राजनाथ सिंह Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राकेश प्रजापति ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, अनुसूचित जाति संबंधी मुद्दे पर की चर्चा
Budaun : राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राकेश प्रजापति ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कुम्हार, शिल्पकार, अनुसूचित जाति के मुद्दे पर रक्षा मंत्री से विस्तार से चर्चा की। साथ ही मुद्दे से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा।

पिछले 8 सालों से राज्य में भाजपा की सरकार है- सपा प्रवक्ता

मीटिंग के समय डॉ. राकेश प्रजापति ने रक्षा मंत्री को 2013 के रामलीला मैदान के उस कार्यक्रम को याद दिलाया जिसमें वह मुख्य अतिथि थे। वह उस भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे तब। राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के बैनर तले 22 फरवरी 2013 को दिल्ली के रामलीला मैदान में लगभग 3 से 4 लाख की प्रजापति कुम्हार समाज की भीड़ के सामने उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते केंद्र और राज्य में सरकार बनने पर कुम्हार शिल्पकार अनुसूचित जाति के मुद्दे का स्थाई हल निकालने का वादा किया था। लेकिन अफसोस की बात है कि केंद्र में पिछले 11 सालों से और राज्य में पिछले 8 साल से भाजपा की डबल इंजन की सरकार है फिर भी कुम्हार शिल्पकार अनुसूचित जाति के मुद्दे का कोई स्थाई हल अभी तक नहीं निकला है।

यूपी सरकार प्रस्ताव भेजेगी तो केंद्र इस पर कार्य करेगी- रक्षा मंत्री

वहीं इस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी डॉ. राकेश प्रजापति से स्पष्ट रूप से कहा कि यदि उत्तर प्रदेश सरकार केंद्र सरकार को शिल्पकार, कुम्हार, अनुसूचित जाति का प्रस्ताव बनाकर भेजती है तो निश्चित ही केंद्र सरकार इस पर कार्य करेगी। एक तरह से रक्षा मंत्री ने अब इस मुद्दे को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के पाले में डाल दिया। अब यह प्रजापति समाज के भाजपा से जुड़े नेताओं का कर्तव्य बनता है कि वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर शिल्पकार कुम्हार अनुसूचित जाति का प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भिजवाएं जिससे कि प्रजापति शिल्पकार कुम्हार समाज को न्याय मिल सके।

इस अवसर पर ओमप्रकाश प्रजापति दिल्ली, राजेंद्र प्रजापति दिल्ली, एवं वीरेंद्र प्रजापति उपस्थिति रहे।

यह भी पढ़ें : हैदराबाद : चारमीनार के पास इमारत में लगी भीषण आग, बच्चों और महिलाओं समेत 17 की मौत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

‘ऑपरेशन सिंदूर जारी है’, सर्वदलीय बैठक में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Operation Sindoor : पाकिस्तान को पहलगाम हमले का जवाब देते हुए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। इस मुद्दे पर गुरुवार यानी 8 मई, 2025 को सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। बैठक के दौरान राजनाथ सिंह ने सभी दलों को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी दी। इस दौरान विपक्ष ने एकमत से सरकार का साथ देने की बात कही। लेकिन खास बात यह है कि बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है।

वहीं सर्वदलीय बैठक समाप्त होने के बाद नेताओं ने मीडिया से बातचीत की और अपनी प्रतिक्रिया दी। तो आइए जानते हैं किसने क्या कहा?

AAP सांसद ने सर्वदलीय बैठक की दी जानकारी

सर्वदलीय बैठक में भाग लेने के बाद आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा, रक्षा मंत्री ने हमें बताया कि भारतीय सेना ने 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया और 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं। सरकार ने हमें आश्वस्त किया है कि हर स्थिति पर उनकी नजर है। रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है।

#WATCH दिल्ली: सर्वदलीय बैठक में भाग लेने के बाद AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, "…रक्षा मंत्री ने हमें बताया कि भारतीय सेना ने 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया और 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं…सरकार ने हमें आश्वस्त किया है कि हर स्थिति पर उनकी नजर है…रक्षा मंत्री ने कहा कि… pic.twitter.com/ADxpjpUVOX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 8, 2025

‘सर्वदलीय बैठक एक सकारात्मक बैठक थी’

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस बैठक की जानकारी दी, उन्होंने कहा कि आज सर्वदलीय बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बहुत अच्छी से हुई है। गंभीर विषय था इसलिए सभी नेताओं ने गंभीरता से अपने बात को रखा है। सबसे पहले रक्षा मंत्री ने सभी नेताओं को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी और परिस्थिति, हालात के बारे में जानकारी दी। इसके बाद सभी ने अपना मत रखा और सुझाव भी दिए। सभी नेताओं ने सेनाओं को बधाई भी दी। सभी ने कहा कि हम एकजूटता से सरकार का साथ देंगे और सेना के हर कार्रवाई में साथ देंगे। मैं सभी नेताओं को धन्यवाद करता हूं और ये सकारात्मक बैठक थी।

#WATCH दिल्ली: सर्वदलीय बैठक के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "आज सर्वदलीय बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बहुत अच्छी से हुई है। गंभीर विषय था इसलिए सभी नेताओं ने गंभीरता से अपने बात को रखा है। सबसे पहले रक्षा मंत्री ने सभी नेताओं को ऑपरेशन… pic.twitter.com/IrdwEvJGul
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 8, 2025

ओवैसी ने सशस्त्र बलों और सरकार की सराहना की

सर्वदलीय बैठक के बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, मैंने ऑपरेशन सिंदूर के लिए हमारे सशस्त्र बलों और सरकार की सराहना की है। मैंने यह भी सुझाव दिया कि हमें द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) के खिलाफ एक अंतरराष्ट्रीय अभियान चलाना चाहिए।

#WATCH दिल्ली: सर्वदलीय बैठक के बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "मैंने ऑपरेशन सिंदूर के लिए हमारे सशस्त्र बलों और सरकार की सराहना की है…मैंने यह भी सुझाव दिया कि हमें द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) के खिलाफ एक अंतरराष्ट्रीय अभियान चलाना चाहिए…" pic.twitter.com/NPwaChxRWv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 8, 2025

सरकार को हमारा पूरा समर्थन है- राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सर्वदलीय बैठक के बाद कहा, हमने सरकार को अपना पूरा समर्थन दिया है। जैसा कि मल्लिकार्जुन खरगे जी ने कहा, कि उन्होंने (सरकार ने) कहा कि कुछ चीजें ऐसी हैं जिन पर हम चर्चा नहीं करना चाहते। सबने सपोर्ट किया है।

#WATCH दिल्ली: सर्वदलीय बैठक के बाद कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "हमने सरकार को अपना पूरा समर्थन दिया है। जैसा कि मल्लिकार्जुन खरगे जी ने कहा, कि उन्होंने (सरकार ने) कहा कि कुछ चीजें ऐसी हैं जिन पर हम चर्चा नहीं करना चाहते…सबने सपोर्ट किया… pic.twitter.com/l6sfKo75gB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 8, 2025

‘हम सरकार और भारतीय सेना के साथ हैं’

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “बैठक में जो उन्होंने कहा है, वो हमने सुना। हम सभी ने बताया कि इस घड़ी में हम सब उनके साथ हैं और वो जो काम कर रहे हैं, उसको जारी रखें और देशहित में हम उनके साथ रहेंगे।

#WATCH दिल्ली: सर्वदलीय बैठक के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "बैठक में जो उन्होंने कहा है, वो हमने सुना…हम सभी ने बताया कि इस घड़ी में हम सब उनके साथ हैं और वो जो काम कर रहे हैं, उसको जारी रखें और देशहित में हम उनके साथ रहेंगे…" pic.twitter.com/m5CC7IZ6dd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 8, 2025

यह भी पढ़ें : LoC पर पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, दागे गोले-मोर्टार, स्थानीय लोग कर रहे पलायन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाक को दी चेतावनी, बोले- देश जैसा चाहता है, पीएम मोदी उसी भाषा में जवाब देंगे
Pahalgam Attack : रविवार (4 मई,2025) को दिल्ली में संस्कृति जागरण महोत्सव में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहलगाम हमले की निंदा करते हुए पाकिस्तान को कड़े शब्दों में चेतावनी दी। राजनाथ सिंह ने कहा कि मेरा दायित्व है कि मैं अपनी सेना के साथ मिलकर देश पर आंख उठाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दूं। उन्होंने कहा, देश के रक्षा मंत्री के तौर पर मेरी जिम्मेदारी है कि हमारी सीमा की रक्षा हो।

‘जैसा आप चाहते हैं, पीएम मोदी के नेतृत्व में वैसा होकर रहेगा’

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश के लोग जो चाहते हैं, पीएम मोदी दुश्मनों को उसी भाषा में जवाब देंगे। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जैसा आप चाहते हैं, वैसा होकर रहेगा। उन्होंने का कि दुनिया की कोई ताकत भारत को मिटा नहीं सकती है। भारत अमर रहेगा। उन्होंने कहा, एक रक्षा मंत्री के रूप में मेरा दायित्व है कि मैं अपने सैनिकों के साथ मिलकर देश की सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करूं।

‘देश पर आंख उठाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दूं’

राजनाथ सिंह ने कहा, मेरा यह दायित्व है कि मैं अपनी सेना के साथ मिलकर देश पर आंख उठाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दूं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की शक्ति केवल उसकी सैन्य ताकत में नहीं, बल्कि उसकी संस्कृति और अध्यात्म में भी है। रक्षा मंत्री ने कहा, इतिहास साक्षी है, कि भारत के संतों ने केवल आध्यात्मिक उपदेश ही नहीं दिए, बल्कि समाज सुधार, शिक्षा और राष्ट्रीय एकता के लिए भी अग्रणी भूमिका निभाई है।

‘भारत की भूमि को ऋषियों-मुनियों ने अपने विचारों से सींचा’

उन्होंने कहा, जहां एक तरफ, हमारे संत संस्कृति की रक्षा करते हैं तो वही दूसरी तरफ हमारे सैनिक, हमारे सीमाओं की रक्षा करते हैं। जहां एक तरफ हमारे संत, जीवन भूमि में लड़ते हैं तो वहीं दूसरी तरफ हमारे सैनिक रण भूमि में लड़ते हैं। उन्होंने कहा कि भारत वह भूमि है, जिसे हमारे ऋषि-मुनियों ने अपने विचारों से सींचा है। यह बिल्कुल सत्य बात है। लेकिन इसके साथ-साथ, यह भी सत्य है कि भारत की आत्मा यदि ऋषियों ने रची है, तो उस आत्मा की रक्षा हमारे वीरों ने की है।

यह भी पढ़ें : चुनाव आयोग की बड़ी डिजिटल पहल, ECINET प्लेटफॉर्म से खत्म होगा ऐप्स का झंझट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

कुछ तो बड़ा होने वाला है? पीएम मोदी के आवास पर उच्चस्तरीय बैठक… राजनाथ सिंह, अजीत डोभाल समेत तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद
Pahalgam terror attack : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक चल रही है, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं- थल सेना, नौसेना और वायुसेना के प्रमुखों ने हिस्सा लिया। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई, जिसमें केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, सीमा सुरक्षा बल, असम राइफल्स और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के महानिदेशक, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल,  केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और एसएसबीके वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे

यह उच्चस्तरीय बैठक ऐसे समय में आयोजित हुई है जब भारत हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकवादी हमले के बाद जवाबी रणनीति पर विचार कर रहा है। इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान गई थी, जिनमें अधिकांश पर्यटक शामिल थे, जिससे पूरे देश में आक्रोश फैल गया।

सरकार ने बुलाई थी सर्वदलीय बैठक

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार ने एक सर्वदलीय बैठक भी बुलाई थी, जिसमें सभी विपक्षी दलों ने सरकार को आतंकवाद के खिलाफ उठाए जाने वाले हर कदम में पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया। कैबिनेट की सुरक्षा मामलों की समिति (CCS) की बैठक भी इस हमले के तुरंत बाद बुलाई गई। इस बैठक में हमले के पीछे सीमा पार की साजिशों का खुलासा किया गया। यह भी बताया गया कि यह हमला जम्मू-कश्मीर में सफलतापूर्वक संपन्न हुए चुनावों और राज्य के आर्थिक विकास की ओर बढ़ते कदमों के बीच हुआ है।

पीएम मोदी ने आतंकियों को जड़ से उखाड़ फेंकने की खाई कसम

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हमले के पीछे शामिल आतंकियों और उनके संरक्षणकर्ताओं को “पृथ्वी के आखिरी छोर तक पीछा कर सजा देने” की कसम खाई है। उनका यह बयान स्पष्ट रूप से पाकिस्तान की ओर संकेत करता है, जिस पर भारत में आतंकवाद को समर्थन और प्रायोजन देने का आरोप लंबे समय से लगता रहा है।

प्रधानमंत्री ने दो टूक कहा कि “भारत अब चुप नहीं बैठेगा। जो इस कायरतापूर्ण हमले के दोषी हैं, उन्हें उनके अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।” यह बयान भारत की बदलती सुरक्षा नीति और आतंकवाद के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ दृष्टिकोण को रेखांकित करता है।

यह भी पढ़ें : OnePlus 13s भारत में जल्द होगा लॉन्च, टीजर आया सामने, मिलेगा दमदार प्रोसेसर और कॉम्पैक्ट डिजाइन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

DRDO : भारत ने आकाश मिसाइल का किया सफल परीक्षण, राजनाथ सिंह ने दी बधाई
DRDO : भारत ने ओडिशा के चांदीपुर अपतटीय क्षेत्र स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से नई पीढ़ी की ‘आकाश’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि यह परीक्षण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा बहुत कम ऊंचाई पर उच्च गति वाले मानवरहित हवाई लक्ष्य को निशाना बनाकर किया गया। अधिकारियों ने कहा कि परीक्षण के दौरान अस्त्र प्रणाली ने लक्ष्य को सफलतापूर्वक रोका और नष्ट कर दिया।

अधिकारियों ने क्या बताया?

अधिकारियों ने कहा कि स्वदेशी रूप से विकसित रेडियो फ्रीक्वेंसी सीकर, लॉन्चर, बहु कार्य रडार और कमान, नियंत्रण एवं संचार प्रणाली के साथ मिसाइल से युक्त संपूर्ण अस्त्र प्रणाली का कामकाज सटीक साबित हुआ। प्रणाली का प्रदर्शन आईटीआर, चांदीपुर द्वारा स्थापित कई रडार, टेलीमेट्री और इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम द्वारा प्राप्त डेटा के अनुसार भी सटीक माना गया। परीक्षण को डीआरडीओ, भारतीय वायुसेना (आईएएफ), भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल) और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के वरिष्ठ अधिकारियों ने देखा।

आकाश-एनजी प्रणाली क्या है?

आकाश-एनजी प्रणाली एक अत्याधुनिक मिसाइल प्रणाली है जो त्वरित गति से आने वाले हवाई लक्ष्यों को रोकने में सक्षम है। इस सफल उड़ान परीक्षण ने अब अस्त्र प्रणाली के उपयोग के लिए परीक्षणों का मार्ग प्रशस्त कर दिया है।

राजनाथ सिंह ने दी बधाई

राजनाथ सिंह ने परीक्षण के लिए डीआरडीओ, आईएएफ, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और उद्यम की सराहना की है। उन्होंने कहा कि प्रणाली के सफल विकास से देश की वायु रक्षा क्षमताओं में और वृद्धि होगी। रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत ने भी आकाश-एनजी के सफल परीक्षण से जुड़ी टीम को बधाई दी। परीक्षण को डीआरडीओ, भारतीय वायुसेना (आईएएफ), भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल) और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के वरिष्ठ अधिकारियों ने देखा।

यह भी पढ़ें – Bihar: संबंध तय होने के बाद की आनाकानी, लोगों ने करा दी पकड़ौआ शादी

Follow Us On : https://twitter.com/HindiKhabar

भारत-ब्रिटेन रक्षा उद्योग संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के उद्देश्य से लंदन जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
New Delhi : रणनीतिक एवं सुरक्षा संबंधों को और मजबूत एवं बेहतर बनाने के उद्देश्य से राजनाथ सिंह ब्रिटेन की दो दिवसीय यात्रा पर जायेंगे। दोनों देशों के बीच लड़ाकू विमानों एवं अन्य सैन्य मंचों को संयुक्त रूप से विकसित करने के लिए संभावित सहयोग पर चर्चा होगी। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि राजनाथ सिंह और ब्रिटिश रक्षा मंत्री ग्रांट शाप्स के बीच रक्षा, सुरक्षा एवं औद्योगिक सहयोग के क्षेत्र में व्यापक मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। मंत्रालय ने रविवार को कहा कि राजनाथ सिंह के ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक और विदेश मंत्री डेविड कैमरन से भी मुलाकात करने की उम्मीद है।

वहां भारतीय समुदाय से मिलेंगे

रक्षा मंत्री के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी जाएगा, जिसमें सेना के तीनों अंगों, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन और रक्षा उत्पादन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि वह यूके रक्षा उद्योग के सीईओ और उद्योग जगत के नेताओं के साथ भी बात-चीत करेंगे और वहां भारतीय समुदाय से मिलेंगे। मामले से परिचित लोगों ने कहा कि रक्षा मंत्री शाप्स के साथ सिंह की बात-चीत मुख्य रूप से महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी को साझा करने और द्विपक्षीय औद्योगिक रक्षा सहयोग के विस्तार पर केंद्रित होगी।

विकास में सहयोग पर चर्चा करने की उम्मीद है

उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के लड़ाकू विमानों और अन्य सैन्य मंचों के संयुक्त विकास में सहयोग पर चर्चा करने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह और शाप्स के हिंद-प्रशांत, पश्चिम एशिया और यूक्रेन की स्थिति पर भी चर्चा करने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें – Dhirendra Krishna Shastri रामचरितमानस को राष्ट्रीय बनाया जाए ग्रंथ

भजनलाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए सीएम, विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला
Rajasthan : राज्य में नए सीएम को लेकर सस्पेंस अब खत्म हो गया है। सांगानेर सीट से विधायक बने भजनलाल शर्मा ही राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे। दिल्ली से आए पर्यवेक्षकों ने विधायक दल की बैठक के बाद भजनलाल शर्मा का नाम तय कर लिया है। भाजपा आलाकमान ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडेय को राजस्थान का पर्यवेक्षक बनाया था। आज दोपहर तीनों नेता जयपुर पहुंचे और विधायकों संग बैठक की। आज दोपहर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने वसुंधरा राजे से वन-टू-वन मीटिंग की थी। उधर, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी राजनाथ सिंह से फोन पर बात की थी।

राज्य में नए मुख्यमंत्री को लेकर संस्पेस आज खत्म हो गया । सीएम पद की मजबूत दावेदार में से एक मानी जा रही वसुंधरा राजे ने पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह के साथ बंद कमरे में बैठक की थी। मीटिंग के बाद वसुंधरा मुस्कुराते हुए निकलीं थी।

बैठक शुरू होने से पहले फोटो सेशन हुआ

पूरी तस्वीर बीजेपी विधायक दल की बैठक में साफ हुई। विधायक दल की बैठक शुरू होने से पहले फोटो सेशन हुआ। इसमें वसुंधरा राजे राजनाथ सिंह के बगल में बैठी नजर आई। राजे दो बार राजस्थान की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। विधानसभा चुनाव रिजल्ट आने के बाद से ही वसुंधरा काफी एक्टिव थी, और दिल्ली में उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हो चुकी थी। यही नहीं वसुंधरा ने अपने खेमे के विधायकों के साथ दो दफे मुलाकात की थी।

बीजेपी ने 115 सीटों पर जीत हासिल की है

दरअसल, राजस्थान की 200 सीटों में से 199 सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी ने 115 पर जीत हासिल की है। कांग्रेस 69 सीटों पर सिमट गई थी। वहीं भारतीय आदिवासी पार्टी के खाते में 3 सीटें तो बहुजन समाज पार्टी ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की है।

यह भी पढ़ें – मोहन यादव को CM बनाने के फैसले के बाद शिवराज सिंह चौहान बोले- ‘मांगने से बेहतर मरना समझूंगा’

राजनाथ सिंह के साथ बैठक के बाद मुस्कुराते हुए निकलीं वसुंधरा राजे, थोड़ी देर में सीएम का ऐलान
Rajasthan : राज्य में नए मुख्यमंत्री को लेकर संस्पेस आज खत्म होने की संभावना है। सीएम पद की मजबूत दावेदार में से एक मानी जा रही वसुंधरा राजे ने पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह के साथ बंद कमरे में बैठक की। मीटिंग के बाद वसुंधरा मुस्कुराते हुए निकलीं। सूत्रों के मुताबिक, वसुंधरा सीएम की रेस में सबसे आगे हैं। सूत्रों ने बताया कि उनके साथ दो डिप्टी सीएम भी बनाए जा सकते हैं।

बैठक शुरू होने से पहले फोटो सेशन हुआ

हालांकि, पूरी तस्वीर थोड़ी देर में होने वाली बीजेपी विधायक दल की बैठक में ही साफ होगी। विधायक दल की बैठक शुरू होने से पहले फोटो सेशन हुआ। इसमें वसुंधरा राजे राजनाथ सिंह के बगल में बैठी नजर आ रही हैं। राजे दो बार राजस्थान की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। विधानसभा चुनाव रिजल्ट आने के बाद से ही वसुंधरा काफी एक्टिव हैं, और दिल्ली में उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हो चुकी है। यही नहीं वसुंधरा ने अपने खेमे के विधायकों के साथ दो दफे मुलाकात की है।

बीजेपी ने 115 सीटों पर जीत हासिल की है

दरअसल, राजस्थान की 200 सीटों में से 199 सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी ने 115 पर जीत हासिल की है। कांग्रेस 69 सीटों पर सिमट गई थी। वहीं भारतीय आदिवासी पार्टी के खाते में 3 सीटें तो बहुजन समाज पार्टी ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की है।

यह भी पढ़ें – Karnataka में राजभवन को उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

भारत दुनिया के विकास का इंजन बनकर उभरा है : राजनाथ सिंह
New Delhi : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत विश्व के विकास का इंजन बनकर उभरा है। वह विश्व को नई दिशा दिखा रहा है। हमारे देश ने दिखाया है कि वह विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख आर्थिकी के रूप में अब दूसरे देशों के विकास पर सकारात्मक प्रभाव डालने की स्थिति में पहुंच गया है।

भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था का विकास इंजन है

सिंह ने कहा कि भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था का विकास इंजन है, तो आप सभी आर्थिक विशेषज्ञ और विचारक उस विकास इंजन की मोटर हैं। आप सभी पर विशेष जिम्मेदारी है कि इंजन से लेकर अंतिम कोच तक सभी की जरूरतों को एकीकृत करके भारत की विकास गाथा का अगला अध्याय लिखने में सरकार की मदद करें।

राजनाथ सिंह ने क्या कहा?

सिंह ने कहा कि यह पीएम मोदी के मार्गदर्शन में एक अरब से अधिक भारतीयों की कड़ी मेहनत और क्षमता का परिणाम है। दिल्ली में भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ की वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार विकास इंजन के रूप में भारत की स्थिति को और मजबूत बनाने के लिए सभी प्रयास कर रही है। सरकार यह काम अकेले नहीं कर सकती। इसके लिए हमें आर्थिक विशेषज्ञों और विचारकों के सहयोग की आवश्यकता है।

हवाईअड्डों पर भी दी जानकारी

सिंह ने कहा कि भारत ने दिखाया है कि सभी नागरिकों को उचित मौके देते हुए भी विकास दर में तेजी लाई जा सकती है। उन्होंने बुनियादी ढांचे के विकास पर सरकार के विशेष प्रयासों का भी जिक्र किया। कहा, 2014 तक, भारत में 91,000 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग थे। आज ये बढ़कर लगभग 1.5 लाख किलोमीटर हो गया है। 2014 में भारत में केवल 74 हवाईअड्डे थे, वहीं आज यह संख्या दोगुनी हो गई है।

यह भी पढ़ें – इजरायल फिलिस्तीनियों को गाजा से मिस्र में धकेलने की कोशिश कर रहा है ?

भारत दूसरों पर सकारात्मक प्रभाव डालने में सक्षम : राजनाथ सिंह
New Delhi : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने समाज को विभाजित करने वाली विचारधाराओं से आगाह किया। सिंह ने कहा कि ऐसी विचारधाराओं को सिरे से खारिज कर दिया जाना चाहिए। रक्षा मंत्री कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में शामिल हुए। इस दौरान सिंह ने देश की बढ़ोत्तरी के लिए स्वैच्छिक योगदान पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की।

राजनाथ सिंह ने क्या कहा?

राजनाथ सिंह ने स्वेच्छिक योगदान और कानूनी देनदारियों के बीच अंतर समझाया। सिंह ने कहा कि देश के कल्याण के लिए स्वेच्छा से दिए गए 5 रुपये भी कर के 100 रुपये से कहीं अधिक गहरा जुड़ाव रखता है। सिंह ने कहा कि आम आदमी हो या सरकार सबका मूल उद्देश्य तो एक बेहतर राष्ट्र की स्थापना करना ही होना चाहिए।

भारत दुनिया के विकास का इंजन बन गया है

सिंह ने कहा कि भारत दुनिया के विकास का इंजन बन गया है और दूसरे देशों पर सकारात्मक प्रभाव डालने में सक्षम बन गया है। फेडरेशन ऑफ इंडियान चेंबर्स ऑफ कॉमर्स इंडस्टी (फिक्की) की 96वीं आम सभा को शनिवार को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में अब अन्य देशों के विकास पर सकारात्मक प्रभाव डालने की स्थिति में पहुंच गया है। भारत ने दुनिया को दिखाया है कि विकास और वितरणात्मक न्याय के बीच कोई असंगत समझौता नहीं है। यानी, सभी नागरिकों को उचित अवसर प्रदान देते हुए विकास दर में तेजी लाना और दोनों को एक साथ हासिल करना संभव है।

सरकार यह काम अकेले नहीं कर सकती

राजनाथ ने कहा कि सरकार एक विकास इंजन के रूप में भारत की स्थिति को और मजबूत करने के लिए सभी प्रयास कर रही है। लेकिन, सरकार यह काम अकेले नहीं कर सकती। इसके लिए हमें इस देश के कारोबारियों और विचारकों के समर्थन की जरूरत है।

यह भी पढ़ें – Winter Fashion Trends 2023: सर्दियों में भी दिखना है स्टाइलिश तो, महिलाएं इन Woolen Cloths को जरूर ट्राई करें