूं के खरीद प्रबंधों पर की चर्चा
Chandigarh/Sangrur : पंजाब के खाद्य, सिविल आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री लाल चंद कटारूचक ने आज जिला प्रशासनिक परिसर में संगरूर जिले सहित पंजाब के 7 जिलों में गेहूं की खरीद के लिए किए गए प्रबंधों के संबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पूरे सीजन के दौरान किसी भी अनाज मंडी में किसान, आढ़ती, मजदूर समेत गेहूं की खरीद व्यवस्था से जुड़े किसी भी वर्ग को कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब की मंडियां अपनी उपज लेकर आने वाले किसानों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार हैं और मंडियों में खरीद, लिफ्टिंग, लोडिंग, क्रेट और भुगतान संबंधी सभी जरूरी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं।

पेयजल, सफाई को लेकर अच्छी फीडबैक मिली

कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने कहा कि अधिकारियों की बैठक के दौरान मंडियों में की गई व्यवस्थाओं जैसे पेयजल, सफाई, प्रकाश व्यवस्था, शौचालयों की सफाई आदि के बारे में अच्छी फीडबैक मिली है तथा इस बार भी गेहूं खरीद सीजन बेहतरीन रहेगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष गेहूं की बंपर फसल होने की संभावना है और 124 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब ने 28,894 करोड़ रुपये की नकद ऋण सीमा (सीसीएल) की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि सीजन के दौरान करीब 8 लाख किसान अपनी उपज पंजाब की मंडियों में लेकर आएंगे, जिसके लिए 1864 खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं और इसके अलावा 600 अस्थायी मंडियां भी स्थापित की गई हैं, जिनका जरूरत के अनुसार इस्तेमाल किया जाएगा।

गेहूं की खरीद और भुगतान सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध

कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने कहा कि बैसाखी के नजदीक राज्य की अनाज मंडियों में भरपूर फसल आनी शुरू हो जाएगी और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार मंडियों में आने वाली गेहूं के हर दाने की खरीद और 24 घंटे के भीतर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने संगरूर, बठिंडा, मानसा, मलेरकोटला, फतेहगढ़ साहिब, मुक्तसर साहिब और फाजिल्का जिलों के जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रकों, खाद्य आपूर्ति अधिकारियों और सरकारी खरीद एजेंसियों के जिला प्रबंधकों को निर्देश दिए कि वे बिना किसी वैध कारण के छुट्टी नहीं लेंगे ताकि किसानों को मंडियों में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

बैठक में कई अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में डिप्टी कमिश्नर संदीप ऋषि, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अमित बांबी, एसपी नवरीत सिंह विर्क, एसडीएम चरणजोत सिंह वालिया, डिप्टी डायरेक्टर खाद्य एवं सिविल सप्लाई पटियाला, फरीदकोट और फिरोजपुर डिवीजन भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : पोषण पखवाड़ा 2025 का 7वां संस्करण आज से शुरू, जानें क्या है इस साल की थीम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पंजाब के खाद्य मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने दोआबा क्षेत्र में गेहूं खरीद की तैयारियों का लिया जायजा
Chandigarh/Jalandhar : पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य में चल रहे गेहूं खरीद सीजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करने के लिए 8 लाख से अधिक किसानों की सुविधा हेतु व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

कैबिनेट मंत्री चार जिलों—जालंधर, होशियारपुर, कपूरथला और शहीद भगत सिंह नगर—के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

गेहूं की बंपर फलस होने की संभावना

मीडिया से बातचीत में मंत्री ने बताया कि इस वर्ष पंजाब में गेहूं की बंपर फसल होने की संभावना है और 124 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि सरकार ने पूरे सीजन को सुचारू बनाने के लिए गेहूं खरीद हेतु 28,894 करोड़ रुपये की नकद ऋण सीमा पहले ही प्राप्त कर ली है। उन्होंने यह भी बताया कि आवश्यक बारदाने का 99 प्रतिशत प्रबंध कर लिया गया है और उपयुक्त भंडारण के लिए आवश्यक स्थान और क्रेट्स की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

राज्य में 1864 खरीद केंद्र स्थापित

फसल की भारी आमद को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने राज्यभर में 1864 खरीद केंद्र (मंडियां) स्थापित किए हैं, जहां किसान अपनी गेहूं फसल की बिक्री कर सकेंगे। बंपर फसल को देखते हुए करीब 600 अस्थायी खरीद केंद्र भी स्थापित किए गए हैं। श्री कटारूचक्क ने किसानों को आश्वासन दिया कि उन्हें फसल की खरीद के 24 घंटों के भीतर भुगतान प्राप्त हो जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) 2425 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

जिलों के खरीद लक्ष्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि होशियारपुर में 3.14 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं आने की संभावना है, जबकि जालंधर, कपूरथला और शहीद भगत सिंह नगर में क्रमश: 5.25 लाख मीट्रिक टन, 3.61 लाख मीट्रिक टन और 2.64 लाख मीट्रिक टन फसल की आमद की उम्मीद है।

खरीद प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं

कैबिनेट मंत्री ने किसानों द्वारा बिक्री के लिए लाई गई हर एक दाने की खरीद को लेकर पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि खरीद प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने गेहूं और धान की खरीद प्रक्रियाओं को सुचारू बनाने हेतु पिछले तीन वर्षों में सरकार द्वारा किए गए प्रयासों का भी उल्लेख किया।

मंत्री ने मंडियों का लिया जायजा

समीक्षा बैठक के दौरान कटारूचक्क ने मंडियों में किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं—जैसे सफाई व्यवस्था, पीने के पानी की उपलब्धता, प्रकाश और शेड आदि—का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को पूरे सीजन के दौरान अपनी संबंधित मंडियों में मौजूद रहने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इतने बड़े स्तर पर खरीद प्रक्रिया को सुव्यवस्थित रूप से चलाने की राज्य की क्षमता पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब देश का अन्नदाता है।

यह भी पढ़ें : वक्फ बिल के खिलाफ देश के कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे मुसलमान, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप